Blog

  • Bus पलटने से हुआ हादसा, 40 के करीब घायल

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां जौनपुर से दिल्ली जा रही निजी डबल डेकर बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलट गई। जिससे उसमें सवार 40 लोग घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक ड्राइवर को गाड़ी चलाते समय नींद आ जाने की वजह से यह हादसा हुआ।

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घायल यात्रियों में से 30 को इलाज के लिए सौरिख सरकारी अस्पताल और 12 को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। एएसपी, सीओ समेत कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को निकाला। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हादसा छिबरामऊ तहसील के सौरिख थाना क्षेत्र में हुआ।

    घटनास्थल पर पहुंचे सीओ छिबरामऊ ओमकार नाथ शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यात्रियों के सामान की सुरक्षा की जा रही है। 

  • Jalandhar दौरे पर CM भगवंत मान, उपचुनाव को लेकर करेंगे बैठक

    Jalandhar दौरे पर CM भगवंत मान, उपचुनाव को लेकर करेंगे बैठक

    जालंधरः पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान आज जालंधर दौरे पर रहेंगे। जालंधर के वेस्ट हलके में होने वाले उपचुनाव को लेकर जिले के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे। सीएम भगवंत सिंह मान की बैठक दोपहर करीब 1.30 बजे शुरू होगी। बैठक में इस बात पर भी चर्चा होगी कि नेता किन मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाएंगे, ताकि लोग आम आदमी पार्टी को ही वोट दें।

    बता दें कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 27 मार्च को शीतल अंगुराल भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। लेकिन 29 मई को अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापस लेने का मन बनाया था। 30 मई को अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापस लेने के लिए स्पीकर को पत्र लिखा था। मगर 30 मई को अंगुराल का इस्तीफा मंजूर कर दिया गया।

  • Jalandhar में Medical Store में लगी आग, महंगी दवाएं और सामान जला

    Jalandhar में Medical Store में लगी आग, महंगी दवाएं और सामान जला

    जालंधर,ENS : पठानकोट चौक के पास ढ़ींगरा मेडिकल स्टोर में बीती रात आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। पीड़ित के आरोपों के मुताबिक उक्त आग किन्हीं शरारती तत्वों द्वारा लगाई गई है, क्योंकि उनकी दुकान का केस चल रहा है। साथ ही आरोपियों द्वारा दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी भी तोड़े गए। पीड़ित ने कहा- मामले को लेकर पुलिस को भी शिकायत दी गई है।

    पठानकोट हाईवे, रेरू पिंड चौक के पास ढींगरा मेडिकल स्टोर के मालिक जसविंदर सिंह ने बताया कि वह पिछले काफी समय से ये स्टोर चला रहे हैं। हमारा दो पार्टियों के साथ दुकान को लेकर केस चल रहा है। दोनों पार्टियां उनकी दुकान पर अपना हक बताती हैं और कहा जाता है कि किराया हमें दिया जाए। पीड़ित ने बताया कि घटना में उनका करीब 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि आग पर देर रात ही काबू पा लिया गया था।

    पीड़ित ने बताया कि वह देर रात तक अपनी दुकान चलाते हैं, क्योंकि सामने अस्पताल। रात करीब 12 बजे मैं दुकान बंद कर घर चला गया था। रात करीब 2.21 पर किसी राहगीर का फोन आया कि उनकी दुकान को आग लग गई है। जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो उनका तब तक काफी नुकसान हो चुका था। पीड़ित ने कुछ आरोपियों के नाम भी बताए। पीड़ित कहा- उन्हें इसी केस को लेकर काफी परेशान किया जा रहा है।

  • Police ने खिलौनों में से बरामद की 3.48 करोड़ की Drugs

    Police ने खिलौनों में से बरामद की 3.48 करोड़ की Drugs

    नई दिल्ली : बच्चों के खिलौनों के जरिये नशे का व्यापार फल-फूल रहा है। अमेरिका, कनाडा और यूके से पार्सल मंगाए जा रहे हैं जिसमें खिलौने होते हैं और उसके भीतर ड्रग्स भरा रहता है। पुलिस ने 58 पार्सल में से 3.48 करोड़ रुपए का लिक्विड और हाइब्रिड ड्रग्स जब्त किया है। 

    अमेरिका से अहमदाबाद आए हुए संदेहास्पद पार्सल को जब्त किया गया है। बगैर पास परमिट के 58 पार्सल जिसमें से 11.601 किलोग्राम ड्रग्स अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने जब्त किया है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत 3.48 करोड़ रुपए बताई जा रही है। बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद स्थित फॉरेन पोस्ट ऑफिस में पहले भी डार्क वेब से ऑर्डर हुआ हाइब्रिड ड्रग्स पकड़ा गया था। जिसमें खिलौनों के बीच में से हाइब्रिड ड्रग्स जब्त किया गया था।

     ऐसे में एक बार फिर से कस्टम विभाग और क्राइम ब्रांच को मिले इनपुट के चलते जांच करने पर अमेरिका, यूके, कनाडा से आया हुआ पार्सल हाथ लगा। जिसमें लिक्विड और हाइब्रिड ड्रग्स जब्त किया गया है। यह कन्साइनमेंट रिसीवर तक पहुंचता उसके पहले ही 3.48 करोड़ रुपए का 11.601 किलोग्राम ड्रग्स जब्त कर लिया गया

    अमेरिका, यूके और कनाडा से डार्क वेब के माध्यम से लिक्विड और हाइब्रिड ड्रग्स जैसे नशीले पदार्थ बच्चों के खेलने वाले खिलौने के माध्यम से भेजे जा रहे है। ऐसे 58 पार्सल अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने जब्त किए है।

  • Punjab: BSF जवानों ने Pakistan से भेजा ड्रोन और पिस्टल की बरामद

    Punjab: BSF जवानों ने Pakistan से भेजा ड्रोन और पिस्टल की बरामद

    फिरोजुपरः पंजाब के फिरोजपुर जिले में सरहद पार से नशे के साथ-साथ लगातार हथियारों की तस्करी भी बढ़ रही है। ऐसी ही एक तस्करी को समय रहते बीएसएफ के जवानों ने नाकाम बना दिया। चेकिंग के दौरान बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान से भेजे गए ड्रोन को बरामद करने के साथ ही एक पिस्तौल को भी बरामद कर लिया है। 

    जानकारी अनुसार बीएसएफ की ओर से गुप्त सूचना पर बीओपी लक्खा सिंह वाला के एरिया में शनिवार दोपहर सर्च ऑपरेशन चलाया और ऑपरेशन के दौरान एक किसान के खेतों में से 9 एमएमका एक पिस्तौल और छोटा पाकिस्तानी ड्रोन बरामद हुआ। जिसे लेकर बीएसएफ की ओर से पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की जा रही है और इस बात का पता लगाया जा रहा है कि पिस्टल और ड्रोन खेतों में से कैसे पहुंचा।

  • Punjab:  मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर जारी किया Alert

    Punjab: मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर जारी किया Alert

    चंडीगढ़ : पंजाब में कुछ दिन की राहत के बाद तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। एक ही दिन में औसतन 3.2 डिग्री की वृद्धि हुई है। मौसम विभाग ने 24 और 25 जून के लिए एक बार फिर हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी कर दी है, लेकिन 26 जून से प्री-मानसून राहत भी देगा।

    मौसम विभाग की तरफ से साझा की गई जानकारी के अनुसार आज भी तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने मिलेगी। 24-25 जून को पंजाब के अधिकतर शहरों का तापमान 40 से 45 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जाएगा। इसके चलते हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। हीटवेव का असर मात्र दो दिन ही रहेगा।

    वहीं, बीते शाम की बात करें तो पंजाब में सर्वाधिक तापमान शनिवार को लुधियाना के समराला में रिकॉर्ड किया गया। यहां अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि लुधियाना शहर का तापमान 41.1 डिग्री रहा। यहां शनिवार हीटवेव को भी महसूस किया गया।

    26 जून से पंजाब में प्री-मानूसन के एक्टिवेट होने के आसार बने हुए हैं। 26 और 27 जून को पंजाब के कुछ-कुछ इलाकों में हलकी बारिश हो सकती है। अन्यथा बादल छाए रहेंगे और गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। लेकिन 28 जून को अधिकतर इलाकों में बारिश के आसार बन रहे है।

  • Punjab: 4 बहनों के इकलौते भाई की नशे की Overdose से मौत, देखें वीडियो

    Punjab: 4 बहनों के इकलौते भाई की नशे की Overdose से मौत, देखें वीडियो

    मौत का कारण हार्ट अटैक बताने पर परिजनों ने किया हंगामा

    मोगाः मोगा के साथ लगते गांव बोहना से एक नौजवान की चिट्टे की ओवरडोज से मौत हो गई। मृतक नौजवान की पहचान वरिंदर सिंह (24) के रूप में हुई है और वह चार बहनों का इकलौता भाई था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोगा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। वहीं अस्पताल में नौजवान की मौत का कारण हार्ट अटैक बताने पर परिवार वालों ने हंगामा किया। 

    मृतक वरिंदर सिंह (गोलू ) के रिश्तेदार गुरनाम सिंह और गांव वासी इकबाल सिंह ने आरोप लगाया कि सरपंच का बेटे उनके बेटे को बोहना चौक से बिठाकर मोटर पर ले गया, जहां उसे नशे का टीका लगाया है, जिससे उसकी मौत हुई है। लेकिन पुलिस वाले मौत का कारण हार्ट अटैक बता रहे है। उनके बेटे की बाजू पर इंजेक्शन का निशान भी है।

    इस संबंधी एएसआई शर्मा ने बताया कि वरिंदर कुमार उर्फ गोलू वासी गांव बोहना और उसका साथी मोटर पर नशा कर रहे थे। इस दौरान वरिंदर गोलू की मौत हो गई है। वही, एएसआई शर्मा से जब हंगामे संबंधी पूछा तो उन्होंने बात को टालते कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा और मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

  • हमलावरों ने Hotel संचालक और उसके पार्टनर को मारी गोलियां, मौ’त

    नई दिल्ली : झारखंड के कोडरमा में होटल संचालक और उसके पार्टनर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। वारदात के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यह मामला कोडरमा थाना क्षेत्र के बागीटांड के पास शांति मोटल रेस्टोरेंट का है।

     स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम के समय 5 बजे एक कार से 4 युवक शांति मोटल रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए पहुंचे थे, उन युवकों ने शराब भी पी थी। खाने-पीने के बाद जब होटल का बिल आया तो पैसों के भुगतान को लेकर होटल संचालक के साथ युवकों की कहासुनी होने लगी।  काफी देर तक बहस के बाद मामला रफादफा हो गया। इसके बाद चारों युवक वहां से चले गए। 

    रात के तकरीबन 8:30 बजे तीनों युवक होटल में फिर आ गए और दनादन फायरिंग करने लगेइस दौरान होटल संचालक राजन और उसके पार्टनर नसीम को गोली लग गई। गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया।  पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

     आरोपी बिहार के बताए जा रहे हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है घटना के बाद काफी देर तक रांची-पटना मुख्य मार्ग पर जाम लगा रहा. लोगों का कहना है कि होटल के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसके आधार पर फायरिंग करने वालों की पहचान की जा सकती है। 

  • चलती Car में लगी आग, देखें वीडियो

    चलती Car में लगी आग, देखें वीडियो

    पंचकूला : जिले में चलती कार में आग लगने का मामला सामने आया है। पंचकूला के सेक्टर 12ए और सेक्टर 20 के फ्लाईओवर के पास कार में आग लगी। जानकारी के अनुसार हरकेश नामक व्यक्ति गाड़ी चला था। 

    हरकेश ने जानकारी देते हुए बताया कि वह किसी काम से पंचकूला आया था और वापिस पंचकूला से अपने घर चंडीगढ़ जा रहा था। तो सेक्टर 12ए वाली रोड पर पहुंचा तो गाड़ी से हरकेश को बदबू आने लगी। जैसे ही हरकेश गाड़ी से बाहर निकला, तभी गाड़ी में आग लग गई। जिसके बाद फायर बिग्रेड को सूचना दी गई।

    लेकिन जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी आई, तब तक गाड़ी जलकर खाक हो चुकी थी। सूचना मिलते ही सेक्टर 20 के सब इंस्पैक्टर मलकीत सिंह मौके पर पहुंचे। जिन्होंने बताया कि गाड़ी टाटा इंडिगो नंबर CH0AG7771 पर आग लगी थी।

  • Jalandhar: Activa सवार लुटेरे बुजुर्ग महिला से सोने की Chain छीनकर फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar: Activa सवार लुटेरे बुजुर्ग महिला से सोने की Chain छीनकर फरार, देखें वीडियो

    जालंधरः महानगर में दिन-ब-दिन वारदाते बढ़ती जा रही है और लुटेरे बिना किसी खोफ वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक लूट का मामला फिर सामने आया है। जिसमें बाइक सवार दो लुटेरों ने एक 85 वर्षीय महिला को निशाना बनाया और गले में पहनी सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। वारदात डी-ब्लॉक अरविंद स्टेट फेस टू की है।

    जानकारी अनुसार बुजुर्ग महिला विद्या देवी शाम के समय किसी काम से घर से बाहर निकली थी। अभी घर से कुछ ही दूर थी कि पीछे से दो लुटेरे एक्टिवा पर आए और गले में पहनी चेन छीन ली। महिला ने लुटेरों का मुकाबला भी किया, लेकिन वह कामयाब हो गए औऱ मौके से फरार हो गए। आरोपी चोर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है। वहीं महिला काफी देर गली में बेसुध पड़ी रही और एक बच्चे ने जब देखा तो उसने घर में सूचित किया। जिसके बाद परिवार वाले बुजुर्ग महिला को घर लेकर आए। जिसके बाद महिला ने घटना संबंधी जानकारी दी।