Blog
-

CM Flying Squad टीम की दफ्तर में Raid, देखें वीडियो
पंचकूलाः सेक्टर 21 कृषि एवंम किसान कल्याण के उप कृषि निदेशक कार्यालय में सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने छापेमारी की। सीएम फ्लाइंग द्वारा कार्यालय के दस्तावेज व कर्मचारियों की ड्यूटी चेकिंग की गई। सीएम फ्लाइंग स्क्वायड के इंचार्ज प्रवीण आर्य ओर उनकी टीम द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 4 लोग कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही हैकि यह चारों कर्मचारी कार्यालय के काम से फील्ड में तैनात है या गैरहाजिर थे।
उन्होंने कि जांच के बाद अगर कोई कर्मचारी गैरहाजिर मिला तो इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीएम फ्लाइंग की टीम द्वारा कार्यालय के दस्तावेज भी खंगाले जा रहे है। किसान कल्याण के लिए दी जाने वाली स्कीमों का लाभ किसानों को दिया गया या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है। सीएम फ्लाइंग ने कार्यालय से कुछ दस्तावेज भी कब्जे में लिए गए है। सीएम फ्लाइंग ने कहा इस मामले की उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। ऐसे में अगर कमी पाई गई तो बनती कार्रवाई की जाएंगी। -

Punjab: जहरीली वस्तु निगलकर सुसाइड करने के मामले में 4 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो
गुरदासपुरः जिले में ऑस्ट्रेलिया से आए व्यक्ति ने ससुराल वालों से परेशान जहरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या कर ली। मतृक की पहचान 34 वर्षीय गुरप्रीत सिंह के रुप में हुई है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, मरने से पहले गुरप्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके मौत का जिम्मेदार अपने ससुराल वालों का बताया था। जिसके बाद थाना सिविल लाइन पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर कारवाई करते हुए 4 के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मृतक की मां परजीत कौर निवासी नील खुर्द ने बताया कि उसका 34 वर्षीय बेटे गुरप्रीत सिंह की शादी 2012 में किरनदीप कौर पुत्री कुलवंत सिंह वासी पुरियां कलां के साथ हुई थी। जिसके बाद गुरप्रीत सिंह अपनी पत्नी किरनदीप कौर को साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया ले गया। वहीं पर उनके एक बेटी पैदा हुई थी। लेकिन 7 साल रहने के बाद गुरप्रीत सिंह अपनी पत्नी के साथ वापिस गांव आ गया था। परिजनों ने कहा कि गांव में सब ठीक चल रहा था। इसी दौरान गुरप्रीत सिंह की अपने साले अमृतपाल सिंह के साथ कहासुनी हो गई।आरोप है कि उसके बाद से ही गुरप्रीत को उसके ससुराल वाले तंग परेशान करने लगे थे। इसी कारण किरनदीप कौर ने कई केस गुरप्रीत पर कर दिए। हालांकि गुरप्रीत की तरफ से भी किरनदीप कौर के खिलाफ किया गया था। इसके बावजूद भी ससुराल वाले गुरप्रीत सिंह को पुलिस के पास झूठी शिकायत कर परेशान कर रहे थे। जिस कारण देर रात को गुरप्रीत सिंह ने अपने घर में कोई जहरीली चीज निगल ली। इस दौरान उसकी हालत गंभीर हो गई और उसे बटाला के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई।
-

Jalandhar: Nooran Sister और Kunal Passi मामले में FIR दर्ज, ACP का आया बयान, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: मशहूर सूफी गायिका ज्योति नूरां और कुणाल के साथ हुए विवाद को लेकर एसीपी निर्मल सिंह का बयान सामने आया है। इस मामले में एसीपी ने बताया कि थाना रामामंडी में दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज करवाकर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे। जहां कुणाल पासी ने ज्योति नूरां द्वारा अज्ञात व्यक्तियों से हमला करवाने के आरोप लगाए, वहीं ज्योति नूरां ने कुणाल पासी और अज्ञात व्यक्तियों पर गलत हरकत करने के आरोप लगाए।
एसीपी निर्मल सिंह ने कहा कि इस मामले को लेकर पुलिस स्टेशन रामा मंडी जालंधर में धारा 74, 76, 351 और 3(5) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। एसीपी ने कहा कि ज्योति नूरां के बयान दर्ज करवाए और कहाकि वह सोशल मीडिया के जरिए फोन करके उसे परेशान करता था और कहता था कि उसके पास उसकी कुछ अश्लील वीडियो मौजूद है, जिसे वह वायरल कर देगा। इसी को लेकर ज्योति को देर रात कुणाल ने फोन किया और मिलने के लिए बुलाया। जिसके बाद कुणाल पासी से मिलने के लिए ज्योति नूरां लिद्दड़ा फ्लाईओवर के पास पहुंची। इस दौरान ज्योति नूरां ने देखा कि वहां पर कुछ अन्य युवक भी मौजूद है।
एसीपी ने कहा कि ज्योति बात सुनने के लिए कुणाल के पास गई, लेकिन वहां पर कुणाल और उसके साथियों ने अश्लील हरकते की। इस दौरान ज्योति के ड्राइवर ने दोनों पक्षों में बीच-बचाव किया और गाड़ी भगाकर ले गए। जिसके बाद ज्योति के पति के साथी उसके पीछे गाड़ी में गए। इस दौरान ज्योति के पति भी मौके पर पहुंच गया, जहां दोबारा से कुणाल और उसके साथियों ने ज्योति के साथ अश्लील हरकते करने की कोशिश की। एसीपी ने कहाकि ज्योति के बयानों पर कुणाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
इस मामले में हैरानी वाली बात यह है कि देर रात दोनों पक्षों में हुए विवाद को लेकर आज सुबह एएसआई जगबन का बयान सामने आया था। जिसमें एएसआई ने बताया था कि पीसीआर टीम का उन्हें फोन आया है कि कुणाल को लंबा पिंड फ्लाईओवर के पास कुछ व्यक्तियों ने घेरा हुआ है और उसके साथ मारपीट कर रहे है। एएसआई ने कहा कि कहा टीम को दोनों पक्ष मिल गए और दोनों ने थाने में आकर शिकायत दे दी है। इस दौरान दोनों ने शिकायत में एक-दूसरे पर आरोप लगाए है। ऐसे में एक पक्ष पर मामला दर्ज करना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है।
-

Jalandhar: Amritpal Singh के भाई का पुलिस को मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो
वकील ने किए चौकाने वाले खुलासे
जालंधर, ENS: खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल के भाई हरप्रीत सिंह और उसके साथ को कुछ दिन पहले लुधियाना से जालंधर आते समय हाईटेक नाके पर गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान दोनों के कब्जे से पुलिस ने 4 ग्राम आईस बरामद की थी। इस मामले को लेकर आज अमृतपाल सिंह के भाई को सेशन कोर्ट में पेश किया गया। जहां पुलिस को कोर्ट से 2 दिन का रिमांड हासिल है। इस मामले को लेकर मीडिया को जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उनको कोर्ट से 2 दिन का रिमांड हासिल हुआ। पुलिस ने कहाकि आरोपी से बरामद हुए नशे को लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना हैकि रिमांड में अब अहम खुलासे होने की संभावना है। वहीं इस मामले को लेकर वकील जोयस थोमस का कहना है कि वह पहले दिन से इस मामले को फॉलो कर रहे है। उन्होंने कहा कि निचली अदालत में भी पुलिस द्वारा रिमांड मांगा गया था, लेकिन उस दौरान पुलिस को कोर्ट से नहीं मिला। वकील का कहना हैकि अमृतपाल सिंह के भाई होने के नाते उन्हें झूठे केस में फंसाया जा रहा है। वकील का कहना हैकि परिवार के द्वारा हरप्रीत की बेल भी कोर्ट में लगाई गई है। वकील का आरोप है कि पुलिस ने फिल्लौर से दोनों को काबू ही नहीं किया है। वकील ने कहा कि पुलिस कह रही है कि वह सड़क पर नशा कर रहे थे। वकील ने कहा कि अगर कोई नशा कर रहा था तो वह सरेआम सड़क पर नशा क्यों करेंगा। वहीं डोप टेस्ट को लेकर वकील ने कहाकि हरप्रीत जिम में कसरत करता है। जिसके चलते वह स्टेरॉयड लेता है। ऐसे में डोप टेस्ट पॉजीटिव आ ही जाता है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दर्ज हुई एफआईआर नशे के पाउडर का जिक्र किया है। जिसके बाद एसएसपी प्रेस वार्ता के दौरान आईस का जिक्र कर रहे है। वहीं रिमांड में आईस का जिक्र किया जा रहा है। वकील ने कहा है कि पुलिस अपने सवालों में घिर रही है। वहीं पेटीएम से पैसे ट्रांसफर को लेकर वकील ने कहाकि अभी तक पुलिस सबूत पेश नहीं कर पाई है। वकील ने कहा कि यह बोगस केस है। उन्होंने कहा कि केस के ट्रायल के दौरान बोगस केस का पता चल जाएगा। -

Punjab: R.P. Advanced Diagnostic Centre में युवक का अधजला शव हुआ बरामद, देखें वीडियो
रोपड़, संदीप शर्माः शहर में आज उस समय हड़कंप मच गया जब बेला चौक में स्थि निजी R.P. Advanced Diagnostic Centre में युवक का अधजला शव बरामद हुआ। इस दौरान आज सुबह स्टाफ कर्मियों में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। मृतक व्यक्ति जिसकी पहचान 25 वर्षीय मनीष कुमार निवासी सीकर राजस्थान के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि उक्त मृतक इसी सेंटर में पिछले एक वर्ष से ट्रेनिंग स्टाफ के रूप काम कर रहा था। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मनीष कुमार इसी डायग्नोसिस सेंटर में बने कमरे में रह रहा था। इस दौरान यह हादसा हो गया। वहीं मृतक के साथी सूरज ने बताया कि वह कल रात कमरे में नहीं आया और नीचे वाले सिटी स्कैन वाली मशीन के कमरे में सो गया, जहां एसी 24 घंटे एसी चलता रहता है।
पुलिस के मुताबिक उक्त घटना एसी में ब्लास्ट या किसी अन्य तकनीकी खराबी के कारण हुई है। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीमों को जांच के लिए बुला लिया है। वहीं सेंटर में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लेकर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रोपड़ के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है।
-

Punjab Police द्वारा उड़ाई जा रही सरेआम कानून की धज्जियां, देखें वीडियो
अमृतसर : सोशल मीडिया पर अकसर ही तरह-तरह की वीडियो वायरल होती रहती है। सोशल मीडिया पर पुलिस कर्मियों की वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में पुलिस कर्मियों ने वर्दी पहनी हुई है और शराब पी रहे है। पुलिसकर्मी कानून को ताक पर रखकर शराब पी रहे है। पुलिस कर्मियों ने वर्दी पहनी हुई है और अहाते में बैठकर शराब पी रहे है। जानकारी के मुताबिक ये अमृतसर के वाल्ला इलाके की है।
जहां पुलिस स्टेशन के पास ही शराब की दुकान और परिसर है। यह वीडियो गत रात की बताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वल्ला थाने के पुलिसकर्मी यहां बैठकर खुलेआम शराब पी रहे है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक एएसआई कश्मीर सिंह हैं और बाकी उनके कर्मचारी हैं।ऐसे कर्मचारी खुद सरकारी वर्दी पहनकर शराब अड्डे पर शराब पी रहे हैं और वे किसी को कानून के बारे में क्या जानकारी देंगे। अब देखने वाली बात यह होगी कि स्थानीय पुलिस अधिकारी उनके खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं, यह तो वक्त ही बताएगा।
-

Jalandhar: इस इलाके में सास ने दामाद को पीटा, हुआ हंगामा, चली ईटें, देखें Live
जालंधर, ENS: बस्ती 9 में स्थित दिनेश नगर में विवाद होने का मामला सामने आया है। जहां सास ने अपने दामाद की पिटाई कर दी। इस दौरान जमकर हंगामा हो गया। वहीं व्यक्ति का आरोप है कि उसकी पत्नी घर का कोई काम नहीं करती। पीड़ित ने कहा कि बच्चों को वही पाल रहा है। इस दौरान वह पत्नी ने बात करने के लिए आया जहां उस पर सास ने हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हंगामे के दौरान ईंटे बरसाई गई और सामान बिखेर दिया गया। वहीं मौके पर मौजूद महिला ने बताया कि लड़की मां हॉकी लेकर उसे मारने के लिए आई थी।जहां अन्य लोगों ने मिलकर उसे काबू कर लिया और हॉकी उससे छीन ली। वहीं पीड़ित दामाद का आरोप है कि शादी होने के बावजूद पत्नी ना खाना बनाकर देती है और ना ही कोई काम करती है। आरोप है कि आज उसकी सास ने भी लड़की को समझाने की बजाए उस पर हमला कर दिया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने बीच-बचाव हो गया। आरोप है कि दामाद ने एक लाख रुपए ससुर को उधार में दिए थे, जिसके बाद से पति-पत्नी में झगड़ा होने लगा। आरोप है कि अभी तक ससुर ने पैसे वापिस नहीं किए है। -

Punjab: Microsoft Server ठप्प होने से Airport पर उड़ानों में हुई देरी, देखें वीडियो
अमृतसरः Microsoft Server ठप्प होने से दुनियां भर में आहाकार मच गया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया में सरकार ने आपातकाल बैठक बुला ली है। सर्वर ठप्प होने से अमृतसर एयरपोर्ट पर भी उड़ानों में परेशानी की समस्या आई है। दरअसल, सर्वर ठप्प होने के चलते उड़ानों में देरी हो रही है। Microsoft Server की समस्या के चलते लिखित रूप में बोर्डिंग पास बनाए जा रहे हैं। जिसके चलते यात्रियों को एयरपोर्ट के अंदर देरी होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि इंडिगो और स्पाइस जेट की फ्लाइट का सर्वर डाउन होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-

ब्लॉक समिति ऊना के उपाध्यक्ष बने सुमित शर्मा
ऊना/सुशील पंडित : ब्लॉक समिति ऊना के उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस पार्टी के समर्थित सुमित शर्मा ने बाजी मारी। सुमित शर्मा को 28 में से 14 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी महिंदर छिब्बर को 13 मत मिले और एक मत रद्द पाया गया। ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा की अनुपस्थिति में ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने चुनाव की कमान संभाली। अपने सभी सदस्यों को एकजुट रखकर निर्धारित स्थान पर लेकर पहुंची। इस मौके पर सीमा शर्मा ने कहा कि भाजपा में शामिल हुए कुछेक भगोड़े लोगों ने बीडीसी सदस्यों को प्रलोभन देने की कोशिश भी की थी। लेकिन सभी सदस्यों ने पूरी इमानदारी से अपने मतों का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सुक्खू सरकार प्रदेश में विकास कार्यों की इतिहासिक गाथा लिख रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता सत्ता जाने के बाद बौखलाहट में चल रहे हैं। इसलिए छोटे से छोटे चुनावों में अपनी पूरी फौज खड़ी करके दबाव बनाने का असफल प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और दबाव बनाने के भारी संख्या में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को याद रखना चाहिए कि दबाव की राजनीति के दिन लद दिए हैं। सुक्खू सरकार में आम आदमी की आवाज सुनी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस जीत का श्रेय पूरी कांग्रेस पार्टी को जाता है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष को हार डाल कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर बीबीसी सदस्य शोभित गौतम, राजेश कुमार, विकास सैनी, जसपाल सिंह, जसविंदर सिंह, जगत राम, सीमा, शकुंतला देवी, कंचन देवी, पूनम सैनी, चरणजीत कौर, सुनीता देवी और परविंदर कौर ने भाग लिया।
