Blog

  • भयानक हादसाः पेड़ से टकराकर 8 फीट उछलकर दूसरे पेड़ से टकराई क्रूज 

    भयानक हादसाः पेड़ से टकराकर 8 फीट उछलकर दूसरे पेड़ से टकराई क्रूज 

    चंडीगढ़ः सेक्टर- 50 स्थित एक हाउसिंग सोसाइटी के सामने देर रात भयंकर सड़क हादसा हुआ। पंजाब नंबर की तेज रफ्तार क्रूज कार एक पेड़ से टकराकर करीब आठ फीट उछली और दूसरे पेड़ से टकरा कर दो बार पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार से पेड़ टूट गया। वहीं, कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी पर पीसीआर जवान मौके पर पहुंचे। जवानों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर पीछे बैठी दो युवतियों और एक युवक को बाहर निकाला। वहीं, आगे बैठे दो युवक कार में फंस गए। दमकल जवानों ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी में फंसे दोनों युवक को बाहर निकाला। पीसीआर जवानों ने पांचों घायलों को जीएमसीएच- 32 में दाखिल करवाया।

    हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने कार चालक को पीजीआई रेफर कर दिया। घायलों की पहचान अंबाला स्थित मुलाना की ईशा, रोहतक निवासी अभय, पंचकूला सेक्टर- 28 निवासी जयकुश, सेक्टर- 63 स्थित हाउसिंग बोर्ड फ्लैट निवासी रोहिनी और सेक्टर-53 निवासी दिव्यांशु नागर के रूप में हुई। सेक्टर 49 थाना पुलिस कार को जब्त कर मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार दिव्यांशु अपनी दोस्त ईशा, अभय, जयकुश और रोहिनी के साथ क्रूज गाड़ी में सेक्टर-63 से खाना खाने सेक्टर-35 जा रहे थे। रात करीब एक बजकर 45 मिनट पर तेज रफ्तार क्रूज गाड़ी सेक्टर- 50 स्थित एक सोसायटी के सामने पहुंची तो गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया।

    गाड़ी पेड़ से टकराकर करीब आठ फीट उछली और दूसरे पेड़ से टकरा कर दो बार पलट गई। कार के अदंर बैठी दो युवतियों समेत पांच युवक जोर से चिल्लाने लगे। टकराने से हुए धमाके और चिल्लाने की आवाज सुनकर सोसायटी के लोग बाहर आए और उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पीसीआर जवानों ने लोगों की मदद से गाड़ी के पीछे फंसी ईशा, रोहिनी और अभय को बाहर निकाला। गाड़ी के आगे बैठे युवक इंजन पीछे आने के कारण फंस गए। पीसीआर जवानों ने तुरंत फायर बिग्रेड जवानों को बुलाया। फायर कर्मियों ने गाड़ी का अगला हिस्सा सीधा किया और चालक दिव्यांशु नागर व जयकुश को बाहर निकालकर पांचों को जीएमसीएच-32 लेकर गए। डाॅक्टर ने चालक दिवायंशु नागर की गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई दाखिल करवाया गया। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। पुलिस टीम घायलों के बयान लेने अस्पताल पहुंची। हालांकि हालत गंभीर होने पर उनके बयान दर्ज नहीं हो सके।

  • बारिश ने मचाई तबाही, पहाड़ी से मलबा गिरने से 13 लोग लापता

    बारिश ने मचाई तबाही, पहाड़ी से मलबा गिरने से 13 लोग लापता

    देहरादून: रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में देर रात भीषण बारिश होने से तबाही मचा गई। यहां पहाड़ी से मलबा गिरने से दो दुकानें ढह गईं। हादसे के वक्त दुकानों में कई लोग सो रहे थे। गौरीकुंड के सेक्टर अधिकारी ने बताया कि मलबे में कई लोग दब गए हैं। वहीं SDRF से मिली सूचना के अनुसार करीब 13 लोग लापता हो गए हैं। इनमें नेपाली और स्थानीय लोग शामिल हैं। बारिश के कारण मंदाकिनी नदी उफान पर आ गई है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने देर रात ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था।

    हालांकि बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में दिक्कत आ रही है।मौसम विभाग ने वीरवार को बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। उन्होंने यहां भारी बारिश का अनुमान जताया था। अलर्ट के कारण तीनों जिले में 12वीं तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद कर दिया गया था। वहीं देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर के लिए येलो अलर्ट घोषित किया था।

  • पंजाबः कार से 22 लाख लेकर चोर हुए फरार

    पंजाबः कार से 22 लाख लेकर चोर हुए फरार

    लुधियानाः जिले में लूटपाट और चोरी की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं साउथ सिटी रोड पर कारोबारी की रेंज रोवर कार से 22 लाख से भरा काला बैग लेकर भागे बदमाशों की वीडियो सामने आई है। इन बदमाशों ने कारोबारी के घर से ही उसकी रेकी करनी शुरू कर दी थी। जिस जगह वह रियल एस्टेट के दफ्तर में रुका, वहां के सीसीटीवी कैमरों में भी चोर रेकी करते पुलिस को दिखे हैं। पुलिस कारोबारी करन अरोड़ा के घर से घटना स्थल तक के सीसीटीवी चेक कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि पिछले कुछ दिनों से कारोबारी की रेकी हो रही है। पुलिस पिछले कुछ दिनों की भी सीसीटीवी चेक कर रही है। फिरोजपुर रोड चुंगी पार कैमरों से पुलिस को क्लू मिला है कि बदमाश मुल्लांपुर की ओर फरार हुए हैं।

    पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में अलग-अलग ट्रैप लगाते हुए टीमें बनाई गई हैं। चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। दो महीने पहले हैबोवाल पुली पर रात के समय कार से कारोबारी के साढ़े 11 लाख रुपए चोरी हो गए थे। कार कारोबारी शिव कुमार अपने ड्राइवर के साथ शोरूम से घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार 2 युवकों ने गाड़ी पंचर होने का इशारा किया। ड्राइवर और व्यक्ति उनकी बातों में आ गए और गाड़ी का टायर बदलने लगे। इतने में एक युवक ने गाड़ी का दरवाजा खोल साढ़े 11 लाख रुपए से भरे बैग को चोरी कर लिया। कुछ दूरी पर उसका साथी बाइक पर खड़ा था। दोनों बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो गए।

    करीब 8 महीने पहले लाडोवाल पेट्रोल पंप के पास इनोवा कार से 8 लाख रुपए चोरों ने चुराए थे। इस मामले में पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज भी लगी थी। वीडियो में एक संदिग्ध व्यक्ति कार के आसपास चक्कर लगाता दिखाई दिया था। कारोबारी कर्ण गाबा निवासी भाई रणधीर सिंह नगर ने पुलिस को शिकायत दी थी। वह बहादुरके रोड से अपनी कार इनोवा पर घर जा रहा थे। जब वह लाडोवाल चौक के नजदीक पहुंचे तो उन्हें लगा कि उसकी गाड़ी का टायर पंचर हो गया है। उन्होंने गाड़ी को खड़ा करके पंचर चेक किया, जिसके बाद वह गाड़ी में आकर बैठ गया। उसने देखा कि उसकी गाड़ी से करीब 8 लाख रुपए चोरी हो गए। पुलिस इन सभी मामलों में स्टडी कर आरोपियों की तालाश में जुट चुकी है।

  • जालंधरः परिवार का आरोप, भगौड़ा दीपा करवा रहा परिवार पर हमले, तोड़ी गाड़ी 

    जालंधरः परिवार का आरोप, भगौड़ा दीपा करवा रहा परिवार पर हमले, तोड़ी गाड़ी 

    जालंधर,ENS: गोराया के गांव पद्दी खालसा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक किसान परिवार पिछले काफी समय से एक भगौड़े व्यक्ति से काफी परेशान चल रहा है। अमेरिका में नशे की खेप के साथ पकड़े जाने के बाद वहां से जेल ब्रेक कर पंजाब पहुंचा सुखदीप सिंह उर्फ दीपा, जिस पर पंजाब में भी 8 मामले दर्ज हैं बार-बार भूपिंदर सिंह पर हमले करवा रहा है। अभी हाल ही में सुखदीप के गुडों ने उस पर हमला कर कार तोड़ दी। भूपिंदर ने कहा कि वह अपने बच्चों को टयूशन पर छोड़ने फगवाड़ा जा रहा था कि जैसे ही गांव के गेट पर पहुंचा तो दो बाइकों पर सवार मुंह बांधे करीब 5 से 6 युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। लेकिन उसने अपनी गाड़ी भगा ली। भूपिंदर के अनुसार बाइक सवार भी उसके पीछे लग गए और उन्होंने तेजधार हथियारों और बेसबॉल बल्ले के साथ गाड़ी पर हमले शुरू कर दिए। गाड़ी का फ्रंट शीशा तोड़ दिया।

    भूपिंदर ने कहा कि सुखदीप सिंह अमेरिका में नशा सप्लाई करता हुआ गैंग के साथ पकड़ा गया था। लेकिन साल 2016 में वहां से वह बड़ी चालाकी से जेल तोड़ कर भाग गया और वापस पंजाब पहुंच गया। पंजाब में विभिन्न थानों में सुखदीप के खिलाफ नशा तस्करी और गुंडागर्दी के मामले दर्ज हैं। इन मामलों में भी भगौड़ा है। लेकिन पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ गांव में डेयरी का गांव करता है और किसानी का काम करता है। सुखदीप के साथ उसका विवाद चल रहा है। उस विवाद में समझौते के लिए वह उस पर और उसके गवाहों पर दबाव बना रहा है। जब वह नहीं माने तो अब हमलों पर उतर आया है।

    भूपिंदर ने कहा साल 2018 में उसने अपने पिता की पिस्तौल से उस पर और कुछ लोगों पर गोलियां चला दी थी। वह डीएमसी में भर्ती रहा था। भूपिंदर सिंह ने कहा कि दीपा ने इससे पहले भी उसकी दुकान पर मोटरसाइकिल पर नकाबपोश बदमाश भेजे थे। उसकी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मुहैया करवाई थी। भूपिंदर ने कहा कि यदि उसे कुछ हुआ तो सुखदीप दीपा, उसका परिवार और पुलिस जिम्मेदार होगी। पुलिस आरोपी को बार-बार कहने पर भी पकड़ नहीं पा रही है। वहीं पर पुलिस ने दीपा के हमले के बाद भूपिंदर को दो सुरक्षा गार्ड दे दिए हैं और गांव में पहरा बढ़ा दिया है।

  • पंजाबः साइकिल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

    पंजाबः साइकिल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

    लुधियानाः गिल रोड पर स्थित राजेंद्र साइकिल फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। इस दौरान लोगों ने आग की लपटें देख तुरंत फैक्ट्री मालिकों को घटना की जानकारी दी। लोगों ने खुद भी आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग बढ़ती गई। आग की लपटें दूर से ही नजर आ रही थी। भीषण आग होने के कारण आस-पास के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया। दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। फैक्ट्री में दाखिल होने के सभी रास्तों पर आग थी।

    पड़ोसियों की बिल्डिंगों से दमकल कर्मचारियों को फैक्ट्री में दाखिल होना पड़ा। इस बीच इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंची। आस-पास के लोगों की भीड़ को पुलिस ने कंट्रोल किया। धुएं के कारण पूरा इलाका प्रभावित हुआ। करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। फायर अधिकारी मुताबिक दमकल विभाग की करीब 4 गाड़ियों को मौके पर तैनात किया गया। करीब 2 से 3 फायर टेंडरों की मदद से आग को कंट्रोल किया गया। साइकिल पार्ट्स बनाने वाली इस फैक्ट्री में लाखों का नुकसान हो गया है।

  • आज का राशिफल, 4 अगस्त 2023

    आज का राशिफल, 4 अगस्त 2023

    आज अधिक श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया और शुक्रवार का दिन है। आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाएगा। आज दोपहर 12 बजकर 46 मिनट से शुरू होकर भोर 4 बजकर 46 मिनट तक स्थायीजयद योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 44 मिनट पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 4 अगस्त का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। ऑफिस में आज किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपके कंधे पर आ सकती है। सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता भी हाथ लगेगी। इस राशि के लोग आज जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। अपनी काबिलियत से काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। ड्राई क्लीनर्स वालों के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। 

    वृष राशि: आज का दिन बेहतर होगा। व्यापार को बढ़ाने से धन लाभ में काफी इजाफा होगा। किसी काम को करने में आज जल्दबाजी करने से बचें। किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाईयां देने के लिए लोगों का आवागमन लगा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं जो आपकी निजी समस्याओं को दूर कने में मदद कर सकता है। अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। विरोधी आपसे दूरिया बनाकर रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपसे दूर रहेंगी।  

    मिथुन राशि: आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वो आसानी से पूरा हो जाएगा। शाम तक घरेलू सामान खरीदेने के लिए मार्केट भी जा सकते हैं। जाते समय जेब में थोड़े ज्यादा पैसे लेकर जाएं क्योंकि आज खर्च बढ़ सकता है। बिजनेस के सिलसिले से आज किसी से जरूरी मिटिंग हो सकती है। परिवार के साथ घर पर डिनर का प्लान बन सकता है। प्राइवेट ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। लवमेट्स आज आपको सरप्राइज दे सकते हैं। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। 

    कर्क राशि: आज तकदीर आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं वो आज किसी दोस्त की मदद से पूरा हो जाएगा। किसी दूसरे के मामले में राय देने से बचें। दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। अगर आज पहले से ली हुई जमीन को बेचना चाह रहे हैं तो आपको इससे काफी फायदा हो सकता है। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा। 

    सिंह राशि: आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में रोज की अपेक्षा ज्यादा फायदा होने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को इंक्रीमेंट मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा साथ ही किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं तो पूरे आत्मविश्वास के साथ बात करें सफलता जरूर मिलेगी। सामाजिक कार्य के कारण सम्मानित किया जा सकता है। स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए स्पाइसी खाने से दूर रहें। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।  

    कन्या राशि: आगे बढ़ने के लिए आज का दिन बेस्ट है। कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही रुकावटें आज दूर हो जाएगी। इस राशि के बिल्डर्स को आज धन लाभ होगा साथ ही नया कॉन्ट्रेक्ट भी मिल सकता है। पहले से बनाई हुई योजनाएं आज पूरी हो जाएगी। परिवार में आज सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। बच्चों की सफलता से आज खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। किसी अनजान पर भरोसा न करें। घर की सारी मुश्किलें दूर हो जाएगी। 

    तुला राशि: आज आपकी अंदरूनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। उन लोगों से सावधान रहें जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं। बढ़ी हुई ऊर्जा के साथ आप कोई कार्य करेंगे तो कम समय में पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। पुरानी जायदाद के क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। धार्मिक कार्यो में जीवनसाथी के साथ जाने का मन बनाएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस आपसे मीटिंग करेंगे। ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है। बेहतर होगा कि आज किसी भी बात पर जल्दी गुस्सा करने से बचें। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। 

    धनु राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। वैवाहिक जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। किसी अन्य पर भरोसा न करें। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। कालात्मक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

    मकर राशि: आज ऑफिस में आपका कॉन्फिडेंस देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। अगर आज नए काम को शुरू करें तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। नवविवाहित दंपत्ति आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाएंगे। किसी से भी बात करते समय आज मीठी भाषा का प्रयोग करें। विरोधी आज आपसे दोस्ती करने के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। किसी काम को लेकर माता-पिता से परामर्श ले सकते हैं। लवमेट्स आज किसी ट्रिप पर ले जाने का वादा कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष पहले से और मजबूत होगा। 

    कुंभ राशि: आज का दिन अच्छा रहेगा।  इस राशि के ट्रैवेल्स एजेंसी वाले लोगों को आज उम्मीद से अधिक लाभ होने वाला है। अचानक कहीं धनलाभ होने के योग बने हुए है। किसी करीबी से फोन पर बात हो सकती है। घर पर ही परिवारवालों के साथ इंज्वाय करेंगे। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपकी पेंटिंग सबको पसंद आएगी।  समाज मे आपका नाम रोशन होगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। 

    मीन राशि: इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। व्पापार में आर्थिक लाभ की सम्भावना बनी हुई है। आपका मन किसी पुराने मित्र से मिलने का करेगा, हो सकता है आज किसी ऐसे मित्र से फोन पर बात हो जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है। संतान पक्ष से आज को बड़ी खुशखबरी मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कोच से कुछ नया सीखने को मिलेगा। 

  • पंजाबः कैबिनेट मंत्री ने इ.टी.ओ के अधिकारियों से की मीटिंग, देखें वीडियो

    पंजाबः कैबिनेट मंत्री ने इ.टी.ओ के अधिकारियों से की मीटिंग, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब को हरा भरा रंगीला पंजाब बनाने के लिए पंजाब सरकार हर तरह के कदम उठा रही है। और अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश भी दिए जा रहे है। ताकि पंजाब को और खुशहाली की और ले जाया जाये। वही अधिकारियों के साथ रेविऊ मीटिंग के लिए पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह इ. टी ओ ने जिला मोगा के अधिकारियों से रिवेयु मीटिंग की जिसमे जिले भर के सभी विभागों के अधिकारी शामिल हुए वही उन्होंने इस मीटिंग में ख़ास तोर पर बिजली विभाग, सेहत विभाग और एजुकेशन के विभागों के साथ गहराई से बात चीत की ताकि पंजाब की जनता को इन विभागों से जो शिकायते रहती है उन सभी पर ध्यान दिया जाए।

    मीडिया से बात करते हुए मंत्री हरभजन सिंह ने कहा की पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान दुवारा सभी विभगो को सख्ती से दिशा निर्देश दिए गए है की सभी विभाग अपने कामो को सही ढंग से करे ताकि किसी को परेशानी न आए।

  • एनएसएस इकाई बंगाणा द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन

    एनएसएस इकाई बंगाणा द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित : राजकीय महाविद्यालय  एनएसएस इकाई बंगाणा द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। उन्होंने कहा कि शिविर का आरंभ एनएसएस के गीत से किया गया और तत्पश्चात स्वयंसेवियों ने ड्रिल किया। इसके बाद  स्वयंसेवियों ने परस्पर सहयोग के भाव के साथ स्वच्छता अभियान चलाया और छात्रों को स्वच्छता का संदेश दिया । दूसरे सत्र में नए स्वयंसेवियों के लिए एक इंटरएक्टिव सेशन रखा गया। इस इंटरएक्टिव सेशन में एनएसएस के कार्य एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित एक केन्द्रीय योजना है।
    जिसका उदेश्य सभी युवा छात्रों को सामुदायिक सेवा गतिविधियों एवं कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए अवसर प्रदान करना है चाहे वह +2 बोर्ड स्तर का छात्र हो, तकनीकी संस्थान, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट या विश्वविद्यालय का छात्र हो। राष्ट्रीय सेवा योजना का एकमात्र उद्देश्य युवा छात्रों को सामुदायिक सेवा देने में अनुभव प्रदान करना है। इसके बाद वर्ष  2022 में हुए एनएसएस के द्वारा आयोजित गतिविधियों से संबंधित एक शॉर्ट वीडियो स्वयंसेवियों दिखाया गया। इस अवसर पर इस अवसर पर सीनियर मोस्ट प्रोफेसर रेखा शर्मा प्रोफेसर अनु लखन पाल अत्रि ,एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ,एनसीसी केयर टेकर प्रोफेसर नंदलाल, प्रोफेसर अनिल शर्मा, कॉलेज सुप्रिडेंट राकेश पाठक और स्वयंसेवी विशाल सोनी ,कामना, सविता , तीक्ष्ण इंदुबाला और पलक, रोहित आदि मौजूद रहे।
  • उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने घालुवाल और बडसाला पुल का किया निरीक्षण

    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने घालुवाल और बडसाला पुल का किया निरीक्षण

    ऊना/सुशील पंडित : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जिला मुख्यालय ऊना में आपदा राहत व पुनर्वास समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के उपरांत गत दिनों भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुए घालुवाल पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि घालूवाल पुल को न्यूनतम समयावधि में तैयार करके पुनः यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। इसके उपरांत उन्होंने बडसाला पुल का भी निरीक्षण किया।
    इस अवसर पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जी एस राणा सहित सहित लोक निर्माण विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
  • ਪੰਜਾਬ: ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਨਤੀਜੇ ਆਣ ਤੇ ਵਿਧਾਇਕ ਨੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਸਨਮਾਨਿਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਨਤੀਜੇ ਆਣ ਤੇ ਵਿਧਾਇਕ ਨੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਸਨਮਾਨਿਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਲਵਾੜਾ: ਬੀਤੇ ਦਿਨੀਂ ਸਰਕਾਰੀ ਮਾਡਲ ਹਾਈ ਸਕੂਲ ਦੇ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਨਤੀਜੇ ਤੇ ਦੱਸਵੀਂ ਜਮਾਤ ਦੀ ਮੈਰਿਟ ਸੂਚੀ ਵਿੱਚ ਨਾਮ ਦਰਜ ਕਰਨ ਤੇ ਸਕੂਲ ਦੀਆਂ ਵਿਦਿਆਰਥਣਾਂ ਅੰਕਿਤਾ, ਅਤੇ ਆਂਚਲ ਪਰਮਾਰ ਨੂੰ ਜਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਕ੍ਮਵਾਰ ਪਹਿਲਾਂ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਚੋਥਾ ਸਥਾਨ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਹਲਕਾ ਦਸੂਹਾ ਵਿਧਾਇਕ ਕਰਮਵੀਰ ਸਿੰਘ ਘੁਮੰਣ ਵੱਲੋਂ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਕੂਲ ਦੇ ਮੁੱਖ ਅਧਿਆਪਕਰਾਮ ਭਜਨ ਨੇਸਕੂਲ ਦੀਆਂ ਉਪਲੱਬਧੀਆਂ ਤੋਂ ਵੀ, ਜਾਣੂ ਕਰਵਾਇਆ, ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਕੂਲ ਮੈਂਜਮੇਨਟ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਚੈਰਮੇਨ ਸ਼ੌਨੂੰ ਥਾਪਰ, ਵਾਇਸ ਚੈਰਮੇਨ ਨੀਰਜਾ,ਤੋ ਇਲਾਵਾ ਸਮੂਹ ਸਕੂਲ ਮੈਂਜਮੇਨਟ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਬਰ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਦੇ ਸਮੂਹ ਅਧਿਆਪਕ ਮੋਜੂਦ ਸਨ।