Blog

  • आज का राशिफल, 20 जून 2024

    आज का राशिफल, 20 जून 2024

    आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और गुरुवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज सुबह 7 बजकर 51 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज शाम 8 बजकर 12 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 10 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि-आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। आज जरूरी काम से आपकी यात्रा होगी। संतान की सफलता आपको खुश करेगी, लोग आपको बधाई देनें आपके घर आएंगे। आज घर पर छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिससे घर में लोगों का अच्छा मनोरंजन होगा। आज आपकी किस्मत चमकेगी क्योंकि व्यापार में सफलता के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छात्रों का अनुशासन उनको जल्द सफलता दिलाएगा, पढ़ाई व काम में बैलेंस बना रहेगा। आज लोगों के प्रति आपका अच्छा रवैया आपको लोगों का प्रिय बना देगा। 

    वृष राशि-आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे। अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। आज आपको कई जिम्मेदारियां मिल सकती है, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभाएंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। आपको आपकी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आपको मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज शाम का समय आप किसी शांत जगह पर बिताएंगे, किसी ड्रीम प्रोजेक्ट पर विचार करेंगे। 

    मिथुन राशि-आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम, आज पूरा हो जाएगा। बिजनेस साझेदार के साथ किए गए कामों से आज आपको फायदा होगा। साथ ही खुले मन से काम करने पर अच्छे लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। समाज में आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप अपनी डेली रूटीन में कुछ चेंजेस करेंगे। बड़े–बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

    कर्क राशि-आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा, बस आप मेहनत पर कंसन्ट्रेट करें। किसी काम में अपनों की मदद मिलने से।. आपका उत्साह बढ़ेगा। आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे, आपके रिश्तें में मजबूती आएगी। समाज में आपके सराहनीय काम का सम्मान किया जाएगा। आपका कॉन्फिडेंस।.आपको सक्सेस दिला सकता है। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे। आज आपकी सोच और प्लानिंग स्पष्ट रहेगी। आज आपको कुछ अलग तरह के अनुभव हो सकते हैं।

    सिंह राशि-आज आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आयेगा। आज कोई इम्पोर्टेन्ट काम सहयोगियों की मदद से पूरा हो जाएगा। आज आप किसी बात को लेकर नेतृत्व करेंगे जिसमें अन्य लोगों का भी सहयोग रहेगा। साथ ही किसी इम्पोर्टेंट टॉपिक पर बातचीत भी होगी, आपको अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। इस राशि के जो लोग किसी दूसरे राज्य में व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा हैं, परिवारवालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आज आपके विचारों को महत्व मिलेगा।

    कन्या राशि-आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला हैं। आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा, जिससे आप कॉन्फिडेंस फील करेंगे। किसी जरूरी काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिलेगा।.समय का पूरा सदुपयोग करें। आज दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा। आज आप कोई क्रिएटिव वर्क करेंगे। काम की वजह से आप फैमिली को समय नहीं दे पाएंगे लेकिन परिवारवालों का साथ आपको मिलेगा। माईग्रेन की समस्या से आज आपको काफी राहत मिलेगी, फालतू की बातों पर ध्यान न दें।

    तुला राशि-आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आज अधिकारी वर्ग का सहयोग पाने में आसानी होगी, बिगड़ते काम बनेंगे। आज आप अपने बच्चों के किसी अच्छी जगह घूमने जाएंगे। बच्चों के प्रति आपका प्रेम। आपको उनका प्रिय बना देगा। आज आप अपनी गलतियों से कुछ सीखेंगे। आज आप गौ सेवा करने के लिए गौशाला जाएंगे, जहां आप अन्य लोगों से भी मिलेंगे। लोगों को आपके काम करने का तरीका पसंद आएगा। अधिकारियों से कोई रिक्वेस्ट करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा है।

    वृश्चिक राशि-आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे, जहां आप जरूरतमंद लोगों की मदद भी करेंगे। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे, आपका काम सफल होगा। आज किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके फेवर में है। आज आप किसी योजना की शुरुआत कर सकते हैं। संभव हो तो काम शाम होने से पहले ही संपन्न कर लें। आज पूरी मेहनत से काम करेंगे तो सोचे हुए ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं।

    धनु राशि-आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। आज आप अपने खास रिश्तेदार के पास जाएंगे। आज आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ होने की संभावना हैं। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी। आप कोई अच्छी बुक पढने का मन बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घर के जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जाएंगे। किसी सामान पर आपको अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। लवमेट के लिए दिन अच्छा है, किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है, सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

    मकर राशि-आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी पुराने दोस्त से मिलने उसके घर जाएंगे, पुरानी यादें ताज़ा होगी। आज यात्रा करने से बचने की कोशिश करें। आपको थकान महसूस हो सकता है, अच्छी डाइट आपको फिट रखने में मदद करेंगी। आज प्राइवेट शिक्षकों का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। बच्चों के साथ थोड़ा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। अगर जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही है तो आज इसे सुलझाने के लिए दिन अच्छा हैं। ग्राफिक डीजाइनिंग के स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव करेंगे।

    कुंभ राशि-आज आप का दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। इस राशि के जो लोग बेकरी का बिजनेस करते हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। कला व साहित्य के लोगों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर चिंतित होंगे।. बेहतर हैं अपने गुरु से परामर्श लें। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी, जिससे बच्चों में नए विचार आएंगे। आपको अपना हुनर दिखाने के लिए सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

    मीन राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज पैसों के मामले में उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व दे जो आपके लिए ज्यादामहत्तवपूर्ण है। साथ ही आपको अपने काम, परिवार, और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है, कम्प्यूटर से रिलेटेड कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं। पिछले कई दिनों से ऑफिस का रुका काम आज समय से पूरा करने में सफल होंगे

     

  • Jalandhar: कांग्रेस ने उम्मीदवार का किया ऐलान, सुरेंद्र कौर को मिली टिकट


    जालंधर, ENS : वेस्ट  हल्के में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने पार्षद चुनाव में जीत हासिल करने वाली और पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरेंद्र कौर को टिकट देने का ऐलान किया है। बता दें कि सुरिंदर कौर का नाम टिकट की रेस में सबसे आगे था लेकिन आज औपचारिक ऐलान करके कांग्रेस ने इसकी पुष्टि कर दी है।

    गौरतलब है कि 10 जुलाई को जालंधर वेस्ट हलके में उपचुनाव होने जा रहा है। अब तक आम आदमी पार्टी और भाजपा द्वारा उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। आम आदमी पार्टी ने महिंदर भगत को टिकट दी है, वहीं भाजपा द्वारा शीतल अंगुराल को टिकट देकर मैदान में उतारा गया है।  वहीं देर रात कांग्रेस ने भी पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर के नाम पर मुहर लगाकर ऐलान कर दिया है।

  • बठिंडा : पुलिस ने 5.10 क्विंटल चूरा पोस्त सहित तस्कर को किया गिरफ्तार

    बठिंडा : पुलिस ने 5.10 क्विंटल चूरा पोस्त सहित तस्कर को किया गिरफ्तार

    बठिंडा : एसएसपी दीपक पारीक के दिशा निर्देशों पर सीआईए स्टाफ 2 की पुलिस ने भारी मात्रा में चूरा पोस्त सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसएसपी पारीक देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ-2 की टीम गश्त के दौरान थाना मेन रोड ने बाजाखाना के पास शक के आधार पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली को रोका गया। तलाशी के दौरान ट्रॉली से 36 बोरी कुल 5 क्विंटल 10 किलों चूरापोस्त बरामद हुई।

  • Kitchen से मिली महिला की डेडबॉडी, देखे वीडियो   

    Kitchen से मिली महिला की डेडबॉडी, देखे वीडियो   

    पंचकूला : सेक्टर 15 मे स्थित एक मकान से एक महिला की डेडबॉडी मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक मकान नंबर 348 से बॉडी मिली है, जो 6 से 7 दिन पुरानी थी। आस पास के घरों में बदबू आने की वजह से पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। 


    पुलिस जब दरवाजे तोड़कर अंदर गई ,तो महिला की लाश कीचन में पड़ी मिली। महिला की बॉडी में कीड़े लगे हुए थे और बॉडी पूरी काली पड़ी हुई थी। सेक्टर 15 के चौकी इंचार्ज योगदीयण सिंह ने बताया कि महिला की बॉडी को सेक्टर 6 हॉस्पिटल मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम करवा कर महिला के भाई को सौप दी है। 

    मृतक महिला की पहचान सुदेश कुमारी के रूप मे हुई है। जिसकी उम्र 61 साल है। महिला का तलाक काफी समय पहले हो चुका था और कोई बच्चा भी नही था। महिला अकेली ही कोठी में रहती थी। महिला के दो भाई है। जो कि पंजाब के होशिरपुर में रहते है।

  • Jalandhar : अब E- Rickshaw में बैठी सवारियों को निशाना बनाने लगे लुटेरे

    जालंधर, ENS: महानगर में लूट की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। आए दिन पुलिस से बेखौफ होकर लुटेरे सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हालत यह हो गए कि अब ई श-रिक्शा में बैठी सवारियां भी सेफ नहीं रही। ताजा मामला सबसे व्यस्त रहने वाली रोड पर स्थित खालसा स्कूल के बाहर से सामने आया है, जहां शाम 7.30 बजे बाइक सवार लुटेरों ने ई-रिक्शा में बैठी महिला की कान की बालियां छीनने की कोशिश की, लेकिन महिला ने बहादुरी दिखाते हुए लुटेरे का हाथ पकड़ लिया।

    जिसके बाद बाइक लुटेरे महिला से हाथ छुड़ाकर घटना स्थल से वारदात को अंजाम दिए बिना फरार हो गए। गनीमत यह रही कि चलती ई रिक्शा से महिला बाल बाल गिरने से बच गई। हैरानी की बात यह है कि घटना स्थल से कुछ दूरी पर पुलिस का नाका लगा रहता है, उसके बावजूद बेखौफ लुटेरे नाके की परवाह किए बिना रोड पर चलती ई रिक्शा में बैठी सवारियों को निशाना बनाने में जुट गए है। महिला का कहना है कि लुटेरे सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसकी शिकायत जब भी पुलिस को की जाती है तो पुलिस लुटेरों को पकड़ने का आश्वासन दे देती है।

  • प्रॉपर्टी विवाद को लेकर भाई बहन ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल  

    प्रॉपर्टी विवाद को लेकर भाई बहन ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल  

    पंचकूला : सेक्टर 10 की मार्किट में हाई वोल्टेज ड्रामा होने की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जानकारी के मुताबिक जिन दो पक्षो का  झगड़ा हुआ था ,वह सगे भाई बहन बताए जा रहे है।

    घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर 10 चोंकी की पुलिस मौके पर पहुँची। दोनों पक्ष पुलिस के सामने भी आपस में एक दूसरे से हाथपाई करते रहे। झगड़े के कारण प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है। वही पुलिस ने कहा कि शिकयत मिलने पर अगली करवाई की जाएगी।

  • Amazon पार्सल में से निकला अजीब प्राणी, देख के रह जाओगे दंग, देखे video

    Amazon पार्सल में से निकला अजीब प्राणी, देख के रह जाओगे दंग, देखे video

    बेंगलुरु : आज कल Online Product Delivery के समय गड़बड़ी यां गलत Product आना आम बात है। लेकिन, बेंगलुरु में हुआ कुछ ऐसा की सामान आर्डर करने वाली महिला के उड़ गए होश। महिला ने Amazon से एक Xbox Controller मगवाया था। जब उसने बॉक्स खोला तो उस के बिच में से एक जिन्दा कोबरा निकला। 

    पर राहत वाली बात ये है की जब सांप ने बाहर आने की कोशिश की तो वो पैकिंग टेप से चिपक गया, जिस कारण वो किसी को कोई नुक्सान नहीं पंहुचा पाया। 

    शुरुआती झटके के बावजूद, वह इस घटना को वीडियो में रिकॉर्ड करने और सोशल मीडिया पर साझा करने में सफल रही। वीडियो में आधा खुला Amazon पैकेज बाल्टी में रखा हुआ दिख रहा है। इस बीच आप देख सकते हैं कि पैकिंग टेप में फंसा कोबरा भागने की कोशिश कर रहा है।

  • मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत ऊना जिला की 7,280 महिलाओं को 3.27 करोड़ रुपए जारी किए

    मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत ऊना जिला की 7,280 महिलाओं को 3.27 करोड़ रुपए जारी किए

    सम्मान निधि के तहत तीन महीने की निधि के रूप में 4500-4500 रुपये जारी

     

    अब तक 48 हजार से अधिक महिलाओं को मिल चुका है योजना का लाभ

     

    ऊना/ सुशील पंडित : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ऊना जिले के हरोली स्थित कांगड़ मैदान में आयोजित समारोह में 7,280 महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख- सम्मान निधि के तहत 4500-4500 रुपए तीन महीने की सम्मान निधि के रूप में 3.27 करोड़ रुपए जारी किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लाभार्थी महिलाओं को चेक भी वितरित किए।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 18 से 59 वर्ष आयु की 48 हजार से अधिक महिलाओं को 4500-4500 रुपए तीन महीने की सम्मान-निधि के तौर पर जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस योजना के तहत 23 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा प्रदेश की महिलाओं को योजना के बारे में लगातार गुमराह कर इसे लागू करने में अड़ंगे लगाती रही। 

    उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर बार-बार पूछते थे कि महिलाओं को 1500 रुपए कब मिलेंगे लेकिन हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे बंद कर महिलाओं को सम्मान निधि प्रदान की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपए प्रदान कर रही है, जबकि प्रदेश कांग्रेस सरकार 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी पात्र महिलाओं को 18,000 प्रति वर्ष प्रदान कर रही है, ताकि वे स्वाभिमान के साथ जीवन-यापन कर अपने खर्र्चों के लिए अन्यों पर निर्भर न रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर महीने पात्र महिलाओं को 1500 रुपए प्रदान करना सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार कभी भी चुनाव को देखकर राजनीति नहीं करतीे, बल्कि जन-सेवा ही हमारा एकमात्र ध्येय है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जय राम ठाकुर कहते थे कि 4 जून को प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी, लेकिन जिन विधायकों ने कांग्रेस पार्टी को धोखा दिया उन्हें प्रदेश की जनता ने अब घर बिठा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में फिर तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने जा रहे हैं और अब जनता के निर्णय का सम्मान न करने वाले तीन पूर्व विधायकों को निश्चित तौर पर मतदाता सबक सिखाएंगे।     

    ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के दौरान भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था तथा भाजपा नेताओं ने भ्रष्टाचार को संरक्षण दिया था। लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को खराब किया लेकिन अब वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश में धीरे-धीरे अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाया जा रहा है। 

    उन्होंने कहा कि पहली बार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से मुख्यमंत्री और उप- मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ईमानदारी के साथ अपने क्षेत्र की जनता की सेवा कर रहे हैं। बीते दिन हुई कैबिनेट बैठक में हरोली में बिजली बोर्ड का मंडलीय कार्यालय खोलने को मंजूरी प्रदान की गई है। 

    उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 2,000 करोड़ रुपए की परियोजनाएं मंजूर करवाई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हरोली विधानसभा क्षेत्र में 1,000 करोड़ रूपये की लागत से ब्लक ड्रग पार्क स्थापित कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने हिमकेप्स लॉ एवं नर्सिंग कॉलेज बढेड़ा में जीएनएम की सीटें 40 से बढ़ाकर 60 करने की घोषणा की। उन्होंने दुलैहड़ पार्क तथा बीटन मैदान के सुधार के लिए 50-50 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। उप-मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में विकासात्मक घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।   

    उप-मुख्यमंत्री की दिवंगत धर्मपत्नी डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री को याद करते हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह विश्वविद्यालय में उनकी सहपाठी रहीं, उनके असामयिक निधन से मुझे व्यक्तिगत तौर पर क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक जीवन से जुड़े सभी लोगों के परिवार समाज सेवा में लगे रहते हैं। डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री महिलाओं की आवाज हमेशा उठाती रही हैं और महिलाओं को 1500 रुपए की सम्मान निधि प्रदान करना कांग्रेस सरकार की ओर से उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

    उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना की शुरूआत हरोली विधानसभा क्षेत्र से करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की निधि रुकवाने के लिए भाजपा ने काफी हथकंडे अपनाए लेकिन वर्तमान सरकार ने इस साजिश को सफल नहीं होने दिया। भाजपा नेता महिलाओं के बीच जाकर लगातार पूछते थे कि 1500 रुपये कब मिलेंगे। यहीं नहीं, भाजपा ने सम्मान निधि योजना के फॉर्म भरने से भी महिलाओं को रोका और कहा कि यह सिर्फ समय की बर्बादी है। उन्होंने कहा कि कुछ महिलाएं भाजपा नेताओं की बातों में आ गई लेकिन जिन महिलाओं ने फार्म भरे उन्हें आज 4500-4500 रुपये मिले हैं। यह प्रदेशवासियों का कांग्रेस सरकार के प्रति भरोसा और विश्वास है।

    उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनेता का वायदा सबसे बड़ा भरोसा होता है। वे 25 साल से इस क्षेत्र से विधायक हैं तथा लगातार उनकी मत प्रतिशतता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के बाद प्रदेश के नालागढ़, हमीरपुर और देहरा विधानसभा क्षेत्रों में भी महिलाओं को सम्मान निधि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस निधि को और बढ़ाया जाएगा। 

    उन्होंने कहा कि ऊना जिला के दो नेताओं ने अपनी विधायकी गंवाई तथा आज ये नेता अब गुमनाम हैं। उन्होंने कहा कि आज उनकी धर्मपत्नी डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री इस संसार में नहीं है लेकिन उनका स्नेह हमेशा हमारे साथ बना रहेगा। उन्होंने कहा कि डॉ. सिम्मी हमेशा ही हरोली क्षेत्र की महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए उनसे मशविरा करती थीं।  

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सता मंे आने के पहले दिन से ही महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर ठोस प्रयास कर रहे हैं। शपथ लेने के बाद वह सबसे पहले बालिका आश्रम टूटीकंडी गए और अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाने के लिए कानून बनाकर उनकी देखभाल का जिम्मा राज्य सरकार को दिया और मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना की शुरूआत कर 4000 बच्चों की शिक्षा और देखरेख प्रदान की। 

    इस अवसर पर विधायक सुदर्शन बबलू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टु, उपायुक्त जतिन लाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
  • बिकने के बाद भाजपा के गुलाम हुए तीनों निर्दलीय पूर्व विधायक : मुख्यमंत्री

    बिकने के बाद भाजपा के गुलाम हुए तीनों निर्दलीय पूर्व विधायक : मुख्यमंत्री

    हरदीप सिंह बाबा के नामांकन में शामिल हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू

    नालागढ़/ सचिन बैंसल : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि तीनों निर्दलीय पूर्व विधायक बिकने के बाद भाजपा के गुलाम हो चुके हैं। ईमान बेचने के बाद इन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दिया। खुद को भाजपा की राजनीतिक मंडी में बेचा न होता तो निर्दलीय विधायक अपने पद से इस्तीफा क्यों देते। पैसा लिया है इसलिए भाजपा के सामने घुटने टेकने को निर्दलीय पूर्व विधायक मजबूर हैं।  

    मुख्यमंत्री यहां कांग्रेस उम्मीदवार हरदीप सिंह बाबा की नामांकन रैली को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह का नामांकन पत्र दाखिल करवाया। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रैली में कहा कि नालागढ़ में मुकाबला धनवान और गुणवान के बीच है। यह चुनाव राजनीतिक सुचिता और स्वच्छता के लिए है। इसलिए हरदीप सिंह बाबा को जिताकर विधानसभा भेजें। बाबा जो भी काम लेकर आएंगे, उन्हें किया जाएगा। साढ़े तीन साल में नालागढ़ की सूरत बदल देंगे। 

    उन्होंने कहा कि नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर अपने क्रशर का स्टे लेने के लिए हाईकोर्ट की दौड़ लगा रहे हैं। लेकिन, जनता की समस्याओं का।समाधान कराने के लिए कभी शिमला की दौड़ नहीं लगाई। वह अपने निजी काम लेकर ही आते थे, नालागढ़ में विकास कार्य मैंने खुद किए। बिकने के बाद पूर्व विधायक एक महीना अपने विधानसभा क्षेत्र नालागढ़ में नहीं आए। अब वह किस मुंह से दोबारा वोट मांग रहे हैं, जनता ने उन्हें विधायक चुनकर भेजा था। 14 महीने में उन्हें इस्तीफा देने की जरूरत क्यों पड़ी। वह निर्दलीय थे, वैसे भी भाजपा के साथ जा सकते थे, लेकिन जो पैसा उन्होंने अपना ईमान बेचकर लिया था, उसके दबाव में विधायक पद से इस्तीफा देना पड़ा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर फिर आकर झूठ बोलेंगे, लेकिन प्रदेश में उनकी सरकार बनने वाली नहीं है। कांग्रेस के विधायकों की संख्या बढ़कर 38 हो चुकी है। उपचुनाव की तीनों सीटें जीतकर 40 का आंकड़ा पार करेंगे। भाजपा का झूठ व फरेब चलने वाला नहीं है। हमने बिकने वाले को नहीं, ईमानदार हरदीप बाबा को टिकट दिया है। भाजपा के  उम्मीदवार केएल बिके कभी जनता के सच्चे हितैषी नहीं हो सकते। जो जनता की भावनाओं का ही सौदा कर दे, वह सच्चा सेवक नहीं हो सकता। हमने निर्दलीय विधायकों के खूब काम किये, क्योंकि वह जनता की आवाज बनकर विधानसभा पहुंचे थे। लेकिन, उन्होंने खुद को बेच दिया। उनके इस्तीफा देने के बाद हमने सोचा कि तीन महीने में अक्ल आ जायेगी और स्पीकर साहब के पास जाकर उसे वापस ले लेंगे पर वे धरने पर बैठे, हाईकोर्ट गए। क्योंकि भाजपा के साथ उनकी डील हुई थी।

    हरदीप बाबा मुझे पहले ही कहते थे कि केएल ठाकुर कांग्रेस के साथ नहीं रहेंगे भाग जाएंगे। मैंने उनकी नहीं सुनी, लेकिन बाबा की बात सच साबित हुई। निर्दलीय पूर्व विधायक अब भाजपा टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बनने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि उन्हें मालूम है कि भाजपा की सरकार नहीं बनने वाली। इस्तीफा देने के बाद कहते थे कि कांग्रेस सरकार में हमारे काम नहीं हुए। जबकि जनता जानती है कि तीनों विधानसभा क्षेत्र में पूर्व सरकार के समय से रुके पड़े कामों को हमने शुरू करवाया। नालागढ़ की जनता इस बार कोई गलती न करे, चूंकि धनबल की लड़ाई जनबल से है। झूठ जितना भी सच से टकराये, अंत में जीत सच की होती है। नालागढ़ के पूर्व विधायक आपके बीच वोट मांगने आएंगे, पैसे भी देंगे। उन्हें मना नहीं करना है, उनसे डबल पैसे लेने हैं और वोट कांग्रेस को डालना है। भाजपा से केएल ठाकुर को पैसे के भरे हुए अटैची मिले हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार चुनाव देखकर काम नहीं करती। हमने वोट के लिए 1500 रुपये महिलाओं और कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम नहीं दी। यह हमारी प्रतिबद्धता थी, जिसे हमने पूरा किया है। हम जो कहते हैं वो करते हैं। हमारी सरकार ने 10 में से 5 गारंटियों को 16 महीने के कार्यकाल में पूरा किया है। सरकार सभी गारंटियों को पूरा कर 2027 तक हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाएगी। 

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह की नीतियों में आस्था जताते हुए भाजपा के अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। मुख्यमंत्री ने दर्जनों भाजपाईयों को हार पहनाकर कांग्रेस में शामिल कराया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाया।


    इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, सीपीएस राम कुमार चौधरी, कांग्रेस उम्मीदवार हरदीप सिंह बाबा, जिलाध्यक्ष शिवकुमार इत्यादि मौजूद रहे।

  • पंजाब : इस शहर को गर्मी से मिली राहत, मौसम हुआ सुहावना ,देखे वीडियो

    पंजाब : इस शहर को गर्मी से मिली राहत, मौसम हुआ सुहावना ,देखे वीडियो

    अमृतसर : गुरुनगरी में पिछले कई दिनों से पड़ भीषण गर्मी से बारिश होने से राहत मिली है। वहीं शहरवासियों के चेहरों पर भी खुशी देखी गई है। गुरु नगर के  निवासियों ने कहा कि आज बादल छाए हुए थे, उसके बाद बारिश से मौसम काफी सुहावना हो गया।

    लोगो ने कहा कि  शहर में अधिक से अधिक पेड़ लगाने की जरूरत है, अगर पेड़ लगेंगे, तो पर्यावरण भी खुशहाल रहेगा। चिलचिलाती धुप और गर्मी से लोगो को चाहे कुछ पलो के लिए ही राहत मिली। लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी से निजात मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे है।