Jalandhar: कांग्रेस ने उम्मीदवार का किया ऐलान, सुरेंद्र कौर को मिली टिकट


जालंधर, ENS : वेस्ट  हल्के में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने पार्षद चुनाव में जीत हासिल करने वाली और पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरेंद्र कौर को टिकट देने का ऐलान किया है। बता दें कि सुरिंदर कौर का नाम टिकट की रेस में सबसे आगे था लेकिन आज औपचारिक ऐलान करके कांग्रेस ने इसकी पुष्टि कर दी है।

गौरतलब है कि 10 जुलाई को जालंधर वेस्ट हलके में उपचुनाव होने जा रहा है। अब तक आम आदमी पार्टी और भाजपा द्वारा उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। आम आदमी पार्टी ने महिंदर भगत को टिकट दी है, वहीं भाजपा द्वारा शीतल अंगुराल को टिकट देकर मैदान में उतारा गया है।  वहीं देर रात कांग्रेस ने भी पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर के नाम पर मुहर लगाकर ऐलान कर दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *