Blog

  • पंजाबः इस इलाके में लुटेरों ने चलाई गोलियां, नगदी छीनकर हुए फरार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जंडियाला गुरु से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात लुटेरों ने गोलियां चला दी। घटना देर रात की बताई जा रही है। जहां लुटेरों ने लूट की नीयत से नौजवानों पर हमला कर दिया। इस दौरान लुटेरे नौजवानों से 10 हजार की नगदी और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घायल युवकों ने जानकारी देते हुए बताया कि वह मेहंदी लगाने का काम करते है। इस दौरान वह देर रात दोनों नौजवान मेहंदी लगाकर वापस लौट रहे थे।

    जब वह गांव जंडियाला गुरु के पास पहुंचे तो मोटरसाइकिल पर सवार 3 अज्ञात लोगों ने उनकी एक्टिवा पर हमला कर दिया, जिससे वह एक्टिवा जमीन पर गिर गए। पीड़ित सोनू ने बताया कि हमलावरों ने हवा गोलियां चलाते हुए उनकी पिटाई की। उसके बाद उनसे 10 हजार नगदी और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

  • जालंधरः रिहायशी इलाकों को लेकर DCP अकुंर गुप्ता ने किए आदेश जारी, नहीं तो होगी कार्रवाई

    जालंधर, ENS: महानगर में डीसीपी लॉ एंड आर्डर अंकुर गुप्ता ने रिहायशी इलाकों में  ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए आदेश जारी कर दिए है। इस दौरान उन्होंने धारा 144 के तहत ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए कमिश्नरेट पुलिस की सीमा के अंदर रिहायशी इलाकों में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक हार्न बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसी प्रकार साऊंड सिस्टम की आवाज 7.5 डी.बी.ए तथा लाऊड स्पीकर, पटाखों तथा शोर पैदा करने वाले उपकरणों की आवाज निर्धारित सीमा के अंदर रखने के आदेश जारी किए गए है।

    माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के संदर्भ में डिप्टी कमिश्नर पुलिस ने पब्लिक स्थानों की सीमा के पास पटाखों और लाऊड स्पीकर की आवाज को 10 डी.बी.ए तक सीमित करने का आदेश जारी किए है। आदेश के अनुसार कोई भी व्यक्ति रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ढोल या भोंपू, कोई भी आवाज करने वाला उपकरण, साऊंड एम्पलीफायर नहीं बजा सकेगा और ये आदेश मैरिज पैलेसों और होटलों में भी लागू होंगे। इसी प्रकार, निजी साऊंड सिस्टम मालिक 7.5 डी.बी.ए से अधिक आवाज नहीं रखेंगे और इन आदेशों का उल्लंघन करते पाए जाने पर साऊंड सिस्टम और उपकरण जब्त किए जा सकते है। यह आदेश 13 अप्रैल.2024 तक लागू रहेंगे।

  • JE ने की पत्नी की निर्मम ह’त्या, जाने मामला

    भिवानी :  जिले के गांव ढिगावा में जनस्वास्थ्य विभाग के जेई ने रोटी सेंकने वाले तवे से अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना देर रात की है। ह’त्या के बाद सुबह आरोपी जेई ने ही इसकी सूचना डायल 112 की टीम को दी। इसके बाद लोहारू पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।आरोपी लोकेश और प्रवीण ने एक साथ ही लोहारू बहुतकनीकी कॉलेज से डिप्लोमा पास किया और बहल के निजी कॉलेज से दोनों ने बीटेक की डिग्री हासिल की। सहपाठी के रूप में लंबा समय साथ बिताने के कारण दोनों का प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने मई 2023 में विवाह रचा लिया।

    दोनों अलग-अलग बिरादरी से होने के कारण लोकेश के परिवार वाले विवाह से ज्यादा खुश नहीं थे, जिस कारण लोकेश पत्नी प्रवीण के साथ ढिगावा में किराए के मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि दोनों में कई बार कहासुनी होती थी, लेकिन जेई लोकेश कथित रूप से दरिंदगी की हदें पार कर पत्नी को मौत के घाट उतार देगा, ये किसी ने सोचा नहीं था। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए लोहारू सीएचसी के शव गृह में पहुंचा दिया। मृतका के पिता वजीर सिंह की शिकायत पर आरोपी पति सहित नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।

  • खुशखबरी! 5 से 10 रुपये तक कम हो सकते है पेट्रोल-डीजल के रेट

    नई दिल्लीः आम आदमी को पेट्रोल-डीजल की कीमतों से जल्द बड़ी राहत मिलने जा रही है। बताया जा रहा है कि तेल कंपनियां अगले महीने तेल के दाम कम कर सकती है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5 से 10 रुपए की कटौती की जा सकती है। हालांकि अभी इसपर फैसला नहीं हुआ है, तेल कंपनियां इसपर विचार कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी मूल्य तय करने की समीक्षा की जा रही है। तेल कंपनियों का मुनाफा रिकॉर्ड 75,000 करोड़ रुपये से ज्यादा होने की संभावना है। कच्चे तेल की लागत भी थोड़ी कम हुई है।

    बता दें कि तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी करती हैं। इसके दाम घटना या बढ़ना कई बातों पर निर्भर करता है। अगर तेल के दाम कम होते हैं तो यह 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले एक बड़ा कदम होगा। कंपनियां अपने स्टेकहोल्डर्स से इसपर राय ले रही हैं जिसके बाद फैसला हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक सरकार तीनों ओएमसी में प्रोमोटर और बड़ी स्टेकहोल्डर है।

    अब तक, 2023-24 की पहली छमाही में तीनों कंपनियों का संयुक्त शुद्ध लाभ 57,091.87 करोड़ रुपये था, जो 2022-23 के पूरे वित्तीय वर्ष के लिए 1,137.89 के संयुक्त शुद्ध लाभ से 4,917% अधिक है।हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने 27 जनवरी को अपने तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित करने को कहा है, जबकि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) – भी उसी समय के आसपास घोषणाएं कर सकती हैं।

  • सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट

    नई दिल्ली : सोने-चांदी की कीमतों में बुधवार को गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया। वैश्विक स्तर पर भी शुरुआती कारोबार में सोने के वायदा और हाजिर दोनों भाव गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे। सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी बुधवार को गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में 5 मार्च 2024 का डिलीवरी वाली चांदी 0.38 फीसदी या 277 रुपये की गिरावट के साथ 71,816 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

    वैश्विक बाजार की बात करें तो बुधवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतें गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखाई दीं। कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 0.29 फीसदी या 5.80 डॉलर की गिरावट के साथ 2024.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.43 फीसदी या 8.70 डॉलर की गिरावट के साथ 2019.74 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

  • पंजाबः ब्रिज के नीचे सो रहे परिवार को तेज रफ्तार कार चालक ने कुचला, बच्चे की मौ+त, देखें वीडियो

    बठिंडा: पंजाब में कोहरे के कारण सड़क हादसों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं बठिंडा में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात तेज रफ़्तार कार ने ब्रिज के नीचे सो रहे परिवार को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि इस भयानक हादसे में बच्चे की मौत हो गई। वहीं हादसे में 3 लोग जख्मी हो गए। घायलों में से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि समाज सेवी संस्था के वर्करो द्वारा जख्मियों को अस्पताल पहुँचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

    वहीं एक अन्य मामले में स्टेला होटल के पास 2 एक्टिवा सवारों को कार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों एक्टिवा सवार घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा के मेंबर विक्की कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। घायलों की पहचान 25 वर्षीय हरजोत कौर और 30 वर्षीय जगजीत सिंह तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि वह एक निजी अस्पताल में काम करते हैं। ड्यूटी खत्म होने के बाद वह घर जा रहे थे। 

  • पंजाब : इस मामले में इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, जांच जारी

    लुधियाना : सतलुज दरिया से रेत के अवैध खनन मामले में लुधियाना देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना सिधवा बेट प्रभारी इंस्पेक्टर दलजीत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई खनन विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर की गई है। इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने अवैध खनन में पकड़े गए ट्रक को छोड़ दिया था। डीएसपी सतविंदर सिंह विर्क ने बताया कि हाल ही में माइनिंग विभाग के अधिकारियों ने सतलुज दरिया से रेत का अवैध खनन कर भरे टिप्पर को काबू कर थाना सिधवा बेट पुलिस के हवाले किया था।

    लेकिन खनन विभाग के अधिकारियों द्वारा पुलिस को सौंपे गए। टिप्पर को सिधवा बेट पुलिस स्टेशन के प्रभारी इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने छोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद माइनिंग विभाग के अधिकारियों ने इसकी शिकायत लुधियाना देहात पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी थी। जांच के बाद खनन विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई शिकायत सही पाई गई। पुलिस विभाग ने थानेदार के खिलाफ अब तक मिली सभी शिकायतों की जांच करने के साथ ही कई पुरानी फाइलों की भी जांच की है।

  • पंजाब :  लुटेरों ने युवक पर चाकू से किया हमला

    पंजाब : लुटेरों ने युवक पर चाकू से किया हमला

    लुधियाना :  पंजाब में नशे और चोरी के मामले बढ़ते ही जा रहे है। नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी चोरी और लूट की घटनाओँ को अंजाम देते है। चोरी और लूट की वारदातें दिन ब दिन बढ़ती ही जा रहे है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां देर रात एक युवक काम से वापस घर आ रहा था कि लुटेरों ने उससे नकदी और मोबाइल छीन लिया। युवक द्वारा जब विरोध किया गया तो बदमाशों ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। खून से लथपथ युवक सड़क पर तड़पता रहा। युवक ने लोगों को अपने पिता का मोबाइल नंबर बताया और परिवार को सूचित किया। घटना स्थल पर पहुंचे पिता ने गंभीर अवस्था में बेटे को एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया। युवक के पेट की नसें कट गई। जिस कारण उसकी हालत गंभीर बन गई। उसे डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया।

    घायल युवक के पिता ने कहा कि उनके बेटे का नाम अश्वनी है। वह रुद्रा कालोनी के रहने वाले है। बेटा लेबर का काम करता है। रुद्रा कालोनी में रात के समय कच्चे रास्ते से घर आ रहा था। उसे बाइक सवार 3 बदमाशों ने घेर लिया। बेटे को गालियां देकर लुटेरों ने मोबाइल और नकदी छीन ली। अश्वनी ने जब उनका विरोध किया एक युवक ने उसके पेट में खंजर उतार दिया। पिता मुताबिक उनका बेटा सड़क पर चिल्लाता हुआ तड़पने लगा। किसी राहगीर के मोबाइल से उसने फोन कर उन्हें सूचित किया। घटना स्थल पर करीब 1 घंटे तक एम्बुलेंस भी नहीं आई। देरी से पहुंची एम्बुलेंस में ही वह बेटे को सिविल अस्पताल लेकर आए। बेटे का काफी खून बह चुका है। उसके पेट की नसें कट गई है। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख तुरंत पीजीआई रेफर कर दिया।

  • जालंधरः लेदर कॉम्प्लेक्स​ के पास युवक का श+व बरामद, ह+त्या की आंशका, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लेदर कॉम्प्लेक्स के पास गंदे नाले के नजदीक आज सुबह व्यक्ति के शव बरामद होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति के शरीर पर चोटों के निशान है। जिससे हत्या की आंशका जताई जा रही है। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हुई है। दरअसल, गंदे नाले के पास राहगीर ने सुबह शव पड़ा देखा। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई।

    वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस क्राइम सीन पर पहुंचे हैं। एसएचओ राजीव ठाकुर ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। 

  • पंजाबः ठंड को लेकर रेड अलर्ट जारी, अब -0.4 डिग्री पहुंचा पारा

    चंडीगढ़ः पंजाब में ठंड और कोहरे का कहर लगातार जारी है। वहीं जहां एक दिन पहले नवांशहर में माइनस डिग्री पारा पहुंच गया था। लेकिन अब दूसरे दिन लगातार देर रात नवांशहर में -0.4 डिग्री रहा। दृश्यता कम होने से यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल कड़ाके की इस ठंड से राहत नहीं मिलेगी। विभाग ने बुधवार के लिए पंजाब के सात जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर में बेहद घना कोहरा पड़ने की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही इन जिलों में सीवियर कोल्ड डे की स्थिति रहेगी व शीत लहर भी चलेगी। जबकि बाकी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    वीरवार से लेकर अगले तीन दिनों का यलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार सुबह बेहद घना कोहरा छाए रहने के चलते बठिंडा में दृश्यता शून्य दर्ज की गई। वहीं पटियाला में 25 मीटर और लुधियाना व अमृतसर में 50-50 मीटर की दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में अगले पांच दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। मंगलवार को पंजाब में दिन के तापमान में 1.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई लेकिन अभी भी यह सामान्य से 6.7 डिग्री नीचे दर्ज किया जा रहा है। सबसे अधिक 17.8 डिग्री तापमान पठानकोट में दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर का पारा 13.5 डिग्री, लुधियाना का 12.2 डिग्री, पटियाला का 12.2 डिग्री, बठिंडा का 13.4 डिग्री, फरीदकोट का 10.4 डिग्री, गुरदासपुर का 15.0, एसबीएस नगर का 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।