Blog

  • संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का मिला शव

    संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का मिला शव

    महासमुंद: थाना खल्लारी क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। मर्ग क्रमांक 46-2023 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस मृतका के रिश्तोदारों का इंतजार कर रही है। पुलिस ने उनकी पहचान के लिए सूचना एक जारी की है जिसमें लिखा है-अज्ञात महिला जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष, इकहरा बदन, काले लंबे बाल, मांग में सिंदूर, गेहुंआ रंग, दांत उभरी हुई, बैगनी रंग की बिंदी माथे पर, नाक में बांई तरफ बजारू फुल्ली, दोनों कान में बजारु झुमका, गले में बजारू मंगलसूत्र पहनी है। मृतका सुनहरे रंग की ब्लाउज पहनी हुई है।

    जिसमें लाल कत्थे रंग से चौकोर डिजाइन बना है। सफेद चमकीला साड़ी पहनी है जिसमें कत्थे,पीले गुलाब फूल का प्रिंट बना है। दाहिने हाथ कलाई में बजारु चमकीला सफेद रंग की प्लास्टिक का कंगन एवं कत्थे रंग की चूडिय़ां पहनी है। मृतका की लंबाई करीबन 4 फ़ीट 11 इंच है। इनका शव पुलिस को ग्राम ढोंड़ धरमपुर के बीच बीट क्रमांक 93 में बनी मचान झोपड़ी में मृत हालत में मिली है। शव के पास आसमानी काले रंग का स्कार्फ, चुनरी पड़ा मिला है। 

  • आज से इतने दिन तक ये ट्रेने रहेंगी रद्द

    आज से इतने दिन तक ये ट्रेने रहेंगी रद्द

    नई दिल्लीः रेल यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के आवागमन को बेहतर बनाने के मकसद से गोरखपुर से कुसुम्ही रेलवे स्टेशन के बीच प्री-नॉन इंटरलॉकिंग का काम होने जा रहा है। इस वजह से 31 अगस्त से पांच सितंबर तक लखनऊ से चलने और गुजरने वाली सात जोड़ी ट्रेनें निरस्त रहेंगी।

    कटिहार से 05 सितंबर को चलने वाली, बरौनी से 31 अगस्त से 05 सितंबर तक चलने वाली ट्रेनें बदले मार्ग छपरा-गाजीपुर सिटी-वाराणसी जं-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेंगी। अमृतसर से 30 अगस्त से 05 सितंबर तक चलने वाली, नई दिल्ली से 31 अगस्त से 05 सितंबर तक चलने वाली नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल बदले मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जं.-बनारस-वाराणसी जं.-गाजीपुर सिटी-छपरा के रास्ते चलेंगी।

    अलग-अलग तिथियों में ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

    • ट्रेन नंबर 15078 गोमतीनगर से कामाख्या 4 सितंबर को
    • ट्रेन नंबर 15078 कामाख्या से गोमतीनगर 5 सितंबर को
    • ट्रेन नंबर 14684 अमृतसर से जयनगर 31 अगस्त, 1, 3 व 5 सितंबर को
    • ट्रेन नंबर 14673 जयनगर से अमृतसर 2, 4 और 6 सितंबर को
    • ट्रेन नंबर 14673 जयनगर से अमृतसर 2, 4 और 6 सितंबर को
    • ट्रेन नंबर 14649 जयनगर से अमृतसर 3 व 5 सितंबर को
    • ट्रेन नंबर 15651 गुवाहाटी से जम्मूतवी 4 सितंबर को
    • ट्रेन नंबर 15652 जम्मूतवी से गुवाहाटी से 6 सितंबर को
    • ट्रेन नंबर 15080 गोरखपुर से पाटलिपुत्र 31 अगस्त से 05 सितंबर तक
    • ट्रेन नंबर 15079 पाटलिपुत्र से गोरखपुर 31 अगस्त से 05 सितंबर तक
    • ट्रेन नंबर 14010 आनन्द विहार से बापूधाम 3 व 5 सितंबर तक
    • ट्रेन नंबर 14009 बापूधाम मोतिहारी से आनन्द विहार एक सितंबर को
    • ट्रेन नंबर 09451 गांधीधाम से भागलपुर स्पेशल एक सितंबर को
    • ट्रेन नंबर 09452 भागलपुर से गांधीधाम 04 सितंबर को निरस्त रहेंगी।
  • जालंधरः Satva Club में गोलियां चलने के मामले में ज्वैलर के बेटे को लेकर Court ने जारी किए ये आदेश 

    जालंधरः Satva Club में गोलियां चलने के मामले में ज्वैलर के बेटे को लेकर Court ने जारी किए ये आदेश 

    जालंधर, ENS: माडल टाऊन स्थित  सत्वा क्लब के बाहर एनआरआईअर्शदीप सिंह को गोलियां मारने के मामले के आरोपी ज्वेलर के बेटे पारस मल्होत्रा(27) को 2 दिन का रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पारस को जेल भेज दिया है। बता दें कि आरोपी पारस मल्होत्रा शहर के नामी ज्यूलर न्यू लाला वजीर चंद मल्होत्रा के मालिक जतिंदर मल्होत्रा का बेटा है। पुलिस ने आरोपी से पिस्टल भी बरामद किया था, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा रहा है, साथ ही उसका लाइसेंस कैंसिल करने की सिफारिश की गई है।

    बता दें कि कुछ दिन पहले मल्हौत्रा ज्वैलर के बेटे पारस ने शनिवार रात्रि गोली चलाई थी। जिस कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक ज्वैलर का  बेटा पहले भी इसी क्लब में गुंडागर्दी की थी। जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक Satva Club में देर रात तक पार्टी चल रही थी।

    इस दौरान दो पक्षों का आपस में झगड़ा हो गया था। जिसके बाद ज्वेलर के बेटे ने क्लब के बाहर आकर गोली चला दी। हालांकि  गोली के छर्रे युवक के लगे हैं। जिसे घायल अवस्था में निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाले युवक पारस रोजाना ही कहीं न कहीं गुंडागर्दी करता रहता है । गौर हो कि देर रात नाईट क्लबों में आ रहे मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है, जिस पर पुलिस प्रशासन की ढीली कार्रवाई दिखाई दे रही है। क्योंकि उक्त क्लब सहित कई अन्य क्लबों में देर रात हंगामा होने का मामले सामने आ रहे है। वहीं मॉडल टाउन रोड पर स्थित Satva क्लब एक बार फिर विवादों में आ गया है।

  • पंजाब यूनिवर्सिटी में सुबह-सुबह पुलिस की छापेमारी, 50 संदिग्ध को किया राउंड अप

    पंजाब यूनिवर्सिटी में सुबह-सुबह पुलिस की छापेमारी, 50 संदिग्ध को किया राउंड अप

    चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी में वीरवार तड़के सुबह 4:45 बजे करीब पुलिस में एक साथ पांच बॉयज हॉस्टल में छापेमारी की। एसएसपी चंडीगढ़ के निर्देशन में एसडीपीओ सेंट्रल डिविजन गुरमुख सिंह के नेतृत्व में की गई। इस छापेमारी के दौरान सेक्टर 11 एसएचओ  मलकीत सिंह और सेक्टर 17 एसएचओ राजीव कुमार, सेक्टर 22 चौकी इंचार्ज पीयू  चौक इंचार्ज समेत 100 की संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

    एक साथ पहुंचे पुलिस  बल की 10 टीमों ने कैंपस में मौजूद हॉस्टल नंबर एक, दो, तीन, चार और पांच में छापेमारी करते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने एक-एक कर पांचवा हॉस्टल्स के तीनों पर मौजूद ब्लॉक के हर कमरों को एक-एक कर खुलवाते हुए आउटसाइडर्स की जांच शुरू की। पुलिस चोर से करके सुबह की गई के दौरान करीब ढाई सौ करों को चेक करते हुए कमरों में रह रहे छात्रों  पीयू का पहचान पत्र और हॉस्टल  रूम अलॉटमेंट के कागजात चेक किए ।

    पुलिस को दर्जनों बाहरी युवक हॉस्टल में मिले। पुलिस ने आईडी कार्ड ना दिखा पाने और कमरों में रह रहे ऐसे करीब 50 संदिग्ध युवकों को राउंडअप करते हुए पीयू कैंपस में मौजूद पुलिस चौकी ले गई। जहां पुलिस राउंडअप किए गए युवकों से पूछताछ कर उनके बारे में पड़ताल करने में लगी है। जिनकी जांच होने के बाद सही मिलने पर छोड़ दिया जाएगा वहीं गलत तरीके से रह रहे बाहरी युवको पर कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद डीएसपी गुरमुख सिंह ने बताया कि बाहरी और शरारती तत्व पीयू का माहौल खराब न करें, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। पुलिस चुनाव तक बीच-बीच में इस तरह के हॉस्टल चेकिंग समेत अन्य  जांच अभियान चलती रहेगी। 

    हॉस्टलों में जैसे ही पुलिस पहुंची तो वहां खलबली मच गई। कुछ बाहरी छात्र बचने के लिए इधर उधर भागने लगे। जब तक वह भाग पाते, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। सभी से आई कार्ड दिखाने को कहा गया। जब उनसे पीयू का पहचान पत्र नहीं मिला तो उनके बारे में पूरी पड़ताल करने के लिए पुलिस के लीमा ट्रक में भरकर पुलिस चौकी ले जाया गया। पीयू प्रशासन के कुछ अधिकारी भी रेड में शामिल रहे। उन्होंने हॉस्टल के हर फ्लोर पर जाकर खुद चेकिंग की। लगभग एक घंटे तक चले छापे में दर्जनों बाहरी छात्रों को चेतावनी देकर हॉस्टलों से बाहर निकाला गया। पीयू प्रशासन के अधिकारियों ने हॉस्टल में रह रहे छात्रों से कहा कि किसी भी बाहरी छात्र को शरण दी तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। देर रात तक अन्य हॉस्टलों पर भी चेकिंग चली।

  • पंजाब : विजिलेंस के नकली अधिकारी गिरफ्तार, 2 पूर्व फौजी शामिल

    पंजाब : विजिलेंस के नकली अधिकारी गिरफ्तार, 2 पूर्व फौजी शामिल

    लुधियाना: विजिलेंस ब्यूरो ने गांव भैणी सालू के रहने वाले व्यक्ति से 25 लाख रुपए का चेक लेने वाले 2 पूर्व फौजियों समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनजीत सिंह और परमजीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों ने खुद को विजिलेंस अधिकारी बताकर व्यक्ति से पंचायती जमीन का केस का निपटारा कराने की एवज में पैसों की डिमांड की थी। SSP रविंदरपाल सिंह ने बताया कि पलविंदर सिंह ने शिकायत दी थी कि कुछ महीने पहले उसने अपनी 18 एकड़ पंचायती जमीन बेची थी। इसके बाद उसे जमीन बेचने संबंधी सरकारी नोटिस मिला। 12 अगस्त 2023 को 3 अज्ञात व्यक्ति उसके घर आए। तीनों ने खुद को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित विजिलेंस विभाग का अधिकारी बताया।

    उन्होंने कहा कि उसकी जमीन का मामला चंडीगढ़ दफ्तर तक पहुंच चुका है। इस मामले की जांच चल रही है। किसी भी समय उसके खिलाफ केस दर्ज हो सकता है। उन्होंने जमीन बेचने के मामले का निपटारा करने के बदले उससे 50 लाख रुपए मांगे। उसे डरा धमकाकर 25 लाख रुपए देने के लिए मना लिया। वहीं उसे 15 लाख और 10 लाख रुपए का चेक देने के लिए कहा। उन्होंने उसे 25 लाख कैश देकर चेक वापस करने की गांरटी भी दी। उनमें से एक व्यक्ति ने उसकी जेब से 27 हजार और मोबाइल निकाल लिया। साथ ही उसे फोन पर 25 लाख कैश न देने पर आपराधिक मामला दर्ज करने की धमकी देने लगे।

  • पंजाबः निगम की कार्रवाई में झुलसने के मामले में एक की मौत, परिवार ने रोड किया जाम

    पंजाबः निगम की कार्रवाई में झुलसने के मामले में एक की मौत, परिवार ने रोड किया जाम

    लुधियानाः जिले में नगर निगम की अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई का विरोध करते हुए खुद को आग लगाने वाले 2 भाइयों में से एक की मौत हो गई है। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। पीजीआई चंडीगढ़ में वीरु की हालत गंभीर थी, जिस कारण उसने बुधवार देर रात दम तोड़ दिया। झुलसे अनमोल को पीजीआई चंडीगढ़ से डीएमसी लुधियाना शिफ्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि वीरु की मौत के बाद परिजनों ने देर रात ही सेक्टर-32 नजदीक भोला कॉलोनी में सड़क जाम करके धरना लगा दिया। धरना करीब 2 घंटे तक जारी रहा। मौके पर पुलिस फोर्स ने आकर मामला शांत करवाया। धरनाकारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मांग है कि इलाके के 2 लोगों मोहन और संजीव के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करे।

    यदि पुलिस ने मोहन और संजीव को जल्द गिरफ्तार न किया तो मृतक के परिजन लुधियाना-चंडीगढ़ हाईवे जाम करेंगे। वीरु की बहन नीलम के मुताबिक, मोहन लाल उनकी झुग्गी से हफ्ता वसूली करने आता था। वह कहता था कि जिस जमीन पर वह दुकानदारी कर रहे हैं, वह जमीन उसकी है। मोहन उसके भाई से 5 लाख रुपए दुकान पक्के तौर पर रखने की मांग कर रहा था।इसी रंजिश के चलते मोहन ने नगर निगम में शिकायतें देकर उसकी झुग्गी पर कार्रवाई करवाई है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, मरने वाले वीरु की शादी को अभी एक महीना ही हुआ था। निगम अधिकारियों मुताबिक, बिल्डिंग ब्रांच की शाखा जब कार्रवाई करने पहुंची तो दोनों भाइयों ने मिट्‌टी का तेल डालकर निगम कर्मचारियों को जलाने की कोशिश की। गनीमत रही कि पुलिस कर्मचारियों ने उनको बचा लिया। इस दौरान बौखलाहट में दोनों भाइयों ने खुद को आग लगा ली। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने दोनों भाइयों पर मामला दर्ज कर दिया है।

    2 दिन पहले बिल्डिंग ब्रांच द्वारा अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान वीरु और अनमोल दोनों सगे भाइयों ने कार्रवाई का विरोध किया। दोनों ने मिट्‌टी का तेल खुद पर छिड़क कर आग लगा ली। इससे हड़कंप मच गया। नगर निगम के कर्मचारियों, पुलिस और इलाके के लोगों ने किसी तरह आग बुझाकर दोनों को तुरंत लुधियाना सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां से दोनों को PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, वीरु सिंह और अनमोल करीब 70% झुलस चुके हैं। घायलों की छाती पर आग की तपिश ज्यादा पड़ी थी। वहीं घायलों के परिजनों के मुताबिक, इलाके के ही कुछ लोग जमीन के बदले पैसों की मांग करते थे। उन्होंने जब पैसे देने से इनकार कर दिया तो उन लोगों ने नगर निगम में शिकायतें देकर कार्रवाई करवाई है।

  • जालंधरः ट्रैफिक तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई, कटेगा अब E-Challan

    जालंधरः ट्रैफिक तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई, कटेगा अब E-Challan

    जालंधर, ENS: ट्रैफिक नियमों को लेकर पुलिस पहले ही काफी सख्त है। लेकिन लाइट जंप करने वाले और अन्य रुल तोड़ने वाले लोगों की अब खैर नहीं है। क्योंकि जालंधर ट्रैफिक पुलिस को 30 ई-चालान मशीनें पहुंच चुकी हैं। जिसकी आज चंडीगढ़ में ट्रेफिक पुलिस के उच्च अधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई। जो आगे मुलाजिमों को इस बारे में जानकारी देगें। एडिशन डीजीपी एएस राए के निर्देशानुसार चंडीगढ़ में विशेष मीटिंग बुलाई गई। जिसमें पंजाब के सभी जिलों को ई चालान काटने वाली मशीनें वितरित की गई।

    इस दौरान वर्चुअल मीटिंग के जरिए पुलिस कमिश्रनर कुलदीप सिंह चाहल, एडीसीपी ट्रेफिक कंवलप्रीत सिंह चाहल के साथ चारों जोनों के इंचार्ज भी मौके पर मौजूद थे। एडीसीपी ट्रेफिक कंवलप्रीत सिंह चाहल ने जानकारी दी कि जालंधर को 30 ई चालान करने वाली मशीनें मिली हैं। ये सभी मशीनें ट्रैफिक स्टाफ में तैनात इंफोर्समेंट टीमों को दी जाएगी।

    उससे पहले सभी को इन मशीनों को चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी कि किस तरह से इसका इस्तेमाल किया जाना है और कैसे मौके पर वाहन चालक से पैसे लेने हैं। एडीसीपी ने कहा कि जल्द ही इन मशीनों के चालान शुरु हो जाएगें। लोगों से अपील है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन जरुर करें। क्योंकि अब किसी को बक्शा नहीं जाएगा।

  • आज का राशिफल, 31 अगस्त 2023

    आज का राशिफल, 31 अगस्त 2023

    महीने के आखिरी दिन 31 अगस्‍त को मेष और कर्क राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जाते-जाते यह महीना आपको कोई खुशखबरी देकर जाएगा। आपका शानदार कमाई होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आइए देखते हैं मेष से मीन तक धन के मामले में सभी राशियों का दिन कैसा बीतेगा।

    मेष: मेष राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में आज शुभ योग बन रहे हैं और इसका इन्‍हें लाभ होगा। भाग्‍य का साथ मिलने से सभी कार्य आसानी से पूर्ण हो जाएंगे। आपके लिए आज राजयोग का निर्माण हो रहा है। आज आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और जो कार्य आज के लिए सोच रखे थे वे पूरे हो जाएंगे। आज आपकी शुभ और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और खर्च करने में आनंद आएगा।

    वृष: वृष राशि वालों के लिए आज ग्रहों के शुभ योग बन रहे हैं। आज आपकी आय में वृद्धि होगी और योजनाएं सफल होंगी। आज आपको सम्‍मान की प्राप्ति होगी। आप अपने किए कार्यों पर काफी खुश होंगे और आपको प्रशंसा प्राप्त होगी। किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित होने का चांस मिलेगा और आपकी समृद्धि में वृद्धि होगी।

    मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है और आज ईश्‍वर की कृपा से आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी। आज किसी से विवाद से बचें और अपने काम पर फोकस करें। शत्रु पक्ष के लोग आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। आप सावधान रहें। आप अपनी कार्यकुशलता से समस्या का समाधान निकालने में सफल होंगे और आपको लाभ होगा।

    कर्क: कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता देने वाला है और आपको किस्‍मत का भरपूर साथ मिलेगा। आज किसी पुराने मित्र की वजह से आपको आर्थिक लाभ होने की उम्‍मीद है। ऑफिस में किसी विशेष पद की प्राप्ति हो सकती है। काफी समय पहले खोई वस्‍तु अचानक से आपको मिल सकती है। सक्रिय राजनीति में रहने वाले लोगों को लाभ होगा।

    सिंह: सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानियों वाला रहेगा। आज आप दिन भर दूसरों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। कारोबार में अचानक से लाभ होने की उम्‍मीद है। खोया हुआ विश्वास आपको फिर से प्राप्‍त होगा। आज संतान के करियर के संबंध में कोई खुशी का समाचार मिलेगा। कोई व्‍यक्ति की आपकी योजनाओं का भेद लेने का प्रयास करेगा, उससे सावधान रहें और अपनी प्रगति का रहस्य उसे न बताएं। अपने काम पर फोकस करें।

    कन्या: कन्या राशि वालों की ग्रहदशा शुभ है और आज काफी समय से रुके कार्य फिर से बन जाएंगे। जो भी असमंजस बना हुआ है, आज उसका अंत हो जाएगा और आपको लाभ होगा और मायूसी भी समाप्त हो जाएगी। जिस वजह से आप के सभी कार्य अभी तक नहीं बन रहे थे आज वह रुकावट भी दूर हो जाएगी और आपको लाभ होगा। रचनात्मक कार्यों में गति आएगी। ज्ञान विज्ञान कला और लेखन कार्य में आपकी दक्षता की वजह से आपको लाभ होगा। शाम का वक्‍त परिवार के साथ मौज में बीतेगा।

    तुला: तुला राशि के लोगों का दिन आज जोखिम में बीतेगा और जो भी काम करेंगे उसमें आपको काफी सोचना और विचारना चाहिए। आपको कार्यक्षेत्र में कोई फैसला लेने से पहले हर कार्य में सावधानी रखने की जरूरत है।

    वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोग आज काफी परेशान रहेंगे और कुछ विवादों का सामना आपको करना पड़ सकता है। कई प्रकार के विवाद और झंझट आपके सामने आ सकते हैं। आज किसी मामले में आप उलझन की स्थिति में रहेंगे। अपने कार्य कौशल से अपनी मुसीबतें कम कर पाएंगे। रात्रि का समय किसी सामाजिक या राजनीतिक कार्यक्रम में व्यतीत होगा।

    धनु: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल करने वाला होगा। आज आपको धन के मामले में लाभ होगा और आपके कार्य पूर्ण होंगे। आप अपनी रणनीति को लागू करने में सफल होंगे और आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी। मेहनत से किए गए प्रयासों के लाभकारी परिणाम सामने आएगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। माता को किसी कारण से कष्‍ट हो सकता है।

    मकर: मकर राशि वालों का दिन अच्‍छा है और आज आपका मूड सुबह से ही बेहतर रहेगा। किसी बड़े लाभ के चक्कर में आप दिनभर भागदौड़ करेंगे और उसका फायदा भी आपको होगा। परिस्थितियां जब सुधरने लगती हैं तो सभी काम एक-एक कर बनने लगते हैं इसलिए धैर्य के साथ अच्‍छा वक्‍त आने का इंतजार करें।

    कुंभ: कुंभ राशि वाले आज काफी मेहनत के साथ अपने कार्य पूर्ण करेंगे और आज का दिन परिवार के साथ व्‍यस्‍तता में बीतेगा। आपके विरोधी कुछ ऐसी हरकतें कर सकते हैं कि आपको उनकी वजह से परेशान होना पड़ सकता है। आप फालतू कामों में फंसे रहेंगे। वरिष्‍ठ अधिकारियों को आप पर क्रोध आ सकता है। सावधान रहें।

    मीन: मीन राशि के लोगों का दिन सामान्‍य रहेगा। जितना भी हो सके आज आप अपने परिवार और रोजगार पर ठीक से फोकस करें। आज व्यवसाय के विस्तार के लिए पर्याप्त अवसर और अनुकूल समय है। बाहर की सुविधाएं भी आपको मिल रही हैं और आर्थिक मामलों में भी कोई कमी नहीं रहेगी।

  • पंजाब में ESMA Act हुआ लागू, पढ़ें पत्र

    पंजाब में ESMA Act हुआ लागू, पढ़ें पत्र

    चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशों के पश्चात माल विभाग की तरफ से Esma act no. 13 ऑफ 1947 को लेकर अधिकृत पत्र जारी कर दिया गया है। इस आदेश के अनुसार, कोई भी कर्मचारी हड़ताल पर नहीं जा सकता है। जोकि 31 अक्तूबर तक लागू रहेगा।दरअसल, सी.एम. मान द्वारा दिए गए आदेशों के बाद रेवेन्यू विभाग ने ESMA एक्ट 1947 से संबंध में एक आधिकारिक पत्र जारी किया है।माल विभाग के स्पेशल चीफ सेक्रेटरी KAP सिन्हा द्वारा जारी किए गए अपने पत्र में लिखा गया है कि प्रदेश में भारी बारिश होने के चलते अधिकतर पानी इकट्ठा हो गया है l

    जिसके चलते लगातार फ्लड गेट खोले जा रहे हैं और प्रभावित इलाकों में राहत कार्य भी चल रहे हैं l ऐसे में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की छुट्टी मंजूर नहीं की जा सकती है l इसी कारण पटवारी कानून और सर्कल रेवेन्यू अधिकारी के साथ-साथ अन्य अधिकारियों को इस राहत कार्य में काम करने की जरूरत है ताकि राहत कार्य को ठीक ढंग से किया जा सके।

    सरकार के अनुसार, इन विभागों के कर्मचारियों की जरूरत बाढ़ के इन हालातों में हर समय है। इसलिए राजस्व विभाग में कार्यरत पटवारियों, कानूनगो और डिप्टी कमिश्नर के दफ्तरों में तैनात स्टाफ को अपना स्टेशन छोड़ने की मनाही रहेगी। वह हर समय अपने दफ्तर में मौजूद रहेंगे और जरूरत पड़ने पर उन्हें ड्यूटी पर उन्हें हाजिर होना पड़ेगा।

    कर्मचारियों को ईस्ट पंजाब एसेंशियल सर्विसेज मैनेजमेंट एक्ट 1947 (पंजाब एक्ट 1947 की सेक्शन-13) के तहत आगाह किया जाता है कि 31 अक्टूबर 2023 तक कोई भी कर्मचारी अपने क्षेत्र से बाहर नहीं जाएगा। यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ अधिनियम में वर्णित पैनल प्रोविजन के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    बता दें कि एस्मा यानी एसेंशियल सर्विसेज मैनेजमेंट एक्ट सरकार को मिला एक ऐसा हथियार है, जिसके जरिए वह जब चाहे कर्मचारियों के आंदोलन को कुचल सकती है। हड़तालों पर प्रतिबंध लगा सकती है। बिना वारंट के कर्मचारी नेताओं को गिरफ्तार कर सकती है। एस्मा लागू होने के बाद यदि कर्मचारी हड़ताल में शामिल होता है तो यह अवैध एवं दंडनीय माना जाता है।

    उक्त कर्मचारी के खिलाफ सरकार कानूनी कार्रवाई कर सकती है। यह कानून लगने के बाद 6 महीने तक लागू रहता है। सरकारें एस्मा लगाने का फैसला इसलिए करती हैं, क्योंकि हड़ताल की वजह से लोगों को मिलने वाली आवश्यक सेवाओं पर बुरा असर पड़ने की आशंका होती है।

  • अब नगर परिषद बद्दी में बनेगे राशन कार्ड: तरसेम चौधरी

    अब नगर परिषद बद्दी में बनेगे राशन कार्ड: तरसेम चौधरी

    नप चैयरमैन की मांग और सीपीएस राम कुमार के प्रयासों से लोगों को मिली सुविधा

    हर वीरवार को नप कार्यालय में मौजूद रहेंगे निरीक्षक फूड एंड सप्लाई
    बददी/सचिन बैंसल: नगर परिषद बद्दी के लोगों को अब नये राशन कार्ड बनबाने और नवीनिकरण के लिए नालागढ़ के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे। अब नगर परिषद बद्दी के कार्यालय में हर वीरवार को निरीक्षक फूड एंड सप्लाई लोगों को सेवा देने के लिए उपलब्ध रहेंगे। जानकारी देते हुए नगर परिषद बद्दी के चैयरमैन तरसेम चौधरी ने बताया कि नप की पिछली बैठक में सीपीएस एंव दून विधायक राम कुमार चौधरी के समक्ष यह मांग रखी गई थी। क्योंकि राशन कार्ड बनाने और नवीनिकरण के लिए नप बद्दी के लोगों को नालागढ़ चक्कर लगाने पड़ रहे थे। लोगों की समस्या को देखते हुए नप ने बैठक के दौरान विधायक राम कुमार चौधरी के समक्ष इस समस्या को उठाया था। जिसके बाद विधायक राम कुमार चौधरी ने संबंधित विभाग को समस्या के समाधान के आदेश जारी किए थे।
    जिसके चलते अब नगर परिषद कार्यालय में हर वीरवार को निरीक्षक फूड एंड सप्लाई लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे। अब लोगों को नये राशन कार्ड बनाने और नवीनिकरण की सुविधा नगर परिषद कार्यालय में ही मिलेगी। नप अध्यक्ष तरसेम चौधरी ने इस मांग को पूरा करने के लिए सीपीएस एंव दून विधायक राम कुमार चौधरी का आभार जताया और कहा कि नप में विधायक महोदय का मार्गदर्शन और सहयोग आगे भी मिलता रहेगा।
    नप में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाएंगे : तरसेम चौधरी
    नगर परिषद अध्यक्ष तरसेम चौधरी ने कहा कि नगर परिषद बद्दी लोगों को सुविधाएं देने के लिए कृत्संकल्प है। बद्दी को साफ सुथरा करने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। नप बद्दी भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाऐगी और पूरी पारदर्शिता के साथ काम किया जाएगा। नप अध्यक्ष तरसेम चौधरी ने साफ शब्दों में कहा कि नप कार्यालय में कर्मचारी, स्टाफ व कोई भी चुना हुआ या मनोनीत पार्षद किसी काम के लिए पैसों की मांग करता है तो इसकी सूचना तुरंत उन्हें व बिजिलेंस को दें। नप में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। विकास के कामों के जो भी ऑन लाईन व ऑफ लाईन टैंडर लगाए जा रहे हैं उनमें भी पूरी पारदर्शिता रखी जाएगी। नप में जनता के पैसे को सदुपयोग हो यह सुनिश्चित किया जाएगा।