Blog

  • जालंधर के युवक सहित 3 की विदेश में मौत

    जालंधर के युवक सहित 3 की विदेश में मौत

    फिरोजपुर: कनाडा से एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है, जहां एक और पंजाबी युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान प्रिंस अरोड़ा निवासी जीरा फिरोजपुर के रूप में हुई है।

    बता दे की मृतक करीब 23 दिन पहले अपनी पत्नी के साथ कनाडा गया था। प्रिंस की पत्नी 2 साल पहले स्टडी वीजा लेकर कनाडा गई थीं और उन्होंने प्रिंस को वीजा भेजकर बुलाया था, जहां प्रिंस की मौत की खबर सामने आई है। बता दे की प्रिंस की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया है पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी। 

    वही दूसरी और अमेरिका से भी एक पंजाबी युवक की मौत की खबर सामने आ रही है, जहां 2 ट्रैक्टरों के बीच हुई टक्कर के दौरान युवक की मौत हो गई।
      
    मृतक की पहचान इंद्रपाल सिंह (23) के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार युवक जालंधर का रहने वाला था, जो 6 वर्ष पहले अमेरिका गया था। मौत की खबर से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस दर्दनाक हादसे से इलाके और गांव में शोक की लहर है। 

    वहीं एक अन्य हादसे में अमेरिका के वाशिंगटन में 2 ट्रॉलरों की टक्कर के दौरान एक पंजाबी युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पटियाला के पास सवाजपुर गांव के बलविंदर सिंह (42) के रूप में हुई है। मृतक 7 साल बाद अमेरिका में अपने परिवार से मिलने वाला था। लेकिन इससे पहले ही ये दर्दनाक हादसा हो गया।  

    जानकारी के अनुसार, बलविंदर सिंह की पत्नी और 15 साल का बेटा और 13 साल की बेटी अमेरिका के लिए रवाना हुए थे। लेकिन बलविंदर सिंह अपने बच्चों और पत्नी को मिल नहीं पाए।

  • पंजाबः पुलिस और लुटेरों में चली गोलिंया, फिल्मी स्टाइल में किए काबू 

    पंजाबः पुलिस और लुटेरों में चली गोलिंया, फिल्मी स्टाइल में किए काबू 

    अमृतसरः तरनतारन मेें बंदूक के बल पर परिवार को लूटने वाले लुटेरों का पीछा कर रही पुलिस पर लुटेरों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान फिल्मी स्टाइल में पीसीआर कर्मचारी ने जवाबी फायरिंग की, जिससे मोटरसाइकिल सवार एक लुटेरा घायल हो गया। पुलिस ने दोनों कर्मचारियों के पास से पिस्तौल, चोरी की सोने की वालियां और कारतूस बरामद किए हैं।

    मामले की जानकारी देते हुए भिखीविंड के डीएसपी प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि बघेल सिंह नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी और छोटे बच्चे के साथ पट्टी जा रहा था। इस दौरान रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों ने बंदूक के बल पर उनकी पत्नी की सोने की वालियां लूट लीं और मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना पीसीआर की टीम से मिलते ही उन्होंने तुरंत मोटरसाइकिल सवार लुटेरों का पीछा किया। पुलिस के द्वारा पीछा करते देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान एक लुटेरा घायल हो गया।

    उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू करके उनके पास से सोने की वालियां, 315 बोर का पिस्तौल, 3 कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों की पहचान मनदीप सिंह पुत्र बलविंदर सिंह और गुरसाहिब सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी पुहला रोड पट्टी के रूप में हुई है। घायल आरोपी गुर साहिब सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि खाना कच्चा पक्का में मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की सख्त कार्रवाई को देखकर बघेल सिंह और उनकी पत्नी पुलिस की तारीफ कर रहे हैं।

  • पंजाबः पुलिसकर्मी का अजब कारनामा, मोटरसाइकिल पर बैठकर मासूम से लगवा रहा धक्का, देखें वीडियो

    पंजाबः पुलिसकर्मी का अजब कारनामा, मोटरसाइकिल पर बैठकर मासूम से लगवा रहा धक्का, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब पुलिस कर्मी के अजीबो-गरीब कारनामें का मामला सामने आया है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी खुद बाइक पर बैठा हुआ है और मासूम लड़के से बाइक का धक्का लगवा रहा है। इस मामले के बाद धक्का लगाने वाले मासूम ने बताया कि वह बाइक का धक्का लगाकर पुलिसकर्मी को थाने तक छोड़कर आया है। इस दौरान मासूम की सांसे फूल रही थी। पुलिसकर्मी की इस हरकत से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 

  • पंजाबः 1.24 करोड़ रुपए से अधिक के गबन के आरोप में PunGrain का Inspector गिरफ़्तार

    पंजाबः 1.24 करोड़ रुपए से अधिक के गबन के आरोप में PunGrain का Inspector गिरफ़्तार

    चंडीगढ़: राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज पनग्रेन के इंस्पेक्टर (ग्रेड-1) बिक्रमजीत सिंह को श्री खडूर साहिब, जि़ला तरन तारन में पनग्रेन गोदामों के इंचार्ज के रूप में अपनी तैनाती के दौरान गेहूँ में गबन करने और सरकारी खजाने को 1.24 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान पहुँचाने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया गया है। उक्त इंस्पेक्टर अब गुरदासपुर में तैनात है और उसे निलंबित किया गया है।  

    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो की तरन तारन यूनिट ने तकनीकी टीम के साथ मिलकर श्री खडूर साहिब में पनग्रेन के गोदामों में औचक चैकिंग की गई थी और गोदामों में स्टोर किए गए स्टॉक में क्रमवार 2019-2020 और 2020-2021 के दौरान 760 क्विंटल और 229 क्विंटल गेहूँ गायब पाई गई, जिसकी कुल मार्केट कीमत 1,24,93,709 रुपए बनती है।  

    उन्होंने बताया कि जांच के उपरांत थाना विजीलैंस ब्यूरो, अमृतसर रेंज में इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारक कानून की धारा 13(1) ( ए), 13 (2) और आई.पी.सी. की धारा 409 के अंतर्गत तारीख़ 30-08-2023 को एफ.आई.आर. नं. 30 दर्ज की गई है।  प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम इंस्पेक्टर की चल-अचल सम्पत्तियों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

  • Amazon के सीनियर मैनेजर की गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

    Amazon के सीनियर मैनेजर की गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दिल्ली के भजनुपुरा में आधी रात को दिल दहला देने वाली घटना हुई है, जहां पांच युवकों ने अमेजन के सीनियर मैनेजर हरप्रीत गिल को मौत के घाट उतार दिया है। आरोपी युवकों ने भजनपुरा की गली में स्कूटी और बाइक से पहुंचकर मैनेजर पर गोलियां बरसाईं। इस घटना के बाद अमेजन के मैनेजर हरप्रीत गिल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घषित कर दिया। 

    अमेजन के सीनियर मैनेजर हरप्रीत को सिर में गोली मारी गई है। सीनियर मैनेजर हरप्रीत गोविंद सिंह नामक शख्स के बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान पांच युवक स्कूटी और बाइक से पहुंचे। युवकों ने दोनों पर गोली बरसाना शुरू कर दी। हादसे में हरमनप्रीत की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच में जुट गई है। साथ ही हत्या का केस भी रजिस्टर कर लिया गया है। पुलिस हत्यारों की ढूंढने की जुगत में जुट चुकी है। इस घटना को क्यों अंजाम दिया गया, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मृतक हरमनप्रीत की उम्र 36 साल थी और वह भजनपुरा की गली नंबर-1 में रहते थे। 

    हरप्रीत गिल के साथ बाइक पर बैठे शख्स गोविंद  सिंह की उम्र 32 साल है। गोविंद हंगरी बर्ड नाम से एक मोमोज की दुकान चलाते हैं। घटना के बाद उन्हें एलएनजेपी अस्पताल रैफर किया गया है।  दिल्ली में आधी रात को हुई इस वारदात के बाद पुलिस प्रशासन पर कई सवाल उठ रहे हैं। दिल्ली पुलिस को सवालों के घेरे में लिया जा रहा है। इस घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया था। लोगों को खौफ में जीना पड़ रहा है। 

  • स्कॉर्पियो और कंटेनर के भयानक टक्कर, 7 की मौत, कई घायल

    स्कॉर्पियो और कंटेनर के भयानक टक्कर, 7 की मौत, कई घायल

    रोहतासः बिहार के रोहतास जिले में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। एनएच-2 के पखनारी के निकट स्कॉर्पियो और कंटेनर की भीषण टक्कर में मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
     
    पटनाः बिहार के रोहतास जिले में एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो और कंटेनर के बीच टक्कर में पांच महिला समेत सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल है। सभी मृतक कैमूर जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुडारी गांव के निवासी थे। हादसे में घायल पांच अन्य लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें बाहर भेज दिया गया। स्कॉर्पियो पर सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे और वे बोधगया से कैमूर लौट रहे थे। दुर्घटना शिवसागर के पखनारी के निकट हुई।

    मृतकों में 18 वर्षीय तारा कुमारी, 15 वर्षीय चांदनी कुमारी, 50 वर्षीय अरविंद शर्मा, 50 वर्षीय राजमती देवी, 8 वर्षीय आदित्य कुमार, 9 वर्षीय रिया कुमारी और 35 वर्षीय सोनी कुमारी शामिल है। घायलों में रवि नंदन प्रियदर्शी, रितु शर्मा, सुदेश्वर शर्मा, दिव्या कुमारी और उपेंद्र शर्मा शामिल है। सभी पांच घायलों को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल सासाराम से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। मृतकों में तीन किशोरी, दो महिला और एक किशोर शामिल है।

    घटना के संबंध में एनएच कर्मी ने बताया कि सुदेश्वर शर्मा अपने परिवार के साथ बोधगया से अपने गांव कैमूर जिला के सबार थाना क्षेत्र के कुरियारी जा रहे थे। इस दौरान स्कॉर्पियो चालक को नींद आ गई। इसके बाद आगे जा रही एक कंटेनर में उसने टक्कर मार दी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सुबह में स्कॉर्पियो चालक को नींद आ जाने के कारण यह हादसा हुआ।

    घटना के संबंध में हादसे में घायल परिवार के एक सदस्य ने बताया कि अचानक भीषण टक्कर से किसी को कुछ संभलने का मौका नहीं मिला। घायल व्यक्ति ने बताया कि सभी मृतक और घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। जबकि टोल प्लाजा की पेट्रोल गाड़ी कुछ देर में पहुंची। जिसके बाद राहत और बचाव का कार्य शुरू हुआ। टोल प्लाजा की हाईड्रा गाड़ी से स्कॉर्पियो को कंटेनर से बाहर खींच कर निकाला गया। हादसे में छह लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।

  • हृदय गति रुकने से 23 वर्षीय युवक की मृत्यु

    हृदय गति रुकने से 23 वर्षीय युवक की मृत्यु

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल वंगाणा के अंतर्गत पिपलू के हटवाना में 23 वर्षीय युवक की अकस्मात मृत्यु पर विधायक देवेंद्र भुट्टो ने परिवार को ढांढस बंधाया। उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत पिपलू के गांव हटवाना के 23 वर्षीय रिशु पुत्र बिक्रम सिंह का ह्रदय गति रुकने से अकस्मात मृत्यु पर जहां पूरे इलाके में शोक की लहर है। बुधवार को पैतृक गांव में रिशु के अंतिम संस्कार पर कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने शिरकत की व परिवार को सांत्वना दी। गांव के लोगों के अनुसार 23 वर्षीय रिशु एक मेहनती और ऊर्जावान युवक था। बही बड़े सपने लेकर आगे बढ़ने की सोच रखता था।
  • प्रदर्शन के दौरान वकील ने पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल

    प्रदर्शन के दौरान वकील ने पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल

    हापुड़ः इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील हापुड़ पुलिस के द्वारा हुए लाठी चार्ज की घटना के विरोध में आज बुधवार को हड़ताल पर हैं। वकील हाईकोर्ट के अलग-अलग गेटों पर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते रहे। हापुड़ में वकीलों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज की घटना से नाराज वकीलों ने हाईकोर्ट के गेट नंबर-3 के बाहर पुतला भी फूंका। प्रदर्शन के दौरान एक वकील ने वहां पर एक पुलिस कर्मी को थप्पड़ मारा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ वकीलों ने एफआईआर दर्ज करने और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    अधिवक्ताओं के आक्रोश को देखते हुए यहां हाईकोर्ट के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष पांचू राम मौर्य ने कहा, सरकार को हापुड़ में हुई घटना को गंभीरता से लेनी चाहिए और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। वकीलों ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से आए दिन वकीलों के साथ मारपीट जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।

    यही कारण है कि इस तरह की बार घटनाएं बार बार हो रही हैं। ऐसी घटनाएं दोबारा ना हो इसके लिए वकीलों ने एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट की मांग भी किया। लखनऊ बेंच के वकील भी आज न्यायिक कार्य से विरत हैं, कई जिलों के वकीलों ने भी आज कार्य बहिष्कार किया है। वकीलों की हड़ताल के चलते आज तमाम मुकदमों की सुनवाई टल गई है जिससे वादियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर पूरे प्रदेश भर में आज हड़ताल पर हैं। बार काउंसिल ने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

  • महाविद्यालय बंगाणा में एनसीसी एनरोलमेंट के लिए चयन

    महाविद्यालय बंगाणा में एनसीसी एनरोलमेंट के लिए चयन

    ऊना/सुशील पंडित: आज अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में 6 एचपी कंपनी एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आर.के सैनी ने महाविद्यालय बंगाणा के परिसर में सत्र 2023-24 के लिए प्रथम वर्ष के छात्र- छात्राओं का एनसीसी में एनरोलमेंट के लिए चयन किया। इस चयन प्रक्रिया में महाविद्यालय के 85 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर कर्नल सैनी ने महाविद्यालय छात्र-छात्राओं का डिफेंस फोर्सेस में जाने के लिए मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि डिफेन्स की जॉब, एक सम्मानित पद प्राप्त करने और अपने देश की सेवा करने का एक शानदार अवसर प्रदान करती हैं। 
    इस अवसर पर सीटी. ए.एन.ओ एनसीसी  प्रोफ़ेसर नंद लाल, प्रोफ़ेसर अनु लखनपाल और प्रोफ़ेसर अजय राम देव मौजूद रहे।
  • पंजाबः 2 स्कूटियों की आमने-सामने टक्कर में 3 युवतियों सहित 4 घायल, देखें वीडियो

    पंजाबः 2 स्कूटियों की आमने-सामने टक्कर में 3 युवतियों सहित 4 घायल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब के गुरदासपुर स्थित गांव सिरकियां नहर पर दो स्कूटियों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवतियों सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों जख्मियों को आसपास के लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घायल युवतियों की पहचान जैसमीन कौर पुत्री अवतार सिंह, मुस्कान पुत्री रमेश कुमार, परमजीत कौर पुत्री नरिंदर सिंह के रूप में हुई है।

    बुजुर्ग की पहचान शाम लाल पुत्र लाब्बू राम के तौर पर हुई है। फिलहाल सड़क हादसे में जख्मी हुए चारों की हालात गंभीर बताई जा रही है। गांव सिरकियां के पूर्व सरपंच अमरबीर सिंह ने बताया कि वो अपने कुछ साथियों के पास नहर के उस पार बैठा हुआ था। इसी दौरान उन्हें कुछ आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो दो युवतियां बेहोश पड़ी हुई थीं। जबकि, एक होश में थी, वहीं बुजुर्ग भी बेहोश था। इसी दौरान उसने 108 पर फोन किया, लेकिन फोन नहीं लगा।

    जिसके चलते उसने अपनी गाड़ी मंगवाकर तीनों युवतियों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जबकि बुजुर्ग को 108 की सहायता से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। उसने बताया कि बुजुर्ग कलीचपुर की तरफ से अपनी स्कूटी पर आ रहा था। जबकि, युवतियां नहर के पटड़ी से रोड पर चढ़ी, जिसके चलते उनकी आमने सामने टक्कर हो गई। सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर कंवरपाल सिंह ने कहा कि चारों की हालत काफी गंभीर है। एक लड़की की टांग टूटी है और उसकी बाजू पर चोट है। जबकि, बाकी दोनों युवतियों और बुजुर्ग के सिर पर गंभीर चोटें लगी हैं। जिसके चलते फिलहाल उनकी हालत संबंधी कुछ नहीं कहा जा सकता। 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।