Blog

  • Punjab News: NRI की हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: NRI की हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    आरोपियों से 4 विदेशी पिस्टलें, रिवाल्वर और कारतूस बरामद

    अमृतसरः देहाती पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इटली में बसे मलकीत सिंह की हत्या के मामले में दो आरोपियों बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्रम और करण को गिरफ्तार किया है। यह हत्या राजासांसी अमृतसर में 6 दिन पहले फिरौती के लिए हुई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी बिक्रमजीत सिंह खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF) से जुड़ा हुआ है। उसके खिलाफ पहले से ही विस्फोटक अधिनियम, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। बिक्रमजीत वही व्यक्ति है जो 2018 में राजासांसी स्थित एक धार्मिक स्थल पर हुए ग्रेनेड हमले में भी शामिल था, जिसमें कई लोग घायल हुए थे और तीन की मौत हो गई थी। प्रारम्भिक जांच में खुलासा हुआ है कि बिक्रमजीत ने अपने विदेशी हैंडलरों के इशारों पर पंजाब में सनसनीखेज अपराध करने के इरादे से सीमा पार से अवैध हथियार हासिल किए थे। पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान चार विदेशी पिस्टलें और एक रिवाल्वर सहित जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामद हथियारों में एक PX5 .30 कैलिबर विदेशी पिस्टल, एक .30 कैलिबर पिस्टल, एक .45 कैलिबर पिस्टल, एक .32 कैलिबर पिस्टल और एक रिवाल्वर शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि पंजाब में सुरक्षा को खतरा पैदा करने वाले संगठित अपराध और आतंकी नेटवर्क को समाप्त करने के लिए जांच तेज की गई है और जुड़े अन्य संबंधों का खुलासा करने के लिए जांच जारी है। अमृतसर देहाती पुलिस ने दावा किया है कि वह प्रदेश को आतंकवादी गतिविधियों से मुक्त कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
  • Punjab News: UK से गुलशन रेडियो ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाए मदद के हाथ, दी ये सौगात, देखें वीडियो

    Punjab News: UK से गुलशन रेडियो ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाए मदद के हाथ, दी ये सौगात, देखें वीडियो

    अमृतसरः ब्रिटेन के वॉल्वरहैम्प्टन (Wolverhampton) शहर से, गुरसिख रेडियो और गुलशन रेडियो के प्रबंधक गुलशन झिंगरा ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद के हाथ बढ़ाए हैं। वह अपनी टीम के साथ पंजाब पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित स्कूली बच्चों की मदद के लिए अमृतसर के बाढ़ प्रभावित इलाकों के 300 स्कूली बच्चों को ट्रैक सूट वितरित किए, ताकि ये बच्चे सर्दी के मौसम में सुरक्षित रह सकें।

    गुलशन झिंगरा ने बताया कि जब उन्होंने सुना कि पंजाब के कई जिलों में बाढ़ के कारण भारी नुकसान हुआ है, तो उन्हें बहुत दुख लगा था। हम विदेश में रहते हुए भी पंजाब के लिए संघर्ष कर रहे हैं। संगत के सहयोग से गुलशन रेडियो परिवार ने धन एकत्र किया और सोचा कि यह मदद सही जगह पहुंचे। इस अवसर पर उनकी टीम में रविंदर पाल ग्रोवर, कमलजीत ढिल्लों, डॉ. इंद्रप्रीत धामी और अन्य सेवादार शामिल थे। उन्होंने जिला शिक्षा विभाग के सहयोग से बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित स्कूलों की पहचान की। फिर बच्चों के लिए नए ट्रैक सूट खरीदकर उनके स्कूलों में पहुंचाए गए। समारोह के दौरान उप जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना ने गुलशन झींगरा और उनकी टीम का धन्यवाद किया और कहा कि भले ही वे विदेश में रहते हैं, लेकिन उनका दिल आज भी पंजाब के लिए धड़कता है। बाढ़ के समय उन्होंने सिर्फ सुना ही नहीं, बल्कि तुरंत कार्रवाई भी की।

    उन्होंने यह भी कहा कि गुलशन रेडियो की यह सहायता अभी पहला चरण है। अगले चरण में भी यह टीम बाढ़ प्रभावित बच्चों और स्कूलों के लिए और अधिक सहायता लेकर पंजाब आएगी। यह मानवीय प्रयास दुनिया भर में रहने वाले पंजाबियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। जैसा कि गुलशन धींगरा ने कहा, खुशियां बांटने से बढ़ती हैं और दुख बांटने से घटता है और हमने तो बस अपना फर्ज निभा रहे हैं।

  • Punjab News: भाई के साथ खेल रहे चौथी कक्षा के छात्र की करंट लगने से मौत

    Punjab News: भाई के साथ खेल रहे चौथी कक्षा के छात्र की करंट लगने से मौत

    संगरूरः फतेहगढ़ साहिब की सबडिवीजन अमलोह में दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, घर में लगी सजावट के लिए लगी लड़ियों से करंट लगने से बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान 9 वर्षीय फतेह वीर सिंह के रूप में हुई है। फतेह सिंह चौथी कक्षा का छात्र था। मिली जानकारी के अनुसार अमलोह शहर के वार्ड नंबर 1 में देर रात घर में लगी लड़ियों से करंट लगने से फतेह सिंह की मौत हो गई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतेहवीर सिंह अपने भाई के साथ घर में खेल रहा था और खेलते-खेलते वह छत पर चला गया और वहां बिजली के तार से करंट लगने से उसकी मौत हो गई। इस हादसे से परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। फतेह वीर के पिता मजदूरी करते हैं।

    अमलोह स्थित श्मशान घाट में बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले मां ने बच्चे के सिर पर सेहरा सजाया और उसे अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब सिंह सभा अमलोह की कमेटी के सदस्य दर्शन सिंह चीमा सहित स्थानीय लोगों ने परिवार के साथ अपना दुख सांझा किया।

  • नशे में धुत ASI ने कार से कई बाइकों को रौंदा, Teacher की मौत, 4 घायल

    नशे में धुत ASI ने कार से कई बाइकों को रौंदा, Teacher की मौत, 4 घायल

    नीमचः जावद रोड पर शुक्रवार देर रात एएसआई द्वारा कार से कई बाइक सवारों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस हादसे में ज्ञानोदय आईटीआई कॉलेज के शिक्षक दशरथ 42 निवासी जावद की मौके पर ही मौत हो गई और 4 के करीब अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद एएसआई पर केस दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया गया है।

    जानकारी मुताबिक, पुलिसकर्मी मनीष यादव की कार, जिसका नंबर HR 99 ABS (Temp) 1491 बताया जा रहा है, जावद की ओर से आ रही थी। कार ने नीमच से जावद की ओर जा रही मोटरसाइकिलों को टक्कर मारी है। हादसे में ज्ञानोदय आईटीआई कॉलेज के शिक्षक दशरथ 42 निवासी जावद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी ललिता बाई (35), उनका 10 वर्षीय बेटा हर्षित और 6 वर्षीय बेटी जया गंभीर रूप से घायल हो गए। अठाना निवासी भोपाल पिता नारायण सिंह (44) भी इस हादसे में घायल हुए हैं। टीचर अपने परिवार के साथ सब्जी लेकर लौट रहे थे।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एएसआई मनोज यादव अपनी क्षतिग्रस्त कार के पास नशे की हालत में थे और ठीक से खड़े नहीं हो पा रहे थे। उनकी कार से शराब की गंध आ रही थी। गाड़ी चैक करने पर उसमें से शराब की एक बोतल और एक खाली गिलास बरामद हुआ। हादसे में घायल हुए बाइक सवारों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। एएसआई मनोज यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नीमच एसपी ने यादव को निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ नामजद केस भी दर्ज कर लिया गया है।

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में 12वीं के छात्र की मौत

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में 12वीं के छात्र की मौत

    संगरूरः जिले के गांव चन्नों में प्राइवेट स्कूल के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 12वीं कक्षा का छात्र की आज छुट्टी के बाद मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में मौत हो गई है।

    दरअसल, स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब वह अपने मोटरसाइकिल पर घर वापस जा रहा था, तो गांव चन्नों से ललोछी जाने वाले सड़क पर पीछे से आए किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

    घायल छात्र को उपचार के लिए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सिमरन सिंह के रूप में हुई है। वहीं घटना को लेकर परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिवार के बयानों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: नौसरबाज महिलाओं का गैंग सक्रिय, बस में महिला की उतारी सोने की चूड़ियां, देखें वीडियो

    Punjab News: नौसरबाज महिलाओं का गैंग सक्रिय, बस में महिला की उतारी सोने की चूड़ियां, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में इन दिनों नौसरबाज महिलाओं का गैंग सक्रिय हो चुका है। जो यात्रियों को अपना शिकार बना रही है। बड़ी सफाई से वारदात को अंजाम दे रहे है कि किसी को कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। गैंग सरेआम दिन के समय यात्रियों के शरीर पर कोई नोकीली चीज चुभोकर जेवर उतार लेती है।

    ताजा मामला जालंधर बाइपास स्थित होशियारपुर बस चढ़ने आई महिला का सामने आया है। गैंग महिला के दोनों हाथों में पहने 4 तोले की सोने की चूड़िया काट कर ले गई। नौसरबाज महिलाओं ने पहले महिला की रैकी की। जैसे ही वह बस में चढ़ी तो इन महिलाओं का झूंड अकेली महिला के पीछे बस में चढ़ने के लिए चला गया। भीड़ में इन महिलाओं ने उसकी बाजू में पहनी चूड़ियां उतार ली।

    पीड़ित महिला मनीषा के भतीजे करन ने बताया कि उसकी बुआ होशियारपुर रहती है। राहों रोड उनके घर पर आई हुई थी। जैसे ही वह उन्हें जालंधर बाइपास पर बस का इंतजार कर रही थी तो अचानक कुछ महिलाएं उनके आस-पास आकर खड़ी हो गई। वह महिलाएं चेहरे से ही शातिर लग रही थी। उन महिलाओं ने उसकी बुआ की कुछ देर रेकी भी की। बस में जब उसकी बुआ मीनाक्षी बैठने लगी तो नौसरबाज महिलाओं ने उसे दरवाजे पर घेर लिया।

    एक महिला ने कोई तीखी वस्तु उसकी बाजू पर मारी जिस कारण उसे होश नहीं रही। कुछ देर बाद उसने बस में बैठकर अपनी बाजू देखी तो उसे पता चला कि किसी ने कोई वस्तु चुभा कर उसकी सोने को चूड़ियां उतार ली है। घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगा है जहां पर उक्त महिलाएं मीनाक्षी की रेकी करती और उसके पीछे जाती नजर आई। थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

  • इस पॉश इलाके में बेखोफ घूमता दिखा Leopard, लोगों में दहशत

    इस पॉश इलाके में बेखोफ घूमता दिखा Leopard, लोगों में दहशत

    जयपुरः रिहायशी इलाकों में लेपर्ड का मूवमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है। अब शहर के पॉश इलाके दुर्गापुरा में लेपर्ड बेखौफ घूमता सीसीटीवी में कैद हुआ। लेपर्ड का मूवमेंट काफी देर तक एरिया में रहा। इस दौरान पूर्व भाजपा सांसद के घर के पास उसकी गुर्राहट भी सुनी गई। शहर में लेपर्ड का मूवमेंट बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    जानकारी मुताबिक, दुर्गापुरा स्थित लाल बहादुर कॉलोनी में शुक्रवार रात करीब 2 बजे लेपर्ड घूमता नजर आया था। लोगों का कहना था कि देर रात तेज अजीब सी आवाज सुनाई दी थी। आवाज से वह डर गए थे। सुबह जब सीसीटीवी चेक किया, तब गली में खड़ी कारों के पास से लेपर्ड गुजरता नजर आया। वन विभाग की टीम काफी देर तक एरिया में सर्च करती रही, लेकिन लेपर्ड नजर नहीं आया।

    दरअसल, जिस कॉलोनी में लेपर्ड नजर आया है उसकी गिनती शहर के सबसे महंगे इलाकों में होती है। इस एरिया में महंगी रेजिडेंसी के अलावा कई फेमस बार-रेस्टोरेंट भी हैं, जिस सड़क पर लेपर्ड नजर आया है, वहीं पूर्व भाजपा सांसद रामचरण बोहरा का भी घर है। दावा है कि उनके घर के पास भी वो गुर्राया है।

    वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, लेपर्ड के मूवमेंट का एरिया गोपालपुरा ओवरब्रिज से जुड़ी फैक्ट्रियों तक फैला हुआ है। इस वजह से गोपालपुरा ओवरब्रिज के पास स्थित एक फैक्ट्री परिसर में भी पिंजरा लगाया गया है। जहां से कुछ महीने पहले भी एक लेपर्ड पकड़ा गया था, जिसे बाद में फॉरेस्ट एरिया में सुरक्षित छोड़ा गया था।

  • Jalandhar News: मंदिर में चिकनी चमेली गाने पर महिला ने लगाए ठुमके, हिंदू नेताओं में रोष, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मंदिर में चिकनी चमेली गाने पर महिला ने लगाए ठुमके, हिंदू नेताओं में रोष, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्मी गीत पर शहजादी रूबल आईडी द्वारा माता काली मंदिर में महिला के ठुमके लगाने की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें महिला द्वारा मंदिर में चिकमी चमेली गाने पर ठुमके लगा रही है। वहीं इस वायरल हो रही वीडियो को लेकर हिंदू नेताओं में रोष पाया जा रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला मंदिर में भगवान की मूर्ति के सामने चिकनी चमेली गीत पर ठुमके लगाती हुई नजर आती है। शिव सेना लॉयन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि महिला का ऐसा वीडियो पहली बार सामने नहीं आया है, इससे पहले भी ये मंदिर के पंडित के साथ बदसलूकी को लेकर विवादों में रही है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत देने के लिए वह आज दोपहर को थाना डिविजन-6 में जाएंगे। हिंदू संगठन के नेता ने कहा कि वीडियो में महिला के इस तरह से मंदिर में फिल्मी गीत पर डांस करने से समाज में गलत मैसेज जाता है। हिंदुओं की बदनामी होती है और भावनाओं को भी ठेस पहुंचती है। इसके साथ ही सोशल मिडिया पर जब ऐसे विडियो अपलोड किए जाते हैं तो ये दुनिया भर में हिंदुओं के मजाक का कारण बनते हैं। शिवसेना नेता ने कहा कि वह महिला के खिलाफ शिकायत देंगे और पुलिस से कार्रवाई की मांग करेंगे। इस वीडियो को भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म से हटवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला और उसकी बेटी कई बार इस तरह की हरकतें कर चुके हैं। महिला का घर भी थाना डिविजन नंबर-6 के पास है। हालांकि वह कभी उससे मिले नहीं हैं। न ही अभी तक महिला का असली नाम पता है। पुलिस से इनकी पहचान उजागर करने और थाने बुलाने की मांग की जाएगी। अगर इनके खिलाफ पुलिस एक्शन नहीं लेती है तो शिव सेना अन्य हिंदू संगठनों की मदद से प्रदर्शन करेगी। शिवसेना नेता ने बताया कि इस वीडियो को उनकी महिला विंग की नेता ने देखा और आपत्ति जताई। उन्होंने बताया कि वीडियो किसी शहजादी रूबल आईडी से अपलोड की गई है। इसमें काली माता का मंदिर दिख रहा है। इसमें माता की मूर्ति के आगे महिला ठुमके लगा रही है। इस दौरान कई बार उसकी साड़ी का पल्लू भी गिर जाता है। काली मंदिर में इस तरह के आपत्तिजनक गाने “चिकनी चमेली पव्वा चढ़ाके आई’ पर डांस करना हिंदू देवी-देवताओं का अपमान है। शिवसेना नेता ने बताया कि महिला ने आपत्तिजनक गीत पर डांस तो किया ही है। हो सकता है कि ये गीत मंदिर में ना बजाकर बाद में वीडियो में लगाया गया है। लेकिन डांस चिकनी चमेली गीत की तर्ज पर ही है। इससे भी बड़ी हैरानी वाली बात ये है कि मंदिर का पुजारी भी वहां नजर आ रहा है, महिला को किसी ने रोका नहीं। उसकी साड़ी का पल्लू कई बार नाचते हुए गिरता है। इसके अलावा मंदिर के अंदर सैंडल पहनकर वह डांस कर रही है। मंदिर में सैंडल या जूते पहनकर जाना ही अपने आप में बेअदबी है।
  • Comeback करेंगी Anushka Sharma! रिलीज होगी सालों से अटकी Biopic फिल्म?

    Comeback करेंगी Anushka Sharma! रिलीज होगी सालों से अटकी Biopic फिल्म?

    मुंबईः लंबे वक्त से स्क्रीन से दूर अनुष्का शर्मा फिल्मइंडस्ट्री में कमबैक करने वाली है। 2022 में अपनी फिल्म चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग पूरी कर ली थी। फिल्म 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होनी थी, लेकिन वह फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है। रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद चकदा एक्सप्रेस की टीम फिल्म को रिलीज करने के लिए बेताब है। अनुष्का पिछली बार साल 2018 में आई ‘जीरो’ में नजर आई थीं। उसके बाद वह ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग कर रही थीं। अब खबर है कि अनुष्का शर्मा 7 साल बाद कमबैक करेंगी। दरअसल ‘चकदा एक्सप्रेस’ के मेकर्स अब फिल्म को रिलीज करना चाहते हैं।

    रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद, ‘चकदा एक्सप्रेस’ के मेकर्स ने OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के टॉप अधिकारियों को चिट्ठी लिखकर अपनी फिल्म रिलीज करने का आग्रह किया है। एक सोर्स ने बताया कि हमने नेटफ्लिक्स इंडिया के टॉप अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से चिट्ठी लिखी है कि क्या वो इस विवाद से ऊपर उठकर फिल्म को रिलीज कर सकते हैं।

  • इस देश में अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Social Media, सरकार ने लगाया बैन

    इस देश में अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Social Media, सरकार ने लगाया बैन

    नई दिल्ली: डेनमार्क की सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। सरकार ने 15 साल से कम उम्र के किसी भी बच्चे के लिए सोशल मीडिया चलाने पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर दी है। यह कदम बच्चों के भविष्य को देखकर उठाया गया है। मीडिया से बात करते हुए डेनमार्क की डिजिटल मामलों की मंत्री कैरोलीन स्टेज ने कहा कि 13 साल से कम उम्र के 94% डेनिश बच्चों की कम से कम एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रोफाइल है और 10 साल से कम उम्र के आधे से ज्यादा बच्चों के प्रोफाइल है।

    बच्चों के लिए बड़ा जोखिम है सोशल मीडिया

    उन्होंने कहा कि बच्चे जितना समय ऑनलाइन बिताते हैं, जितनी हिंसा और आत्म-क्षति का वे ऑनलाइन सामना करते हैं वो उनके लिए बहुत बड़ा जोखिम है। हालांकि उन्होंने इस दौरान टेक दिग्गजों की उनकी सबसे बड़ी कंपनियों के तौर पर तारीफ की है। उनका कहना है कि उनके पास बेतहाशा पैसा है परंतु वे हमारे बच्चों की सुरक्षा में हम सभी की सुरक्षा में निवेश करने के लिए तैयार नहीं है।

    जल्द बनेगा कानून

    स्टेज ने बताया कि कानून बनाने में कोई भी जल्दबाजी नहीं की जाएगी। तकनीकी दिग्गजों के लिए कोई छूट नहीं होगी। प्रतिबंध भी तुरंत लागू नहीं होगा। इस मुद्दे पर संसद में बहुमत रखने वाले सभी राजनीतिक दलों के सहयोगी सासंदों को इससे जुड़ा कानून पास करने में महीनों लगेंगे। उन्होंने कहा कि – ‘मैं आपको आश्वस्त कर सकती हूं कि डेनमार्क जल्दबाजी करेगा लेकिन हम इसे बहुत जल्दी नहीं करेंगे क्योंकि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि नियम सही और तकनीकी दिग्गतों के लिए कोई खामी न हो’। उनके मंत्रालय ने कहा कि तकनीकी दिग्गजों के व्यवसायिक मॉडल का दबाव काफी ज्यादा है।

    ऑस्ट्रेलिया में पहले से लगा है बैन

    डेनमार्क ने यह कदम दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के द्वारा उठाए गए कदम के बाद उठाया है। संसद ने बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर दुनिया का पहला प्रतिबंध लागू किया था। इसमें न्यूनतम बच्चे की उम्र 16 वर्ष रखी गई थी। इसके कारण बच्चों को टिकटॉक, फेसबुक, स्नैपचेट, रेडिट, एक्स और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्मों पर 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को अकाउंट रखने में रोकने के लिए 50 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।