नशे में धुत ASI ने कार से कई बाइकों को रौंदा, Teacher की मौत, 4 घायल

Written by

in

नीमचः जावद रोड पर शुक्रवार देर रात एएसआई द्वारा कार से कई बाइक सवारों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस हादसे में ज्ञानोदय आईटीआई कॉलेज के शिक्षक दशरथ 42 निवासी जावद की मौके पर ही मौत हो गई और 4 के करीब अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद एएसआई पर केस दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी मुताबिक, पुलिसकर्मी मनीष यादव की कार, जिसका नंबर HR 99 ABS (Temp) 1491 बताया जा रहा है, जावद की ओर से आ रही थी। कार ने नीमच से जावद की ओर जा रही मोटरसाइकिलों को टक्कर मारी है। हादसे में ज्ञानोदय आईटीआई कॉलेज के शिक्षक दशरथ 42 निवासी जावद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी ललिता बाई (35), उनका 10 वर्षीय बेटा हर्षित और 6 वर्षीय बेटी जया गंभीर रूप से घायल हो गए। अठाना निवासी भोपाल पिता नारायण सिंह (44) भी इस हादसे में घायल हुए हैं। टीचर अपने परिवार के साथ सब्जी लेकर लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एएसआई मनोज यादव अपनी क्षतिग्रस्त कार के पास नशे की हालत में थे और ठीक से खड़े नहीं हो पा रहे थे। उनकी कार से शराब की गंध आ रही थी। गाड़ी चैक करने पर उसमें से शराब की एक बोतल और एक खाली गिलास बरामद हुआ। हादसे में घायल हुए बाइक सवारों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। एएसआई मनोज यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नीमच एसपी ने यादव को निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ नामजद केस भी दर्ज कर लिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *