Blog

  • जालंधरः नामाकंन भरने पहुंचे बसपा नेता बलविंदर कुमार, देखें वीडियो

    जालंधरः नामाकंन भरने पहुंचे बसपा नेता बलविंदर कुमार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर आज नामाकंन के लिए आज बसपा नेता बलविंदर कुमार भारी मात्रा में कार्यकर्ताओं के साथ डीसी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने नामाकंन भरने से पहले मीडिया से बातचीत की। इस दौरान बलविंदर ने कहा कि 5 साल के बाद उन्होंने नामाकंन भरने का मौका मिलता है। इसी के तहत सभी नेता लोगों से मुलाकात करते है। उन्होंने कहाकि आप पार्टी में गए नेता को लेकर उन्होंने कहा कि वह अपनी बात मीडिया के समक्ष रख सकते है, वह किसी नेता के पार्टी छोड़कर जाने के बारे में कुछ नहीं कह सकते। वहीं 2019 में अकाली दल के साथ गठबंधन के दौरान 2 लाख से अधिक वोट मिलने को लेकर बसपा नेता ने कहा कि पंजाब के लोग बदलाव ढूंढते है।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में अकाली-बसपा का गठबंधन था, इस दौरान आप पार्टी को 25 हजार वोट मिली थी। लेकिन 2022 में रिवायती पार्टियों से ज्यादा आप पार्टी पर लोगों ने ज्यादा भरोसा दिखाया, लेकिन आप पार्टी पॉवर का मिसयूज कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बार बसपा यानी उनकी पार्टी पर लोग ज्यादा भरोसा दिखा रहे है। वहीं उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों में नेता पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों से चुनाव लड़ रहे है। वहीं दूसरी ओर जिन नेताओं को दूसरे हलकों में लोगों ने नकार दिया। जिसके बाद वह दूसरे हलके में वोट लड़ रहे है। वहीं चन्नी को लेकर उन्होंने कहाकि उनका चन्नी के चुनाव लड़ने को लेकर कोई मसला नहीं उन्होंने कहाकि मसला कांग्रेस पार्टी का है। जो कई वादे करके सत्ता में आई थी। 

  • पंजाब : चलती ट्रेन से व्यक्ति की लूटी सोने की चेन, टूटी टांग, देखें वीडियो

    पंजाब : चलती ट्रेन से व्यक्ति की लूटी सोने की चेन, टूटी टांग, देखें वीडियो

    बठिंडा : चलती ट्रेन में लूट के मामलों में दिन ब दिन बढ़ौतरी हो रही है। लुटेरे बेखौफ होकर  यात्रियों को अपना निशाना बना रहे है। ट्रेन से सफर कर रहे यात्रियों से मोबाइल और सोने के गहने लूटने के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया है। जहां ट्रेन में सफर कर व्यक्ति को लुटेरे ने अपना निशाना बनाया।

    पीड़ित की पहचान सोनू (45) पुत्र दर्शन सिंह के तौर पर हुई है। जानकारी देते हुए पीड़ित सोनू ने बताया कि ट्रेन से सरसे जा रहा था।  इसी दौरान एक लुटेरे ने उसकी सोने की चेन छीनकर चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। लुटेरे को पकड़ने के लिए सोनू ने भी छलांग लगा दी। जिससे सोनू की टांग टूट गई।

  • कारोबारी के घर से भारी मात्रा में नोट हुए बरामद, इतना कैश देख पुलिस भी रह गई हैरान

    कारोबारी के घर से भारी मात्रा में नोट हुए बरामद, इतना कैश देख पुलिस भी रह गई हैरान

    भोपाल: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण को लेकर पुलिस लगातार एक्टिव बनी हुई है, इसी बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलसि ने एक शख्स के घर से भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। भोपाल के पंत नगर कॉलोनी में कैलाश खत्री नाम के व्यक्ति के व्यक्ति के घर से नोटों की कई गड्डियां बरामद की गईं हैं। पुलिस ने देर रात यहां से लाखों रुपए बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया है। सूचना के बाद पुलिस ने लाश खत्री नाम के करोबारी के यहां दबिश दी। तो हक्की-बक्की रह गई। पुलिस ने खत्री के घर से लाखों रुपए बरामद किए हैं। भारी मात्रा में कैश मिलने के बाद पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लिया है। 

    वहीं भारी मात्रा में कैश मिलने के बाद पुलिस ने कहा है कि आरोपी शख्स मनी एक्सचेंज(कटे-फटे नोट बदलना) के कारोबार का दावा कर रहा है। जिसकी जांच की जा रही है। बता दें कि लोकसभा चुनाव की वजह से मध्य प्रदेश में पुलिस कैश पैसों को लेकर जगह-जगह छापेमारी कर रही है। इसी छापेमारी के दौरान भोपाल के अशोका गार्डन में बड़ी मात्रा में कैश जब्त किया गया है। कैलाश खत्री के पास 1 रुपए से लेकर 500 रुपए तक के कटे-फटे नोट बरामद हुए हैं। इसके साथ ही नए नोट भी मिले हैं। फिलहाल अभी तक पूरे कैश की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है। मध्य प्रदेश के 29 लोकसभा सीटों में से 3 चरणों में 21 सीटों पर मतदान हो चुका है, जबकि 13 मई को चौथे चरण में बचे हुए 8 सीटों पर वोटिंग होगी जिसको लेकर पुलिस मुस्तैद है।

  • पंजाब सहित इन राज्यों कों मिल सकती है गर्मी से राहत

    नई दिल्लीः गर्मी ने देश के विभिन्न राज्यों में अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। दोपहर के समय घरों से निकलना लोगों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। इस गर्मी के बीच दिल्ली एनसीआर समेत कई अन्य राज्यों में लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आने वाले कुछ दिनों तक तेज हवाएं और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है। 

    मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान आदि में गर्मी से राहत की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इन राज्यों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है। 10 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

  • पंजाबः लोकसभा चुनावों को लेकर खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका

    अमृतसरः खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह खडूर साहिब से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। नामांकन भरने के लिए अमृतपाल सिंह के वकील ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। जिसमें अमृतपाल ने नामांकन भरने के लिए 7 दिन की मोहलत मांगी है। बता दें कि असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल के खिलाफ सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की थी। याचिका में अमृतपाल ने कहा है कि सात दिन के लिए उसे जेल से रिहा किया जाए, जिससे वह अपने चुनाव लड़ने की प्रक्रिया पूरी कर सके।

    गौर हो कि अमृतपाल सिंह ने पंजाब के श्री खडूर साहिब क्षेत्र से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इस मामले पर आज पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में जस्टिस विनोद एस भारद्वाज सुनवाई करेंगे। याचिका में अमृतपाल ने कहा है कि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 14 मई है। याचिका में अमृतपाल ने पंजाब सरकार, भारत निर्वचान आयोग, डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल के अधीक्षक और पंजाब राज्य चुनाव आयोग को चुनावी प्रक्रिया पूरी करने की मोहलत देने की मांग की है। याचिका में कहा- मुझे चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र भरना जरूरी है।

  • जालंधरः  बैड बॉक्स से मिली व्यक्ति की ला+श को लेकर पुलिस की बड़ी लापरवाही आई सामने

    जांच में हुआ खुलासाः शव मृतक नकुल का नहीं रिटायर आर्मी ऑफिसर का निकला

    जालंधर, ENS: गदईपुर में दो दिन पहले घर के बैड बॉक्स से व्यक्ति की लाश मिलने का मामला सामने आया था। इस दौरान पुलिस ने प्रेस वार्ता करके बताया कि मृतक की पहचान विनोद उर्फ नकुल के रुप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने महिला सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। लेकिन बैड से मिले शव को लेकर आज उस समय चौकाने वाला खुलासा हुआ, जब फौजी लापता हुए रिटायर आर्मी ऑफिसर को ढूढंते हुए उक्त घर तक पहुंचे। दरअसल, रिटायर आर्मी ऑफिसर की लोकेशन इस घर की कर्मियों को मिली थी। इस दौरान जांच में पता चला है कि गदईपुर में स्थित घर में मिले बाक्स बेंड में विनोद उर्फ नकुल का नहीं शव नहीं था बल्कि बरनाला के रहने वाले रिटायर आर्मी आफिसर योगराज खत्री का था।

    बता दें कि इस बात खुलासा तब हुआ जब रिटायर आर्मी आफिसर के परिजनों की लापता होने की शिकायत पर पुलिस ने उसकी आखिरी लोकेशन निकलवायी तो वह गदईपुर पुर की मिली। बरनाला पुलिस और योगराज के रिश्तेदार गदईपुर पहुंचे तो उन्होंने गदईपुर मार्कीट के दुकानदारों को योगराज की तस्वीरें दिखाई तो पता लगा कि कुछ दिन पहले इसी व्यक्ति को उन्होंने हत्या के केस में पकड़ी हिमाचली देवी के साथ देखा था और तब योगराज ने टोपी भी पहनी हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने सिविल अस्पताल ले जाकर गदईपुर में हिमाचली के घर से मिले शव की पहचान करवानी को पता चला कि शव आर्मी आफिसर योगराज खत्री का है और इस बात से पुलिस भी दंग रह गई कि हिमाचली ने पुलिस को गुमराह किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिमाचली देवी ने हत्या से पहले गदईपुर स्थित कई दुकानों से करीब 30 किलो से ज्यादा नमक खरीदा।

    जिससे हत्या के बाद लाश गलाई जा सके और बदबू न आए। मगर, ऐसा कुछ नहीं हुआ और बदबू आने लगी। जिससे हिमाचली देवी की सारी प्लानिंग धरी की धरी रह गई। अभी यह खुलासा नहीं हो पाया है कि हिमाचली देवी ने योगराज की हत्या क्यों की। दरअसल, हिमाचली ने मृतक का नाम झूठा बताया था और शव जिस विनोद कुमार नकुल का बताया गया वह उसके तथा कथित पति के सगे भाई का नाम है और वह जिंदा है। थाना 8 के प्रभारी गुरमीत सिंह ने कहा अब टैक्निकल एवीडेंस से जांच की जाएगी। हिमाचली व सनोज रिमांड अधीन हैं और हिमाचली से यह पूछताछ होगी कि उसने योगराज खत्री की हत्या क्यों की और उसने पुलिस से झूठ क्यों बोला। हैरानी की बात यह है कि इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा फारेंसिक टीम और स्क्वाड डॉग को बुलाकर जांच की गई थी। लेकिन जांच के दौरान इस मामले को लेकर पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अब देखना यह होगा कि इस मामले को लेकर उच्च अधिकारी क्या कार्रवाई करते है।

  • पंजाब : गाड़ी में लगी भीषण आग, चालक ने भाग कर बचाई जान, देखें वीडियो

    पंजाब : गाड़ी में लगी भीषण आग, चालक ने भाग कर बचाई जान, देखें वीडियो

    लुधियाना: बीच सड़क एक कार को आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि फिरोजपुर रोड फ्लाईओवर पर इंडिगो कार को आग लग जाने से हड़कंप मच गया। हादसे दौरान कार सवार लोग बाल-बाल बच गए हैं। वहीं कार से निकलती आग की लपटें देखकर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार को आग लगने के कारणों का फिलहाल अभी तक पता नहीं चला है।

    जानकारी देते हुए प्रोफैसर मनजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि में ऑफिस से निकल घर जा रहा था कि रास्ते में अचानक गाड़ी से धुंआ निकलने लगा। गाड़ी में ड्राइवर और मनजीत सिंह थे। उन्होंने कहा कि जब गाड़ी को साइड में रोकर कर चैक करने लगे तो इसी दौरान गाड़ी को आग लग गई।

    जिसके बाद घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। करीब आधे घंटे के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। मनजीत सिंह ने बताया कि गाड़ी जलकर राख हो गई है। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान हुआ है।

  • केदारनाथ के यात्रा के पहले ही दिन श्रद्धालु हुए परेशान, वीडियो वायरल

    केदारनाथ के यात्रा के पहले ही दिन श्रद्धालु हुए परेशान, वीडियो वायरल

    रुद्रप्रयागः  विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 7:15 बजे विधि विधान और परंपरानुसार श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। इस मौके पर मंदिर को 24 क्विंटल फूलों से सजाया गया. कपाट शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग, मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग, प्रशासन, बीकेटीसी अधिकारी और हक-हकूक धारियों के साथ ही सैकड़ों तीर्थयात्रियों की मौजूदगी में खोले गए। वहीं केदारनाथ के यात्रा के पहले दिन ही भोलेबाबा के दर्शनों के लिए गए श्रद्धालुओं के परेशान होने की वी़डियो सामने आई है।

    जिसमें वह पैदल यात्रा करने को मजबूर होते दिखे। बताया जा रहा है कि घोड़े पिट्ठू और दुकानदारों की हड़ताल के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे पहले प्रशासन की मौजूदगी में मुख्य द्वार का ताला खोला गया। इसके बाद गर्भ गृह का द्वार खोल दिया गया। गर्भगृह में रावल और मुख्य पुजारी की ओर से पूजा अर्चना के साथ ही आम दर्शन शुरू कर दिए गए। पहले दिन सुबह से शाम 5 बजे तक लगातार दर्शन जारी रहेंगे। इसके बाद 11 मई शनिवार को केदारनाथ में रक्षक देवता के रूप में भगवान भैरवनाथ के कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ मंदिर में बाबा केदार की आरती और भोग प्रसाद व्यवस्था शुरू हो जाएगी।

    बीती 9 मई को विश्व प्रसिद्ध 11वें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ की चल विग्रह पंचमुखी डोली केदारनाथ धाम पहुंची। जहां ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘जय बाबा केदार’ के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने डोली का स्वागत किया। इस दौरान सेना के 6 ग्रेनेडियर रेजीमेंट की बैंड की भक्तिमय धुन से डोली का अभिनंदन किया गया। बाबा केदार की चल विग्रह पंचमुखी डोली चार दिन की पैदल यात्रा के बाद वीरवार दोपहर करीब 3 बजे केदारनाथ धाम पहुंची।

  • पंजाबः भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू के नामाकंन भरने से पहले नगर निगम का बड़ा एक्शन, देखें वीडियो

    पंजाबः भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू के नामाकंन भरने से पहले नगर निगम का बड़ा एक्शन, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर आज भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू नामाकंन भरने के लिए दादा व पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत बेअंत सिंह की प्रतिष्ठित एंबेसडर कार में जाएंगे। नामाकंन से पहले वह गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होने के लिए गए है। लेकिन बिट्टू के नामाकंन भरने नगर निगम ने बड़ा एक्शन लिया है। नगर निगम की टीम ने बताया जा रहा हैकि बिट्टू के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत की गई थी, जिसके बाद चुनाव आयोग ने नगर निगम को शिकायत की। इसी के चलते नगर निगम में एक्शन लेते हुए भाजपा के बैनर फाड़ दिए है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए निगम के कर्मी ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा नगर निगम को शिकायत मिलने के बाद ही उनके द्वारा एक्शन लिया जाता है। इस दौरान उन्होंने बताया कि बीजेपी के बैनर मंजूरी के बिना लगे होने की शिकायत मिली थी। इस दौरान कर्मी ने कहा कि एडीसीपी खुद इस जगह का मुआयना करके गए है। जिसके बाद उन्हें भारत नगर पर बिना मंजूरी के भाजपा के लगे बैनर उतारने के आदेश हुए है। इसी के चलते वह बिना मंजूरी के लगे सभी जगह पर बैनर उतार रहे है।

  • पंजाबः फुटपाथ से टकराई बेकाबू आल्टो कार, 1 की मौत, 2 घायल  

    पंजाबः फुटपाथ से टकराई बेकाबू आल्टो कार, 1 की मौत, 2 घायल  

    श्री आनंदपुर साहिबः  कीरतपुर साहिब के नजदीक गांव दाढ़ी के पास आज सुबह करीब 5 बजे एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है, जहां एक बेकाबू ऑल्टो कार फुटपाथ से टकराने के बाद पुल की रेलिंग से जा टकराई। इस हादसे में एक औरत की मौके पर मौत और 2 लोगों के घायल होने की सुचना प्राप्त हुई है। 

    जानकारी के मुताबिक यह कार रोपड़ से आनंदपुर साहिब की और आ रही थी और अचानक बेकाबू होने के कारण कार पहले फुटपाथ से टकराई और फिर पुल की रेलिंग से टरकराई, जिसके कारण एक की मौके पर ही मौत हो गई। रोड सेफ्टी फोर्स की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 नंबर एंबुलेंस से इलाज के लिए श्री आनंदपुर साहिब सिविल अस्पताल भेजा और मृतक के शव को 108 नंबर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।