Blog

  • Petrol Diesel की नई कीमतें हुई जारी

    Petrol Diesel की नई कीमतें हुई जारी

    नई दिल्लीः रोजाना इंटरनेशनल मार्केट के बेस पर भारतीय तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल और डीजल के लेटेस्ट रेट जारी किए जाते हैं। मार्च में आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला था लेकिन उसके बाद से लेकर अभी तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज यानी 9 जुलाई मंगलवार को भी हर दिन की तरह रेट का संशोधन किया गया लेकिन इसमें राष्ट्रीय स्तर पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि राज्य स्तर पर पेट्रोल और डीजल के रेट कई जगह कम हुए हैं। आपके शहर में प्रति लीटर पेट्रोल-डीजल की कीमत क्या है? चलिए इस पर एक नजर डालते हैं।

    पेट्रोल की कीमत?

    • दिल्ली में पेट्रोल के रेट 94.72 रुपये है।
    • मुंबई में पेट्रोल के रेट 104.21 रुपये है।
    • कोलकाता में पेट्रोल के रेट 104.95 रुपये है।
    • चेन्नई में पेट्रोल के रेट 100.75 रुपये है।
    • बेंगलुरु में पेट्रोल के रेट 102.84 रुपये है।

    डीजल की कीमत?

    • दिल्ली में डीजल के रेट 87.62 रुपये है।
    • मुंबई में डीजल के रेट 92.15 रुपये है।
    • कोलकाता में डीजल के रेट 91.76 रुपये है।
    • चेन्नई में डीजल के रेट 92.34 रुपये है।
    • बेंगलुरु में डीजल के रेट 88.95 रुपये है।

    ऐप से जानें पेट्रोल और डीजल के रेट

    गूगल प्ले स्टोर पर ऐसी कई मोबाइल एप्लिकेशन हैं जो पेट्रोल और डीजल की कीमतें बताती हैं। चलिए कुछ पॉपुलर एप्लिकेशन के बारे में भी जानें पेट्रोल पंप: यह एप्लिकेशन आपको आपके आसपास के पेट्रोल पंपों की कीमतों और सुविधाओं के बारे में जानकारी देती है। ड्राइव ट्रैक: यह एप्लिकेशन आपको पेट्रोल और डीजल की कीमतों के साथ-साथ टोल टैक्स और पार्किंग चार्ज जैसी अन्य जानकारी भी देती है।
  • Jalandhar: कल School-college और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

    Jalandhar: कल School-college और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार ने जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर कल 10 जुलाई 2024 (बुधवार) को वेतन सहित छुट्टी की घोषणा की है। जारी आदेशों में कहा गया है कि जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में दुकानों में और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में और कारखाने के श्रमिकों में काम करने वाले मतदाताओं के लिए वेतन सहित छुट्टी की घोषणा की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में दो अधिसूचनाएं जारी की गई हैं।

    इन अधिसूचनाओं के अनुसार, पंजाब के राज्यपाल ने 34-जालंधर पश्चिम (एससी) निर्वाचन क्षेत्र में दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के सभी मतदाताओं के लिए 10-07-2024 (बुधवार) को वेतन सहित छुट्टी की घोषणा की है, बशर्ते कि यह छुट्टी 07 जनवरी 2024 के बीच 13 जुलाई 2024 और आने वाली छुट्टियों के एवज में होंगी। सरकार ने 34-जालंधर पश्चिम (एससी) विधानसभा हलके में उप चुनाव के मद्देनजर 10 जुलाई, 2024 (बुधवार) को नैगोशीएबल इप्रूवमेंट एक्ट 1881 तहत 34 जांलधर पश्चिम (एससी) क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों/बोर्डों/ नगर निगम/ शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया है।

    यदि कोई सरकारी अधिकारी/कर्मचारी 34-जालंधर पश्चिम (एससी) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र का मतदाता है और पंजाब राज्य के सरकारी कार्यालयों/बोर्डों/निगमों/सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत है, तो उसे अपना मतदाता पहचान पत्र दिखाना होगा। सक्षम प्राधिकारी 10 जुलाई 2024 को इस विशेष अवकाश का लाभ उठाने के पात्र होंगे। यह अवकाश अधिकारी/कर्मचारी के अवकाश खाते से नहीं काटा जायेगा। उल्लेखनीय है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135 बी(1) के प्रावधानों के अनुसार 10 जुलाई 2024 (बुधवार) को जालंधर के किसी भी व्यवसाय, व्यापार, औद्योगिक उपक्रम या किसी भी कार्य में कार्यरत सभी व्यक्ति पश्चिम (एससी) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के लिए व्यक्तियों के लिए सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है।

  • ADG, IG रैंक के 10 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला

    ADG, IG रैंक के 10 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) और पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रैंक के 10 अधिकारियों का तबादला किया। राज्य के गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, एडीजी सुनील रामानंद को एडीजी के तौर पर महाराष्ट्र पुलिस मुख्यालय में, प्रवीण सालुंके को एडीजी राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी), सुरेश मेक्ला को एडीजी हाईवे पुलिस, दीपक पांडे को एडीजी (पुलिस संचार, आईटी और मोटर परिवहन) के तौर पर, जबकि अमिताभ गुप्ता को एडीजी बनाया गया है।

    आदेश में कहा गया है कि आईजी सुहास वारके को आईजी (महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अत्याचार की रोकथाम) के तौर पर स्थानांतरित किया गया है। इसमें कहा गया है कि रंजन कुमार शर्मा को संयुक्त पुलिस आयुक्त (पुणे शहर) और डी के पाटिल भुजबल को नागपुर रेंज का आईजी नियुक्त किया गया है।
  • बारिश को लेकर 6 जिलों में Red Alert , Schools-Colleges बंद, यूनिवर्सिटी में टली परीक्षाएं

    बारिश को लेकर 6 जिलों में Red Alert , Schools-Colleges बंद, यूनिवर्सिटी में टली परीक्षाएं

    मुबंईः महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार (9 जुलाई) के लिए मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे और सतारा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। IMD ने मुंबई में 12 जुलाई तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मुंबई में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना है। BMC ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। मुंबई में रविवार (7 जुलाई) देर रात 1 बजे से सोमवार (8 जुलाई) सुबह 7 बजे तक छह घंटे में 300 मिमी से ज्यादा बारिश हुई थी। इस कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया।

    भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण, मुंबई यूनिवर्सिटी में आज (9 जुलाई) को होने वाली सभी परीक्षाएं टाल दी गई हैं। नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी। सभी स्कूल-कॉलेज भी बंद हैं। पुणे, रायगढ़ और नवी मुंबई में भी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। महाराष्ट्र के अलावा मौसम विभाग ने आज 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, गोवा और कर्नाटक शामिल हैं। 13 राज्यों- नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट है।

    सोमवार को उत्तराखंड के कई हिस्सों में लगातार बारिश होती रही, जिससे कुमाऊं क्षेत्र में नदियों में बाढ़ आ गई। इससे गांव की तरफ जाने वाले सैकड़ों रास्ते ब्लॉक हो गए और चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों के कई गांवों में जलभराव हो गया। वहीं भारी बारिश की भविष्यवाणी के चलते रविवार को रोकी गई चार धाम यात्रा सोमवार को फिर से शुरू हो गई। उत्तराखंड में पिछले 4 दिन से जारी तेज बारिश के चलते केदारनाथ, बद्रीनाथ हाईवे समेत 115 से ज्यादा सड़कें बंद हो गईं। इससे जगह-जगह 6 हजार श्रद्धालु फंस गए थे।

    असम में सोमवार (8 जुलाई) को बाढ़ के चलते छह और लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही बाढ़, भूस्खलन और तूफान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है। राज्य के 28 जिलों के 27.74 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क में छह गैंडों समेत अब तक 137 जंगली जानवरों की जान जा चुकी है। रविवार को यह संख्या 129 थी। काजीरंगा नेशनल पार्क की फील्ड डायरेक्टर सोनाली घोष ने कहा कि अब तक दो गैंडे, दो हाथी, 84 हॉग डियर, 3 स्वैम्प डियर, 2 सांबर सहित 99 जानवरों को बचाया गया है। पार्क के 233 शिविरों में से 70 वन शिविरों में अभी भी पानी भरा है।

    वहीं IMD ने हिमाचल प्रदेश में 12 जुलाई तक के लिए भारी बारिश का अनुमान जताया है। IMD ने 11 और 12 जुलाई के लिए ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, सोलन, शिमला और सिरमौर जिलों के लिए भारी बारिश के अलर्ट जारी किए गए हैं।

  • Punjab: इंसानियत शर्मशार, जीजा ने साली से किया दुष्कर्म, जन्मे बच्चे को झाड़ियों में फेंका, गिरफ्तार

    Punjab: इंसानियत शर्मशार, जीजा ने साली से किया दुष्कर्म, जन्मे बच्चे को झाड़ियों में फेंका, गिरफ्तार

    कपूरथलाः भुलत्थ में इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां भगवानपुर रोड पर सड़क किनारे झाड़ियों में नवजात शिशु मिला। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिंदर निवासी कपूरथला की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने यह कार्रवाई आरोपी की साली के बयान पर की है। युवती ने अपने जीजा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। युवती का कहना है कि जीजा ने युवती से दुष्कर्म किया, जिसके बाद वह गर्भवति हो गई और उसने बच्चे को जन्म दिया। डीएसपी भुलत्थ सुरिंदर पाल ने बताया कि नवजन्मे बच्चे को सुरक्षित देखरेख के लिए शिशु गृह में भेज दिया है।

    युवती से दुष्कर्म करने वाले उसके आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में भुलत्थ निवासी एक युवती पुलिस के पास पहुंची थी। युवती ने बताया कि उसके दो भाई और एक बहन है और उसकी बहन की शादी महिंदर से हुई है। युवती दो-तीन साल से अपने माता-पिता के साथ किराये के घर में रह रही है। बीते साल वह मां के साथ बहन से मिलने उसके घर गई थी। रात को जब वह सो रही थी तभी उसके जीजा ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। जीजा ने उसे धमकाया तो वह उसे जान से मार देगा या बदनाम कर देगा।

    युवती ने वह इस बारे किसी को बताने से डरती रही। कुछ दिनों के बाद जीजा युवती के घर आया और उसे घर में अकेली देखा दोबारा उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह गर्भवती हो गई। इस संबंध में उसने माता-पिता को बताया लेकिन, परिवार ने भी बदनामी के डर से बात को छुपाए रखा। 6 जुलाई को युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया। युवती और उसके परिवार वालों ने डर के कारण नवजात को भगवानपुर के एक खाली प्लॉट में दीवार के अंदर फेंक दिया। जब युवती को पता चला कि बच्चा जिंदा है और सिविल अस्पताल भुलत्थ में है तो वह पुलिस के पास पहुंची और आरोपी जीजा के खिलाफ शिकायत दी।

  • Jalandhar: Sukhbir के बागी होने के बयान पर Bibi Jagir Kaur ने किया पलटवार, देखें वीडियो

    Jalandhar: Sukhbir के बागी होने के बयान पर Bibi Jagir Kaur ने किया पलटवार, देखें वीडियो

    बीबी जागीर कौर ने अकाली दल बचाओ मुहिम का किया ऐलान

    जालंधर, ENS: एसजीपीसी की पूर्व अध्यक्ष बीबी जगीर कौर ने कहा कि वह अलग से कोई भी राजनीतिक पार्टी का गठन नहीं करेंगी, बल्कि शिरोमणि अकाली दल बचाओ मुहिम चलाएंगी। जिसके तहत गांव-गांव व घर-घर जाकर लोगों को शिरोमणि अकाली दल को सफलता की ऊंचाइयों पर लेकर जाने को लेकर राय ली जाएगी। इस संबंध में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बीबी जगीर कौर ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल से बागी वह नहीं बल्कि सुखबीर बादल है, जो पार्टी ही नहीं बल्कि पंथ के लिए भी सम्मानजनक तकड़ी के विपरीत बहुजन समाज पार्टी का समर्थन कर रहे हैं। जालंधर वेस्ट के लोगों से तकड़ी के निशान पर चुनाव लड़ रही बीबी सुरजीत कौर को समर्थन देने का आह्वान करते हुए बीबी जगीर कौर ने कहा कि हलका वेस्ट में नशा, लॉटरी व सट्टेबाजी समाज को बर्बादी की राह पर ले जा रहे है। इनके खात्मे के लिए शिरोमणि अकाली दल को समर्पित रहे दिवंगत जत्थेदार प्रीतम सिंह की पत्नी बीबी सुरजीत कौर को सफल बनाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की सरकार के दौरान जनता की सुविधा के लिए सुविधा केंद्र, सेवा केंद्र, मेरीटोरियस स्कूल, माता भागो जी तथा महाराजा रणजीत सिंह के नाम पर नए स्कूल शुरू करने सहित कई महत्वाकांक्षी योजनाएं लागू की गई थी। उन्होंने कहा जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार ने लोगों को सुविधा देना तो दूर की बात है केवल हलका वेस्ट में पार्टी के प्रत्याशी को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। यहां तक की अपना पूरा परिवार लेकर मुख्यमंत्री ने शहर में डेरा लगा रखा है। पंजाब की जरूरतों से अनभिज्ञ मुख्यमंत्री केवल वेस्ट हलके पर फोकस कर रहे हैं। बीबी सुरजीत कौर ने कहा कि जिस प्रकार अकाली नेता विरसा सिंह वलटोहा की शिकायत पर पूर्व कैबिनेट मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैंरों को पार्टी से निष्कासित किया था, ठीक उसी प्रकार सुखबीर बादल को भी संगठन के विपरीत गतिविधियां किए जाने के चलते निष्कासित किया जाना चाहिए। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को बिना मांगे समर्थन देना, अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह के विपरीत गतिविधियां करना संगठन को कमजोर करने की साजिश है। ऐसे में अनुशासन कमेटी को सुखबीर बादल पर भी कार्रवाई करनी चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा, अकाली नेता गुरप्रताप सिंह व़डाला व बीबी सुरजीत कौर मौजूद थे।
  • Jalandhar-Pathankot रोड पर हुए हादसे में महिला की मौ’त

    Jalandhar-Pathankot रोड पर हुए हादसे में महिला की मौ’त

     जालंधर,ENS : रायपुर रसूलपुर के पास बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार ये हादसा जालंधर पठानकोट रोड पर रायपुर रसूलपुर के पास हुआ था।

     पुलिस को घटना की सूचना सुबह किसी राहगीर ने दी, जिसके बाद थाना मकसूदा की पुलिस पार्टी जांच के लिए मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि महिला का शव बुरी तरह से डैमेज हुआ था। शव के हिस्से दूर दूर तक बिखरे हुए थे। सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने कहा कि सड़क पर अलग-अलग स्थानों से शरीर के हिस्से एकत्र कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

     वह आसपास के गांवों में जाकर लोगों से मृत महिला की पहचान करवाना चाहते थे, मगर पहचान नहीं हो पाई। शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ 304 और 279 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar: Gun Point पर मनी चेंजर से 1.50 लाख रुपए लूटरकर लुटेरे फरार

    Jalandhar: Gun Point पर मनी चेंजर से 1.50 लाख रुपए लूटरकर लुटेरे फरार

    जालंधर, ENS: फिल्लौर के गांव नगर में बाइक पर आए 3 नकाबपोश लुटेरे रिवॉल्वर के बल पर मनी चेंजर की दुकान से 1.50 लाख रुपए लूटरकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त दुकान के मालिक बुजुर्ग बलजीत सिंह अपनी कर्मचारी युवती के साथ मौजूद थे। इस दौरान लुटेरों ने आकर डॉलर खरीदने की बात कही। बलजीत सिंह ने कहा कि उनके पास डॉलर नहीं हैं और वह फिल्लौर चले जाएं, वहां दुकानदारों से डॉलर मिल सकते हैं।

    तभी एक लुटेरे ने रिवॉल्वर निकालकर बलजीत सिंह और लड़की को जान से मारने की धमकी दी। दोनों के हाथ ऊपर करवाकर दीवार के साथ लगा दिया और गल्ले में पड़े 1.50 लाख रुपए निकाल लिए। जैसे ही वे दुकान से निकलने लगे तो दुकान के मालिक का बेटा नरिंदर सिंह वहां पहुंच गया। तीनों नकाबपोशों को देखकर उसे शक हुआ। उसने अंदर जाकर हालात देखे तो बाहर आकर बाइक पर बैठकर भाग रहे तीनों लुटेरों से भिड़ गया। नरिंदर शोर मचाता रहा कि तीनों लुटेरे हैं। इसके बावजूद न राहगीरों और न ही आसपास के दुकानदारों ने उसका साथ दिया।

    खाली हाथ नरिंदर ने लुटेरों को मारने के लिए दुकान के बाहर पड़ा वाटर कूलर मारने की कोशिश की, लेकिन तीनों लुटेरे बाइक समेत फरार हो गए। लूट की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें हाथ में रिवॉल्वर पकड़े एक लुटेरा बुजुर्ग मालिक को डरा रहा है। घटना के बाद दुकान मालिक डर गए और बिना पुलिस को सूचना दिए दुकान बंद करके घर चले गए। आसपास के लोगों से पुलिस को पता चला तो दुकानदार को वहां पर बुलाया और घटना की जांच शुरू की। पुलिस लुटेरों के रूट को ट्रेस कर रही है। जिक्रयोग है कि कुछ दिन पहले भी 3 लुटेरे खोसला मनी चेंजर दुकान में वारदात करके फरार हो गए थे।

  • भीषण सड़क हादसे में Bus सवार 4 की मौ’त, 12 घायल

    भीषण सड़क हादसे में Bus सवार 4 की मौ’त, 12 घायल

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली से सिवान जा रही बस की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इस हादसे में बस सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। घटना मंगलवार रात 2 बजे की है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का एक हिस्सा उड़ गया।  हादसा शुक्ला बाजार थाना के पास हुआ।

    घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन के साथ ड्राइवर फरार है। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है।  हादसे के बाद सड़क पर जाम लगा गया था। रात में क्रेन बुलाकर बस को रास्ते से हटाया गया। जानकारी के अनुसार घायलों में ज्यादातर लोगों के सिर में चोट आई है