Blog

  • जालंधरः खड़ी कार पर तेल डालकर व्यक्ति ने लगाई आग, देखें CCTV

    जालंधरः खड़ी कार पर तेल डालकर व्यक्ति ने लगाई आग, देखें CCTV

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर के तिलक नगर में बीती देर रात एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के बाहर खड़ी कार में लगा दी। हालांकि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले को लेकर कार मालिक ने पुलिस को जानकारी दे दी है। कार के मालिक मनविंदर सिंह ने बताया कल देर रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा कार पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। जिसकी सूचना रात को ही पुलिस को दे दी गई थी और मौके पर पीसीआर की टीम आई थी। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और सुबह इसकी कंप्लेंट पुलिस को भी कर दी गई है।

  • जालंधरः इस गुरुद्वारे में युवक ने की बेअदबी, मामला दर्ज

    जालंधरः इस गुरुद्वारे में युवक ने की बेअदबी, मामला दर्ज

    जालंधर/हर्ष कुमारः देहात के गांव हमीरी खेड़ा फतेहपुर में गुरुद्वारे में बेअदबी का मामला सामने आया है। इस मामले में थाना सदर की पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बलजिंदर सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गांव हमीरी खेड़ा के बयान के आधार पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बलजिंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि बीते दिन सुबह 6ः30 बजे गांव की व्यक्ति जसविंदर सिंह पुत्र महिंदर सिंह गुरुद्वारा साहिब में आया।

    इस दौरान महाराज जी की हजूरी में अवतार सिंह पाठी पुत्र बलवंत सिंह निवासी फतेहपुर जोकि पाठ कर रहे थे। जसविंदर सिंह ने महाराज जी की बीड़ साहिब के आगे रखे शस्त्रों के साथ गोलक पर तोड़फोड़ की और कुछ शस्त्र कमरे से ले जाकर बाहर फेंक दिए। उसी दौरान वहां पर रतन सिंह पुत्र जीवन सिंह मौके पर पहुंचे और जसविंदर सिंह को वहां लोगों ने काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जसविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना सदर के प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि फतेहपुर के गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की घटना हुई है, जिस पर पुलिस पार्टी को मौके पर भेजा गया और आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया।

  • सड़क के अंदर से निकली शराब! धंधेबाजों ने अपनाया तरीका

    सड़क के अंदर से निकली शराब! धंधेबाजों ने अपनाया तरीका

    मुजफ्फरपुर:  जहरीली शराब कांड के बाद से प्रशासन शराब माफियाओं पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। लगातार शराब धंधेबाजों को पकड़ा जा रहा है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने मुजफ्फरपुर में कुछ ऐसे ही नायाब तरीके से अवैध शराब का धंधा कर रहे माफियाओं का भंडाफोड़ किया है। उत्पाद विभाग की टीम ने सड़क खोदकर शराब जब्त की है। जब्त शराब अलग-अलग ब्रांड की है।

    जानकारी के अनुसार, यह मामला दादर इलाके में स्थिति एक बस्ती का है। उत्पाद विभाग की टीम ने यहां पर छापेमारी कर सड़क के अंदर बने तहखाने से चार बोरी भरकर शराब बरामद की है। जमीन खोदकर तो कई बार शराब बरामद हो चुकी है। लेकिन, यह पहला मामला था जिसमें सड़क खोदने के बाद शराब निकाली गई। बता दें कि उक्त कार्रवाई एक्साइज इंस्पेक्टर पिंकी कुमारी के नेतृत्व में की गयी है। जब्त शराब 80 लीटर है और यह अलग-अलग ब्रांड की है। इस मामले में जांच करने पर स्थानीय राजा नाम के युवक की संलिप्तता सामने आई है। उसके खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है। दरअसल, उत्पाद की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सड़क के नीचे गड्ढा बनाकर शराब का स्टॉक किया गया है। सूचना के आधार पर छापेमारी टीम मौके पर पहुंची। वहां पर ढलाई वाला रोड था, जो बस्ती के अंदर जाता था। रोड के बीचोबीच गोल आकार का स्लैब रखा हुआ दिखा। इसे देखकर टीम को संदेह हुआ तो स्लैब हटाया गया। अंदर से चार बोरियां शराब बरामद की गई।

  • पंजाब पहुंची  Rahul Gandhi की भारत जोड़ो यात्रा, कार्यकताओं ने किया स्वागत

    पंजाब पहुंची  Rahul Gandhi की भारत जोड़ो यात्रा, कार्यकताओं ने किया स्वागत

    अमृतसरः भारत जोड़ो यात्रा आज शाम को पंजाब में एंट्री करेगी। इससे पहले यात्रा के तय शेड्यूल में बदलाव हुआ है। जिसके चलते आज राहुल गांधी अंबाला से निकलकर अमृतसर पहुंचे। इस उपलक्ष्य में कांग्रेसी कार्यकताओं ने राहुल गांधी का निजी होटल में स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने गोल्डन टेंपल में माथा टेका। राहुल गांधी ने सिर पर पगड़ी पहन रखी है। उनके साथ पंजाब में कांग्रेस के विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा, पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

    प्रताप सिंह बाजवा ने उन्हें गोल्डन टेंपल के बारे में जानकारी दी। गोल्डन टेंपल में अचानक एक कैमरामैन गिर पड़ा तो राहुल गांधी उसे उठाने के लिए दौड़ पड़े। कहा जा रहा है कि दरबार साहिब में मत्था टेकने के बाद राहुल गांधी शाम 4 बजे तक अंबाला लौट आएंगे। फिर 11 जनवरी की सुबह उनकी भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली-अमृतसर एनएच-1 पर शंभू बॉर्डर से पंजाब में प्रवेश करेगी।
     

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी की पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा दौरान कुछ नेता घर वापसी कर सकते हैं। वहीं भाजपा अपने स्तर पर इन नेताओं के बारे में पता लगाने में जुटी हुई है। फिलहाल इस बात की पुष्टी नहीं हो सकी है कि उक्त नेता राहुल गांधी के साथ किस स्थान पर मुलाकात करेंगे।

  • एयरपोर्ट से 28 करोड़ रुपए की कोकीन सहित व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

    एयरपोर्ट से 28 करोड़ रुपए की कोकीन सहित व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

    मुंबईः अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने कोकीन का एक बड़ा ज़खीरा ज़ब्त किया है। कस्टम विभाग के अधिाकारियों ने एक भारतीय नागरिक को कोकीन की तस्करी करने के जुर्म में गिरफ़्तार किया है। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने व्यक्ति से 28.10 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन को जब्त किया है। अधिकारियों को व्यक्ति के पास से 28.10 करोड़ रुपये मूल्य की 2.81 किलोग्राम कोकीन बरामद हुई है।

    कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें जांच से पता चला है कि कोकीन एक डफल बैग में छिपाकर रखा गया था। पैक्स को उन व्यक्तियों द्वारा ड्रग्स ले जाने का लालच दिया गया था। जबकि वह व्यक्ति उससे केवल सोशल मीडिया पर मिला था। अधिकारियों ने यह भी बताया कि तस्करी में शामिल होने के लिए व्यक्ति को हनी ट्रैप भी किया गया था।

  • फुटपाथ पर सो रहे लोगों को बस ने कुचला

    फुटपाथ पर सो रहे लोगों को बस ने कुचला

    नई दिल्लीः राजधानी द‍िल्‍ली में फुटपाथ पर सो रहे लोगों को मंगलवार को एक बस ने कुचल द‍िया। इस घटना में 3 लोग घायल हो गए ज‍िनमें से एक की हालत गंभीर है।दरअसल, द‍िल्‍ली के सराय रोह‍िल्‍ला रेलवे स्‍टेशन के पास एक बस अन‍ियंत्र‍ित हो गई। बस का बैलेंस ब‍िगड़ा तो वह फुटपाथ पर चढ़ गई जहां पर लोग सो रहे थे।

    बस ने तीन लोगों को ह‍िट क‍िया ज‍िसमें एक मह‍िला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर जब पुल‍िस पहुंची और जांच की तो पता चला क‍ि बस के ब्रेक फेल हो गए थे। इसी वजह से बस फुटपाथ पर चढ़ गई ज‍िसमें मह‍िला घायल हो गई थी। पुल‍िस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। 

    वहीं, मथुरा में यमुना एक्‍सप्रेस वे पर व‍िदेशी टूर‍िस्‍टों की गाड़ी एक ट्रक में घुस गई ज‍िसमें 6 पर्यटक घायल हो गए। इनमें से 2 विदेशी पर्यटकों की हालत गंभीर है। पर्यटक न्यूयॉर्क के बताए जा रहे हैं। दिल्ली से आगरा जाते समय ये हादसा हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के ल‍िए अस्पताल भेजा। इस हादसे के बाद पीछे से आ रही दो गाड़ियां भी आपस में टकराई हैं।  

  • स्कूल में मिड डे मील के खाने में सांप, 16 छात्रों की बिगड़ी तबीयत

    स्कूल में मिड डे मील के खाने में सांप, 16 छात्रों की बिगड़ी तबीयत

    बीरभूमः पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले राज्य सरकार द्वारा मिड डे मीलपर अतिरिक्त जोर दे रही है, लेकिन बीरभूम जिले में मिड-डे मील में सांप मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि जहरीला खाना खाने से 16 बच्चे बीमार हो गए हैं। घटना बीरभूम के मयूरेश्वर के मंडलपुर प्राइमरी स्कूल की है। बीमार स्कूली छात्रों को रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घटना के बाद छात्रों के अभिभावकों ने उस स्कूल में विरोध शुरू कर दिया। छात्रों ने पूरी घटना के लिए स्कूल प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। छात्र-छात्राओं के परिजन स्कूल पहुंचे और हंगामा करने लगे। इस घटना को लेकर इलाके में तनाव फैल गया है। 

    स्कूल के मिड डे मील में मिला सांप, छात्र पड़े बीमार

    स्थानीय सूत्रों के मुताबिक छात्रों को मिड-डे मील दिया जा रहा था। करीब 20 छात्रों को खाना परोसने के बाद अचानक पकी हुई दाल पर मरा हुआ सांप पड़ा मिला। इसके बाद मिड डे मील कर्मियों ने खाना परोसना बंद कर दिया। 20 में से 16 छात्रों को खाना खाने के बाद उल्टी होने लगी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। विरोध कर रहे एक अभिभावक ने कहा, “मांडलपुर प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन बनाते समय रसोइया और शिक्षक आनाकानी करते हैं। सभी लापरवाही से खाना बनाते हैं। आज पकी हुई दाल में सांप देखा गया है। सांप मिलने से पहले कई छात्र दाल खाये। दाल खाकर बीमार पड़ गये।”

    बीडीओ ने दिया जांच का आदेश, मामले की होगी तहकीकात

    स्कूल के एक छात्र ने कहा, “हम मिड-डे मील लेने के लिए कतार में खड़े थे। तभी अचानक खाना बंद कर दिया गया। स्कूल में कइयों को उल्टियां होने लगीं। पता चला कि दाल में सांप मिला है। उस ज़हरीले भोजन को खाने के बाद बहुत से लोग बीमार हो गए।” मयूरेश्वर के बीडीओ दीपांजन जाना ने कहा, ‘हमने आकर देखा कि मिड-डे मील में गड़बड़ी है। यह जांच का विषय है। जिले से डीआई आ रहे हैं। मिड-डे मिले ने सांप के काटने की शिकायत की थी, लेकिन यह जांच का विषय है। मैं इसके बारे में नहीं कह सकता। मैंने सुना है कि खाना खाने वाले बच्चों में से एक ने उल्टी कर दी। मुझे पता चला है कि बाकी की हालत स्थिर है। सब कुछ देखा जा रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

    सरकार ने मिड डे मील में चिकेन खिलाने का किया है ऐलान

    पंचायत चुनाव के मद्देनजर राज्य सरकार ने हाल ही में एक बड़ा ऐलान किया है। राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी की थी कि सरकारी स्कूलों में अब से मिड-डे मील में चिकन मीट परोसा जाएगा। स्कूल अवधि के दौरान सप्ताह में तीन दिन अंडे और मौसमी फल भी प्रदान किए जाएंगे। फल व मुर्गे का मांस उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा 372 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। फिर बीरभूम के स्कूल में हुई इस घटना से पूरी व्यवस्था को लेकर सवाल उठे हैं।

  • हज जाने वालों के लिए खुशखबरी..

    हज जाने वालों के लिए खुशखबरी..

    नई दिल्ली : इस साल हज करने वालों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि सऊदी अरब ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस साल के हज के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या सीमा को खत्म करते हुए सऊदी अरब ने सोमवार को घोषणा की कि अब अधिक संख्या में लोग धार्मिक यात्रा कर सकेंगे। इतना ही नहीं, सऊदी ने आयु सीमा को भी हटा दिया है। यानी अब कोरोना से पहले की तरह हजयात्रा होगा।

    जानकारी के अनुसार, तीर्थयात्रा के लिए आवेदन करने वाले लोगों के पास जुलाई के मध्य तक वैध राष्ट्रीय या निवासी पहचान पत्र होना चाहिए. वहीं तीर्थयात्रियों के पास COVID-19 और मौसमी इन्फ्लुएंजा टीकाकरण का प्रमाण होना जरुरी है। साथ ही सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय ने सभी आवेदकों से सीधे अपनी वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण करने और एक से अधिक आवेदन के लिए एक ही मोबाइल नंबर का उपयोग नहीं करने का आह्वान किया है।

  • पंजाबः लोहड़ी देने जा रही महिला को लुटेरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    पंजाबः लोहड़ी देने जा रही महिला को लुटेरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर में दिन दिहाड़े हो रही छीनाछपटी के मामलों में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। शहर में आए दिन लुटेरों महिलाओं को निशाना बना वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं अब प्रीत नगर में छीनाझपटी का मामला सामने आया है। जहां प्रीत नगर गली नंबर 21 के इलाके में महिला अपनी बेटी को लोहड़ी के त्योहार का सामान देने के लिए जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार बदमाश महिला की बालियां छीनकर फरार हो गए।

    बदमाश को पकड़ने के लिए महिला पीछे भी भागी, लेकिन वह अपने अन्य दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर भाग गया। महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग भी इकट्‌ठा हो गए। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। झपटमारी की पूरी घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई।

    इलाका निवासियों ने बताया कि ये पिछले 10 दिनों में चौथी बड़ी वारदात है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि लोग पुलिस का सहयोग दें। यदि इलाके में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो पुलिस को सूचित करें। बदमाशों की बाइक का नंबर चेक किया गया तो वह फर्जी पाया गया। पुलिस ने घटना का सीसी टीवी कब्जे में ले लिया है। आरोपियों की पहचान की जा रही है।

  • बुधान स्कूल में नशे के खिलाफ एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    बुधान स्कूल में नशे के खिलाफ एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित :  जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान में मंगलवार को ” एक युद्ध नशे के विरुद्व ” कार्यक्रम के अंर्तगत चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्र कला  प्रतियोगिता में एन एन एस के स्वंयसेवियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में  नेहा धीमान ने प्रथम स्थान अर्जित किया। कुमारी मनु दूसरे स्थान पर व  कुमारी तनु तीसरे स्थान पर रही।विजेता विद्यार्थियों को संदीप लखनपाल प्रधानाचार्य के कर कमलों के माध्यम से नकद ईनाम देकर सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर एन एन् एस स्वंयसेवियों द्वारा किशोरावस्था शिक्षा एवं नशामुक्त भारत और एक युद्ध  नशे के विरूद्ध विद्यार्थियों व अभिभावकों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर  बलबन्त सिंह एन एन् एस कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि किशोरावस्था में विद्यार्थियों का सही मार्गदर्शन करना चाहिए। ताकि विद्यार्थी सही राह पर  चल सकें ।अभिभावक भी इस प्रतियोगिता के साक्षी बने। इस अवसर पर अनिल कुमार उप-प्रधानाचार्य,कुमारी संगीता प्रवक्ता व एन एन एस सह- कार्यक्रम अधिकारी, प्रवीण शर्मा  स्टॉफ सचिव,जगदीश चंद डी पी ई ,सविता ठाकुर प्रवक्ता, सतीश कुमार प्रवक्ता,मनिंदर कुमार प्रवक्ता,राजीव डोगरा प्रवक्ता,धीरज कतना प्रवक्ता, राजीव कुमार शास्त्री, राकेश कुमार प्रवक्ता, कमल कुमार पी ई टी, रीना देवी, स्नेह लता,सुषमा देवी, सोमेन्द्र कुमार,  परमानंद ,अम्बिका रानी प्रवक्ता व अन्य शिक्षक मौजूद रहे।