Blog

  • उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मिले पंडित डोगरा, शिष्टाचार भेंटकर बधाई दी

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मिले पंडित डोगरा, शिष्टाचार भेंटकर बधाई दी

    पंडित डोगरा ने उपमुख्यमंत्री को दिया कुमारसेन आने‌ का‌ न्यौता

    ऊना/सुशील पंडित : जाने माने अंक ज्योतिषाचार्य एवं वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मुलाकात कर उन्हें कुमारसेन आने का न्योता दिया है। उन्होंने मुकेश अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री पद की मिली नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

    पंडित डोगरा ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री से उन्होंने शिमला स्थित राज्य सचिवालय में मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री से मुलाकात के दौरान क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री प्रदेश के वरिष्ठ नेता हैं और उनसे उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया है कि वे जल्द कुमारसेन का दौरा करेंगे। हाल ही में मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश में पहली बार उपमुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया है। उनके पास जल शक्ति, परिवहन तथा भाषा एवं संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। पंडित डोगरा ने प्रदेश में सांस्कृतिक विरासत को विस्तृत करने बारे भी मुकेश अग्निहोत्री से चर्चा हुई। इसके अलावा प्रदेश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना तथा उसके स्वरूप को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

  • बड़ी वारदात: पिता के साथ मंदिर से लौट रही युवती का अपहरण, देखें CCTV

    बड़ी वारदात: पिता के साथ मंदिर से लौट रही युवती का अपहरण, देखें CCTV

    हैदराबाद: मंगलवार को राजन्ना सिरसिला जिले में अज्ञात लोगों ने एक 18 वर्षीय लड़की का अपहरण कर लिया। घटना के समय लड़की मंदिर से लौट रही थी। लड़की के पिता ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन किडनैपर्स उसे उठा ले गए। घटना का एक वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला चंदुर्थी मंडल के मुदेपल्ले गांव का है।

    इस वीडियो में दिख रहा है कि किडनैपर्स एक कार में आए। कार रुकती है और अपहर्ताओं में से एक बाहर निकलता है। अपनी पहचान छिपाने के लिए उसने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। वह लड़की को कार की ओर घसीटता हुआ ले जाता है। कार का पिछला दरवाजा खुलता है और वह लड़की को अंदर धकेलता है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि लड़की के पिता उसे बचाने के लिए दौड़ते हैं।

    साथ ही वीडियो में साफ दिख रहा है कि अपहरणकर्ता उन्हें धक्का देता है और लड़की को कार में लेकर फरार हो जाते हैं। लड़की के पिता उठकर कार के पीछे भागते हैं लेकिन कार से किडनैपर्स निकल जाते हैं। इधर वह मुड़कर घर की ओर भागते हैं। कुछ सेकंड बाद, लड़की के पिता कार का पीछा करने के लिए अपनी मोटरसाइकिल पर निकलते हुए दिखाई देते हैं। हालांकि, उनके प्रयास निरर्थक साबित हुए। पुलिस ने कहा कि उन्होंने लड़की को छुड़ाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया है।

  • चूहों को लेकर आपस में भिड़े दो पड़ोसी, थाने तक पहुंचा मामला

    चूहों को लेकर आपस में भिड़े दो पड़ोसी, थाने तक पहुंचा मामला

    छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बुजुर्ग का चूहों को लेकर पड़ोसी से विवाद इतना गंभीर हो गया कि इस संबंध में बात पुलिस थाने में एक मामला दर्ज कर लिया गया है। एक 70 साल के बुजुर्ग बिसाहू राम टंडन ने अपने पड़ोसी पर आरोप लगाया कि उसने उनकी दीवार से सटाकर अपने धान के बोरे रखे हैं, जिसके कारण चूहे आकर उनकी दीवार को लगातार खोखला बना रहे हैं. इससे परेशान होकर बिसाहू राम ने कलेक्ट्रेट में शिकायत की थी. इस शिकायत को बाद में कलेक्ट्रेट से गुंडरदेही पुलिस थाने में भेजा गया था। जिसके बाद मामले को लेकर दोनों पक्ष सोमवार को थाने भी पहुंचे थे।

    जानकारी के मुताबिक इस बारे में बिसाहू राम ने कहा कि वे केवल सरकार से मिलने वाली पेंशन पर गुजारा करते हैं. उनके कोई बच्चे नहीं हैं और न आमदनी का कोई जरिया है। हमारे पड़ोसी हमारी जमीन को हड़पना चाहते हैं. इसके लिए वे चूहों का सहारा ले रहे हैं। इससे मेरी दीवार कमजोर हो रही है. अगर मेरा घर किसी दुर्घटना के कारण गिरा तो केवल प्रशासन ही इसका जिम्मेदार होगा। बिसाहू ने कहा कि ग्राम पंचायत से उनके पड़ोसी युवराज मारकंडे को कई बार चेतावनी मिल चुकी है. लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ। बरसात के दिनों में इस कमजोर घर में गुजारा करना बहुत कठिन होता है।

    बिसाहू राम के आरोपों के जवाब में उसके पड़ोसी युवराज मारकंडे ने कहा कि ये बाते एकदम झूठी हैं। वो एक मामूली व्यापारी है और बहुत थोड़ा धान उसके घर में रखा होता है। मारकंडे ने कहा कि वह कैसे पहचान सकता है कि चूहे किसके हैं? उन्होंने कहा कि पंचायत में मैंने कहा कि पड़ोसी का आरोप है कि मेरे चूहे उसे परेशान कर रहे हैं. क्या कोई साबित कर सकता है कि ये मेरे चूहे हैं। मैं चूहों को रोक तो सकता नहीं हूं. अगर चूहे मेरी बात को मानते तो मैं जरूर उनसे कहता कि पड़ोसी को तंग न करो और उसके घर को जर्जर मत बनाओ। अगर किसी का घर कमजोर है तो उसमें पड़ोसी क्या कर सकता है?

  • जालंधर: लतीफपुरा मामले को लेकर किसान जत्थेबंदियों ने दी नेशनल हाईवे जाम करने की चेतावनी

    जालंधर: लतीफपुरा मामले को लेकर किसान जत्थेबंदियों ने दी नेशनल हाईवे जाम करने की चेतावनी

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): मॉडल टाउन स्थित लतीफपुरा में कोर्ट के आदेशों पर इप्रूवमेंट ट्रस्ट और निगम प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर आज किसानों ने रोष मार्च निकाला है। वहीं लोगों को बेघर किए जाने के विरोध में आज अलग-अलग किसान जत्थेबंदियों द्वारा 1 जनवरी को लेकर 12 बजे से 2 बजे तक पीएपी नेशनल हाइवे को जाम करने का ऐलान किया है। 

    गौर हो कि किसान जत्थेबंदियों ने आज सुबह पंजाब सरकार और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जगतार सिंह संघेड़ा का अर्थी फूंक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसान जत्थेबंदियों के साथ-साथ लतीफपुर निवासियों ने जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जगतार संघेड़ा के खिलाफ और मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उनको दोबारा उसी स्थान पर बसाया जाए। बता देंकि कुछ दिन पहले लतीफपुरा में प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के बाद यहां पर कई राजनीतिक पार्टियां लोगों का हाल जानने पहुंच रही है। 

  • पंजाबः प्राइवेट और स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

    पंजाबः प्राइवेट और स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

    चंडीगढ़ः पंजाब में बढ़ रही सर्दी को ध्यान में रखते हुए सीएम मान ने सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के समय में बदलाव करने का ऐलान किया है। यह जानकारी सीएम भगवंत मान ने ट्विट के जरिए दी है। सीएम मान ने टविट के जरिए 21 दिसंबर से सभी सरकारी और प्राइवेट के स्कूलों के खुलने का समय का 10 बजे से करने का ऐलान किया है। जबकि छुट्टी के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया। ये आदेश 21 दिसंबर से 21 जनवरी तक जारी रहेंगे।

    बता देंकि बढ़ रहे कोहरे के कारण कई हादसे के मामले सामने आ रहे है। वहीं आज मौसम विभाग की ओर से भी 17 जालंधर, लुधियाना सहित 17 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की चेतावनी के अनुसार इन जिलों में मंगलवार सुबह और रात को घना कोहरा और शीत लहर चलेगी। दृश्यता शून्य तक जा सकती है। वहीं, अमृतसर का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, लुधियाना का 4.2, पटजियाला का 6.5, जालंधर का 6.8 डिग्री रहा। चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक, रेड अलर्ट जिलों में लोगों को सुबह और रात के समय घने कोहरे में धीरे-धीरे गाड़ी चलानी चाहिए, क्योंकि कोहरा अभी कुछ दिन और रह सकता है।

  • जालंधरः विवादों में आया Gateway Immigration का मालिक, टूटी गाड़ियां

    जालंधरः विवादों में आया Gateway Immigration का मालिक, टूटी गाड़ियां

    जालंधर/वरुणः मशहूर Gateway Immigration के संचालक अमोलिक सिंह को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, बीती रात निक्कू पार्क स्थित दो युवतियों द्वारा एक-दूसरे की गाड़ियां तोड़ने का मामला सामने आया है। युवती द्वारा दूसरी युवती पर उसका घर तोड़ने के आरोप लगाए गए। जिसके चलते दोनों युवतियों द्वारा एक-दूसरे की गाड़ियों पर हमला किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार Gateway Immigration के अमोलिक सिंह का विवाह रीटा (काल्पनिक नाम) के साथ हुआ था।

    जिस पर आरोप लगे है कि वह विवाह पश्चात मोनिका (काल्पनिक नाम) युवती के साथ रिलेशनशिप में रह रहा था। इस मामले की सूचना जैसे ही रीटा को मिली कि मोनिका नामक युवती शहर में ही है। वह उसे ढूंढती हुई निक्कू पार्क समीप पहुंची। जहां उसने मोनिका की गाड़ी डोमिनोज के पास खड़ी देखी। बताया जा रहा इस दौरान दोनों के बीच पहले बहसबाजी हुई फिर एक दूसरे की गाड़ियां तोड़ दी गई। बताया जा रहा है कि विवाद दौरान मोनिका वहां से गाड़ी छोड़कर भाग गई। इस मामले को लेकर रीटा ने उनके घर का मामला है कहकर किसी से कोई बात नहीं की। बताया जा रहा है कि वह इस घटना को लेकर कोई कार्यवाही नहीं करवाना चाहती, इसलिए उसने कोई शिकायत भी दर्ज नहीं करवाई।

    जानकारी के अनुसार रीटा ने मोनिका पर आरोप लगाए है कि उसने पिछले 3 सालों से उसका घर खराब किया हुआ है। इसलिए वह वहीं पर उसका इतंजार करेंगी। दरअसल, मोनिका की गाड़ी वहीं पर खड़ी थी। रीटा मोनिका का गाड़ी लेने आने का इंतजार करने लगी, रीटा का कहना है कि मोनिका अपनी गाड़ी लेने के लिए दोबारा वहां आएंगी तो वह उसे फिर से सबक सिखाएंगी। वहीं दूसरी ओर इस घटना को लेकर मोनिका से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वह किसी काम से जालंधर आई हुई थी। बीते दिन वह अपनी गाड़ी मॉडल टाउन के पास खड़ी करके किसी से काम से गई तो इस दौरान रीटा ने उसकी गाड़ी तोड़ दी। मोनिका का कहना है कि वह इस मामले को लेकर जल्द ही पुलिस में शिकायत दर्ज करवाएंगी। 

  • जालंधरः करार खां मोहल्ले में कुत्तों को लेकर हुआ खूनी टकराव, देखें वीडियो

    जालंधरः करार खां मोहल्ले में कुत्तों को लेकर हुआ खूनी टकराव, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमार: महानगर के मोहल्ला करार खां में आवारा कुत्तों को लेकर भारी हंगामा देखने को मिला है। दरअसल, आवारा कुत्तों को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया। दोनों पक्षों में आवारा कुत्तों को लेकर पहले तो काफी बहसबाजी हुई, लेकिन कुछ ही देर में दोनों पक्ष एक-दूसरे से हाथापाई करने लगे। इस हादसे में 3 युवक घायल हुए है।

    बताया जा रहा है कि घायल युवकों के सिर पर गंभीर चोटे आई है। जिनके उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों की ओर से आवारा कुत्तों को लेकर जमकर हाथापाई की गई। 

  • पंजाबः इस जिले में माहौल तनावपूर्ण, प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, देखें वीडियो

    पंजाबः इस जिले में माहौल तनावपूर्ण, प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, देखें वीडियो

    जीराः फिरोजपुर के जीरा में शराब फैक्टरी को बंद करवाने को लेकर धरना जारी है। पुलिस मुलाजिमों के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही है। जीरा में आज भी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। दरअसल, पुलिस द्वारा प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज करने के बाद एक बार फिर से माहौल तनावपूर्ण होता दिखाई दे रहा है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पुलिस के द्वारा प्रदर्शनकारियों पर लाठीयां बरसाई जा रही है। वहीं दूसरी ओर शराब फैकटरी को बंद करवाने को लेकर बड़ी गिनती में किसान बसों में सवार होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। बताया जा रहा है कि जीरा शराब फैक्टरी के बाहर किसान यूनियन बेरिगेट तोड़ कर आगे बड़ रहे थे। इस दौरान किसानों ने बेरीकेड्स खेतों में फैंक दिए। किसानों ने बेरीकेड्स के तौर पर वहां पर बसें खड़ी कर दी हैं।

    बताया जा रहा है कि मुलाजिमों पर गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की गई। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए 10 जिलों की पुलिस धरने वाली जगह पर तैनात है। इस दौरान एसएसपी स्थिति को संभालने में डटे हुए हैं। इसी दौरान पुलिस द्वारा किसान यूनियन को रोकने की कोशिश की गई। लेकिन किसानों के ना रूकने पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। 

    बता दें कि हाईकोर्ट ने आदेश जारी किए थे कि शराब फैक्टरी से 300 मीटर की दूरी पर धरना लगाया जाए। 300 मीटर की दायरे में धारा 144 लागू की गई थी। दूसरी तरफ फैक्टरी खुलवाने का आदेश दिया गया था। जिक्रयोग्य है कि फैक्टरी का दूसरा गेट खुलवाने के बाद यह बवाल बढ़ा है। दूसरी तरफ संयुक्त किसान मोर्चा ने मीटिंग का ऐलान किया था जिसमें कोई बड़ी रणनीति तैयार की जानी थी। बता दें कि पिछले 4-5 महीने से स्थानीय लोगों द्वारा शराब फैक्टरी के बाहर धरना दिया जा रहा था। उनकी मांग थी कि शराब फैक्टरी को बंद करवाय जाए। 

  • पंजाबः सड़क हादसे में 3 सगी बहनों की मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः सड़क हादसे में 3 सगी बहनों की मौत, देखें वीडियो

    मरने वाली 4 से 7 वर्षीय की है बच्चियां

    फाजिल्काः शहर में देर रात सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां इस दर्दनाक हादसे में 3 सगी बहनों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि तीनों सगी बहने की मौत हो गई।

    मामले की जानकारी देते हुए फाजिल्का की ढानी खरास के रहने वाले सुल्तान सिंगा अपनी तीन बच्चियों को उनकी नानी के घर से लेकर वापस अपने घर जा रहा था तभी पीछे से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि मरने वाली बच्चियों की उम्र 4, 6 और 7 साल है। इस हादसे में एक बच्ची की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को फाजिल्का के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।

    वहां से डॉक्टरों ने दो को फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। आज सुबह अन्य दो बच्चियों की भी मौत हो गई। पुलिस की तरफ से पिकअप वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • जालंधरः लतीफपुरा मामला, सरकार के खिलाफ किसानों का पुतला फूंक प्रदर्शन, देखें वीडियो 

    जालंधरः लतीफपुरा मामला, सरकार के खिलाफ किसानों का पुतला फूंक प्रदर्शन, देखें वीडियो 

    जालंधर/वरुणः मॉडल टाउन स्थित लतीफपुरा में कोर्ट के आदेशों पर इप्रूवमेंट ट्रस्ट और निगम प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर आज किसानों ने रोष मार्च निकाला है। किसानों और लतीफ पुरा के स्थानीय लोगों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान लोगों ने सरकार के खिलाफ पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया गया। किसानों ने अर्थी सजाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके जमकर इस मामले की निंदा की है।

    बता देंकि कुछ दिन पहले लतीफपुरा में प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के बाद यहां पर कई राजनीतिक पार्टियां लोगों का हाल जानने पहुंच रही है। हालांकि सरकार की ओर से लतीफपुरा में बेघर हुए लोगों को 2बीएचके फ्लैट देने की बात कही जा रही है। वहीं इस मामले को लेकर एमपी सिमरजीत मान ने आप सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा थाकि सरकार जो 2 बीएचके फ्लैट की बात कर रही है वह 20 साल पुराने है, जिनकी हालत खस्ता हो चुकी है।