चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा 15 साल से पुरानी गाड़ियों व बसों को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार अब पंजाब में 15 साल से पुरानी डीजल वाली बसें नहीं चलेंगी इसके साथ ही डीजल वाली पुरानी कारें भी नहीं चलेंगी। इस संबंधी बयान देते हुए ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भूल्लर ने कहा कि पंजाब में 15 साल पुरानी स्कूली बसें, कारें व बसें नहीं चलेंगी जोकि डीजल से चलती हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में बढ़ रहे प्रदूषण के चलते इस पॉलिसी को लाया गया है। उन्होंने कहा कि 15 साल पुराने सभी सरकारी वाहनों को स्क्रैप के लिए भेजा जाएगा। पंजाब स्क्रैप पॉलिसी एजेंसी या फिर भारत के किसी भी राज्य की एजैंसी जो अच्छा मूल्य देगी उन्हें बेच दिया जाएगा।
Blog
-

बड़ी खबरः हमलावारों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, एक ही घर से 9 लोगों की मौत
पेशावर: पाकिस्तान से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बुधवार को पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक अज्ञात बंदूकधारियों एक घर में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस गोलीबारी में एक ही घर के 9 सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, यह घटना मालाकंद जिले के बटखेला तहसील में हुई है। अज्ञात हमलावरों ने तीन महिलाओं और छह पुरुषों सहित एक ही परिवार के नौ सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लेवीज बल घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बटखेला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को हत्या के पीछ का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
-

पंजाब से बड़ी खबर: 3 दिन DC ऑफिस में नहीं होगा कोई काम, जाने मामला
चंडीगढ़ः पंजाब भर में डीसी दफ्तर के कर्मचारियों की यूनियन 10 से 12 जुलाई तक हड़ताल पर जा रहे है। जिसका यूनियन ने ऐलान कर दिया है। दरअसल, यूनियन का कहना है कि 6 जून को हुई बैठक में रखी मांगों की ओर सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। जिसे चलते वे 3 दिन तक कलम छोड़ हड़ताल करने जा रहे हैं।
पदोन्नति व अन्य मांगों को लेकर यह कदम उठाया जा रहा है। जिक्रयोग्य है कि पिछले 2 वर्षों से ग्रेड-2 की पदोन्नतियां, सीनियर सहायक की सीधी भर्ती पर पदोन्नत करना, सीनियर सहायक व नायब तहसीलदार पदोन्नति कोटा 25 प्रतिशत पर करना व अलग-अलग मांगें नहीं मानी गई हैं। वहीं, अगर 3 तीन दिनों तक कर्मचारी हड़ताल पर जाते हैं तो आम जनता को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
-

पंजाबः रिलेशन टूटने के बाद आशिक से परेशान हुई पूर्व प्रेमिका ने प्रशासन से लगाई गुहार, देखें वीडियो
फिरोजपुरः शहर की रहने वाली सोनिया जो आरकैसट्रा (डांसर) का काम करती है। जो अपने आशिक रह चुके गगन नामक युवक से परेशान हो गई है। क्यूंकि उनका आपसी रिलेशन टूटने के बाद आज से करीब एक महीना पहले क्रोध मे आए इस सिर्फ आशिक गगन ने महिला के घर जाकर उसे तेजधार हथियारों के साथ महिला सोनिया पर हमला कर उसे घायल कर दिया। जिसके बाद पुलिस के पास मामला जाने के बाद पुलिस में इस सिर फिरे आशिक गगन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिए है। मगर अब आशिक अपनी प्रेमिका रह चुकी महिला को अलग तरीके से परेशान कर रहा है।
कभी इस महिला के घर पर किसी ढोल वाले को भेज देता है। जो उसके घर के बाहर आकर ढोल बजाना शुरू कर देता है और कभी किसी pizza और खाने की डिलीवरी देने वाले हो उनके घर भेज रहा है। जिससे ये प्रेमिका सोनिया बहुत परेशान हो गई है। उसका कहना है की इस गगन ने मेरे नाम की सोशल मीडिया पर फेक आईडी बना दी है। वह अशलील फोटो डाल कर गलत मैसेज लिख रहा है। जिससे मुझे दिन में पचासों लोगों के फोन आ रहे है। सोनिया का कहना है कि घटना के बाद एक माह से ऊपर का समय बीत जाने के बाद भी गगन पुलिस की गरीफत से बाहर है। जो मुझे और मेरे परिवार को परेशान कर रहा है।
इस आरोपी को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करें और इसके खिलाफ बनती कार्यवाही करें ताकि उसको कुछ राहत मिल सके। वहीं सोनिया के घर ढोल बजाने आए युवक बग्गी का कहना है कि वह ढोल बजाने का काम करता है। उसको एक फोन आया था के इस जगह पर इस घर पर पहुंच कर ढोल बजाओ मैने उनको सरप्राईज देना है। महिला ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, जो दूसरे लोगों को परेशान कर रहे हैं। दूसरी ओर सोनिया को आरोपी गगन द्वारा घायल करने के बाद पुलिस के पास एक शिकायत पहुंची थी। जिस पर थाना सिटी की पुलिस ने गगन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी। लेकि गगन अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
-

पंजाबः नील कंठ फैक्टरी में लगी भीष्ण आग
डेराबस्सीः गांव नींबुया में स्थित एक गत्ते की फैक्टरी नील कंठ में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा। फैक्टरी में अंडे की ट्रे बनाई जाती हैं। जानकारी के अनुसार, आग फैक्टरी के गोदाम में लगी और देखते ही देखते पूरी फैक्टरी में फैल गई। आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटें दूर तक दिखाई दे रही थी। फायर ब्रिगेड के कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
-

चुनाव से कांग्रेस ने कसी कमर, पूर्व गृहमंत्री को किया पार्टी में शामिल
नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन कांग्रेस के लिए बुधवार को बड़ी खुशखबरी सामने आई। दरअसल, अरुणाचल प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री कुमार वाई ने 26 जून को कांग्रेस में वापसी कर ली। उन्होंने दिल्ली मुख्यालय में कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा। वहीं खांडू कैबिनेट के एक अन्य मंत्री, राजेश ताचो, बुधवार को यहां सबसे पुरानी पार्टी में शामिल हो गए। वाई 2004 से 2019 तक लगातार तीन बार पूर्वी कामेंग जिले के बामेंग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर जीते थे।

कुमार वाई पेमा खांडू सरकार में गृह मंत्री रहे। हालांकि, वह 2019 में एनपीपी उम्मीदवार के रूप में भाजपा उम्मीदवार गोरुक पोर्डुंग से निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी लड़ाई हार गए। वहीं भाजपा में शामिल होने से पहले ताचो ने कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अनिनी निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार जीत हासिल की थी। उन्हें 2017 में पेमा खांडू के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार से हटा दिया गया था और 2019 का चुनाव नहीं लड़ा था।पार्टी में शामिल होने के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान वेणुगोपाल के अलावा, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के पार्टी प्रभारी मनीष चतरथ, अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष बोसीराम सिरम और पूर्व गृह मंत्री तांगा ब्यालिंग उपस्थित थे। कांग्रेस में शामिल होने के बाद वाई पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने उनके आवास पर भी गए। वाई ने कहा कि वह तुकी के हाथों को मजबूत करने के लिए कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है और केवल कांग्रेस ही इसकी रक्षा कर सकती है। मैं केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा की विभाजनकारी विचारधारा और कुशासन से लड़ने के लिए पार्टी में शामिल हुआ। भाजपा प्रदेश में यूएपीए की शक्तियों का गलत इस्तेमाल कर रही है।
-

केंद्र की किसानों को बड़ी सौगात, MSP में किया इतने रुपए की बढ़ोतरी ऐलान
नई दिल्लीः केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ा गिफ्ट दिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 2023-24 के लिए गन्ना के लिए 315 रुपये प्रति क्विंटल का रेट तय किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार शाम यह जानकारी देते हुए कहा, ‘कैबिनेट ने वर्ष 2023-24 के लिए गन्ना की कीमत 315 रुपये प्रति क्विंटल के अब तक के उच्चतम उचित और लाभकारी मूल्य को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से 5 करोड़ गन्ना किसानों और उनके आश्रितों के साथ-साथ चीनी मिलों और संबंधित सहायक गतिविधियों में कार्यरत 5 लाख श्रमिकों को लाभ होगा।’
कैबिनेट ने इसके साथ ही पीएम-प्रणाम योजना और यूरिया गोल्ड योजना समेत कई अन्य योजनाओं को भी मंजूरी दी। कृषि प्रबंधन योजना के लिए वैकल्पिक पोषक तत्वों को बढ़ावा देने वाली इस योजना का उद्देश्य जैव उर्वरकों के साथ-साथ उर्वरकों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देना है। इस योजना की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2023-24 के बजट में की थी। इसके पीछे प्रेरक बिंदु रासायनिक उर्वरकों पर सब्सिडी के बोझ को कम करना है, जो वर्ष 2022-23 में 2.25 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है, जो पिछले वर्षों की तुलना में बहुत अधिक है।
-

पंजाबः ठग ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ प्रशासन सख्त, 18 के लाइसेंस रद्द, 13 को किया निलंबित, 47 के मालिकों के खिलाफ मामले दर्ज
चंडीगढ़ः विदेश भेजने के नाम पर ठगी मारने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। जिला प्रशासन द्वारा मोहाली में चल रही इमीग्रेशन कंपनियों पर शिकंजा कसने के लिए पीसीएस अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त परमदीप सिंह के नेतृत्व में एसडीएम मोहाली और पुलिस के साथ एक विशेष तलाशी अभियान चलाया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त परमदीप सिंह ने बताया कि जिला मोहाली में कुल 500 स्टेशन कंपनियां पंजीकृत हैं। इस अभियान के तहत उनके द्वारा स्वीकृत इमिग्रेशन कंपनियों के लगभग 18 लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं।
जबकि 13 को निलंबित कर दिया गया है, 47 इमिग्रेशन कंसल्टेंसी के मालिकों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं और लगभग 6 इमिग्रेशन कंसल्टेंसी की जांच अभी भी जारी है। एडिशनल डीसी परमजीत सिंह ने लोगों से अपील की कि जो लोग विदेश जाना चाहते हैं वे पहले कंपनियों के लाइसेंस की जांच कर लें कि कंपनी सरकार से मान्यता प्राप्त है या नहीं। आगे अपर उपायुक्त ने कहा कि आप जल्द ही इमीग्रेशन कंपनियों को निर्देश जारी कर रहे हैं कि वे अपनी कंपनी का लाइसेंस दरवाजे पर लैमिनेट करवा लें, ताकि लोगों को पता चल सके कि यह कंपनी अप्रूव्ड है या नहीं।
-

पंजाबः ट्रैवल एजेंट के घर और दफ्तर में CBI की दबिश
लुधियाना: जिले के माछीवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज ट्रैवल एजेंट के दफ्तर और घर में सीबीआई की टीम द्वारा छापेमारी की गई। मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई टीम द्वारा पिछले कई घंटों से किसी मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि सीबीआई टीम के अधिकारियों ने माछीवाड़ा पुलिस को साथ लेकर ट्रैवल एजेंट बलविंदर सिंह के गांव झड़ौदी स्थित घर और स्थानीय समराला रोड के दफ्तर पर छापेमारी की है।
टीम के अधिकारियों ने सिर्फ ये जानकारी दी कि वह दिल्ली से आए है और किसी मामले की जांच कर रहे है। टीम को ट्रेवल एजैंट बलविंदर सिंह नहीं मिला और ये जानकारी मिली है कि वह इस समय विदेश गया हुआ है। ट्रैवल एजेंट की तरफ से नौजवानों को विदेश और खास तौर पर अमरीका भेजने के लिए काफी चर्चा है, जो लंबे समय से यह काम कर रहा है। फिलहाल सीबीआई द्वारा ट्रैवल एजेंट के परिजनों से पूछताछ कर दस्तावेज खंगाले जा रहे है।
-

जालंधरः तेजधार हथियार के बल पर मक्के से लदा ट्रक छीनने वाले 2 गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद
जालंधर,ENS: महानगर की पुलिस ने तेजधार हथियार (चाकू) के बल पर 380 बोरियों मक्के से लदा ट्रक छीनने वाले 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनमें से 1 से भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद की है। मीडिया को जानकारी देते हुए हरजिंदर सिंह उप पुलिस कप्तान, सब डिविजन नकोदर, जालंधर ग्रामीण ने बताया कि एएसआई दलजीत सिंह 1 प्वाइंट नूरमहल से गुजरे लेकिन गुरदेव सिंह पुत्र जागीर सिंह निवासी पुनिया थाना शाहकोट और कलिंदर अभी भी सूचित हैं। आज सुबह 3 बजे वह दाना मंडी साहकोट से अपने ट्रक नंबर पीबी-10-एक्स-9347 में कुल 380 किलो वजनी मक्के की बोरी और 190 क्विंटल माल लेकर बाघा पुराना के लिए रवाना हुआ।
यूपी नंबर पीबी-10-ई5-5434 रंग सफेद हमारे ट्रक के सामने आया और अचानक ब्रेक लगा दिया, 02 आदमी तेजधार चाकू लेकर हमारे ट्रक की ओर आए और एक व्यक्ति गाड़ी में था। उन्होंने चाकू से ट्रक पर वार किया। कुल बैग नंबर पीबी-10-एक्स-9347 सहित 380 वजन 190 क्विंटल मक्का जब्त किया गया और हम पीछा करते हुए नूरमहल पहुंचे और पुष्टि की गई कि यह घटना पूरन सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी परजिया बिहारी पुर थाना सिधवा बेट जिला लुधियाना है। जसप्रीत सिंह उर्फ जशन पुत्र बलजीत सिंह निवासी बस्ती बाबा गरीब शाह सिधवा बेट और तारी पुत्र टोनी निवासी बस्ती बाबा गरीब शाह सिधवा बेट जिला लुधियाना ने किया है और अब ट्रक को गांव कोट बादल खा क्षेत्र में ले जाया गया है।
जिस पर थाना नूरमहल जिला जालंधर में मुकदमा नंबर 57 दिनांक 26.06.2023 ए/डी 379-बी 341,34 आईपीसी दर्ज कर जांच शुरू की गई और जांच के दौरान आरोपी पूरन सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी परजिया को गिरफ्तार किया गया। बिहारीपुर थाना सिधवा बेट, जिला लुधियाना, जसप्रीत सिंह उर्फ जशन पुत्र बलजीत सिंह निवासी बस्ती बाबा गरीब शाह सिधवा बेट को ट्रक नंबर पीबी-10-एक्स-9347 से 334 लोड मक्का सहित गिरफ्तारी वारंट के अनुसार गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जसप्रीत सिंह और आरोपी पूरन सिंह के कब्जे में महिंद्रा बलेरो एक अप नंबर पीबी-10- ईएस-5434 रंग सफेद से 46 बोरी मक्का और दातर लोहा और मामले में तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।