पुलिस का कहना है कि जर्मनी में हुई जानलेवा गोलीबारी के बाद अब जनता को कोई खतरा नहीं है। पुलिस ने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक शहर के बाहरी इलाके में अभियान जारी था। स्टेड की आबादी करीब 50 हजार है और यह हैम्बर्ग के पश्चिम में स्थित है। पुलिस ने कहा कि वे गोलीबारी की घटना की पृष्ठभूमि और असल में क्या हुआ था, इसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। जर्मनी में बंदूक से जुड़े कानून अमेरिका की तुलना में ज्यादा सख्त हैं, और वहां बड़े पैमाने पर गोलीबारी की घटनाएं कम ही होती हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि ऐसी घटनाएं कभी नहीं होतीं। पुलिस द्वारा पकड़े गए दो संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने हमले में मारे गए लोगों की उम्र या अपराधी के संभावित मकसद के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, मेडिकल टीम तैनात है और लोगों को वहां से दूर रहने को कहा गया है।
Blog
-

इस इलाके में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 5 की मौत, 2 संदिग्ध गिरफ्तार, देखें वीडियो
बर्लिन: उत्तरी जर्मनी के स्टेड शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। इस फायरिंग में 5 लोगों की मौत हो गई और 2 संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कई प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कई लोग गोली लगने से घायल हुए हैं। हालांकि, पुलिस ने अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी शहर के केंद्र के दक्षिण में स्थित डैंकर्सस्ट्रासे की एक इमारत में हुई। -

इस सोसायटी में 18वीं मंजिल से कूद महिला ने किया सुसाइड, मचा हड़कंप
नोएडाः नोएडा के लोटस स्पेसिया सोसायटी में एक महिला ने 18वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। जिससे सोसायटी में हड़कंप मच गया है। मृतका की पहचान (46) पारुल अग्रवाल के तौर पर हुई है, जो सोसायटी में अपने परिवार के साथ किराए पर रह रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस महिला के आत्महत्या के मामले में सभी एंगल से जांच में जुटी है। ये घटना सुबह 9 बजकर 15 मिनट की बताई जा रही है। शुरुआती जांच में पुलिस को सुसाइड का मामला लग रहा है। महिला के पति ने बताया है कि महिला मानसिक तनाव में थी। जिसको लेकर उसने ये कदम उठाया है। हालांकि परिवार की तरफ से मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं हुई है। पारुल अग्रवाल की एक बेटी भी है। दोनों सोसायटी के 1803 फ्लैट में किराए से रहते थे।
पति पल्लव अग्रवाल एक स्टॉक ब्रोकर हैं। वह सुबह अपनी बेटी के साथ घर से बाहर गए हुए थे तब यह घटना हुई है। सबसे पहले सोसायटी के गार्ड ने महिला को देखा था, जिसके बाद उसने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।
-

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर भड़के Sunil Lehri, बोले – ‘ऐसी नीच हरकत क्यों की’, देखें वीडियो
नई दिल्ली: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के चल रहे केस ने पूरे देश को इस समय हिलाकर रख दिया हुआ है। मामले की जांच तो तेजी से चल रही है पर एसआईटी ने 8 आरोपियों को अपनी गिरफ्त में भी ले लिया है। देशभर में राम लला के चढ़ावे के साथ-हेराफेरी होने पर रोष है। रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का रोल करने वाले एक्टर सुनील लहरी ने इस पूरे मैटर पर रिएक्ट किया है।View this post on Instagramराम मंदिर पर आखिर क्या बोले सुनील
सुनील ने चढ़ावा चोरी को शर्मनाक करार देते हुए अपना पक्ष सामने रखा है। उनका कहा है कि दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। सुनील ने वीडियो शेयर कर कहा कि – ‘राम-राम, जय श्री राम या फिर जय सिया राम। इन शब्दों से रोज किसी ना किसी ने हमें संबोधित किया है। 400-500 साल की कड़ी मेहनत और हजारों लोगों के बलिदान के बाद राम लला जी के मंदिर के निर्माण हुआ है। बड़ी धूमधाम से रामलला प्राण प्रतिष्ठा की गई है। सभी देशों ने उन भावनाओं को अनुभव किया है। सब ये इमोशन देख भाव विभोर हो गए है। उस राम मंदिर में करोड़ों की चोरी की गई है’। इतनी नीच हरकत कोई करेगा। ऐसा सोच भी नहीं सकते कि रक्षक ही भक्षक बन जाएगा। श्रद्धालुओं की भावनाओं या विश्वास के साथ कितना बड़ा विश्वासघात हुआ है। मैं कानून और सरकार से विनती करुंगी कि जो भी इसके गुनाहगार हैं और उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ऐसी सजा हो जिससे उनकी आने वाली सात पुश्ते भी याद रखे या जिस तरह गल्फ कंट्री और सऊदी में चोरी करने पर सजा मिलती है वैसी सजा ही जाए। दूसरों के लिए सबक हो ताकि आगे से कोई ऐसी हरकत न करें। सुनील लहरी ने फैंस से इस मामले पर उनकी राय मांगी है। कैप्शन में एक्टर ने लिखा कि – ‘रामचंद्र जी कह गए सिया से। ऐसा कलियुग आएगा मेरे ही रक्षक, भक्षक बनकर श्रद्धालुओं के चढ़ावे को लूट भावनाओं को आघात पहुंचाएगा। सुनील से पहले इस विवाद पर एक्टर मुकेश खन्ना ने रिएक्ट किया था। उन्होंने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि न ही चढ़ावा चढ़ेगा ना ही घोटाला होगा। इसमें भगवान ज्यादा खुश रहेंगे’। -

125 साल पुराने गुरुद्वारा साहिब में तोड़-फोड़, सिख संगठनों में गुस्सा, जगह की सील, देखें वीडियो
फारूकाबादः पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारा में तोड़-फोड़ का मामला सामने आया है। जहां सिख संगठनों में रोष पाया जा रहा है। हालांकि सिख जत्थेबंदियों ने एकत्रित होकर खिलहाल गुरुद्वारे को सील करवा दिया है।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में फारूकाबाद (मंडी चूरकाना) स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा करीब 125 साल पुराना है। गुरुद्वारे के गेट पर इसके निर्माण की तारीख का जिक्र है। इस गुरुद्वारे को पाकिस्तान की ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल किया गया था और प्रशासन ने इसे तोड़ने पर रोक लगाई थी। बंटवारे के बाद से ये गुरुद्वारा वीरान था और अब भूमाफिया की नजर इस पर गई। ये प्राचीन इमारत गुरुद्वारा श्री सच्चा सौदा साहिब के पास स्थित है और सिख इतिहास व साझी संस्कृति का प्रतीक थी।
सिख एक्टिविस्ट्स के मुताबिक भू-माफिया ने गुरुद्वारा साहिब का मुख्य गुंबद तोड़ दिया है। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी लेकिन इवैक्युएशन ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड और न ही पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने इस ऐतिहासिक धरोहर को बचाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए।
1947 के बंटवारे के बाद साल 1960 में पाकिस्तान सरकार ने इस खाली पड़ी गुरुद्वारा प्रॉपर्टी को भारत से आए शरणार्थियों को रहने के लिए अलॉट किया था। नियम के मुताबिक, इस ऐतिहासिक ढांचे में कोई भी बदलाव या तोड़फोड़ करने की मनाही थी, लेकिन भूमाफिया ने नियमों के उलट यहां तोड़फोड़ की और अब कब्जा करने की नीयत से गुरुद्वारा की इमारत को गिरा दिया।
गुरुद्वारा साहिब को गिराए जाने की सूचना मिलते ही सिख संगत में आक्रोश फैल गया। लोग घटना स्थल पर जमा हो गए। सिख समुदाय के कड़े विरोध और दबाव के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आया। फिलहाल इस जगह को ताला लगाकर सील कर दिया गया है। आगे के कंस्ट्रक्शन पर रोक लगा दी गई है। वक्फ बोर्ड अब इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
सिख संगठनों ने मांग की है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई का विरोध हो रहा है। लोगों का कहना है कि गुरुद्वारा साहिब किसी एक धर्म या देश की बपौती नहीं होते, बल्कि ये पूरी इंसानियत की साझी अमानत हैं।
-

Punjab News: Urban Estate Road पर बाइक और एक्टिवा में हुई टक्कर, महिला सहित 3 घायल, देखें वीडियो
फगवाड़ाः शहर के अर्बन एस्टेट रोड़ पर बाइक और एक्टिवा की टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों वाहन के 3 चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार एक की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया गया। बताया जा रहा हैकि घायल दोनों वाहन चालक इंदना गांव के रहने वाले है, जिसमें एक महिला भी शामिल है।
मामले की जानकारी देते हुए गांव वासी राजिंदर कुमार ने बताया कि उन्हें फोन आया कि गांव वासी सड़क हादसे में घायल हो गए। इस घटना में एक्टिवा सवार सेवा दास और पत्नी मंजीत कौर घायल हो गए। मंजीत कौर के चोटें अधिक लगने के कारण उसे दूसरे अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया जा रहा है। वहीं बाइक सवार हरण तेजवीर सिंह भी इंदना गांव का ही रहने वाला है और वह भी हादसे में घायल हुआ है।
वहीं हरप्रीत सिंह ने कहा कि इदनें गांव में बाइक पर सवार होकर नौजवान जा रहा था इस दौरान एक्टिवा सवार ने पीछे से आकर टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना में सिर और पीठ पर ज्यादा चोटे आने से वह खड़ा नहीं हो पा रहा। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
-

कांग्रेस नेता राम लाल ठाकुर ने नैना देवी जी और जुखाला महाविद्यालयों में संकाय बहाली पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया
शिमला: पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम लाल ठाकुर ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने जिला बिलासपुर के राजकीय महाविद्यालय नैना देवी जी में वाणिज्य संकाय तथा राजकीय महाविद्यालय जुखाला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकायों को बहाल करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
राम लाल ठाकुर ने कहा कि इन संकायों की बहाली से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने घर के निकट ही इन विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को उनके घर-द्वार के निकट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
शिक्षा क्षेत्र को सर्वाेच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए वर्तमान सरकार के व्यावहारिक एवं दूरदर्शी प्रयासों के परिणामस्वरूप ही हिमाचल प्रदेश गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में देश में 21वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि जबकि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में राज्य की रैंकिंग 21वें स्थान पर फिसल गई थी।
-

Jalandhar News: कूड़े के डंप को लेकर गरमाया मामला, पूर्व विधायक ने दी चेतावनी, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: अर्बन एस्टेट से डायरी की ओर जाती रोड पर कूड़ें के डंप को लेकर मामला गरमा गया है। दरअसल, जमशेर रोड के साथ लगती लेन में कूड़े के डंप लगने को लेकर लोग काफी परेशान है। लोगों का कहना है कि एक साल से यहां पर कूड़े का डंप लगने से 3 से 4 गांव वासियों द्वारा कैंट के पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ को शिकायतें भी दी गई। इस मामले को लेकर जगबीर सिंह बराड़ द्वारा कई बार नगर निगम के अधिकारियों को शिकायतें दी गई।
ऐसे में आज इस मामले को लेकर लोगों में भारी रोष पाया गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 15 दिनों में डंप को कूड़े के डंप को नहीं उठाया जाता तो वह उसके बाद संघर्ष को तेज किया जाएगा। पूर्व विधायक ने कहाकि यहां पर 3 किलोमीटर लंबा कूड़े का डंप बन चुका है। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 सालों में एक भी इंस्टीच्यूट नहीं लगाया गया।
उन्होंने कहा कि अन्य हलको में कॉलेज, अस्पताल, आईटीआई, यूनिवर्सिटी दी जाती है। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाते हुए डंप को उठाने की मांग की है। वहीं प्रशासन से इलाके में स्कूल खोलने की अपील की है ताकि बच्चे बेहतर भविष्य बना सके। उन्होंने कहा कि 3 किलोमीटर लंबा डंप बनने को लेकर 2 साल हो गए, लेकिन अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं जा रहा। उन्होंने नगर निगम से लोगों की सेहत से खिलवाड़ ना करने की अपील की है और यहां पर सड़क बनवाने की गुहार लगाई गई।
-

बिना हेलमेट के दिखे Punjabi Singer Karan Aujla, ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई, देखें वीडियो
चंडीगढ़ः मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों ट्रैफिक नियम तोड़ने के चलते चर्चा में आ गए। मुंबई की सड़कों पर सिंगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिना हेलमेट पहने स्कूटर चलाते नजर आए। जैसे ही वीडियो सामने आई, मुंबई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और स्कूटर के रजिस्टर्ड मालिक के नाम ई-चालान जारी कर दिया। करण औजला बेहद सिंपल अंदाज में मुंबई की सड़कों पर स्कूटर चलाते दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने कई फैंस से मुलाकात की, उनके साथ फोटो खिंचवाईं और रास्ते में एक चाय की दुकान पर भी रुके। उनके इस सादगी भरे अंदाज की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हुई। लेकिन लोगों की नजर इस बात पर भी गई कि उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर सवाल उठाए।
औजला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें करन औजला मुंबई की सड़कों पर काले रंग का एक्टिवा स्कूटर चला रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में से एक में सिंगर को चाय की चुस्की लेते हुए भी देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद, कई लोगों ने हेलमेट न पहनने के लिए करन औजला के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए वाहन मालिक को ई-चालान जारी कर दिया। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है क्योंकि मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस तरह की कार्रवाई के बारे में कोई पोस्ट या जानकारी साझा नहीं की है।
बता दें कि करन औजला इससे पहले भी मुंबई में चालान भर चुके हैं। लेकिन तब उन्होंने किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया था बल्कि वह जिस ऑटो में सफर कर रहे थे, उस ऑटो ड्राइवर का लंबित चालान उन्होंने भरा था। तक उन्होंने पुलिसकर्मी से कहा था कि वह खुद ड्राइवर का सारा जुर्माना भर देंगे। करन ने खुशी-खुशी ड्राइवर की मदद की और कहा ‘मुझे ऐसा करना पसंद है, यह आदमी अब मुझे बहुत पसंद करेगा’। उन्होंने ऑटो ड्राइवर से कहा था कि, आगे से फाइन नहीं लेना, फिर कोई नहीं भरेगा।
-

Punjab News: Maa पर तीन मासूमों को नहर में फेंकने का आरोप, 2 के मिले शव और तीसरे की तलाश जारी, देखें वीडियो
एसएएस नगरः एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें तीन बच्चों की मां ने ही अपने बच्चों को रोपड़ नहर में फेंक दिया है। इस घटना में 10 साल के तपिश, 7 साल की तन्वी और 4 साल के नितिन की मौत हो गई। मामला तब और गंभीर हो गया जब बच्चों की मां शकुंतला उर्फ सुमन के ससुराल वालों ने आरोप लगाया कि वह पहले से ही बच्चों को मारना चाहती थी। परिवार वालों ने बताया कि लगभग 10 महीने पहले शकुंतला के पति कमल ने भी आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहा था।
ससुराल वालों का आरोप है कि शकुंतला का व्यवहार काफी समय से संदिग्ध था और वह बच्चों को नुकसान पहुंचाने की बातें करती रहती थी। दूसरी ओर, इलाके के लोगों और परिवार के कुछ परिचितों का कहना है कि उन्हें यकीन नहीं होता कि शकुंतला खुद नहर में कूदी होगी। उनका मानना है कि इस मामले की हर पहलू से गहन जांच होनी चाहिए ताकि असली सच्चाई सामने आ सके।
सांस लाल कौर ने कहा कि मैं काम करती हूं, मैं रोटी बनाकर काम पर चली गई थी। जब मैं काम से 2 बजे वापस लौटी तो बच्चे और सुमन घर में नहीं थी। मुझे पड़ोस के बच्चों ने बताया कि सुमन अपने बच्चों के साथ मेला देखने कि लिए गई है। इस दौरान पुलिस का फोन सांस को आया कि आपकी बहू ने तीन बच्चों को लेकर नहर में छंलाग लगा दी है। पीड़़ित परिवार यूपी का रहने वाला है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के असली कारणों के बारे में स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।
इस मामले को लेकर पत्रकारों से बात करते डीएसपी सिटी-1 ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली थी और शुरुआती जांच के बाद बच्चों के शव बरामद करने के लिए पुलिस की एक टीम रोपड़ भेजी गई थी। वहां से दो बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं और तीसरे की अभी तलाश जारी है।
-

साइबर ठगों ने अयोध्या में चढ़ावा चोरी के मामले में दपंति को डराया
दूसरे मामले में पुलिस अधिकारी बता किया डिजिटल अरेस्ट, ठगे 2:15 करोड रुपए
चंडीगढ़ः साइबर ठग अब लोगों को डराने के लिए देश के चर्चित और संवेदनशील मामलों का सहारा ले रहे हैं। हाल ही में सामने आए दो मामलों में रिटायर्ड बुजुर्ग दंपतियों को ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर निशाना बनाया गया। एक मामले में बेटी की सतर्कता के कारण परिवार करोड़ों की ठगी से बच गया, जबकि दूसरे में ठगों ने खुद को पुलिस और सीबीआई अधिकारी बताकर रिटायर्ड दंपती से 2.15 करोड़ रुपए ट्रांसफर करवा लिए। दोनों मामलों की जांच चंडीगढ़ साइबर थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। सेक्टर-49 निवासी एक युवक ने साइबर थाने में शिकायत दी कि उसके माता-पिता एसबीआई से वरिष्ठ पदों से सेवानिवृत्त हैं। पिछले सप्ताह जब वह काम से बाहर था, तभी उसके माता-पिता के पास वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाले ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी और खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में हुई चोरी के आरोपियों से उनका मोबाइल नंबर मिला है। उनका इस मामले से संबंध है। उन्हें किसी भी समय गिरफ्तार किया जा सकता है। गिरफ्तारी के डर से दंपती करीब तीन घंटे तक कमरे में बंद रहे। इस दौरान ठगों ने उनसे बैंक खातों की पूरी जानकारी ले ली और एफडी तुड़वाने तक के लिए राजी कर लिया। घर में मौजूद उनकी बेटी को शक हुआ कि माता-पिता कमरे से बाहर नहीं आ रहे हैं। उसने लगातार करीब आधे घंटे तक दरवाजा खटखटाया। ठग वीडियो कॉल पर दंपती को धमका रहे थे कि दरवाजा खोला तो बेटी को भी मामले में फंसा दिया जाएगा। आखिरकार मां ने दरवाजा खोला। बेटी ने तुरंत मोबाइल लेकर कॉल काट दी और अपने भाई को सूचना दी। इसके बाद परिवार ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। दूसरा मामला पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त दरबारा सिंह और उनकी पत्नी का है। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, दंपती को वीडियो कॉल कर एक व्यक्ति ने खुद को मुंबई के बांद्रा थाने का आईपीएस अधिकारी रवि कुमार बताया। उसने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी ने उनके मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया है और मुंबई पुलिस उन्हें किसी भी समय गिरफ्तार कर सकती है। कुछ देर बाद दूसरी वीडियो कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। ठगों ने दंपती से उनकी संपत्ति और बैंक खातों की जानकारी मांगी तथा कहा कि जांच पूरी होने तक उनकी रकम सरकारी कस्टडी में रखी जाएगी और बाद में लौटा दी जाएगी। ठगों ने दंपती को लगातार धमकाया कि उनके लोग आसपास नजर रख रहे हैं और यदि किसी को जानकारी दी तो तुरंत जेल भेज दिया जाएगा। डर के कारण दंपती बैंक पहुंचे, लेकिन पूरी प्रक्रिया के दौरान वीडियो कॉल चालू रही। बैंक परिसर में कार के अंदर बैठकर उन्होंने आरटीजीएस के जरिए 2.15 करोड़ रुपए ठगों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए।