इस सोसायटी में 18वीं मंजिल से कूद महिला ने किया सुसाइड, मचा हड़कंप

Written by

in

नोएडाः नोएडा के लोटस स्पेसिया सोसायटी में एक महिला ने 18वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। जिससे सोसायटी में हड़कंप मच गया है। मृतका की पहचान (46) पारुल अग्रवाल के तौर पर हुई है, जो सोसायटी में अपने परिवार के साथ किराए पर रह रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस महिला के आत्महत्या के मामले में सभी एंगल से जांच में जुटी है। ये घटना सुबह 9 बजकर 15 मिनट की बताई जा रही है। शुरुआती जांच में पुलिस को सुसाइड का मामला लग रहा है। महिला के पति ने बताया है कि महिला मानसिक तनाव में थी। जिसको लेकर उसने ये कदम उठाया है। हालांकि परिवार की तरफ से मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं हुई है। पारुल अग्रवाल की एक बेटी भी है। दोनों सोसायटी के 1803 फ्लैट में किराए से रहते थे।

पति पल्लव अग्रवाल एक स्टॉक ब्रोकर हैं। वह सुबह अपनी बेटी के साथ घर से बाहर गए हुए थे तब यह घटना हुई है। सबसे पहले सोसायटी के गार्ड ने महिला को देखा था, जिसके बाद उसने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *