Blog

  • बड़ा खुलासाः  इस राज्य से नशे के लिए पंजाब आ रहीं प्रतिबंधित ड्रग्स

    अमृतसर: पंजाब पुलिस नशे को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, पंजाब पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद में दवा कंपनी गलास फार्मास्यूटिकल के गोदाम सहित अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारकर 14.72 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने नशे के खिलाफ की गई इस कार्रवाई में उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब के तरनतारन से 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी कंपनियों के बिलों के जरिये प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई गुजरात से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब के कई हिस्सों में कर रहे थे। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और एडीसीपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमेंं लगातार छापे मार रहीं हैं। इस मामले में बड़ी संख्या में प्रतिबंधित गोलियां और कैप्सूल बरामद किए हैं। आरोपियों में से दो जेल में बंद हवालाती थे, जिन्हें प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लिया गया है।

    पंजाब से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान तरनतारन की पट्टी तहसील के बलजिंदर सिंह, आकाश सिंह, सुरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह और हरिके निवासी मेजर सिंह के रूप में हुई है। मेजर सिंह गोइंदवाल जेल में बंद था और वहीं से मोबाइल के जरिए सारा नेटवर्क ऑपरेट कर रहा था। पुलिस ने मेजर सिंह को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर काबू कर पूछताछ की तो उसने माना कि वह उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित कोसीकलां के सचिन कुमार से प्रतिबंधित दवाओं की खेप मंगवा आगे सप्लाई कर रहा है। पुलिस कमिश्नर भुल्लर ने बताया कि जैसे ही पुलिस ने सचिन को हिरासत में लिया, तो उसने बताया कि मानसा की जेल में बंद उसका साथी योगेश उर्फ रिंकू भी मोबाइल से जरिए गुजरात की दवा कंपनी से प्रतिबंधित दवाएं मंगवा रहा है।

    सचिन और योगेश से की गई पूछताछ के बाद पुलिस ने दिल्ली निवासी रेखा और उसके साथी मनीष को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने कंपनी के ठिकानों पर रेड की और प्रतिबंधित गोलियां व कैप्सूल बरामद किए। अमृतसर पुलिस ने कुछ दिन पहले एक युवक प्रिंस को प्रतिबंधित दवाओं के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी ने बताया था कि वह आकाश सिंह से उक्त दवाएं खरीद कर सप्लाई करता है। इसके बाद पुलिस ने आकाश को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से 18 हजार प्रतिबंधित गोलियां बरामद की थीं। इसके बाद ही पुलिस की जांच में उक्त गिरोह का पर्दाफाश हुआ और गिरफ्तारियां की गईं।

  • क्रिसमस के दिन शरणार्थी शिवर पर किया हवाई हमला, 70 की मौ’त

    नई दिल्ली: गाजा के अब तक के सबसे घातक युद्ध ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर रविवार को बेथलहम में निराशा का माहौल पैदा कर दिया, क्योंकि हमास द्वारा संचालित एक शरणार्थी शिविर पर इजरायल ने तब एयरस्ठ्राइक किया जब अन्य देशों में लोग धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार मना रही थी। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि रविवार की देर रात इजरायली हमले में मध्य गाजा में अल-मगाजी शरणार्थी शिविर में हवाई हमलों में कम से कम 70 लोग मारे गए और कई घर नष्ट हो गए।

    स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-कुद्रा ने कहा कि “मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है” क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि हमले के समय कई परिवार इसी इलाके में थे। यीशु मसीह के जन्मस्थान के रूप में प्रतिष्ठित वेस्ट बैंक के कब्जे वाले शहर बेथलहम में क्रिसमस समारोह प्रभावी ढंग से रद्द कर दिया गया, जहां लैटिन कुलपति ने गाजा के फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता का संदेश दिया था। पोप फ्रांसिस ने शांति के आह्वान के साथ सेंट पीटर्स बेसिलिका में सामूहिक प्रार्थना भी की।

  • ठंड का कहर, 12 राज्यों में छाया घना कोहरा

    नई दिल्ली : दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में सोमवार सुबह घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग ने एक्स हैंडल पर बताया कि सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे पंजाब, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में मध्यम से घना कोहरा और चंडीगढ़, पश्चिमी यूपी, पूर्वी एमपी, बिहार, ओडिशा, विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा देखा जा रहा है।   

    मौसम विभाग की तरफ से एक्स हैंडल पर दी गई जानकारी के अनुसार आज सुबह 5.30 बजे दिल्ली आईजीआई हवाईअड्डे पर शून्य विजिबिलिटी दर्ज की गई। इसके अलावा दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब के अमृतसर और पटियाला में  विजिबिलिटी-0, चंडीगढ़-500, दिल्ली (पालम)-0, दिल्ली (सफदरजंग)-200, राजस्थान के गंगानगर-0, बीकानेर-200, चूरू और जैसलमेर-500,अजमेर-200, यूपी के झांसी-500 मीटर दर्ज की गई।

  • आज का राशिफल, 25 दिसंबर 2023

    आज का राशिफल, 25 दिसंबर 2023

    Aaj Ka Rashifal : आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और सोमवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पर कर भोर 4 बजकर 22 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 39 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 6 बजकर 44 मिनट पर शुक्र वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 25 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि-

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कुछ महत्वपूर्ण घरेलू काम पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आज आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। परिवार के किसी काम के लिये यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

    वृष राशि-

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज का दिन व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके मिल सकते हैं। नए विचार आपके सामने आते रहेंगे। आज योजना बनाने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज आप पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें। हर काम जोश से पूरा करने की कोशिश करें। आपकी कोशिशें जल्द ही रंग ला सकती हैं। आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग बने हुये है। आज आप खुले मन से बात करेंगे । साथ ही दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

    मिथुन राशि-

    आज आपका दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आज आपका मन नया काम करने में लगेगा । बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आज अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से प्यार और सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आज कोई नई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हो। आज बिना वजह विवादों में फंसने से बचें।

    कर्क राशि-

    आज का दिन ठीक–ठाक रहने वाला है। आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आज आप जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं। इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं। आज ऑफिस में पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगे। आज रुठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट दे सकते हैं। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आज आपको बचना चाहिए।

    सिंह राशि-

    आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप जिस भी व्यक्ति से मिलेंगे वह आपसे प्रभावित होगा। व्यापार के क्षेत्र में परिवार से सहयोग मिलेगा। वर्क-प्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा की स्थिति बन सकती है, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, ड्राई फूड खाएं। बच्चों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। आज दाम्पत्य जीवन में पहले से चल रही अनबन से राहत मिलेगी। अपने खर्चों को कंट्रोल करें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है।

    कन्या राशि-

    आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आप घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लें। अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपका आत्मबल आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा। सरकारी काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। यदि छात्र किसी नये कोचिंग संस्था में प्रवेश लेना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल है। आज आप बच्चों की कामयाबी पर गर्व महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

    तुला राशि-

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपके मन में नए–नए विचार आएंगे। आपके बनाए प्लान में कोई बदलाव हो सकता है। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। आज ऑफिस में आपका प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं। आज परिवार वालों के साथ किसी रिश्तेदार की शादी में जा सकते हैं। संगीत से जुड़े लोगों को आज जॉब के अच्छे ऑफर आ सकते हैं।

    वृश्चिक राशि-

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। बड़े– बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। धन-लाभ का योग बन रहा है। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान रहेगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सामने ठहर नहीं सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। आज अचानक आपके किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है।

      धनु राशि-

      आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपका रुझान अध्यात्मक की तरफ ज्यादा रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज पड़ोसियों के बीच आपका मान–सम्मान बढ़ेगा। कम्पटीटिव एग्जाम में आपको सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। बिजनेस में पिता के सहयोग से आपको आसानी होगी। लवमेटस के आज रिश्ता तय होने का योग बन रहा है। खान-पान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है।

      मकर राशि-

      आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में इन्क्रीमेंट के योग हैं, जिससे आपका आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आज आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने रुके हुए काम पूरे कर सकते हैं।

      कुम्भ राशि-

      आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे । कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आज आपकी मुलाकात अपने बेस्ट फ्रेंड से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से विचार-विमर्श करेंगे। आज के दिन दूर की यात्रा करने से बचें, अपने स्वास्थ्य को राहत देने के लिये ये डिसीजन ठीक होगा। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है।

      मीन राशि-

      आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा। आज कोई भी शुभ कार्य करेंगे और साथ ही मांगलिक कार्य भी करेंगे। संतान की करियर के लिए मन में चिंताएं बनी रहेगी। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठा सकते है । पूरा दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं । हो सकता है आपका प्रमोशन भी कर दें। आज नए लोगों के साथ आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा।

    • ਪੰਜਾਬ: ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ 50 ਹਜ਼ਾਰ ਦੇ ਬੂਟਾਂ ਦਾ ਬੋਰਾ ਚੁੱਕ ਚੋਰ ਫਰਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ 

      ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਚੋਰੀਆਂ ਅਤੇ ਲੁੱਟਾਂ-ਖੋਹਾਂ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਵਾਧਾ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਤਾਜਾ ਮਾਮਲਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਕਾਹਨੂੰਵਾਨ ਚੌਂਕ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ, ਜਿੱਥੇ ਇੱਕ ਪਗੜੀਧਾਰੀ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਇੱਕ ਰੈਡੀਮੇਡ ਸ਼ੋਰੂਮ ਦੇ ਬਾਹਰੋਂ ਪੀਸੀਆਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਬ੍ਰਾਂਡੇਡ ਜੁੱਤੀਆਂ ਨਾਲ ਭਰੀ ਬੋਰੀ ਚੁੱਕ ਕੇ ਲੈ ਗਿਆ। ਸ਼ੋਅਰੂਮ ਦੇ ਬਾਹਰੋਂ ਹੋਈ ਚੋਰੀ ਦੀ ਸਾਰੀ ਘਟਨਾ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ‘ਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਸ਼ੋਅਰੂਮ ਦੇ ਮਾਲਕ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

      ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਪੰਕ ਸ਼ੋਅਰੂਮ ਦੇ ਮਾਲਕ ਕਰਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਉਸਨੇ ਆਪਣੇ ਸ਼ੋਅਰੂਮ ਲਈ ਕੱਪੜੇ ਅਤੇ ਜੁੱਤੀਆਂ ਦਾ ਆਰਡਰ ਦਿੱਤਾ ਸੀ ਅਤੇ ਸਮਾਨ ਆਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸਨੇ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਬਾਹਰ ਸਾਰਾ ਸਮਾਨ ਰਖਵਾ ਦਿੱਤਾ। ਉਹ ਗਾਹਕਾਂ ਨੂੰ ਸਮਾਨ ਦੇਣ ਵਿੱਚ ਰੁੱਝਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ ਜਦੋ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ‘ਤੇ ਆਇਆ ਅਤੇ  ਜੁੱਤੀਆਂ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਬੈਗ ਚੁੱਕ ਕੇ ਆਪਣੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ‘ਤੇ ਰੱਖ  ਉਥੋਂ ਫ਼ਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ ।

      ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਨੂੰ ਸੀ.ਸੀ.ਟੀ.ਵੀ. ਦੇਖਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਤਾ ਲੱਗਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਉੱਥੋਂ ਜੁੱਤੀਆਂ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਬੈਗ ਉਠਾਇਆ, ਉਸੇ ਸਮੇਂ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਵੀ ਨਾਲ ਖੜ੍ਹੇ ਸਨ। ਪਰ ਉਕਤ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਸਰੇਆਮ ਚੋਰੀ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ। ਬੈਗ ਵਿੱਚ ਸਾਰੇ ਬ੍ਰਾਂਡੇਡ ਜੁੱਤੇ ਸਨ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਕੀਮਤ 50 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੀ ਹੈ । ਇਸ ਘਟਨਾ ਸਬੰਧੀ ਜਦੋਂ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦਰਖ਼ਾਸਤ ਮਿਲੀ ਹੈ ਅਤੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ |

    • The Imperial School Green Campus आदमपुर में क्रिसमस का त्यौहार धूमधाम से मनाया

      आदमपुरः दी इंपीरियल स्कूल ग्रीन कैंपस आदमपुर में क्रिसमस का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किये।

      इस विशेष अवसर पर, सामाजिक कार्यकर्ता और पीएपी जालंधर गोल्फ क्लब के सदस्य भूपिंदर सिंह, चेयरमैन जगदीश लाल, उनकी पत्नी मीना पसरीचा, उनके बेटे निखिल पसरीचा, डायरेक्टर जगमोहन अरोड़ा, उनकी पत्नी दिशा अरोड़ा मुख्य अतिथि थे।

      स्कूल की प्रिंसिपल सविंदर कौर मल्ली ने सभी मुख्य महमानो का ज़ोरदार तालियों से स्वागत किया। सी.ए.ए सुषमा वर्मा, कोऑर्डिनेटर रेनू चहल भी इस विशेष अवसर पर उपस्थित थे।

      स्कूल के प्रिंसिपल सविंदर कौर मल्ली ने छात्रों को क्रिसमस के इतिहास के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के चेयरमैन जगदीश लाल ने छात्रों को इस शुभ अवसर पर बधाई दी और उन्हें अपने माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करने की सीख दी।

    • ਪੰਜਾਬ: ਦੁਕਾਨ ਚ ਚੋਰੀ ਕਰਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਚੋਰ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਕਾਬੁ, ਮੌਕੇ ਦੀ ਵੀਡਿਓ ਆਈ ਸਾਹਮਣੇ

      ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਸਿਨੇਮਾ ਰੋਡ ਤੇ ਕੁਮਾਰ ਬੁੱਕ ਸਟੋਰ ਤੇ ਚੋਰੀ ਕਰਦੇ ਦੋ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਫੜ ਲਿਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਦੋ ਚੋਰ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਚੋਰਾਂ ਦੀ ਮੌਕੇ ਦੀ ਵੀਡੀਓ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ।

      ਦੁਕਨਾਦਾਰ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਚੋਰਾਂ ਵਲੋਂ ਦੇਰ ਰਾਤ ਦਰਵਾਜਾ ਤੋੜ ਕੇ ਬੁੱਕ ਸਟੋਰ ਚ ਚੋਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ। ਖੜਕਾ ਸੁਣ ਕੇ ਜਦੋਂ ਲੋਕ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਬਾਹਰ ਨਿਕਲੇ ਤਾਂ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਦੋ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੁ ਕਰ ਲਿਆ ਅਤੇ ਦੋ ਚੋਰ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਲੋਕਾ ਨੇ ਚੋਰਾ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿਤਾ। ਇਲਾਕਾ ਵਾਸੀ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਵਧ ਰਹੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਤੋਂ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਸਨ। 

    • जालंधरः MLA शीतल अंगुराल ने परिवार पर हुए हमले पर दिया बयान, देखें वीडियो

      जालंधर/(ENS): वेस्ट हलके से एक हैरानी जनक  मामला सामने आया है। जहां गत रात्रि मौजूदा विधायक शीतल अंगुराल के परिवार को लूट की नीयत से लुटेरों ने घेर लिया। इस घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है जिसमें देखा जा सकता है कि लुटेरे बेखौफ गाड़ी को तेजधार हथियार से रुकवाते है और गाड़ी पर धावा बोल देते हैं। गाड़ी में उस समय विधायक अंगुराल के भाई भाभी और उनके बच्चे भी मौजूद थे ।जैसे ही विधायक के भाई गाड़ी से बाहर निकले, तो लुटेरे उन्हें पहचान कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हमला करने वालो की पहचान कर ली है और एक आरोपी को राउंडउप भीं कर लिया है ।

      इस मामले में विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि पुलिस ने लुटेरों की पहचान कर 1 आरोपी को पकड़ लिया है। जल्द हीं आरोपी के साथी सलाखो के पीछे होगें उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली पर भरोसा है।

      गौरतलब है कि विधायक के परिवार पर हुए हमले की घटना ने शहर वासियों को स्तब्ध कर दिया है । यदि मौजूदा विधायक के परिवार पर सरेआम हमला हो सकता है तो शहर की सुरक्षा राम भरोसे ही लग रही है।

    • 106 चालान काटे और 1500 वसूल किए

      106 चालान काटे और 1500 वसूल किए

      ऊना/सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने शनिवार को यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले 106 लोगों के चालान किए। हालांकि कुछ लोगों ने मौके पर ही चालान भुगत लिया। उनसे कुल 1500 रुपए प्राप्त हुए हैं। ऊना पुलिस रोजाना लगभग 100 से अधिक चालान कर रही है। उसके बावजूद भी ट्रैफिक नियमों के पालन में जनता का रुझान बढ़ नहीं रहा
    • घर में घुसकर महिला से मारपीट

      घर में घुसकर महिला से मारपीट

      ऊना/सुशील पंडित : घनारी के गांव ब्रह्मपुर में एक महिला के साथ मारपीट होने पर गगरेट थाने में मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के रहने वाले मनीष कुमार पुत्र दर्शन सिंह ने अपनी शिकायत में बताया है कि शनिवार रात करीब 8.40 बजे मुकेश कुमार पुत्र कुलदीप कुमार निवासी ब्रह्मपुर व अन्य उनके घर में घुसे। आंगर में खड़ी उनकी माता के ऊपर हमला कर दिया। मारपीट के बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 451,323,504,34 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।