Blog
-

लिदकोट के एक व्यक्ति पर महिला से छेड़छाड़ का केस दर्ज
ऊना/सुशील पंडित : महिला थाने में छेड़छाड़ का एक मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला ने लिदकोट के एक व्यक्ति पर गाड़ी में अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। आरोपी की पहचान जसविंदर कुमार पुत्र मंगत राम निवासी लिद्कोट तहसील बंगाना जिला ऊना के रूप में हुई है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे गाड़ी में बिठाया और भाखड़ा ले गया। वहां जाते समय गाड़ी में उसके साथ अश्लील हरकतें की गईं जिससे वह बहुत घबरा गई। महिला की शिकायत पर ऊना के महिला थाना पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 354 A, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -
कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने दी स्वर्गीय रतनी देवी को श्रद्धांजली
कुटलैहड़ के विधायक दविंदर भुट्टो की माताजी का 12 दिसंबर को निधन हो गया थाऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो की माता जी स्वर्गीय रतनी देवी के निधन पर शोक प्रकट करने के लिए उनके पैतृक गांव चराडा तुतडू में नेताओं का लगातार आना जारी है। रविवार को विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने सत्र के समाप्त होते ही भुट्टो के घर का रुख किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजली दी और परिवार के साथ सांत्वना प्रकट की। इससे पहले शनिवार को हिमाचल के खेल मंत्री बिक्रमादित्य सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की धर्मपत्नि एवम राज्य सरकार में रेंडक्रॉस की चेयरपर्सन कमलेश ठाकुर ने भी भुट्टो के घर जाकर शोक प्रकट किया। शोक प्रकट करने वालों में राज्य रैडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजक सुरिन्द्र ठाकुर, कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, राज्य कांग्रेस सचिव कर्नल धर्मेंद्र सिंह पटियाल, प्रदेश प्रवक्ता डॉ विजय डोगरा के अलावा कई गणमान्य लोग शामिल रहे। -
गोकुल बुटेल ने ट्रिपल आईटी ऊना में किया सोक्टा-2023 के आठवें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
ऊना/ सुशील पंडित : भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ऊना में सोक्टा -2023 के आठवें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने किया। सॉफ्ट कम्प्यूटिंग की थ्योरी व एप्लीकेशन से संबंधित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उत्तर भारत के विभिन्न संस्थाओं के प्रोफेसर व शोधकर्ता मौजूद थे। 24 से 26 दिसंबर 2023 तक आयोजित किए जा रहे इस सम्मेलन में सूचना प्रौद्योगिकी एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े अनेक व्यावहारिक पहलुओं पर विभिन्न वक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के प्रधान सलाहकार (नवीनीकरण डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस) गोकुल बुटेल ने कहा कि पिछले एक दशक के दौरान सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है जिससे न केवल आम व्यक्ति का जीवन आसान हुआ है बल्कि पर्यावरण पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ा है उन्होंने कहा कि पूरे देश में हिमाचल प्रदेश की विधानसभा पहली ऐसी विधानसभा है जहां पर सबसे पहले पेपरलेस कार्य आरंभ किया गया तथा प्रत्येक विधानसभा सदस्य के टेबल पर कागज के स्थान पर टैबलेट उपलब्ध करवाए गए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार शासन व प्रशासन के माध्यम से किए जाने वाले कार्यों में सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा दे रही है तथा पर्यटन, परिवहन व माईनिंग सहित अनेक विभागों में डिजिटाइजेशन को बढ़ावा दे रही है जिससे जनहित कार्यों में पारदर्शिता व गतिशीलता आ रही है। उन्होंने कहा कि ट्रिपल आईटी का देश में एक विशेष दर्जा है जिसके जिला ऊना में स्थापित होने से इस क्षेत्र के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश को एक विशेष पहचान मिली है। उन्होंने संस्थान प्रबंधन को निर्देश दिये कि क्षेत्र वासियों, शिक्षण संस्थाओं, उद्योगों व औद्योगिक संगठनों को ट्रिपल आईटी संस्थान के साथ जोड़ा जाए ताकि उन्हें संस्थान को जानने का अवसर प्राप्त हो सके तथा संस्थान को समाज व देश की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य कर सके।
इससे पूर्व संस्थान के एसोसिएट डीन प्रोफेसर डॉ विक्रम कुमार ने मुख्य अतिथि को संस्थान की गतिविधियों तथा उपलब्धियां के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा प्रदेश सरकार के के पुलिस विभाग के कर्मचारियों को समय समय पर सूचना प्रौद्योगिकी व साइबर अपराध के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि संस्थान से निकले छात्रों में अधिकतम प्लेसमेंट 65 लाख तथा औसतन प्लेसमेंट दर 15 लाख रुपए है। इस अवसर पर ट्रिपल आईटी ऊना के निदेशक डॉ बिनोद कुमार कनोजिया तथा सहायक प्रोफेसर एवं एसोसिएट डीन डॉ विक्रम कुमार , इगनो के निदेशक (कंप्यूटर विभाग) डॉ पी वी सुरेश, डीआरडीओ के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी डॉ वैभव गुप्ता, शोभित इंस्टिट्यूट के प्रोफेसर डॉ तरुण कुमार शर्मा, एनआईटी जालंधर से सहायक प्रोफेसर डॉ ओ पी वर्मा, ट्रिपल आईटी ऊना के वरिष्ठ कंसलटेंट उत्तम पटियाल के अलावा संस्थान में अध्यनरत छात्र-छात्राएं तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। -
जालंधरः मोबाइल छीन कर भाग रहे लुटेरों को लोगों के दबोचा, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: थाना नवी बारादरी के अंतर्गत आते अलास्का चौक में मोबाइल छीनकर भाग रहे मोटरसाइकिल सवार लुटेरों को लोगों ने पकड़ लिया। राहगीरों ने पहले लुटेरों की खूब मारपीट की फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि 3 आरोपी मोबाइल झपटकर भाग रहे थे। वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंची पुलिस 3 आरोपियों को अपने साथ थाने लेगई और मामले की जाँच में जुट गई है।
-
लड़कों के सब जूनियर में आदर्श राणा प्रमुख और आदित्या उपप्रमुख
मानसी राणा हिमाचल प्रदेश थ्रो बाल जूनियर टीम की कप्तान नियुक्त, आरुषि उपप्रमुखऊना/सुशील पंडित : थ्रो बॉल फैडरेशन ऑफ इंडिया के सौजन्य से झारखंड के चांडिल में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय थ्रो बॉल खेल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की सब जूनियर टीम का चयन प्रक्रिया और अभ्यास मैच का आयोजन हुआ । वहीं पर जूनियर टीम की लडकियों में मानसी राणा को टीम प्रमुख और आरुषि को उप प्रमुख लड़कों के सब जूनियर में आदर्श राणा को टीम प्रमुख और आदित्या को उप प्रमुख बनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार के सम्मानित एन एस एस वॉलिंटर रिशिव चौधरी रहे। उन्होंने कहा कि खेल से बच्चों का शारीरिक विकास, संज्ञानात्मक विकास, संवेगात्मक विकास, सामाजिक विकास एवम् नैतिक विकास को बढ़ावा मिलता है। खेल बच्चों की मानसिक क्षमताओं के विकास में भी एक बड़ी भूमिका निभाते हैं। हिमाचल की टीम 25 दिसंबर को हिमाचल से चांडिल झारखंड में जाएगी। खिलाड़ियों को परिचय पत्र भी वितरित किए। थ्रो बॉल के लिए हिमाचल के कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, सोलन, सिरमौर ज़िलों से खिलाड़ियों का चयन हुआ है। बहीं पर मानसी राणा तथा आदर्श ने इस उपलब्धि का सारा श्रेय कोच यशवीर सिंह, थ्रो बाल ऐसोसिएशन के पदाधिकारियों को दिया तथा कहा कि जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।और हिमाचल टीम को राष्ट्रीय स्तर पर विजेता घोषित करने के लिए पुरी जान लगा देंगे। सब जूनियर टीम में अनुष्का, आरुषि, अंजलि, मानसी राणा, वर्षा रानी, अंशिका राणा, दीया शर्मा, शिवानी ठाकुर, आकांक्षी, आकृति शर्मा, राधिका शर्मा, कृतिका और लड़कों में अनुराग राणा, आदर्श राणा, करण देव, अभिनव भाटिया, सत्यम शर्मा, भार्गव शर्मा, आदर्श शर्मा, रोहन ठाकुर, आदित्य राणा, अक्षित ठाकुर, पुष्पित, अक्षित शर्मा, आशीष शर्मा, अनुराग शर्मा, ललित को चयनित किए गए । इस मौके पर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष अमन शर्मा, महासचिव जोगिंद्र शर्मा, मुख्य संरक्षक अजय ठाकुर, अक्षय शर्मा, पूर्ण, तीक्ष्ण, नीरज नरेश, अजय, यशवीर, इंदु बाला, राजिंद्र सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे। -
जालंधरः शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले लड़के पर मामला दर्ज, देखें वीडियो
जालंधरः पिछले दिनों दिल्ली से आई निधि नामक लड़की ने थाने के बाहर प्रदर्शन कर एक युवक पर शारीरिक शोषण और लाखो रुपए लेने की आरोप लगाए थे। निधि का कहाना है कि पुलिस ने उक्त लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक पर 376, 420 के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। दिल्ली की निधि ने पुलिस को मारपीट की सीसीटीवी फुटेज बैंक अकाउंट डिटेल भी दी है।
दिल्ली से आई निधि ने मीडिया को बताते हुए जानकारी दी है की shaadi.com के जरिए उक्त युवक दुष्यंत भनोट ने उससे बात करनी शुरू की और कुछ दिन बाद उससे मिलने चंडीगढ़ आया था। ऐसे ही वह कुछ दिनों बाद फिर मिले और उसके बाद युवक ने अपनी बहन के साथ उसे सोलन ले गया था। निधि ने बताया दुष्यंत भनोट की उसे शादी का ऐसा झांसा दिया और उसे लाखों रुपए भी ऐंठ लिए और शारीरिक संबंध भी बनाएं।
कई महीने लड़का उसे अपने झांसे में लेकर शारीरिक शोषण करता रहा और लाखों रुपए ऐंठता रहा था। जब बार-बार कहने पर दुष्यंत भनोट से शादी करने की बात की गई तो वह बहाने लगाने लगा और कुछ दिनों बाद उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं जब वह लड़के के साथ शादी की बात करने उसके घर गई तो वहां भी लड़का उसके साथ गालियां और धमकियां देने लगा। फिर एक निजी होटल में आकर दुष्यंत भनोट उसने उसके साथ मारपीट की जिसकी सीसीटीवी फुटेज उसने पुलिस को दी और अपनी बैंक डिटेल जिस लड़के को रुपए ट्रांसफर किए गए थे वह भी पुलिस को सबूत के आधार पर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।
थाना 4 के प्रभारी हरदेव सिंह ने कहा लड़की की बात shadi.com के जरिए आरोपी दुष्यंत भनोट से हुई थी। लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपी दुष्यंत भनोट ने उसके साथ शारीरिक शोषण किया और उसे लाखों रुपए लिए गए थे।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उन्होंने बताया कुछ दिन पहले निजी होटल में लड़के ने लड़की के साथ मारपीट की थी जिसकी एमएलआर लड़की ने कटवाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोपी पर 376, 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
-
पीताम्बर जसवाल ईको टूरिज्म के प्रदेश स्तरीय सदस्य नियुक्त किया
तिलकराज सैनी बने कांग्रेस शहरी इकाई के अध्यक्षऊना/ सुशील पंडित : जिला कांग्रेस विचार विभाग के जिलाध्यक्ष पीताम्बर जसवाल को प्रदेश सरकार की ओर से नई जिम्मेदारी दी गई है। संगठन के प्रति निष्ठा और उनके निरंतर कार्यों को देखते हुए पीताम्बर जसवाल को ईको टूरिज्म के प्रदेश स्तरीय सदस्य नियुक्त किया गया है। प्रदेश में इको टूरिज्म को वढ़ावा देने के लिए उनकी सेवाएं ली जाएंगी। रविवार को ईको टूरिज्म सदस्य बनकर ऊना विश्राम गृह पहुंचें पीताम्बर जसवाल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष ऊना कांग्रेस नेता सतपाल रायजादा की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी गई। बता दें कि पीताम्बर जसवाल कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं और कांग्रेस नेता सतपाल रायजादा के साथ संगठन की बढ़ोतरी के लिए हमेशा अपनी सेवाएं देने के लिए अग्रणी रहे हैं। अपनी नियुक्ति के लिए पीताम्बर जसवाल ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा का धन्यवाद किया है। पीताम्बर जसवाल ने कहा कि सरकार राज्य में ईको टूरिज्म को बड़े स्तर पर प्रोत्साहित कर रही है। सौभाग्य है प्रकृति ने हिमाचल को अद्वितीय सौंदर्य से नवाजा है। हिमाचल की मन को मोह लेने वाली वादियां देश-विदेश से सैलानियों को आकर्षित करती हैं। इन्हीं पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सरकार इस दिशा में प्रदेश हित में बड़े कदम उठाने जा रही है। यकीनन ईको पर्यटन को प्रोत्साहित करने से राज्य में पर्यटकों की संख्या वढ़ेगी और राजस्व में भी इजाफा होगा। रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इसी दिशा में सरकार के दिशा निर्देशों से ईको टूरिज्म धरातल पर योजनाओं को उतारेगा। रोजगार के अवसर पैदा करने सरकार के कदम युवाओं को आत्मर्निभर भी बनाएंगे। उन्होंने कहा अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय जगोता, परमजीत सिंह टीनू, जिला कांग्रेस महासचिव वरुण पुरी, शहरी कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष तिलक राज सैनी, विनय कुमार ,राघव पुरी, अजय जगोता, एनएसयूआई अध्यक्ष चंद ठाकुर, मनी सूरी, मयंक खन्ना, लाडी सैनी, प्रिंस मक्कड़, करनैल चौधरी, रमन सैनी, संदीप बेदी, रमणीक पुरी, श्मनीक, विनय पुरी, दीक्षित पुरी, नीतीश पुरी, सोनू मक्कड़, राहुल पुरी सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तिलकराज सैनी बने कांग्रेस शहरी इकाई के अध्यक्षरेस्ट हाउस ऊना में पूर्व एमएलए सतपाल रायजादा व अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा तिलक राज सैनी को सर्वसमिति से शहरी इकाई का अध्यक्ष बनाया गया और फूलों के हार डालकर खुशी व्यक्त की गई व सभी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया -
ਪੰਜਾਬ: ਭਾਰੀ ਮਾਤ੍ਰਾ ‘ਚ ਨਸ਼ੀਲੀਆ ਗੋਲੀਆ ਅਤੇ ਕੈਪਸੂਲ ਸਮੇਤ 12 ਗਿ੍ਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਲਗਾਤਾਰ ਵੱਧ ਰਹੇ ਪੰਜਾਬ ਚ ਨਸ਼ੇ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਪੂਰੀਆਂ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਹੱਥ ਲੱਗੀ ਜਦੋਂ 15 ਲੱਖ 8 ਹਜ਼ਾਰ ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਤੇ ਕੈਪਸੂਲਾਂ ਸਮੇਤ 12 ਆਰੋਪੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਸੰਬੰਧ ਵਿੱਚ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਨੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਫਾਰਮਾ ਓਪੀਓਡਜ਼ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਖੁਫੀਆ ਜਾਣਕਾਰੀ ‘ਤੇ ਆਧਾਰਿਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਿਆਂ, ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਉੱਤਰ ਪ੍ਰਦੇਸ਼, ਗੁਜਰਾਤ ਸਥਿਤ ਫਾਰਮਾ ਫੈਕਟਰੀਆਂ ਤੋਂ ਚੱਲ ਰਹੇ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਓਪੀਔਡਜ਼ ਬਣਾਉਣ ਅਤੇ ਸਪਲਾਈ ਕਰਨ ਵਾਲੀਆਂ ਇਕਾਈਆਂ ਦੇ ਅੰਤਰਰਾਜੀ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ਕੀਤਾ ਹੈ।
ਸੀਪੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਦੌਰਾਨ ਮੁਲਜ਼ਮ ਨੇ ਖੁਲਾਸਾ ਕੀਤਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਮੇਜਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਕਹਿਣ ‘ਤੇ ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਸਪਲਾਈ ਕਰਦਾ ਸੀ, ਜਿਸ ਨੇ ਗੋਇੰਦਵਾਲ ਸਾਹਿਬ ਜੇਲ ਤੋਂ ਮੋਬਾਈਲ ਫੋਨ ਰਾਹੀਂ ਉਸ ਨਾਲ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਜੇਲ੍ਹ ਅੰਦਰੋਂ ਮੇਜਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚੋਂ ਮੋਬਾਈਲ ਫ਼ੋਨ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਮੇਜਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਪ੍ਰੋਡਕਸ਼ਨ ਵਾਰੰਟ ‘ਤੇ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਖੁਲਾਸੇ ‘ਤੇ ਬਲਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਆਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ, ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਸਾਰੇ ਵਾਸੀ ਪੱਟੀ, ਤਰਨਤਾਰਨ, ਮੋਹਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਹਰੀਕੇ ਨੂੰ ਵੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ।
ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਮੇਜਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਖੁਲਾਸਾ ਕੀਤਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸਚਿਨ ਕੁਮਾਰ ਵਾਸੀ ਕੋਸੀਕਲਾਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮਥੁਰਾ ਤੋਂ ਫਾਰਮਾ ਡਰੱਗ ਸਪਲਾਈ ਮਿਲੀ ਸੀ। ਸਚਿਨ ਕੁਮਾਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਹਾਰਪੁੜ, ਯੂਪੀ ਵਿੱਚ ਸਥਿਤ Elichem ਫਾਰਮ ਦਾ ਮਾਲਕ ਸੀ।
ਸਚਿਨ ਕੁਮਾਰ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀ ਲਈ ਡੀਸੀਪੀ ਇਨਵੈਸਟੀਗੇਸ਼ਨ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਮੰਡੇਰ ਅਤੇ ਏਡੀਸੀਪੀ ਸਿਟੀ-3 ਅਭਿਮਨਿਊ ਰਾਣਾ ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਹੇਠ ਸੀਆਈਏ-1 ਦੀ ਟੀਮ ਯੂਪੀ ਭੇਜੀ ਗਈ ਸੀ। ਸਚਿਨ ਕੁਮਾਰ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਹ ਗੱਲ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਕਿ ਮਾਨਸਾ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿੱਚ ਬੰਦ ਕੋਸੀਕਲਾਂ ਦੇ ਯੋਗੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਰਿੰਕੂ ਨਾਲ ਮਿਲੀਭੁਗਤ ਕਰਕੇ ਇਲੀਕੇਮ ਫਾਰਮਾ ਦੇ ਜਾਅਲੀ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ ਤਿਆਰ ਕਰਕੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਗੋਲੀਆਂ ਸਪਲਾਈ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ।
ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮਾਨਸਾ ਜੇਲ੍ਹ ਅੰਦਰੋਂ ਯੋਗੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਕੋਲੋਂ ਮੋਬਾਈਲ ਫ਼ੋਨ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਸੀ ਅਤੇ ਉਸ ਨੂੰ ਪ੍ਰੋਡਕਸ਼ਨ ਵਾਰੰਟ ‘ਤੇ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਯੋਗੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਅਤੇ ਸਚਿਨ ਨੇ ਖੁਲਾਸਾ ਕੀਤਾ ਕਿ ਉਹ ਗੁਜਰਾਤ ਦੇ ਅਹਿਮਦਾਬਾਦ ਸਥਿਤ ਗਲਾਸ ਫਾਰਮਾਸਿਊਟੀਕਲਜ਼ ਤੋਂ ਫਾਰਮਾ ਓਪੀਓਡ ਦੀ ਸਪਲਾਈ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ।
ਸਚਿਨ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਨਿਰਮਾਤਾਵਾਂ ਮਨੀਸ਼ ਅਤੇ ਰੇਖਾ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਫਾਰਮਾ ਓਪੀਓਡਜ਼ ਨੂੰ ਹਾਰਪੁੜ, ਉੱਤਰ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਰਾਹੀਂ ਪੰਜਾਬ ਭੇਜਣ ਦੀ ਯੋਜਨਾ ਬਣਾਈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਏਲੀਕੇਮ ਫਾਰਮਾ ਦੇ ਨਾਂ ‘ਤੇ ਹੋਲਸੇਲ ਯੂਨਿਟ ਦੇ ਜਾਅਲੀ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ ਬਣਾਏ। ਨਿਰਮਾਤਾਵਾਂ ਨੇ ਯੋਗੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਅਤੇ ਸਚਿਨ ਦੀ ਮਿਲੀਭੁਗਤ ਨਾਲ ਹਾਰਪੁੜ ਨੂੰ ਫਾਰਮਾ ਓਪੀਓਡ ਭੇਜੀ। ਹਾਰਪੁੜ ਤੋਂ ਖੇਪ ਆਗਰਾ ਵਿੱਚ ਆਕਾਸ਼ ਨੂੰ ਭੇਜੀ ਗਈ ਸੀ। ਜਿਸਨੇ ਅੱਗੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਹਨਾਂ 12 ਆਰੋਪੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।
-
खाये रोजाना एक आंवला, तो पाचन से लेकर बालों तक की दिक्कतें हो जाएंगी दूर
Health Tips: आयुर्वेद में भी आंवले के सेवन की सलाह दी जाती है. आंवला पोषक तत्वों का पावरहाउस होता है. इसे खाने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत होने में मदद मिलती है. आंवला (Amla) एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर होता है. इसे खाने पर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है, सेल्यूलर डैमेज कम होता है और शरीर इंफेक्शंस से भी बचा रहता है. रोजाना कच्चा आंवला या फिर आंवले का मुरब्बा खाया जाए तो पेट की दिक्कतों से लेकर स्किन और बालों तक को फायदा मिल सकता है.रोजाना आंवला खाने के फायदे
पाचन होता है बेहतर: आंवले में फाइबर होता है जो पेट की सेहत अच्छी रखने में मदद करता है. यह हेल्दी गट बैक्टीरिया को बढ़ाता है, पाचन अच्छा रखता है और इसके सेवन से कब्ज की दिक्कत (Constipation) भी दूर रहती है. आंवला खाने का एक फायदा यह भी है कि विटामिन सी से भरपूर होने के चलते आंवला मेटाबॉलिज्म को फायदे देता है और वेट मैनेजमेंट में मददगार है. इससे शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है.
बालों के लिए है फायदेमंद: आंवला हेयर फॉलिकल्स को फायदा देने में भी असरदार है. इसका रोजाना सेवन किया जाए तो बालों का झड़कर गिरना कम होता है और बालों के टेक्सचर पर भी असर पड़ता है. इसके अलावा, स्कैल्प के लिए भी यह फायदेमंद है.
स्किन पर दिखता है असर: शरीर जब अंदर से स्वस्थ रहता है तो उसका असर त्वचा पर बाहरी रूप से भी दिखने लगता है. एजिंग साइंस कम करने से लेकर कोलाजन बेहतर करने तक में आंवले का असर दिखता है.
ब्लड शुगर होता मैनेज: बढ़ता-घटता ब्लड शुगर तबीयत बिगाड़ने वाला साबित होता है. ऐसे में ब्लड ग्लूकोज लेवल्स को मेंटेन करने में आंवले का प्रभाव दिखता है. इसे खाने पर डायबिटीज में ब्लड शुगर (Blood Sugar) मैनेज होता है. -
ਪੰਜਾਬ : ਛੋਟੇ ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦਿਆਂ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਦੋਮਾਲਾ ਸਜਾਉਣ ਦੇ ਲਗਾਏ ਲੰਗਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਮਾਛੀਵਾੜਾ ਸਾਹਿਬ : ਪੋਹ ਦੇ ਮਹੀਨੇ ਵਿਚ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬਾਨ ਨੇ ਆਪਣਾ ਪੂਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਕੌਮ ਲਈ ਵਾਰ ਦਿੱਤਾ ਸੀ। ਇਸ ਪੋਹ ਦੇ ਮਹੀਨੇ ਨੂੰ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬਾਨ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਗੁਰਦੁਆਰਿਆਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਹੀਦੀ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਏ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਮਾਛੀਵਾੜਾ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੀ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੀ ਪਾਵਨ ਚਰਨ ਛੋਹ ਪ੍ਰਾਪਤ ਧਰਤੀ ਤੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਛੋਟੇ ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦਿਆਂ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਧਾਰਮਿਕ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਵਲੋਂ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਉਥੇ ਹੀ ਸੰਗਤਾਂ ਵਲੋਂ ਲੰਗਰ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿਚ ਦੋਮਾਲਾ ਸਜਾਉਣ ਦੇ ਲੰਗਰ ਵੀ ਲਗਾਏ ਗਏ ਹਨ । ਸੰਗਤਾਂ ਵਲੋਂ ਇਸ ਦੋਮਾਲਾ ਸਜਾਉਣ ਦੇ ਲਗਾਏ ਲੰਗਰ ਵਿਚ ਗੁਰੂ ਘਰ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਸੰਗਤਾਂ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਜ਼ਿਆਦਾ ਉਤਸ਼ਾਹ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ। ਉਥੇ ਹੀ ਛੋਟੇ ਛੋਟੇ ਬੱਚਿਆਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਦੋਮਾਲਾ ਸਜਾਉਣ ਦਾ ਉਤਸ਼ਾਹ ਦੇਖਿਆ ਗਿਆ।
ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਬਾਬਾ ਜਸਪਾਲ ਸਿੰਘ ਪਵਾਤ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਲੋਂ ਨੋਜਵਾਨਾਂ ਤੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਗੁਰੂ ਘਰ ਨਾਲ ਜੋੜਨ ਲਈ ਪਿਛਲੇ ਕੁਝ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਵੱਖ ਵੱਖ ਸਥਾਨਾਂ ਤੇ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਦੋਮਾਲਾ ਸਜਾਉਣ ਤੇ ਦਸਤਾਰ ਦੀ ਮਹੱਤਤਾ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ। ਇਸ ਸੰਸਥਾ ਵੱਲੋਂ ਪਿੰਡਾਂ ਅਤੇ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਵਿੱਚ ਗੁਰਮਤਿ ਪ੍ਰਚਾਰ ਲਹਿਰ ਕੈਂਪ ਲਗਾਏ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀਆਂ ਗੁਰਮਤਿ ਦੀਆਂ ਕਲਾਸਾਂ ਗੁਰਬਾਣੀ ਦੀ ਸੰਥਿਆਂ, ਗੁਰੂ-ਇਤਿਹਾਸ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ, ਧਾਰਮਿਕ ਫਿਲਮਾਂ, ਸਵੇਰੇ ਸ਼ਾਮ ਗੁਰਬਾਣੀ ਅਤੇ ਇਤਿਹਾਸ ਦੀ ਕਥਾ, ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੋਂ ਬਚਣ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ, ਵਾਤਾਵਰਣ ਦੀ ਸਾਂਭ-ਸੰਭਾਲ ਆਦਿ। ਕੈਂਪ ਦੀ ਸਮਾਪਤੀ ਤੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਸੰਚਾਰ ਵੀ ਕਰਵਾਈਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ।