कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने दी स्वर्गीय रतनी देवी को श्रद्धांजली

कुटलैहड़ के विधायक दविंदर भुट्टो की माताजी का 12 दिसंबर को निधन हो गया था
ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो की माता जी स्वर्गीय रतनी देवी के निधन पर शोक प्रकट करने के लिए उनके पैतृक गांव चराडा तुतडू में नेताओं का लगातार आना जारी है। रविवार को विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने सत्र के समाप्त होते ही भुट्टो के घर का रुख किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजली दी और परिवार के साथ सांत्वना प्रकट की। इससे पहले शनिवार को हिमाचल के खेल मंत्री बिक्रमादित्य सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की धर्मपत्नि एवम राज्य सरकार में रेंडक्रॉस की चेयरपर्सन कमलेश ठाकुर ने भी भुट्टो के घर जाकर शोक प्रकट किया। शोक प्रकट करने वालों में राज्य रैडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजक सुरिन्द्र ठाकुर, कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, राज्य कांग्रेस सचिव कर्नल धर्मेंद्र सिंह पटियाल, प्रदेश प्रवक्ता डॉ विजय डोगरा के अलावा कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *