Blog
-

सद्भावना दिवस पर उपायुक्त राघव शर्मा ने मिनी सचिवालय में दिलाई शपथ
ऊना/सुशील पंडित : ऊना मिनी सचिवालय पर उपायुक्त राघव शर्मा ने सद्भावना दिवस के अवसर पर देश की एकता-अखंडता तथा आपसी सौहार्द्र बनाए रखने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के तहत देश में कानून का सम्मान रखते हुए सभी को सम्मानजनक जीवन यापन करने का अधिकार है। आपसी सौहार्द्र की भावना जाग्रत करने केे लिए राष्ट्रीय सद्भावना दिवस मनाया जाता है।उपायुक्त ने कहा कि सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों में राष्ट्रीय एकीकरण और सांप्रदायिक सौहार्द्र का संवर्धन करना चाहिए। इसके अलावा जिला के सभी सरकारी कार्यालयों में भी सद्भावना दिवस की अधिकारियों व कर्मचारियों ने शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण में एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, सहायक आयुक्त उपायुक्त वरिन्द्र शर्मा, डीआरओ अजय कुमार, तहसीलदार ऊना हुसन चंद सहित उपायुक्त कार्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। -

दिवाली और गणपति पर मिलेगा 100 रुपए में राशन, सरकार ने दी मंजूरी
वहीं दूसरी ओर कैसीनो पर लगा प्रतिबंध
महाराष्ट्रः सरकार ने दिवाली और गणपति से पहले एक बड़ी घोषणा की है। सरकार ने पूरे राज्य में 100 रुपए में राशन देने के फैसले को मंजूरी दे दी है। इस राशन किट में एक किलोग्राम चना दाल, चीनी, खाना पकाने का तेल और सूजी (रवा) शामिल होगा। ये राशन किट सिर्फ राशन कार्ड धारकों को ही मिलेगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राशन कार्ड धारकों को ये तोहफा दिया है। इसके अलावा, सीएम एकनाथ शिंदे ने प्रदेश में कैसीनो पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के फैसले को भी मंजूरी दे दी है।
बता दें कि पिछले मानसून सत्र के दौरान कैसीनो और ऑनलाइन गेमिंग को वैध बनाने के लिए एक विधेयक पेश करने की योजना बनाई गई थी। जिसे लेकर कई ऑपरेटरों ने गोवा की पृष्ठभूमि पर राज्य के तटीय क्षेत्र में कैसिनो संचालित करने की अनुमति मांगी है। हालाँकि, उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेन्द्र फड़नवीस महाराष्ट्र कैसीनो (नियंत्रण और कराधान) अधिनियम 1976 के तहत राज्य में कैसीनो को वैध करने के विचार के खिलाफ लगातार बहस कर रहे हैं।
गौरतलब है कि पिछले साल भी महाराष्ट्र सराकर ने दिवाली से पहले जनता को गिफ्ट दिया था और उस वक्त भी 100 रुपए में राशन किट देने का ऐलान किया था। वैसे ही इस बार भी शिंदे सरकार जनता को गणपति और दिवाली के मौके पर 100 रुपए में राशन किट देने के फैसले को मंजूर कर लिया है। इस बार भी किट में चना दाल, चीनी, खाना पकाने का तेल और सूजी शामिल है।
-

पंजाबः बच्चों को बचाने के दौरान पानी में बहा व्यक्ति, 2 घंटे तक पेड़ पकड़कर चिपका रहा, देखें वीडियो
फिरोजपुरः पंजाब में एक बार फिर से बाढ़ जैसे हालात बन गए है। वहीं फिरोजपुर में अपने बच्चों को पानी से बचाने के लिए व्यक्ति पानी के बहाव में बह गया। इस दौरान उसने काफी समय के बाद रास्ते में सफेदे के पेड़ को पकड़कर अपनी जान बचाई। इसकी वीडियो भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि किसान 3 घंटे तक एक पेड़ से चिपका रहा।
मिली जानकारी के मुताबिक उक्त किसान अपने बच्चों को सुरक्षित जगह पर छोड़ कर वापिस सामान लेने आया था, जिसके बाद ज्यादा पानी आने के कारण पानी के तेज बहाव में फंस गया। बाढ़ के पानी में फंसा किसान चीख-चीख कर मदद की गुहार लगाते कह रहा है कि “हाये ओ रब्बा, बचा लो मैंनू….। ” जिसके बाद सूचना मिलते NDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर किश्ती की मदद से उसकी जान बचाई।
-

दर्दनाक हादसाः घूमने गए बैंक मैनेजर समेत परिवार के 5 लोगों की हुई मौत
कुरुक्षेत्रः हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक बैंक प्रबंधक सहित 5 लोगों की उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल हादसे में हुई मौत से मातम पसरा हुआ है। बता दें कि कुरुक्षेत्र शहर के सेक्टर-4 में रहने वाले एक परिवार के 6 लोग उत्तराखंड घूमने गए हुए थे, जहां ये भूस्खलन की चपेट में आ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर के नजदीक गांव मोहन चट्टी में भारी बारिश से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से परिवार के सभी सदस्य बह गए।
ये सभी एक रिजॉर्ट में रुके थे। इस हादसे में बैंक प्रबंधक कमल वर्मा, पत्नी निशा, भतीजा निशांत, बेटा निर्मित और पानीपत के इसराना गांव निवासी साला मोंटी की मौत हो गई। हादसे में कमल वर्मा की बेटी कृतिका ही केवल जीवित बची हुई है। बैंक प्रबंधक कमल वर्मा सहित परिवार के पांच लोगों की मौत से सेक्टरवासियों में शोक की लहर छा गई। कमल वर्मा यूनियन बैंक शाखा पानीपत में प्रबंधक थे। रविवार को छुट्टी होने के कारण कमल वर्मा अपने परिवार के साथ ममेरे साले मोंटी और भतीजे निशांत के साथ पहाड़ों पर घूमने के लिए गए थे।
यहां मोहन चट्टी में बने एक रिजॉर्ट में रुके थे। घटना से ठीक पहले कमल ने सकुशल पहुंचने की सूचना अपने दोस्त व परिजनों को दी थी। देर शाम जैसे ही निशांत और निर्मित के शव सेक्टर-4 पहुंचे तो वहां चीख-पुकार मच गई। अपने दोनों पोतों के शव देखकर माया देवी का कलेजा फट गया। निशांत की मां मोनिका बार-बार बेसुध हो रही थी। वहीं बहन रितिका के आंसू रोके नहीं रुक रहे थे। रिश्तेदार से लेकर आस-पड़ोस के लोग किसी तरह उनको हौसला देने का प्रयास कर रहे थे, मगर इसको देखकर हर किसी की आंखें नम थी।
-

पंजाबः ट्रैक्टर ट्राली और ई-रिक्शा की भीषण टक्कर में कई घायल, देखें वीडियो
अबोहरः कोटकपूरा से अबोहर के संत नगर में ई-रिक्शा पर सवार होकर व्यक्ति अपने बीवी बच्चों से मिलने आ रहे था कि रास्ते में ई-रिक्शा और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा पलट गया। इस दौरान ई-रिक्शा चालक और ई-रिक्शा में सवार उक्त व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार अंकुश पुत्र रवि कुमार आयु 18 साल जोकि ई-रिक्शा चलाता है। आज अपने ई-रिक्शा में स्टेशन से मंगतराम निवासी कोटकपूरा को बैठाकर उसके ससुराल संत नगर में उसके पति व बच्चों से मिलाने ला रहा था कि जब वे पुरानी फाजिल्का रोड पर राधा वल्लभ मंदिर के निकट पहुचें तो इसी दाौरान एक ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने उनमें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों के सिर पर गहरी चोटें आई। जिन्हें स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
-

कुत्ता टहलाने को लेकर हुआ विवाद, 2 की मौत
नई दिल्ली : इंदौर में कुत्ता टहलाने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद के बीच 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलने की घटना में एक महिला की आंखें भी खराब हो गई। बताया जा रहा है कि खूनी संघर्ष में महिला के साथ करीब पांच लोग घायल भी हुए है। इनमें 4 महिलाएं और एक युवक शामिल है। अपराध नगरी बन चुके इंदौर में सिविल इंजीनियर की हत्या को 24 घंटे भी नही बीते थे कि हत्या की दूसरी वारदात हो गई।
हत्या की यह ताजा वारदात कृष्णबाग क्षेत्र की है। वहां एक युवक द्वारा कुत्ते को टहलाने के विवाद में दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी युवक ने हवा में गोलियां भी चलाईं। इस गोलीबारी में चार महिलाएं और एक युवक गंभीर घायल हुए है। पूरे मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसकी लाइसेंसी बंदूक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।
-

पंजाबः Axis Bank के ATM को चोरों ने तोड़ा, जांच में जुटी पुलिस
अमृतसर : शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ना शुरू हो गया है। अब चोर एटीएम मशीनों को निशाना बनाने लगे है। एक्सिस बैंक की गहरी मंडी शाखा में बीती रात किसी अज्ञात चोर ने बैंक की दीवार में सेंध लगा कर एटीएम को तोड़ दिया और उसमें रखे लाखों रुपये चोरी करने का असफल प्रयास किया।
अमृतसर के पुतलीघर की रहने वाली आकांक्षा अरोड़ा, जो एक बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, ने पूरी घटना की पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई और एटीएम की सुरक्षा एजेंसी को सूचित किया। गहरी मंडी पुलिस चौकी प्रभारी सुखवंत सिंह ने मौके का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
-

इस इलाके में हाथ-पैर कटे हुए मिले 3 लोगों के शव, हुई गोलीबारी
नई दिल्ली : मणिपुर में संघर्ष की ताजा घटना में शुक्रवार को उखरूल जिले के कुकी थोवाई गांव में भारी गोलीबारी के बाद 3 लोगों के क्षत-विक्षत शव मिले। अधिकारियों ने बताया कि ताजा हिंसा पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एक गांव में हुई, जहां सुबह-सुबह गोलियों की आवाज सुनाई दी।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आसपास के गांवों और जंगलों की गहन तलाशी ली और 24 साल से 35 साल की उम्र के 3 लोगों के शव पाए गए। अधिकारियों के मुताबिक तीनों शवों पर धारदार चाकू से हमले के निशान है तथा उनके हाथ-पैर भी कटे हुए हैं।
-

पंजाबः रिफाइंड से भरा टैंकर पलटने से सड़क पर फैला तेल, एक घायल
लुधियानाः थाना दरेसी क्षेत्र के इलाके में सड़क पर रिफाइंड से भरा टैंकर पलट गया। मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार रिफाइंड भरा टैंकर जब पुल से नीचे उतर रहा था तभी टैंकर अनियंत्रित हो गया, जिससे टैंकर पलट गया और रिफाइंड सड़क पर फैल गया।

इसी दौरान सड़क पर चल रहा एक शख्स इसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के दौरान आसपास के लोगों ने ड्राइवर को शीशा तोड़कर बाहर निकाला। जिसकी पहचान जशूपाल दास के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद सड़क पर भीषण जाम लग गया। राहत की बात यह रही कि जिस समय हादसा हुआ उस समय सड़क पर ट्रैफिक कम था।
राहगीरों का कहना है कि टैंकर ट्रांसपोर्ट नगर में अनलोड होना था। उसकी स्पीड काफी ज्यादा थी। ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और वह आगे जाकर पलट गया। वहीं सड़क पर तेल फैलने से फिसलन हो गई। शुक्रवार सुबह कई टू-व्हीलर इसकी चपेट में आ गए। कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के करीब 30 मिनट बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जाम की स्थिति बनी होने के कारण पहले ट्रैफिक शुरू कराया गया। इसके बाद क्रेन को बुलाकर टैंकर को सीधा कर साइड कराया गया। बता दें कि तेल टैंकर पलटने के बाद पुलिस ने तेल की जगह पर मिट्टी डालनी शुरू कर दी है ताकि हादसों से बचा जा सके।
-

6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, चॉकलेट देने के बहाने युवक ने किया दुष्कर्म
नई दिल्ली : चॉकलेट देने के बहाने बिहार के बक्सर में एक दरिंदे ने मासूम बच्ची के साथ रेप किया। घटना बक्सर के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गुरुवार (18 अगस्त) की शाम एक 31 वर्षीय युवक ने रेप किया और जब बच्ची बेहोश हो गई तो वह छोड़कर भाग गया। इस मामले में युवक की गिरफ्तार के लिए छापेमारी शुरू हो गई है।
वहीं बच्ची का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि बच्ची जब किसी तरह घर पहुंची तो उसे देखते ही परिजनों ने पूछा जिसके बाद उसने पूरी बात बताई। परिजनों ने थाने में शिकायत नहीं की यह सोचकर कि आरोपित युवक दबंग परिवार से आता है। थाना न जाकर गांव में ही किसी डॉक्टर से उसका इलाज करने लगे। बात जब मीडिया के पास पहुंची तो डुमरांव डीएसपी अफाक अंसारी को इस घटना की सूचना दी गई। बताया गया कि आरोपित चॉकलेट देने के बहाने बच्ची को झांसे में ले लिया और अपने साथ लेकर चला गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद डुमरांव डीएसपी अफाक अंसारी ने मासूम बच्ची को गांव से ले जाकर पुलिस अभिरक्षा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी में भर्ती कराया जहां इलाज कराया जा रहा है। वहीं टीम बनाकर देर रात को ही आरोपित को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। डुमरांव डीएसपी अफाक अंसारी ने बताया कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।