Blog

  • पंजाबः अजनाला हिंसा के बाद श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे अमृतपाल सिंह, देखें वीडियो

    पंजाबः अजनाला हिंसा के बाद श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे अमृतपाल सिंह, देखें वीडियो

    अमृतपाल सिंह बोले- मेरी जान को खतरा

    अमृतसरः अजनाला हिंसा का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। हाल ही में अजनाला हिंसा दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब ले जाने के मामले के बाद जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कमेटी का गंठन किया था। इस दौरान कहा जा रहा था कि अमृतपाल सिंह को तलब किया जा सकता है। वहीं आज अमृतपाल सिंह श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए कहा कि उनकी जान को खतरा है। उनका कत्ल करवाया जा सकता है।

    उन्होंने कहा कि एजेंसी उनका कत्ल करवा सकती है। बता दें कि बीते दिन ही खुफिया एजेंसियों ने अमृतपाल सिंह की जान के खतरे को लेकर पंजाब पुलिस को अलर्ट किया था। वहीं उन्होंने आज श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचने पर कहा अगर जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह गुरुद्वारा साहिब में मिले तो उनसे वह जरूर मुलाकात करेंगे। लेकिन आज वह माथा टेकने के लिए आए है। उन्होंने कहा कि हम भगौड़े नहीं है जब अकाल तख्त साहिब हमें बुलाएंगे, हम जरूर जाएंगे और अपनी बात को प्रमुखता से रखेंगे। 

  • जालंधरः इलेक्ट्रानिक की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का सामान ले हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधरः इलेक्ट्रानिक की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का सामान ले हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/वरिंदरः महानगर में चोरी की वारदातों के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं देर रात थाना 5 के अंतगर्त आते इलेक्ट्रानिक की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया है। मामले की जानकारी देते हुए लवली सर्विस सेंटर इलेक्ट्रानिक की दुकान के मालिक चेतन ने बताया कि देर रात 2.30 बजे चोरों ने दुकान में वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान से एक लाख रुपए कैश, मोबाइल, सहित अन्य सामान चोरी हो गया है।

    पीड़ित चेतन का कहना है कि दुकान से करीब 3 से 4 लाख का नुकसान हुआ है। चेतन ने बताया कि उनके इलाके में काफी संख्या नशेड़ी लोग घूमते है और यहां पर नशा बहुत बिक रहा है। उनका कहना है कि पुलिस वाले भी यही कह रहे है कि किसी नशेड़ी ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना थाना 5 की पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंचे एएसआई सतपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • जालन्धर कैंट में तैनाती के दो दिन बाद एटीपी सुखदेव ने 20 अवैध दुकानों पर चलाई डिच, देखें वीडियो

    जालन्धर कैंट में तैनाती के दो दिन बाद एटीपी सुखदेव ने 20 अवैध दुकानों पर चलाई डिच, देखें वीडियो

    दीप नगर, धीणा, वडिंग में बनी 80 अवैध दुकानों की सूचि तैयार

    जल्द चलेगी यहां भी डिच..

    जालन्धर: अनिल वर्मा, वरुण अग्रवाल : जालन्धर कैंट हल्के में कांग्रेसी राज दौरान बनी सभी अवैध दुकानों के खिलाफ कारवाई करने के लिए नगर निगम ने तैयारी कर ली है। इस सैक्टर में कारवाई करने के लिए कमिशनर अभिजीत कपलिश ने बिल्डिंग विभाग के तेजतर्रार एटीपी सुखदेव वशिष्ट को कमान सौंपी है। सुखदेव वशिष्ट ने दो दिनों में ही इस सैक्टर का दौरा कर 80 अवैध दुकानों की सूचि तैयार की जिनका नक्शा पास नहीं है और सारे निर्माण सियासी दबाव या फिर प्राप्टी मालिकों की मनमानी के कारण हुए।

    इस सूचि को कमिशनर को सौंप दिया गया और शुरुआत में ही संसारपुर के सरदार अमर सिंह प्रधान यादगारी गेट के समीप बन रही 20 से ज्यादा दुकानों को पूरी तरह से धवस्त करने के आदेश जारी किए गए। एटीपी सुखदेव वशिष्ट ने कहा कि उनकी टीम ने यह कारवाई आज सुबह 6 बजे की यादगारी गेट के समीप एक तरफ 20 तथा दूसरी तरफ 10 दुकानों बनाई जा रही थी मगर इसकी कोई भी परमिशन नहीं ली गई थी कुछ दुकानों का लैंटर अभी नया ही डाला गया था बाकियों में फनीशिंग का काम चल रहा था मौके पर कारवाई दौरान किसी भी तरह का विरोध नहीं हुआ। उन्होने कहा कि धीना तथा दीप नगर में जल्द कारवाई की जाएगी इन इलाकों में सूचि तैयार है तथा सूचि में शामिल किसी भी निर्माण का नक्शा पास नहीं किया गया।

    बता दें कि संसारपुर के बैरियर पार करते ही चार दुकानें तथा आगे आर्मी एन्कलेव 6 दुकानें बिना नक्शा पास करवाए ही बनाई गई। इन दुकानों के खिलाफ नगर निगम कमिशनर को पहले भी कई शिकायतें पहुंची थी अब एक बार फिर उन शिकायतों पर कारवाई करने के लिए रिमांडर भेजा गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है ये सभी दुकानों पूर्व बिल्डिंग इंस्पैक्टर निर्मलजीत वर्मा ने जेब गर्म करके बनवाई थी तथा किसी के खिलाफ कोई नोटिस जारी नहीं किया गया।

    दीप नगर गुरुद्वारा साहिब के सामने भीम पैलेस की जमीन पर भी कई अवैध दुकानों का काम धड़ल्ले से चल रहा है यहां आने वाले दिनों में सब वे खोलने की तैयारी है। प्राप्टी मालिक कांग्रेसी नेता का बेहद करीबी है तथा इसे कांग्रेस सरकार दौरान निगम के कई अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त था जिसके बूते इसने दीप नगर में कई अवैध कालोनियों तथा कारोबारी अवैध निर्माण करवाए। आने वाले दिनों में बिल्डिंग विभाग इस बिल्डर के खिलाफ कारवाई करने की मुहिम चला सकता है।

  • पंजाबः शादी समारोह में जमकर चली कुर्सियां, मची भगदड़, देखें वीडियो

    पंजाबः शादी समारोह में जमकर चली कुर्सियां, मची भगदड़, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के टिब्बा रोड स्थित मेजर मैरिज पैलेस में देर रात जमकर गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते बारात में आए कुछ लड़कों ने लड़की वालों की तरफ से आए युवकों के साथ मारपीट की। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खूब कुर्सियां, बोतलें और बर्तन मारे। यहीं बस नहीं बदमाशों ने पैलेस के बाहर खड़े वाहनों की भी तोड़फोड़ की। शादी समारोह में आए लोगों में भगदड़ मच गई। पैलेस मालिक मेजर सिंह ने PCR कर्मचारियों को सूचित किया। बताया जा रहा है कि पुलिस के आने से पहले ही बदमाश काफी गुंडागर्दी कर चुके थे। इस बीच जब पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो बदमाशों की संख्या ज्यादा थी, जिस कारण पुलिस उन्हें काबू कर नहीं पाई और वह ललकारे मारते हुए फरार हो गए। पैलेस मालिक मेजर सिंह मुताबिक इस मारपीट में उनके पैलेस का करीब 35 हजार का नुकसान हो गया।

    ताजपुर रोड़ बिहारी कॉलोनी के महेश ने बताया कि वह लड़की वालों की तरफ से आया था। विशाल नाम का एक युवक जो माछीवाड़ा से आई बारात के साथ में था। उस युवक के साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। इन लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उन पर हमला कर दिया। रात के समय टाइम ज्यादा हो गया था, जिस कारण डीजे बंद करने के लिए उन्हें कहा गया था। इतने में विशाल और उसके दोस्त गालियां देने लगे। उन्हें जब रोका गया तो उन्होंने थप्पड़ मारे। लड़की वालों की तरफ से पहले किसी ने हाथ नहीं उठाया, लेकिन जब बात ज्यादा बढ़ गई तो दोनों तरफ से मारपीट हुई।

    घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखी तो पता चला कि सरेआम कुर्सियां और बोतलों से दोनों पक्षों की ओर से हमला किया गया। इससे वहां भगदड़ मच गई। अपनी जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। इस भगदड़ के दौरान कुछ लोग गिरने से चोटिल भी हुए। बताया जा रहा है कि झड़प करने वालों बदमाशों ने पैलेस से कुछ दूरी पर बने शराब के ठेके पर पहले शराब पी, फिर पैलेस में आगर दबंगई की। वहीं पैलेस मालिक मेजर ने बताया कि उन्होंने अपने दफ्तर को ताला लगाया और जान बचाने के लिए छत पर भाग गए। इस बीच फोटोग्राफर और वेटरों ने भी स्टॉलों आदि के पीछे छिप कर जान बचाई। थाना टिब्बा के प्रभारी मुताबिक मामले उनके ध्यान में है, लेकिन अभी तक किसी ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई।

  • पंजाबः ऑक्टेव शोरूम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    पंजाबः ऑक्टेव शोरूम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के बाबा थान सिंह चौक नजदीक नवां मोहल्ला से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां ऑक्टेव ब्रांड के स्टोर में आग लग गई। आग शोरुम की दूसरी मंजिल पर लगी। आग की लपटें देख लोगों ने ग्राउंड फ्लोर पर स्टोर के कर्मचारियों को सूचित किया। स्टोर के मालिक अमृतसर में रहते है, जिन्हें कर्मचारियों ने सूचना दी। आस-पास के दुकानदारों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सके। आखिरकार लोगों ने बढ़ती आग देख फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना के तुरंत बाद लोकल अड्‌डा फायर स्टेशन से दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची।

    दमकल विभाग के कर्मचारी पड़ोसी दुकानदारों की छतों पर चढ़कर स्टोर में दाखिल हुए और आग बुझाई। करीब ढाई से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में दमकल विभाग की करीब 4 से 5 गाड़ियां आग बुझाने में लग गई।घटनास्थल पर संबंधित थाना पुलिस के कर्मचारी भी पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच लोगों की भीड़ को खदेड़ा। पुलिस कर्मचारियों के मुताबिक आग लगने से लाखों रुपए के कपड़े राख हो गए हैं, लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आग शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी है।

  • पंजाबः सिंगापुर के लिए प्रिंसिपल का दूसरा बैच रवाना, सीएम मान ने दी हरी झंडी

    पंजाबः सिंगापुर के लिए प्रिंसिपल का दूसरा बैच रवाना, सीएम मान ने दी हरी झंडी

    चंडीगढ़ः पंजाब के प्रिंसिपलों का दूसरा बैच शुक्रवार को सिंगापुर ट्रेनिंग के लिए रवाना हो गया। सिंगापुर जा रहे टीचरों को शुभकामनाएं देने के लिए खुद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सेक्टर 26 पहुंचे। उन्होंने सारी टीम से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान ही टीचरों ने बताया कि उनकी सिलेक्शन किस प्रक्रिया से हुई है।

    वहीं अधिकारियों ने कैमरे पर बताया कि कौन-कौन से अधिकारी सिंगापुर बैच के साथ जा रहे हैं। सीएम ने उम्मीद जताई है कि यह प्रोग्राम काफी अच्छा रहेगा और शिक्षकों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा। इस मौके पर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी मौजूद रहे।

  • पंजाबः विधानसभा का बजट सत्र शुरू, कांग्रेस ने किया वॉकआउट, देखें वीडियो

    पंजाबः विधानसभा का बजट सत्र शुरू, कांग्रेस ने किया वॉकआउट, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। राज्यपाल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और सरकार के प्रस्तावित कार्यों की भी जानकारी दी। अभिभाषण के दौरान मेरी सरकार शब्द इस्तेमाल करने पर कांग्रेस ने हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने राज्यपाल से कहा कि जब सरकार आपका सम्मान ही नहीं करती तो आप अब मेरी सरकार न कहें। इस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एतराज जताया। इसी दौरान राज्यपाल भी अभिभाषण पढ़ते हुए मेरी सरकार की जगह केवल सरकार शब्द का इस्तेमाल करने लगे। इस बीच सदन में पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच हंगामा शुरू हो गया।

    मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से नियमों का हवाला देते हुए मेरी सरकार शब्द के इस्तेमाल का आग्रह किया, जिसके बाद राज्यपाल ने फिर से मेरी सरकार शब्द का उपयोग शुरू कर दिया। इस पर नाराज कांग्रेसी विधायक नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर गए। राज्यपाल ने प्रिंसिपल के सिंगापुर जाने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उम्मीद है मेरे सवालों का सरकार जवाब देगी।  
    अभिभाषण के दौरान राज्यपाल ने सदस्यों को नसीहत दी।

    उन्होंने कहा कि पंजाब की विधानसभा आदर्श है। सत्र के दौरान किसी तरह असंसदीय भाषा का प्रयोग न हो। माननीय सदस्यों के बीच मतभेद हो सकता है लेकिन सदन के बीच अंतर्विरोध न हो। राज्यपाल ने 11:09 बजे अपना अभिभाषण ‘वाहे गुरु जी दा खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह के उद्घोष के साथ खत्म किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के बीच चल रही तनातनी के बीच सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं। विपक्ष ने सरकार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घेरने की पूरी तैयारी कर ली है।  

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोली, पास से गुजर रहा युवक घायल, देखें वीडियो 

    पंजाबः इस इलाके में चली गोली, पास से गुजर रहा युवक घायल, देखें वीडियो 

    अमृतसरः शहर को गोलियां चलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन शहर में गोलियां चल रही है। वहीं देर रात पुरानी रंजिश के चलते हुए झगड़े में फिर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इस दौरान पास से गुजर रहे युवक की टांग पर गोली लगी है। इसी झगड़े में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग भी ईंट लगने से जख्मी हो गया है। घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने घायलों और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    ऋषि विहार में रहने वाले रत्न लाल ने बताया कि उनका तीन-चार महीने पहले भी झगड़ा हुआ था। झगड़ा किसी और के साथ नहीं, उसी के दोहते और पोते के बीच चल रहा है। देर रात उनके घर पर फोन आया और उनका पोता अपने एक-दो साथियों को लेकर काली माता मंदिर के पास पहुंच गया। पोते के अकेले जाते देख वह और परिवार के सदस्य भी पीछे चल दिए। दूसरे तरफ के युवक अपने साथ 20-22 लड़कों को लाए थे। पहले आरोपियों ने दातरें और फिर ईंटें मारी। अंत में आरोपियों ने फायर किए, जिसमें से एक गोली 20 साल के बलदेव सिंह के जा लगी।

    घायल बलदेव सिंह ने बताया कि वह रात 2 घंटे थाने में बैठा रहा। लेकिन उसे डोकेट ही काट कर नहीं दिया गया। उसकी टांग से बहता खून देखकर भी किसी को उस पर रहम नहीं आया। बलदेव सिंह ने बताया कि वह तो जॉब से वापस आया था। पंडोरी निवासी सन्नी वड़ैच और गंडा सिंह कालोनी निवासी युवी लड़ रहे थे। वह साइड पर था, तभी एक गोली उनकी टांग पर मार दी गई।

    मामला थाना सदर पुलिस के पास पहुंचा तो जांच शुरू हुई। पुलिस का कहना है कि इन दोनों के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज है, जिस पर अभी कार्रवाई चल रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनके बयानों के आधार पर पुलिस कार्रवाई शुरू करेगी।

  • आज का राशिफल, 03 फरवरी 2023

    आज का राशिफल, 03 फरवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा और आपकी आज किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत होगी। आप कुछ कामों में गोपनीयता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। व्यक्तिगत कार्य में आपकी रूचि और बढे़ेंगी। व्यवस्था में आज आपको कोई बड़ा मुनाफा मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपनी नियमित दिनचर्या बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके परिवार में कुछ सदस्यों से यदि रिश्तों में दरार पड़ गई थी, तो वह भी दूर होगी।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए साझेदारी में काम करना बेहतर रहेगा। भाई बंधुओं के बीच बंधुत्व की भावना को बल मिलेगा और भावनात्मक विषयों में आपका अंकुश रहेगा। करियर को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आपका विश्वास मजबूत रहने से आप कोई बड़ी उपलब्धि को भी पा सकते हैं। साझेदारी में किसी काम को करने के लिए आप पूरी रुचि बनाए रखेंगे। आपके कुछ नए संपर्क आज बेहतर रहेंगे और नौकरी कर रहे लोग पदोन्नति पाकर प्रसन्न होंगे, उन्हें आज किसी एक स्थान से दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको किसी नए संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है और परिजनों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने संबंधियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको एक के बाद एक लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिन पर चलकर आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे और आपको घर व बाहर दोनों जगह संतुलन बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    कर्क राशिफल। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। कला कौशल भी सुधरेगा। आज का दिन आपके साथ में सम्मान में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो दरार पैदा हो सकती है। आपके कोई मित्र  आपसे कोई निवेश संबंधी योजना के बारे में बता सकते हैं, जिसमें आपको धन लगाना बेहतर रहेगा। आपका छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आप सूझबूझ और संतुलन से आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप संस्कारों को बढ़ावा देंगे। पारंपरिक कार्यों से आप जुड़ेंगे और कुछ निवेश संबंधी मामलों में तेजी रहेगी, जिनके बढ़ने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको अपने सगे संबंधियों से मन में चल रही बातों को जानना होगा। किसी सरकारी काम में आप लापरवाही ना बरतें, नहीं तो बाद में वह आपके लिए कोई बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

    कन्या राशिफल। आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और किसी बड़े लक्ष्य को पाकर वह प्रसन्न रहेंगे और महत्वपूर्ण कामों को समय रहते पूरा करना होगा। आप कोई जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपने घर व बाहर किसी से कोई वादा या वचन किया था, तो  आपको उसे पूरा करना होगा। आपके कुछ नए संपर्क से लाभ मिलेगा। आप जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है और आप कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के द्वारा सौंपे गए काम को समय रहते पूरा करेंगे, लेकिन विभिन्न गतिविधियों में आप रुचि बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी यात्रा पर जाते समय माता पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। पैतृकि संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप दीर्घकालीन योजनाओं को बढ़ाएंगे और भाई बंधुओं से आपको मदद मिलेगी। आप कुछ मामलों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे। व्यवसाय में आप अपने कामों को कल पर ना टालें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ अवरोध आ गए थे, तो वह दूर होंगे और आपको आपके निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। आप अपनों से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपको समस्या हो सकती है। माताजी के स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है, जिनसे आपको सावधान रहना होगा और अपने सहकर्मियों पर आप भरोसा बहुत ही सोच विचार कर करें और किसी नई राह पर चलने का आपको मौका मिलेगा। रक्त संबन्धी रिश्तों में यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह आज दूर होगा। अप्रत्याशित स्थिति आपके सामने बनी रहेगी। दिन का कुछ समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में लगाएंगे।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी कुछ पुरानी योजनाओं को गति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और भूमि, वाहन, मकान आदि की खरीदारी आजाद बहुत ही सावधानी से करें। दांपत्य जीवन में प्रेम व विश्वास बना रहेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर मिल सकता है और साझेदारी में काम करने में आप पार्टनर पर पूरी निगरानी रखें।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन में के लिए आनंदमय रहने वाला है। आप अपनी आय व्यय व्यय में संतुलन बनाए रखें, तभी आप भविष्य के लिए एक बजट बनाकर चलेगे, तो कामयाब रहेंगे, इसलिए आप एक बजट बनाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कामकाज के मामले में आप सतर्क रहें, नहीं तो कोई आपको परेशान कर सकता है।  आपको कुछ लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है और रिश्तो में आपको तालमेल बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आवश्यक कार्यों पर आप पूरा ध्यान दें, तभी वह पूरे होंगे।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप घर व बाहर लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपको किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा, लेकिन आपको उससे बाहर निकलना होगा। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं से निजात मिलेगी और आप किसी प्रतियोगिता में भी भाग ले सकते हैं। समाज में आपकी छवि और निखरकर आएगी और आपको अपनी अच्छी सोच को बनाए रखना होगा।