Blog

  • पंजाब : फाइनेंसर के अपहरण मामले में महिला सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा : पुलिस ने फाइनेंसर के अपहरण मामले को सुलझाते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। 1 अप्रैल को 25 वर्षीय फाइनेंसर युवक का अपहरण हो गया था। अपहरण करने के बाद आरोपियों ने परिवार वालों से 10 लख रुपए की फिरौती मांगी थी। इस पूरे मामले में महिला सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक को सही सलामत उनके परिवार के पास पहुंचा दिया है। आरोपियों के पास से 10 लाख रुपए नगदी, तेज हथियार और एक नकली रिवाल्वर भी बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार शहर के बसंत विहार के एक 25 वर्षीय युवक को कुछ लोगों ने फिरौती के लिए अगवा कर लिया।

    आरोपी पीड़ित युवक को गाड़ी में अगवाकर ले गए और युवक को छोड़ने के लिए परिजनों से करीब 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी।परिजनों ने मामला पुलिस को बताया। जिसके बाद पुलिस ने ऑपरेशन के दौरान पहले अपहरणकर्ताओं को 10 लाख रुपये देकर युवक को छुड़वा लिया। इसके बाद पुलिस ने केस को ट्रेस कर लिया है और अपहरण में शामिल एक महिला समेत 2 लोगों को नामजद करने के बाद अरेस्ट कर लिया है।

    बता दें कि युवक फाइनेंस पर लोगों को पैसे देता था और आरोपी महिला ने युवक फाइनेंसर से पैसे ले रखे थे और वह इसे अब वापस नहीं कर रही थी। इसलिए उसने एक जाल बिछाया और युवक को अपने घर बुलाया। पहले से ही महिला के 2 साथी वहां पर मौजूद थे। जिसके बाद युवक का अपहरण कर लिया और उसके बदले परिवार से फिरौती मांगी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • जालंधरः इस इलाके से फर्जी पत्रकार काबू, लोगों ने की जमकर धुनाई, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वडाला चौक के पास लोगों ने फर्जी पत्रकारों को काबू किया है। मिली जानकारी के मुताबिक तीनों फर्जी पत्रकार गैंस एजेंसी के कर्मियों से सिलेंडर से गैस निकालने को कहते थे और उनसे पैसे छीनते थे। जिसे आज लोगों ने काबू कर लिया। इस दौरान लोगों ने खूब पिटाई की। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी। वहीं मौके पर थाना 7 की पुलिस ने तीनों को काबू कर लिया और थाने ले गई। वहीं लोगों का आरोप है कि तीनों पत्रकार इलाके के लोगों को ब्लैकमेल भी करते थे और इनमें एक पीएओ है। हालांकि इस मामले में पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच की जा रही है। थाने में तीनों से पूछताछ के बाद बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • प्रसाद खाने से बिगड़ी लोगों की तबीयत

    बहादुरगढ़: हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर में चल रही कथा के दौरान मक्खन-मिश्री का प्रसाद खाने से 4 महिलाओं और दो बच्चियों की हालत बिगड़ गई। प्रसाद मुंह में रखते ही उन्हें जलन हुई। उसके बाद उल्टियां शुरू हो गईं। इसके बाद प्रसाद किसी को नहीं बांटा गया। आनन-फानन में महिलाओं और दोनों बच्चियों को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका गला और जीभ बुरी तरह झुलस गई है।

    बहादुरगढ़ के बादली रोड पर मेला ग्राउंड के पास 31 मार्च से श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई थी। बुधवार (3 अप्रैल) को कथा के दौरान ही श्री कृष्ण जन्म उत्सव मनाया गया। शाम को समापन अवसर पर महिलाओं को खीर और मक्खन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। अभी 5-6 महिलाओं को ही प्रसाद वितरित किया था कि जैसे ही उन्होंने अपने मुंह में मक्खन-मिश्री को रखा तो तेज जलन होने लगी। मौके पर ही उन्हें उल्टियां हो गईं। ये देख कथा के दौरान लोगों में दहशत फैल गई। सेक्टर-9 निवासी पूनम, रणजीत कॉलोनी निवासी भतेरी, बसंत विहार निवासी बिमला के अलावा एक अन्य महिला और दो छोटी बच्चियों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    भतेरी की हालत गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उसकी जीभ और गला बुरी तरह झुलसा है, जिसकी वजह से उसकी हालत गंभीर है। महिला पूनम ने बताया कि उन्हें मालूम नहीं कि प्रसाद में क्या था। कथा के आयोजक पंडित महेश ने बताया कि बुधवार को ये प्रसाद थोड़ा-थोड़ा सभी श्रद्धालु ही अपने घरों से लाए थे। खीर से किसी को परेशानी नहीं हुई, लेकिन मिश्री खाने से कुछ महिलाओं को दिक्कत हुई है। सिटी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि अभी किसी की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। फिर भी पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। अभी ये पता नहीं चल पाया कि प्रसाद में ऐसा क्या था जिसकी वजह से महिलाओं को दिक्कत हुई। शिकायत मिलते ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।

  • कपूरथलाः इस माह से पटरी पर दौड़ती नजर आएंगी देश की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन 

    कपूरथलाः देश की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन मई में रेल ट्रैक पर सरपट दौड़ती दिखाई देगी। इसी माह के अंत तक पहला प्रोटोटाइप बनकर तैयार हो जाएगा। वंदे मेट्रो ट्रेन रैक में शामिल 16 कोच का 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) के महाप्रबंधक(जीएम) एस. श्रीनिवास के नेतृत्व में वंदे मेट्रो ट्रेन का निर्माण जोर-शोर से चल रहा है। श्रीनिवास ने ही वंदे भारत मेट्रो ट्रेन का डिजाइन तैयार किया है। उन्होंने दावा किया है कि पहले रैक को मई में रवाना कर दिया जाएगा। पहला प्रोटोटाइप इस महीने के अंत तक कारखाने में परीक्षण के लिए तैयार कर लिया जाएगा। 12 शेल (बाहरी ढांचा) का निर्माण किया जा चुका है, जिनकी इंटीरियर फर्नीशिंग हो रही है।

    16 कोच का 70 प्रतिशत से अधिक काम पूरा कर लिया है। फिर इन कोचों को रेलवे की ओर से परीक्षण के लिए रखा जाएगा। इसके बाद इन भारतीय रेल के बेड़े में सेवा के लिए भेज दिया जाएगा। जीएम ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष के दौरान नौ और वंदे मेट्रो ट्रेनों का निर्माण किया जाएगा। वंदे मेट्रो ट्रेन को 250 किलोमीटर की दूरी तय करने वाले इंटरसिटी यात्रियों की सुविधा के लिए भारत की पहली स्वदेशी सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत की तर्ज पर डिजाइन किया गया है। वंदे मेट्रो ट्रेन वंदे भारत की तरह ही है। यह 16 वातानुकूलित डिब्बों वाली ट्रेन होगी, जिसकी अधिकतम गति 130 किमी प्रति घंटा होगी। यह ट्रेन इंटरसिटी यातायात के उपयोगी ट्रेन साबित होगी।

    हर कोच में 280 यात्रियों को ले जाने की क्षमता होगी। इनमें 100 बैठने और 180 खड़े होने वाले यात्री शामिल होंगे। पूरी ट्रेन में कुल 4,364 यात्री आसानी से सफर कर सकेंगे। 3 गुण 3 बेंच-टाइप सिटिंग अरेंजमेंट अधिकतम यात्रियों को आरामदायक सफर का लुत्फ उठाने में मदद करेगी। यात्री संचार को वरीयता देते हुए वंदे मेट्रो कोच इमरजेंसी स्थिति के मामले में ट्रेन चालक के साथ संवाद करने के लिए यात्री टॉक बैक सिस्टम से लैस होंगे। हर कोच में 14 सेंसर के साथ आग और धुआं का पता लगाने वाले सिस्टम उपलब्ध होगा। दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए कोचों में व्हील-चेयर सुलभ शौचालय की सुविधा में मौजूद रहेगी। ट्रेन कवच प्रणाली से लैस होगी, जो टकराव को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण उपाय है।

  • कांग्रेस को बड़ा झटकाः पूर्व अध्यक्ष आज भाजपा में हो सकते शामिल

    कांग्रेस को बड़ा झटकाः पूर्व अध्यक्ष आज भाजपा में हो सकते शामिल

    पटनाः बिहार में लोकसभा चुनावों की नजदीकियों को देख भाजपा लगातार विपक्ष को झटका दे रही है। वहीं सूत्रों के अनुसार आज बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा अपने सैकड़ो साथियों सहित भाजपा का दामन थाम लेंगे। सूत्रों का कहना है कि उनके साथ कई ओर बड़े पदाधिकारी भी कांग्रेस का त्याग कर भाजपा के झंडे तले खड़े दिखाई देंगे। ऐसे में पिछले 24 घंटों में कांग्रेस को चौथा बड़ा झटका होगा।

    दरअसल, उससे पहले कांग्रेस ने 3 बड़े चेहरे गंवा दिए हैं। बुधवार दोपहर में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन कर ली. कुछ ही घंटे बाद कांग्रेस ने संजय निरुपम को पार्टी से निकाल दिया। वहीं आज सुबह पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने भी अचानक कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। हालांकि गौरव वल्लभ की भी भाजपा में शामिल होने चर्चाएं चल रही है।

  • बड़ी खबरः कांग्रेस का ये दिग्गज नेता BJP में हो सकता है शामिल

    बड़ी खबरः कांग्रेस का ये दिग्गज नेता BJP में हो सकता है शामिल

    24 घंटे में कांग्रेस ने गंवाए 3 बड़े चेहरे
     

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के प्रचार ने जोर पकड़ लिया है और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे हैं। 24 घंटे के अंदर पार्टी ने 3 बड़े चेहरे गंवा दिए हैं। बुधवार दोपहर में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन कर ली। कुछ ही घंटे बाद कांग्रेस ने संजय निरुपम को पार्टी से निकाल दिया। वहीं आज सुबह पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने भी अचानक कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। ये तीनों नेता हरियाणा, महाराष्ट्र और राजस्थान में बड़े चेहरे माने जाते हैं। चुनाव के बीच कांग्रेस को यह बड़ा नुकसान माना जा रहा है। सू्त्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ आज कुछ देर में भाजपा ज्वाइन कर सकते है।

    बता दें कि इससे पहले ओलिंपिक्स पदक विजेता और अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर विजेंदर सिंह (38 साल) कांग्रेस छोड़कर बीजपी में शामिल हुए। बुधवार को बीजेपी मुख्यालय में विजेंदर का स्वागत किया गया। विजेंदर मंगलवार रात तक कांग्रेस के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे। लेकिन उसके बाद विजेंदर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी का काम करेंगे। देश-दुनिया में हमारे खिलाड़ियों का मान-सम्मान बढ़ा है। विजेंदर ने साल 2019 में राजनीति में कदम रखा और कांग्रेस के टिकट पर साउथ दिल्ली से चुनाव लड़े। हालांकि, वो बीजेपी के रमेश बिधूड़ी से हार गए थे।

    वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस में उठा-पटक का तूफान थमता नहीं दिख रहा है। कांग्रेस ने पार्टी विरोधी बयानबाजी पर संजय निरुपम 6 साल के लिए बाहर कर दिया है। जबकि निरुपम ने कहा- मैंने खुद पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उसके बाद पार्टी ने सस्पेंड करने का प्रेस नोट जारी किया। इससे पहले महाराष्ट्र में अशोक चव्हाण और मिलिंद देवड़ा ने भी साथ का साथ छोड़ा था। निरुपम लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सदस्य रहे हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) के साथ सीट बंटवारे की बातचीत के बीच पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधा था। उसके बाद कांग्रेस ने पहले स्टार कैंपनर्स की लिस्ट से बाहर किया, फिर से पार्टी से निकाल दिया। निरुपम ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे गए अपने इस्तीफे के मेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया और एक्स पर लिखा, ऐसा लगता है कि पार्टी ने कल रात मेरा इस्तीफा मिलने के तुरंत बाद निष्कासन लेटर जारी करने का फैसला किया। इतनी तत्परता देखकर अच्छा लगा।

  • बड़ी खबर: अरविंद केजरीवाल को CM पद से हटाने की मांग पर कोर्ट का आया फैसला

    नई दिल्लीः शराब घोटाले में गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग वाली याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि अगर किसी तरह के संवैधानिक संकट की स्थिति है तो राष्ट्रपति या एलजी फैसला लेंगे, हाईकोर्ट इसमें दखल नहीं देगा। हालांकि, कोर्ट ने एक अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि कहा कि कई बार व्यक्तिगत हित से ऊपर राष्ट्रहित को रखना होता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले से जुड़े केस में जेल में बंद हैं। वह जेल से ही सरकार चलाने पर अड़े हैं।

  • जालंधरः जिम में वर्कआउट करने आए युवक की बाइक लेकर चोर फरार 

    जालंधर, ENS: मामला थाना बस्ती बावा खेल क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक जिम में वर्कआऊट करने आए युवक का बाहर से बाइक चोरी हो गया। मामले कि जानकारी देते हुए पीड़ित युवक ने बताया कि वह रोजाना कि तरह जिम में वर्कआऊट करने के लिए आता है। इस दौरान आज 7:30 बजे वह जिम में वर्कआऊट करने के लिए दाखिल हुआ। जब वह करीब 9:25 मिनट पर वर्कआऊट कर वापिस बाहर आया तो उनके द्वारा जिम के बाहर खडी कि गई बाइक गायब थी। जिसके बाद उसने द्वारा जिम के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो पता चला कि 8 बजकर 5 मिनट पर अज्ञात युवक उनकी बाइक लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने घटना कि शिकायत देने थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

  • पंजाब : खड़े ट्रक से टकराई एक्टिवा, मौ’त, देखें वीडियो

    मोगा : जिले के कस्बा निहाल सिंह वाला के अधीन पड़ते गांव मानुके गिल के पास देर शाम रोड पर खड़े ट्रक से एक्टिवा की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरजीत सिंह(30)निवासी गांव मानुके गिल के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने एक्टिवा सवार गंभीर जख्मी व्यक्ति को मोगा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहा डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया।

    जांच अधिकारी एएसआई अमरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंच गए। एक्टिवा सवार गुरजीत सिंह अपने घर जा रहा था कि रास्ते में ट्रक पेंचर खड़ा था। जिससे गुरजीत की एक्टिवा टकरा गई, जिससे वह गंभीर ज़ख्मी हो गया। उसको 108 एम्बुलेस से मोगा अस्पताल पहुंचाया।

    जिसको डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया। वही डा. कुलदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे पास एक्सीडेंट केस आया था, जिसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। उसका नाम गुरजीत सिंह गांव मानुके उम्र लगभग 25 साल जिसको मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस आगे की करवाई करेगी।

  • बड़ी खबर: खेलते समय गहरे बोरवेल में गिरा 2 वर्षीय बच्चा, आप्रेशन जारी, देखें वीडियो

    विजयपुराः कर्नाटक के विजयपुरा जिले के इंदी तालुका के लाचयान गांव में दो साल का एक बच्चा बोरवेल में गिर गया। यह हादसा बुधवार शाम तब हुआ जब बच्चा अपने घर के पास खेल रहा था। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बच्चा 16 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया और उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। बच्चे को बचाने का अभियान कई घंटों से जारी है। मौके पर पुलिस दल, राजस्व अधिकारी, तालुक पंचायत के सदस्य और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग के अधिकारी मौजूद हैं। 

    पुलिस के मुताबिक बच्चा अपने घर के पास खेलने के लिए बाहर निकला था और तभी वो इस बोरवेल में गिर गया। मामला उस वक्त सामने आया जब किसी ने बच्चे की रोने की आवाज सुनी और तुरंत परिवार को इसकी जानकारी दी। बच्चे को बचाने का अभियान शाम को 6.30 बजे शुरू किया गया था। इस अभियान को चलते हुए 12 घंटे से अधिक वक्त हो गया है और पुलिस ने कुछ हद तक गड्ढा खोद भी लिया है।

    बता दें कि मौके पर पुलिस दल, राजस्व अधिकारी, तालुक पंचायत के सदस्य और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग के अधिकारी मौजूद हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ”बच्चे को बचाने के लिए सभी प्रयास जारी है।” उन्होंने बताया कि अनुमान है कि लड़का करीब 16 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है। उन्होंने कहा, ”फिलहाल कोई आवाज नहीं सुनी जा सकती लेकिन बोरवेल के अंदर कुछ हलचल देखी गई है।” उन्होंने कहा, “हमने बच्चे को ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए पाइप गिराए हैं, हम कुछ हलचल देख पाए हैं। बचाव अभियान पूरे जोरों पर चल रहा है. बच्चे को बचाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।”