पंजाब : खड़े ट्रक से टकराई एक्टिवा, मौ’त, देखें वीडियो

मोगा : जिले के कस्बा निहाल सिंह वाला के अधीन पड़ते गांव मानुके गिल के पास देर शाम रोड पर खड़े ट्रक से एक्टिवा की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरजीत सिंह(30)निवासी गांव मानुके गिल के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने एक्टिवा सवार गंभीर जख्मी व्यक्ति को मोगा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहा डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया।

जांच अधिकारी एएसआई अमरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंच गए। एक्टिवा सवार गुरजीत सिंह अपने घर जा रहा था कि रास्ते में ट्रक पेंचर खड़ा था। जिससे गुरजीत की एक्टिवा टकरा गई, जिससे वह गंभीर ज़ख्मी हो गया। उसको 108 एम्बुलेस से मोगा अस्पताल पहुंचाया।

जिसको डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया। वही डा. कुलदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे पास एक्सीडेंट केस आया था, जिसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। उसका नाम गुरजीत सिंह गांव मानुके उम्र लगभग 25 साल जिसको मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस आगे की करवाई करेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *