Blog

  • चूरा पोस्त सहित 1 गिरफ्तार

    चूरा पोस्त सहित 1 गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष कुमार)। थाना मकसूदा की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 38 किलो चूरा पोस्त बरामद किए हैं। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सुखजिंदर सिंह निवासी मकसूदपुर के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई निरंजन सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान बिधिपुर फाटक के पास में मौजूद थे। उसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि सुखजिंदर कोयले के ट्रक में चूरा पोस्त लेकर अमृतसर की तरफ जा रहा है। उसी दौरान मकसूदा पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान उसे रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 38 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

  • लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो गिरफ्तार

    लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। एसएसपी स्वर्णदीप सिंह के दिशानिर्देशों पर थाना आदमपुर की पुलिस ने लुटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नीरज भट्टी पुत्र देवराज वासी महिमदपुर, सुमिन्दरजीत सिंह पुत्र लाल सिंह वासी धुदीआल आदमपुर के तौर पर बताई जा रही है। 

    जानकारी देते हुए एसपी सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि डीएसपी सबरजीत सिंह राय के अगुवाई में थाना प्रभारी सिकंदर सिंह और उनकी टीम ने  थाना आदमपुर की पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान महिमदपुर के रहने वाले राजन ने बताया कि वह और उसका दोस्त शरनजीत अलावलपुर से आदमपुर की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में उक्त आरोपियों ने हथियारों के बल पर मोबाइल फोन लीट लिए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ले लूटपाट की कई वारदातों का खुलासा भी किया है। उक्त आरोपियों को 66 मोबाइल फोन, 2 मोटरसाइकिल स्पलैंडर, एक्टीवा देसी कट्टा और जिंदा कारतूस, 1 खिलौना पिस्तौल सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  

  • उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली में किए 22.50 करोड़ रुपए के उद्घाटन एवं शिलान्यास

    उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली में किए 22.50 करोड़ रुपए के उद्घाटन एवं शिलान्यास

    चिट्टे के खिलाफ सारे हल्के को संकल्प लेना होगा – उप मुख्यमंत्री

    ऊना/ सुशील पंडित : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हरोली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 22.50 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जल शक्ति विभाग के तहत 3.53 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 4 ऊठाउ सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण किया जिसमें 1.14 करोड़ रूपये की नगनोली सिंचाई योजना,   1.16 करोड़ रूपये की लागत से पंडोगा सिंचाई योजना और 62-62 लाख रूपये की लागत से पालकवाह और सिंगा सिंचाई योजना शामिल है। 

    इसके अतिरिक्त हरोली विधानसभा क्षेत्र के बीत क्षेत्र में 11.74 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 12 सिंचाई परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया, जिसमें 1.02 करोड़ रूपये की गोंदपुर जय चंद, 99 लाख से चंदपुर, 66 लाख से पालकवाह, 93 लाख से बिलना, 1.03 करोड़ लाख से पोलियां झोला माजरा, 92 लाख से गोंदपुर बुल्ला, 1.04 करोड़ से दीतन, 1.02 करोड़ रूपये की नंगल कलां, 1.12 करोड़ की लागत सेे अप्पर गोंदपुर, 1.08 करोड़ से कुठारबीत, 98 लाख से बट्टकलां व 96 लाख से औझले सिंचाई परियोजनाएं शामिल है। उन्होंने कहा कि इन सभी सिंचाई परियोजनाओं से क्षेत्र की लगभग 315 हैक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। उप मुख्यमंत्री ने उपमंडल टाहलीवाल के अंतर्गत धुग्गे, लुथड़े, बाडेवाल, बिलना एवं चंदपुर के लिए निर्मित होने वाली उठाऊ पेयजल योजना का भूमिपूजन भी किया। 

    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 1.65 रुपए की लागत से निर्मित होने वाले चंदपुर खड्ड तथा 6.40 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाला लबााणा बस्ती ईसपुर से डेरा बाबा भरथहरी दामामिया संपर्क मार्ग का शिलान्यास भी किया।इस मौके पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में करोड़ों की सौगात देने के उपरांत पूबोवाल में आयोजित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि चिट्टे के खिलाफ जिला तथा पूरे प्रदेश में निर्णायक कार्यवाही की जाएगी ताकि हमारे नौजवानों को इससे बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वह बाहरी प्रदेश की पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित करंे ताकि पूरे प्रदेश से चिट्टे को खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि बीत सिंचाई योजना का कार्य शुरू करने जा रहे है। हरोली  क्षेत्र में हर खेत को पानी पहुंचाया जायेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पानी के लिए पैसों की कमी नही आने देंगे।

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी के सहयोग से हम आगे जाकर विकास को गति देंगे और जो वादे हम लोगो ने आप से किए है उसे चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 1 लाख 36 हजार सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का अधिकार प्रदान किया जा चुका है तथा कांग्रेस सरकार ने जो अन्य गरंटियां दी है उन्हे भी चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 6000 बच्चों को सरकार ने गोद लिया है जिनका सारा खर्चा सरकार उठाएगी। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया जायेगा ताकि प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो सके।इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में लोगों की जन समस्याएं सुनी तथा समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव सतीश बिट्टू, जिला कांग्रेस प्रधान राणा रंजीत सिंह, प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव अशोक ठाकुर, महामंत्री प्रमोद कुमार, संतोष कुमार, एसडीएम विशाल शर्मा, आईपीएच विभाग के अधिकारीगण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • राहुल गांधी को पता होना चाहिए की मनरेगा योजना मांग पर आधारित है: अनुराग ठाकुर

    राहुल गांधी को पता होना चाहिए की मनरेगा योजना मांग पर आधारित है: अनुराग ठाकुर

    ऊना: सुशील पंडित : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे के दौरान आज गगरेट और हरोली मंडल भाजपा द्वारा आयोजित की गई कार्यसमिति की बैठकों में भाग लिया। इसी कड़ी में आज दूसरे दिन भाजपा कार्यालय ऊना में हरोली मंडल की बैठक आयोजित की गई।  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी द्वारा मनरेगा योजना को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए जाने पर कहा कि राहुल गांधी कम जानकारी होने के शिकार हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को मालूम होना चाहिए कि मनरेगा योजना मांग आधारित योजना है। जितनी मांग होती है उतने ही बजट का प्रावधान किया जाता है।

    मोदी सरकार के समय के दौरान वर्ष 2020-21 में इस योजना पर करीब एक लाख 14 हजार करोड रुपए खर्च किए गए है। जबकि इस समय कोरोना महामारी भी आई थी। जबकि वित्त वर्ष 2021 22 में इस योजना पर 99 हज़ार करोड़ रुपए खर्च किए गए। इस वर्ष भी इस योजना में 80 से 85 हजार करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है। परंतु यूपीए सरकार के समय मनरेगा में कभी 30 हज़ार करोड़ से ज्यादा रुपए खर्च नहीं किए जा सके।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले जनता से वायदे करती थी लेकिन कभी पूरा नहीं करती थी। परंतु इस बार कांग्रेस ने जनता को गारंटी दी है  पूरी वह भी नहीं की जा रही। कांग्रेस ने देश के 5 राज्यों में किसानों का कर्ज माफ करने का वायदा किया लेकिन कर्ज माफ नहीं हुआ।   प्रदेश में अब जो गारंटीयां दी हैं मौजूदा सरकार दो महीने पहले ही उससे मुकरने लगी है।

    केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा जीत दर्ज करवाएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की बागडोर संभालेंगे। मोदी सरकार ने करोड़ों परिवारों को राहत देते हुए कई योजनाएं लागू की हैं जिसका लोगों को सीधे तौर पर लाभ पहुंचा है। इस मौके पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, राम कुमार ,राजकुमार पठानिया, मनोहर लाल व अन्य भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • सनशाईन पब्लिक स्कूल चुहुवाल में बच्चों ने वार्षिकोत्सव में मचाया धमाल

    सनशाईन पब्लिक स्कूल चुहुवाल में बच्चों ने वार्षिकोत्सव में मचाया धमाल

    बददी/ सुशील कौशल : सनशाईन पब्लिक स्कूल नालागढ़ में वार्षिकोत्सव का आयोजन अत्यंत धूमधाम से किया गया, जिसमें स्थानीय विधायक के.एल ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की वहीं लघु उद्योग भारती की वरिष्ठ सदस्य पूनम चंदेल विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुई। विद्यालय की प्राचार्य मीनाक्षी शर्मा ने मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथि का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट पढक़र यहां चलाई जा रही गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

    छात्रों ने सरस्वती वंदना, हिमाचली नाटी,भांगड़ा, देशभक्ति गीत का भव्य मंचन किया गया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने मेधावी तथा विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट प्रतिभा वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। पूनम चंदेल और बैस्ट कृषि सीडस प्राईवेट लिमिटेड नालागढ़ के निदेशक विनीत गुप्ता ने  बच्चों को प्रशंसा पत्र देकर पुरस्कृत किया और भविष्य मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। एल.आई.सी के सहायक प्रबंधक अंकुश ढडवाल ने गत वर्ष आए विभिन्न कक्षा के मेधावी छात्रों को पुरस्कार से सम्मानित किया ।

    मुख्य अतिथि ने विद्यालय के अनुशासन तथा परीक्षा परिणाम की प्रशंसा की तथा जीवन में नैतिक मूल्यों के विकास पर बल दिया।  प्रधानाचार्य ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट द्वारा विद्यालय की गतिविधियों तथा उपलब्धियों का लेखा- जोखा प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रबंधक मनीष शर्मा ने आए हुए आगंतुकों तथा मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथि पूमन चंदेल ने कहा कि वार्षिक उत्सव प्रतियोगिता या अन्य कोई प्रतियोगिता आयोजित करने का लक्ष्य होता है हम छात्रों के अंदर छुपी कला, को बाहर ला सके और किस छात्रा में कितना टैलेंट है और छात्र किस क्षेत्र में बेहतर है भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए उन्हें अभी से मार्गदर्शन किया जा सके। शिक्षकों के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है कि वह छात्र-छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा एवं कला का बोध कर उसे मार्गदर्शन कर सकें, और आज का दिन यानी वार्षिक उत्सव हम सभी के लिए यादगार दिन होता है इस मौके पर छात्र छात्राओं के द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन को दिखने हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

    इस मंच पर छात्र-छात्राएं अपने डांस, कॉमेडी शो, तथा उनके अंदर छिपी प्रतिभा को आपके सामने प्रस्तुत करेंगे जो इस दिन को यादगार बनाने में सहायक होगा। विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा व मैनेजर मनीष कुमार शर्मा ने कहा कि सभी के साथ आज का दिन या सफर काफी शानदार एवं मंगलमय रहा, जिससे हमारे स्कूल के सभी शिक्षकों द्वारा छात्रों को समान रूप से उनके अंदर छिपी प्रतिभा अर्थात कला को बाहर निकालने और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए हर प्रयास किए। छात्रों के अंदर आत्मविश्वास को लाने और उनको अच्छी सीख देने, समाज में अपने विचारों को दूसरे तक पहुंचा कर बेहतर निर्णय ले सके, बच्चे देश के भविष्य होते हैं बच्चों के शिक्षा के स्तर को मजबूत करने के लिए उनके उज्जवल भविष्य का निर्माण शिक्षकों के द्वारा ही कराया जाता है। ताकि हम भविष्य में अच्छे नागरिक बन सके और अपना कर्तव्य निभा सके।

  • पुलिस स्टेशन बददी में लगाा अटूट भंडारा

    पुलिस स्टेशन बददी में लगाा अटूट भंडारा

    पुलिस कर्मचारियों व स्थानीय लोगों ने मिलकर किया प्रसाद वितरण

    हर साल शिवरात्रि से अगले दिन लगता है विशाल लंगर

    बददी/ सचिन बैंसल : पुलिस स्टेशन बददी में सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर यह पर्व शांतिपूर्वक संपन्न होने यह भंडारा करवाया जाता है। भंडारें में बददी के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया व भोले शंकर की स्तुति की। एस.पी बददी मोहित चावला ने इस अवस पर समस्त बीबीएन वासियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

    थाना प्रभारी राकेश रॉय ने कहा कि पुलिस स्टेशन बददी द्वारा हर साल लोगों के सहयोग से मिलजुल कर भंडारे का आयोजन करते हैं। इसमें स्कूली बच्चे भी पुलिस विभाग को अपना मानकर लंगर वितरण करते हैं और हमें लगता ही नहीं है कि यह पुलिस का भंडारा है। लोग सेवा करने के लिए स्वयं आगे आते हैं। राकेश रॉय ने कहा कि इस अवसर पर हवन भी किया जाता है ताकि चारों ओर सुख शांति का वास हो और हर प्राणी को एक दूसरे के दुख सुख का अहसास हो। सोमवार को 12 बजे से शुरु हुआ देर रात्रि तक चला।

  • कुटलैहड़ प्रीमियर लीग सीजन 2 का फ़ाइनल बाबू गंगा दास चलोला के नाम रहा

    कुटलैहड़ प्रीमियर लीग सीजन 2 का फ़ाइनल बाबू गंगा दास चलोला के नाम रहा

    ऊना /सुशील पंडित : ज़िला ऊना उपमंडल बंगाणा के अन्तर्गत कुटलैहड़ प्रीमियर लीग का जो केपीएल के नाम से विख्यात है हिमाचल की बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता कुटलैहड़ प्रीमियर लीग सीजन 2  का समापन हुआ, जिसमे मुख्यातिथि बी डी सदस्य राजेंद्र ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने ₹11000 का योगदान देकर कुटलैहड़ क्लब का हौसला बढ़ाया और युवाओं को नशे से दूर रहने की बात कही। फाइनल मैच बापू गंगा दास  चलोला और कुटलैहड़ क्रिकेटर क्लब के बीच खेला गया। जिसमें बापू गंगा दास क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 126 रन बनाए जिसमें अंकुश बेदी ने 45 रन की पारी खेली और सनी तथा मोंटी ने 3-3 विकेट लिए 

    जवाबी पारी में कुटलैहड़ क्रिकेट क्लब 105 रन ही बना सकी और इस तरह से केपीएल सीजन 2 की विनर बापू गंगा दास क्लब चलोला बनी। जिसे ₹51000 की इनामी राशि भेंट की गई और हारने वाली टीम को 31000 की राशि दी गई। मैन ऑफ द मैच अंकुश रहे। केपीएल सीजन 2 के तहत मैन ऑफ द मैच अंकुश वेदी बापू गंगा दास क्लब के रहे और बेस्ट मैन ऑफ क्रिकेट अरुण ठाकुर रहे। मैन ऑफ द टूर्नामेंट मुकेश कुमार रहे  जिन्हे एल ई डी इनाम के रूप में दी गई दी गई। इस अवसर पर कुटलैहड़ क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी तथा आयोजक अरुण ठाकुर, ब्रजेश राणा, आशीष ठाकुर, मनोज ठाकुर,अरुण सनोरिया, भाग सिंह, राजेश ठाकुर उपस्थित रहे।

  • पंजाबः पूर्व DSP ने गिरफ्तारी से पहले NIA Chief, पूर्व DGP और सुप्रीम कोर्ट के जज को लेकर किए बड़े खुलासे, देखें वीडियो

    पंजाबः पूर्व DSP ने गिरफ्तारी से पहले NIA Chief, पूर्व DGP और सुप्रीम कोर्ट के जज को लेकर किए बड़े खुलासे, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस के पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों को हाईकोर्ट में बड़ा झटका देते हुए अरेस्ट वारंट जारी कर दिए हैं। जिसके बाद पुलिस ने बलविंदर सिंह को उनके आवास से अरेस्ट कर लिया है। वहीं गिरफ्तारी से पहले पूर्व डीएसपी ने एक वीडियो जारी की है। उन्होंने कहा कि ड्रग के खिलाफ जो मैंने आवाज उठाई थी, उसके अभी लिफाफे खुलने बाकी है। उन्होंने गिरफ्तारी से पहले कहा कि सरकार इस मामले में साथ मिली हुई है।

    पू्र्व डीएसपी ने एनआईए चीफ दिनककर गुप्ता, पूर्व डीजीपी सुरेश अरोड़ा और एक सुप्रीम कोर्ट के जज सूर्यकांत पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि सारी कार्रवाई यह तीनों मिलकर खेल रहे है। मेरे साथ किसी भी किस्म का नुकसान होता है तो यह जिम्मेदार होंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस खेल में और भी कई लोग शामिल है। पू्र्व डीएसपी ने कहा कि पंजाब में नशे कि खिलाफ जंग जारी रहेगी। 

    बता दें कि राज्य में बढ़ रहे नशे को लेकर सेखों ने हाईकोर्ट में याचिका लगा रखी है। जिसमें उन्होंने पंजाब के दो पूर्व डीजीपी व अकाली दल सहित कई पार्टियों के नेताओं द्वारा नशा बेचने के आरोप लगाए हैं। सेखों का कहना था कि अदालत की और से इस मामले में एक्शन नहीं लिया जा रहा और पंजाब की जवानी को बर्बाद किया जा रहा है। 

  • इनोसेंट हार्ट्स इनोकिड्स के लर्नर्स ने लिया सिटी राइड का आनंद

    इनोसेंट हार्ट्स इनोकिड्स के लर्नर्स ने लिया सिटी राइड का आनंद

    जालंधर/विजयः इनोसेंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाऊन के इनोकिड्स कक्षा लर्नर्स के बच्चों को सिटी राइड पर ले जाया गया। बच्चे अपना शहर देखने के लिए बड़े उत्सुक नज़र आ रहे थे। बच्चों को अपने शहर जालंधर के मुख्य दर्शनीय स्थलों पर ले जाया गया। जहाँ पर उन्हें धार्मिक स्थल गुरुद्वारा साहिब,गीता मंदिर के दर्शन करवाए गए। उन्हें उनके मनोरंजन स्थल निक्कू पार्क ले जाया गया, जहाँ पर उन्होंने पानी के फव्वारे, पानी में तैरती बतखें देखीं तथा विभिन्न झूलों में झूलकर खूब मस्ती की। तत्पश्चात उन्हें सुपर मार्केट मेनब्रो व पोस्ट ऑफिस का विजिट करवाया गया। बच्चों को सिटीराइड पर ले जाने का मुख्य उद्देश्य अपने जालंधर शहर के मुख्य स्थानों की जानकारी देना था।

  • IPhone की चाहत में डिलीवरी ब्वॉय का किया कत्ल, 3 दिन घर में रखी लाश

    IPhone की चाहत में डिलीवरी ब्वॉय का किया कत्ल, 3 दिन घर में रखी लाश

    नई दिल्ली: कर्नाटक से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, दरअसल आईफोन की चाहत में युवक मे डिलीवरी ब्वाय का कत्ल कर दिया। यह घटना शनिवार की है। एक युवक ने एक ई-कॉमर्स डिलीवरी बॉय की इसलिए केवल चाकू मारकर हत्या कर दी क्योंकि उसके पास सेकेंड हैंड आईफोन के भुगतान के लिए पैसे नहीं थे जिसे उसने ऑनलाइन ऑर्डर किया था। घटना 7 फरवरी को हसन के अरसीकेरे शहर में हुई और सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि मृतक और आरोपी दोनों का पहला नाम हेमंत था। 

    जानकारी के मुताबिक, 20 साल के हेमंत दत्त ने हाल ही में एक ई-कॉमर्स पोर्टल पर सेकेंड हैंड आईफोन के लिए ऑर्डर दिया था। ऑर्डर मिलने के बाद कंपनी ने डिलीवरी बॉय हेमंत नाइक को आरोपी शख्स के घर भेजा। आरोपी ने पैसे लाने की बात कहकर उसे अंदर इंतजार करने के लिए कहा। लेकिन कुछ ही देर में आरोपी चाकू लेकर लौटा और उसने डिलीवरी ब्वॉय पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।  11 फरवरी को कर्नाटक पुलिस को एक जली हुई लाश मिली । इस तरह रेलवे स्टेशन के पास जली हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने तत्काल मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया और मामले की जांच मे जुट गई। पुलिस ने बताया कि उन्हें जब रेलवे स्टेशन के पास जली हुई लाश मिली तो उन्होंने पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया, जिसमें आरोपी अपनी स्कूटी पर लाश लादकर ले जाता हुआ नजर आ गया।