Blog

  • एक इमारत में लगी भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें, देखें वीडियो

    एक इमारत में लगी भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें, देखें वीडियो

    दुबईः संयुक्त अरब अमीरात के अजमान शहर में सोमवार रात एक आवासीय ऊंची इमारत में भीषण आग लग गई। यह आग अजमान वन काम्प्लेक्स के टावर 02 में लगी। आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, नागरिक सुरक्षा और पुलिस की टीमें आग पर काबू पाने और बुझाने में सफल रहीं। अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रभावित इमारत से निकाले गए निवासियों को अमीरात के परिवहन प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई गई बसों पर अजमान और शारजाह के होटलों में पहुंचाया गया।

    सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में अग्निशामकों को आग पर काबू पाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाया गया है, क्योंकि यह ऊंची इमारत के कई मंजिलों तक फैल गई है। अजमान पुलिस महानिदेशक ब्रिगेडियर अब्दुल्ला सैफ अल मटरूशी ने कहा कि एक मोबाइल पुलिस स्टेशन ने साइट को सुरक्षित करने में मदद की और निवासियों को उपाय प्रदान किए, ताकि वे आग में खोई हुई वस्तुओं की रिपोर्ट कर सकें।

  • पंजाबः तेजधार हथियार से आप कार्यकर्ता की हत्या, 6 पर केस दर्ज

    पंजाबः तेजधार हथियार से आप कार्यकर्ता की हत्या, 6 पर केस दर्ज

    पटियालाः पंजाब के राजपुरा में आप पार्टी के कार्यकर्ता की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। हमले में मृतक का रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि आम खराब निकलने पर शुरू हुई बहस इतनी अधिक बढ़ गई कि आरोपियों ने हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि करीब 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दरअसरल, बीती रात मृतक ने रेहड़ी लगाने वाले गुरमीत शर्मा से आम खरीदे थे। कुछ आम खराब निकलने पर रेहड़ी वाले से बहस करते थप्पड़ मार दिया। इस दौरान सामने फल फ्रूट की रेहड़ी फड़ी लगाने वाला गांव मंडौली निवासी सच्चइंद्र सिंह बीच बचाव करने आया तो आरोपियों ने सच्चइंद्र सिंह को थप्पड़ मार दिया। इस पर सच्चइंद्र सिंह ने गांव नीलपुर निवासी अपने रिश्तेदार स्वर्ण सिंह को बुला लिया।

    आरोप है कि आरोपियों ने भी फोन कर साथियों को घटनास्थल पर बुलाया जो कार पर सवार होकर आए थे। दोनों पक्षों में बहस होने के बाद मामला शांत हो गया था। आरोपियों ने फोन कर स्वर्ण सिंह को भी धमकाया। हमलावरों ने तलवार ले रखी थी। रात करीब साढ़े 11 बजे तलवार व तेजधार हथियारों से स्वर्ण सिंह पर हमला कर दिया। सच्चइंद्र सिंह ने स्वर्ण सिंह को बचाने का प्रयास किया तो उसे भी घायल कर दिया गया। स्वर्ण सिंह और सच्चइंद्र सिंह को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने दोनों की हालत को गंभीर देख चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान स्वर्ण सिंह की मौत हो गई।

    बताया जाता है कि मृतक स्वर्ण सिंह आम आदमी पार्टी का समर्थक था। वारदात की खबर मिलने पर पुलिस अधिकारियों के अलावा फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने गांव डीढ़सा निवासी हसमुख सिंह, विकास नगर निवासी संदीप सिंह, गांव भटेड़ी निवासी सुखदेव सिंह, गांव सैदखेड़ी निवासी कमलजीत सिंह समेत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने स्वर्ण सिंह का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।

  • पंजाब: हथियारों के बल पर एक और पेट्रोल पंप से लुटेरों ने लूटे 35 हजार रुपए, आरोपी CCTV में कैद

    पंजाब: हथियारों के बल पर एक और पेट्रोल पंप से लुटेरों ने लूटे 35 हजार रुपए, आरोपी CCTV में कैद

    लुधियानाः थाना सदर रायकोट के अंतर्गत मलेरकोटला रोड पर देर रात तीन नकाबपोश लुटेरों ने हथियारों के बल पर 35 हजार रुपये लूट लिए। सीसीटीवी फुटेज में एक लुटेरे के हाथ में पिस्तौल जैसी चीज साफ दिखाई दे रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि लूट तेजधार हथियार के बल पर की गई है। अहमदगढ़ टी प्वाइंट पर स्थित पेट्रोल पंप पर लुटेरों ने चंद मिनट में लूट को अंजाम दे दिया। पेट्रोल पंप के मैनेजर घनश्याम ने पुलिस को बताया कि गांव भैणी बडिंगां की तरफ से बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों में दो उतरकर पंप के दफ्तर की तरफ जाने लगे।

    एक लुटेरा तेल वाली मशीन के पास रुक गया और दूसरे ने हथियार लगाकर मुझे दफ्तर में खींच लिया। लुटेरे ने दफ्तर में रखे 35 हजार रुपये छीने और तीनों रायकोट की तरफ फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी रायकोट रछपाल सिंह ढींडसा, थाना सदर प्रभारी हरदीप सिंह और चौकी लोहटबद्दी प्रभारी सुखविंदर सिंह देओल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में दो लुटेरों का चेहरा साफ दिख रहा है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    बता दें कि इससे पहले अमृतसर में देर रात मेहता चौक के पास पैट्रोल पंप में लूट का मामला सामने आया था। जहां बाइक सवार 3 लुटेरों ने गन पॉइंट पर पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे वहां से 25 हजार रुपए छीन कर ले गए और जाते हुए सेल्समैन के पैर में गोली मारी। पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पेट्रोल पंप पर सभी कर्मचारी रोज की तरह अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर 3 युवक पहुंचे। तीनों के चेहरे ढके हुए थे। एक लुटेरा बाइक पर ही रहा, जबकि 2 लुटेरों ने बाइक से उतरते ही पिस्टल निकाल ली। यह देख पेट्रोल डाल कर कैश ले रहा युवक पीछे हटने लगा। लुटेरों ने उसी वक्त उसके पैर पर गोरी मार दी। इसके बाद दोनों लुटेरे उसके करीब गए और जेब में रखे हुए 25 हजार रुपए निकाल लिए।

  • पंजाबः ट्रेन के नीचे आने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः ट्रेन के नीचे आने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    बटालाः मुर्गी मोहल्ले के रहने वाले 50 साला सतनाम सिंह की अमृतसर से पठानकोट जा रही पसेंजर गाड़ी के नीचे आने से मौत हो गई। घटना देर शाम की बताई जा रही है। वहीं घटना की जानकारी देते हुए रेलवे विभाग के कर्मचारी सतपाल ने बताया के शाम करीब 7 बजे सतनाम सिंह रेलवे लाइन के पास से गुजर रहा था, तो अचानक ट्रेन आ गई। जिसका मृतक को पता नही चला और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। घायल सतनाम को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

  • NIA द्वारा पूछताछ में लॉरेंस का बड़ा खुलासाः खुद कई राजनेता और बड़े बिजनेसमैन देते हैं पैसे

    NIA द्वारा पूछताछ में लॉरेंस का बड़ा खुलासाः खुद कई राजनेता और बड़े बिजनेसमैन देते हैं पैसे

    चंडीगढ़ः जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने एनआईए द्वारा पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। लॉरेंस ने बताया कि राजनेता और व्यवसायी उसे धमकी भरे कॉल के बदले में पैसे देते हैं, ताकि वे पुलिस से सुरक्षा मांग सके। बिश्नोई अप्रैल में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की हिरासत में थे, जिसने खालिस्तानी संगठनों के लिए फंडिंग से जुड़े मामले में गैंगस्टर से पूछताछ की। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी बिश्नोई फिलहाल बठिंडा की जेल में है।

    बताया जा रहा है कि एजेंसी ने लॉरेंस से पूछताछ में सामने आई जानकारी के बारे में गृह मंत्रालय (एमएचए) को सूचित कर दिया है। एक अखबार ने अपने सूत्र के हवाले से कहा, कि ‘गैंगस्टर ने जांचकर्ताओं को बताया कि वह शराब डीलरों, कॉल सेंटर के मालिकों, दवा आपूर्तिकर्ताओं और रियल एस्टेट व्यवसायियों से हर महीने 2.5 करोड़ रुपये की उगाही कर रहा है। उसने दावा किया कि इन दिनों, कई राजनेता और व्यवसायी संबंधित राज्य पुलिस से सुरक्षा कवर पाने के लिए धमकी भरे जबरन वसूली कॉल करने के लिए उन्हें पैसे दे रहे हैं।

    बिश्नोई ने एनआईए को यह भी बताया कि उसके पास एक ‘बिजनेस मॉडल’ है जिसमें उत्तर प्रदेश (धनजय सिंह), हरियाणा (काला जथेरी), राजस्थान (रोहित गोदारा) और दिल्ली (रोहित मोई और हाशिम बाबा) के जेल में बंद गैंगस्टरों के साथ गठजोड़ शामिल है। अधिकारी ने कहा, ‘इस गठबंधन व्यवसाय मॉडल में, उन्होंने टोल सिक्योरिटी और साझा प्रतिशत का कॉन्ट्रैक्ट लिया है। इसके अलावा, अगर वे अपने दुश्मनों को खत्म करना चाहते हैं, तो वे एक-दूसरे को हथियारों के साथ-साथ शूटर भी मुहैया कराते हैं।

  • जालंधरः गली में खड़े युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला, 5 घायल, देखें वीडियो

    जालंधरः गली में खड़े युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला, 5 घायल, देखें वीडियो

    जालंधरः मॉडल हाउस में देर रात गली में खड़े युवकों पर हमलावारों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दोपहिया वाहनों पर सवार होकर आए 20 से 22 हमलावारों ने तेजधार हथियारों से चंदन नगर की गली में खड़े युवकों पर हमला कर दिया। इस घटना के दौरान 5 युवक घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक सभी घायलों को सिर से लेकर हाथों में टांके लगे हैं।

    वहीं हादसे में घायल युवकों ने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है और न कोई झगड़ा था। वह रात को वैसे ही अपने घरों के बाहर गली में खड़े थे। इतने में दोपहिया वाहनों पर सवार होकर आए हमलावारों ने सीधे उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घर से सामान लेने निकले रवि नामक युवक के भी उन्होंने सिर पर तेजधार हथियार से हमला किया है। घटना के दौरान उसके सिर पर टांके लगे हैं। घायल रवि ने बताया कि जिन लोगों ने हमला किया उनमें हरि वामन और बिल्ला शामिल थे।

    रवि ने कहा कि उनकी चंदन नगर में ही किसी के साथ लड़ाई हुई थी। लेकिन गलती से उन्होंने हमला उनके ऊपर कर दिया था। रवि के साथ आए अन्य लोगों ने बताया कि हमलावर पूरी तरह से नशे में थे। उन्हें जो भी नजर आया उन्होंने उस पर ही हमला कर दिया। गली की महिला ने कहा कि जब गुंडों ने हमला किया तो वह अपने घर के गेट पर खड़ी थी। उनकी गली का एक लड़का बचाव के लिए उनके घर की तरफ भागा। हमलावर भी उसके पीछे आ गया। उसने पहले युवक को तलवार मार कर लहूलुहान किया फिर उसे भी मारने की कोशिश की लेकिन वह बाल-बाल बच गई। गली वालों ने कहा कि जब लोग घरों से निकले तो हमलावर मौके से फरार हो गए।

  • पंजाबः जिला प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स में लगी आग, आग पर काबू पाने वाले सिलेंडरो की डेट थी एक्सपायर, देखें वीडियो

    पंजाबः जिला प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स में लगी आग, आग पर काबू पाने वाले सिलेंडरो की डेट थी एक्सपायर, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिला प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स में आज उस समय भगदड़ मच गई। जब बिजली की तारों के एक बड़े पैनल को आग लग गई। आग की लपटे बाहर आई और कॉम्प्लेक्स में धुआं ही धुआं हो गया। कॉम्प्लेक्स में तहसील दफ्तर और सेवा केंद्र और एसडीएम दफ्तर और अन्य दफ्तर इस कॉम्प्लेक्स में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय यह हादसा हुआ। इस दौरान ज्यादातर मुलाजिम घर जा चुके थे और कई मुलाजाम अंदर थे। जिन्होंने धुएं को देखा और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। वहीं फायर बिग्रेड की 3 गाड़िया पहुंची और आग पर काबू पाया गया। मामले की जानकारी देते हुए विधायक रजनीश और एसडीएम रणजीत सिंह ने कहा की जानी नुकसान से बचाव है।  

    इस आग के दौरान स्थानीय लोगो का कहना था कि जब आग लगी तो आग बुझाने वाले  सिलंडरों में से ज्यादातर चले ही नहीं। हैरानी की बात यह है कि इस घटना के दौरान जब सिलेंडरों को चैक किया गया तो उनकी डेट एक्सपायर हो चुकी थी। जिसके बारे में जब तहसीलदार मैडम सुखबीर कौर से जब बातचीत की गई तो कहीं न कही वह भी एक्सपायर सिलंडरो को लेकर किनारा करते नज़र आए। उन्होंने कहा कि बेशक सिलंडर एक्सपायर थे लेकिन वह आग बुझाने के काम आए हैं।

  • जालंधरः पंजाब भर में आज नहीं चलेगी सरकारी रोडवेज की बसें

    जालंधरः पंजाब भर में आज नहीं चलेगी सरकारी रोडवेज की बसें

    जालंधरः पंजाब में आज रोडवेज का चक्का जाम रहेगा। पंजाब में पनबस, रोडवेज या पेप्सू की 3 हजार सरकारी बसें आज सड़कों पर नहीं दौड़ेंगी। दरअसल, आज रोडवेज-पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन की कॉल पर ठेके पर काम कर रहे ड्राइवर-कंडक्टर हड़ताल पर हैं। इसलिए आज पूरे प्रदेश में 3 हजार बसों के पहिए जाम रहेंगे। यूनियन के पदाधिकारियों की पिछले दिनों लगातार मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ-साथ विभाग के एमडी से लेकर अन्य अधिकारियों के साथ मांगों पर विचार विमर्श के लिए बैठकें हुईं, लेकिन किसी भी बैठक में कोई नतीजा निकल कर सामने नहीं आया। इसके बाद कर्मचारी यूनियन ने 27 और 28 जून को चक्का जाम करने का फैसला लिया गया।

    कर्मचारियों ने फिलहाल रात 12 बजे के बाद से बसों को बस अड्डों या फिर रोडवेज के डिपो में खड़ा कर दिया। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि उन्हें पता है कि उनके इस कदम से लोगों को परेशानी होगी, लेकिन वह भी मजबूर हैं। इसके लिए सीधे पर तौर पर सरकार जिम्मेदार है। यदि सरकार न मानी तो उन्हें हाईवे रोकने जैसे कदम भी उठाने पड़ सकते हैं। कर्मचारी कह रहे हैं कि सरकार ने उन्हें ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों को पक्के करने का आश्वासन दिया था, लेकिन सरकार को एक साल से ऊपर का समय हो गया है, लेकिन अभी तक उन्हें रेगुलर नहीं किया गया। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें वेतन समय पर नहीं मिल रहा है। एक तरफ सरकार कहती है परिवहन कमाउ पूत है, दूसरी तरफ उन्हें 2-2 महीने बाद सैलरी मिल रही है।

    सरकार ने कहा था कि किसी भी विभाग में आउटसोर्स पर भर्ती नहीं होगी, बल्कि सीधी भर्ती होगी, लेकिन सरकार चोर दरवाजे से आउटसोर्स से अब भी पद भर रही है। कर्मचारियों ने पिछले दिनों ट्रांसपोर्ट विभाग के MD के साथ भी मीटिंग की थी, जिसमें बसों की सर्विस, ईंधन और टायरों के मामले को उठाया था, लेकिन यह मीटिंग फेल होने के बाद कर्मचारी भड़क गए थे। पंजाब रोडवेज पनबस और पेप्सू में मौजूदा हालात यह हैं कि इनमें रेगुलर स्टाफ बहुत कम है। काफी स्टाफ रिटायर हो चुका है, लेकिन उनके स्थान पर न तो रेगुलर भर्ती हुई है और न ही ठेके पर काम करने वाले कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया गया है। हालात यह हैं कि अब कच्चा कर्मचारियों की हड़ताल के कारण दिल्ली जाने वाले वॉल्वो बसें ही चलेंगी या फिर थोड़ी बहुत लॉन्ग रूट की बसें पंजाब में दौड़ेंगी।

  • पुलिसकर्मियों में फेरबदल, कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर स्तर तक 568 के हुए तबादले

    पुलिसकर्मियों में फेरबदल, कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर स्तर तक 568 के हुए तबादले

    चंडीगढ़ः पुलिसकर्मियों में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। जारी आदेशों के मुताबिक 568 पुलिस कर्मियों के तबादलें हुए है। इनमें पुलिस में कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर स्तर तक के तबादले हुए है। इनमें 2 इंस्पेक्टर, 41 सब इंस्पेक्टर, 128 सहायक सब इंस्पेक्टर, 61 हेड कांस्टेबल और 333 कांस्टेबल और सीनियर कांस्टेबल शामिल हैं।
    देखें लिस्ट

  • गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की खुली धमकी, मूसेवाला की मौत पर भी किया खुलासा, सलमान खान को जरूर मारूंगा… 

    गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की खुली धमकी, मूसेवाला की मौत पर भी किया खुलासा, सलमान खान को जरूर मारूंगा… 

    नई दिल्लीः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को उनके गांव मूसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं उनकी मौत के करीब एक साल बाद कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बरार ने उन्हें मरवाने की बात कबूल कर ली है। पहले रिपोर्ट्स में कहा गया था कि लॉरेंस बिश्नोई ने उनकी हत्या की है, लेकिन सोमवार को एक इंटरव्यू में गोल्डी बराड़ ने निजी कारणों से सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने की बात कबूल की है। उन्होंने यह भी कहा कि वह निश्चित रूप से बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मार देंगे।

    कनाडा गैंगस्टर गोल्डी बरार ने इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि वे निश्चित रूप से बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मार देंगे, जब तक कि वह 1998 में काले हिरण मामले में बिश्नोई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी नहीं मांगते। बता दें कि काले हिरण को बिश्नोई समुदाय द्वारा पवित्र माना जाता है। गोल्डी बरार ने कहा कि उन्होंने गायक सिद्धू मूसेवाला को मार डाला और निश्चित तौर पर सलमान खान को भी मार डालेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोल्डी बरार कनाडा भाग गए हैं। यह बयान तब आया है जब सलमान खान को पिछले कुछ महीनों में कई धमकी भरे कॉल और पत्र मिले थे, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी थी।

    यह कहते हुए कि सलमान खान को मारना उनके जीवन का लक्ष्य है, गोल्डी ने बताया, “भाई साहब (लॉरेंस बिश्नोई) ने कहा था कि वह माफी नहीं मांगेंगे। बाबा तभी दया दिखाएंगे, जब उन्हें दया आएगी।” “जैसा कि हमने पहले कहा है, यह सिर्फ सलमान खान के बारे में नहीं है। जब तक हम जीवित हैं, हम अपने सभी दुश्मनों के खिलाफ अपने प्रयास जारी रखेंगे। सलमान खान हमारा लक्ष्य हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है। हम कोशिश करते रहेंगे, और जब हम सफल होंगे, तो आपको पता चल जाएगा।”

    गोल्डी बराड़ ने स्वीकार किया कि उन्होंने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की है और कहा कि उन्हें सबक सिखाया जाना चाहिए, क्योंकि वह बहुत अहंकारी हो गया था। गोल्डी बराड़ ने कहा, “सिद्धू मूसेवाला एक अहंकारी व्यक्ति थे। उन्होंने अपनी राजनीतिक और धन शक्ति का दुरुपयोग किया। उन्हें सबक सिखाना जरूरी था और उन्हें सिखाया गया।” बता दें कि बीते दिनों रैपर हनी सिंह को भी गोल्डी की ओर से जान से मारने की धमकी वाला वॉयस नोट मिला है। हनी तुरंत शिकायत दर्ज कराने के लिए दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनके प्रबंधक को गोल्डी से एक वॉयस नोट मिला और कहा कि वह अब डरे हुए हैं।