Blog

  • वीरेंद्र कंवर ने भलोला में पुल, लिंक रोड तथा सिंचाई परियोजना का किया लोकार्पण

    वीरेंद्र कंवर ने भलोला में पुल, लिंक रोड तथा सिंचाई परियोजना का किया लोकार्पण

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने लगभग 4 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के उद्घाटन किए

    अगले पांच वर्षों में कुटलैहड़ को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्यः वीरेंद्र कंवर 

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, मंत्री, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज कुटलैहड़ विस क्षेत्र के तहत भलोला में 3.49 करोड़ रुपए की लागत से बने भलोला पुल, 10 लाख से बने बन्नेवाला मोहल्ला लिंक रोड तथा 40 लाख से बनी भलोला सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया। 

    अपने संबोधन में वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्ष कुटलैहड़ विस क्षेत्र के लिए विकास का स्वर्णिम अध्याय सिद्ध हुए हैं। सड़क, पानी, स्वास्थ्य व बिजली जैसी सुविधाओं को जुटाने में हजारों करोड़ रुपए की धनराशि प्रदेश सरकार ने व्यय की है। सड़कों पर 230 करोड़ रुपए, भवनों पर 150 करोड़ रुपए तथा पानी की स्कीमों पर लगभग 200 करोड़ रुपए की धनराशि व्यय की गई है। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों के दौरान उनका लक्ष्य कुटलैहड़ विस क्षेत्र को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का विजन दिया है, लेकिन भारत तभी आत्मनिर्भर बन सकता है, जब गांव आत्मनिर्भर बनेंगे। ऐसे में कुटलैहड़ को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। 

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बदोली-त्यूड़ी पीने के पानी की योजना बनकर तैयार है तथा जल्द ही इसका लोकार्पण किया जाएगा। इस कार्य के लिए वह 15 दिन के भीतर दोबारा आएंगे। उन्होंने कहा कि संपूर्ण कुटलैहड़ का एक समान विकास किया गया है तथा आज रामगढ़धार व सोलह सिंगी धार परियोजना के माध्यम से अप्पर कुटलैहड़ में प्रतिदिन एक करोड़ लीटर पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। कंवर ने कहा कि उन्होंने बिना किसी भेदभाव के कार्य किया है और यही उनकी सबसे बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता चुनावी दृष्टि से प्रलोभन की राजनीति में जुटे हैं, लेकिन कुटलैहड़ की जनता की विकासवादी सोच पर उन्हें पूर्ण विश्वास है। 

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बसाल में 45 करोड़ रुपए की लागत से डेयरी का उत्कृष्ठता केंद्र तथा अढ़ाई करोड़ की लागत से घंडावल में बैंबू पार्क बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैंबू पार्क के निर्माण से क्षेत्र की लगभग 1500 महिलाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा। साथ ही इस पार्क को पर्यटन से जोड़ने के लिए बैंबू ऑक्सीजन पार्क का निर्माण भी होगा, जिसमें 28 प्रकार के बांस लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गोबिंद सागर झील में वॉटर स्पोर्ट्स तथा चुल्हड़ी से पैराग्लाइडिंग को अनुमित मिल गई है। इसके साथ ही धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। 

    इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम, प्रवेश शर्मा, रजत, कैप्टन मंगत राम, रानी गिल, कमल सैणी, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी शशिपाल धीमान, एके बंसल, राहुल पुरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • हिमकैप्स बढे़ड़ा में निः शुल्क कानूनी सेवा सहायता बारे किया जागरूक

    हिमकैप्स बढे़ड़ा में निः शुल्क कानूनी सेवा सहायता बारे किया जागरूक

    ऊना/सुशील पंडित: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना ने आज हिमकैप्स लाॅ काॅलेज बढे़ड़ा में मुफ्त कानूनी सहायता शिविर का आयोजन किया। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना के सचिव नव कमल ने बताया कि शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों को कानूनी सेवा अधिनियम 1987, मुफ्त कानूनी सहायता व मध्यस्थता के साथ-साथ राष्ट्रीय लोक अदालत बारे जागरूक किया गया। उन्होंने बच्चों से अपील भी कि वह कानूनी सेवा जैसी आयोजित होने वाली गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लें और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें।

  • कनाडा में दो ट्रकों की टक्कर, वाहनों को लगी आग, जिंदा जला पंजाबी युवक

    कनाडा में दो ट्रकों की टक्कर, वाहनों को लगी आग, जिंदा जला पंजाबी युवक

    मोगाः कनाडा में दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां गांव घोलियां के रहने वाले जगसीर सिंह गिल्ल की कनाडा के ब्रिटिश कोलंबियां में हुए सड़क हादसे दौरान मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में दोनों ट्रकों की टक्कर के बाद वाहनों को आग लग गई। वहीं इस हादसे में मोगा के रहने वाले युवक की मौत हो गई। 

    जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे 1 पर जानवरों को ले जा रहा एक ट्रक ओवरटेक करते समय उनके ट्रक से जा टकराया। इससे उनका ट्रक पलट गया और दोनों वाहनों में आग लग गई। मृतक के पिता कुलवंत सिंह ने बताया कि गिल का शरीर आंशिक रूप से जल गया था और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हादसे में दूसरे ट्रक के चालक की भी जलने से मौत हो गई। लेकिन उसकी अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। दुर्घटना के बाद ट्रांस-कनाडा हाईवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।

    मृतक नौजवान करीब 6 साल पहले अपने अच्छे भविष्य के लिए कनाडा गया था। मृतक के परिवार वाले भी कनाडा ही रहते हैं और लड़का ट्रक ड्राईवर था। आज सुबह जैसे ही इस घटना की खबर जैसे मिली तो परिवार सहित पूरे गांव में मातम छा गया।

  • पंजाब को अलग देश बनाने की साजिश, लदंन के बाद इस देश में ट्रक रैली निकाल रहे खालिस्तानी समर्थक

    पंजाब को अलग देश बनाने की साजिश, लदंन के बाद इस देश में ट्रक रैली निकाल रहे खालिस्तानी समर्थक

    ओटावा: पंजाब को अलग देश बनाने की नापाक साजिश रच रहे खालिस्‍तानी आतंकियों ने ब्रिटेन के बाद अब कनाडा में जनमत संग्रह की तैयारी तेज कर दी है। भारत में प्रतिबंधित आतंकी संस्‍था सिख फॉर जस्टिस कनाडा में खालिस्‍तान पर 18 सितंबर को जनमत संग्रह का आयोजन करने जा रही है। भारत के खिलाफ अक्‍सर जहर उगलने वाला गुर पतवंत सिंह पन्‍नू इस आतंकी गुट का प्रमुख है। पन्‍नू पाकिस्‍तान के इशारे पर भारत व‍िरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देता है। इससे कनाडा की राजनीति बहुत गरम हो गई है और खालिस्‍तान पर जनमत संग्रह का भारतीयों ने कड़ा विरोध किया है।

    भारत समर्थक सिख कर रहे कड़ा व‍िरोध 

    इस जनमत संग्रह में आतंकी संस्‍था सिख फॉर जस्टिस कनाडा में रह रहे लोगों से यह पूछ रहा है कि क्‍या पंजाब को एक अलग देश बनाना चाहिए ? इससे पहले सिख फॉर जस्टिस ने नवंबर 2021 में ब्रिटेन में जनमत संग्रह कराने का नाटक किया था। सिख फॉर जस्टिस की इस नापाक मुहिम का कनाडा में रह रहे भारत समर्थक सिख कड़ा व‍िरोध कर रहे हैं। भारत सरकार ने भी इस जनमत संग्रह का कड़ा व‍िरोध किया है।

    कनाडा में ट्रक रैली निकाल रहे खालिस्‍तानी

    खालिस्‍तान समर्थक आतंकी 18 सितंबर को जनमत संग्रह कराने से ठीक पहले कनाडा में ट्रक रैली निकाल रहे हैं, बड़े-बड़े पोस्‍टर लगा रहे हैं और टोरंटो में गुरुद्वारे के अंदर सिखों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। इस जनमत संग्रह में एक और खतरनाक बात यह है कि इसे कनाडा सरकार के स्‍वामित्‍व वाले और संचालित किए जाने वाले कम्‍युनिटी सेंटर में अंजाम दिया जाएगा। सिख फॉर जस्टिस ने इस जनमत संग्रह की शुरुआत 31 अक्‍टूबर 2021 को लंदन में की थी।

    इसके बाद स्विटजरलैंड और इटली में भी इस जनमत संग्रह को कराया गया। इन जनमत संग्रह को पाकिस्‍तान से भरपूर समर्थन मिल रहा है और सिखों के नाम पर पाकिस्‍तानी वोट देने पहुंचे थे। सिख फॉर जस्टिस ने दावा किया था कि लंदन में हुए जनमत संग्रह में 10 से 12 हजार लोगों ने हिस्‍सा लिया लेकिन ब्रिटेन पर नजर रखने वाले लोगों का कहना था कि केवल 100 से लेकर 150 लोग ही इसमें शामिल हुए थे।

    ब्रिटेन में सिख आतंकियों ने दिया था लालच

    यही नहीं 3 खालिस्‍तान समर्थक गुरुद्वारों को छोड़कर किसी ने इस कथित जनमत संग्रह के लिए अपने प्‍लेटफार्म की अनुमति नहीं दी थी। खालिस्‍तान समर्थक ब्रिटेन में गैरकानूनी तरीके से रह रहे सिख प्रवासियों तक पहुंचे और उन्‍हें नागरिकता सहायता देने का लालच दिया। साथ ही जनमत संग्रह में हिस्‍सा लेने के लिए पैसा भी दिया था।

  • पंजाबः सेंट्रल जेल में खूनी संघर्ष, कैदियों ने एक-दूसरे पर तेजधार हथियारों से किया हमला, 9 घायल

    पंजाबः सेंट्रल जेल में खूनी संघर्ष, कैदियों ने एक-दूसरे पर तेजधार हथियारों से किया हमला, 9 घायल

    फिरोजपुर: पंजाब की फिरोजपुर सेंट्रल जेल में हुए खूनी संघर्ष में 9 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि लड़ाई में हवालातियों के सिर पर गंभीर चोटें लगी हैं। इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की अलग-अलग धाराओं में कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नामजद आरोपी पहले से ही जेल में बंद हैं। 

    इस मामले पर जेल के सहायक सुपरडेंट निर्मल सिंह और प्रीतमपाल सिंह ने थाना सिटी फिरोजपुर पुलिस को भेजे 2 अलग-अलग पत्रों में बताया है कि हवालाती सुरेंद्र सिंह उर्फ हैप्पी ने हवालाती अमरीक सिंह के साथ ब्लॉक नंबर 3 की बैरक नंबर 2 में बंद हवालाती डिंपल को अपने पास बुलाया और जानलेवा हमला कर दिया। एक कैदी ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

    पुलिस का कहना है कि सुरेंद्र सिंह हैप्पी इनकी गिनती बैरक 4 में है, इसके साथ बैरक 5 का नितिन भी था। कैनटीन की तरफ जाने के बजाए ये पुरानी बैरक की तरफ चले गए। जहां लखन, सुखा उर्फ भाषी, माइकल, नितिन उर्फ चुच्च, जैकब उर्फ जैकी, अरुण सहोता और कैदी रिकीत ने सुरेंद्र उर्फ हैप्पी पर जानलेवा कर दिया। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कर्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः सफाई करते समय छत से गिरी रिटायर्ड फौजी की पत्नी, मौत

    जालंधरः सफाई करते समय छत से गिरी रिटायर्ड फौजी की पत्नी, मौत

    जालंधर/वरुणः छावनी कैंट से दर्दनाक घटना सामने आई है। कैंटे के मोहल्ला नंबर-13 में किराए के मकान में रह रहे रिटायर्ड फौजी की पत्नी (45) की छत से गिरने पर दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब वह छत की सफाई कर रही थी तो उसी दौरान यह हादसा हो गया। मृतका के पति ने नाम बताने से गुरेज करते हुए कहा कि वह फौज से रिटायर हो चुके हैं।

    किराए का मकान खाली करने के लिए वह घर का सामान आंगन में लगे लोहे के जाल के बीच से उतार रहे थे। इसी दौरान कमरे की सफाई करते समय पत्नी अचानक खुले हुए जाल से नीचे आ गिरी। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मिलिट्री अस्पताल के डाक्टर दल की टीम महिला के शव को अस्पताल लेकर पहुंची। बता दें कि, महिला को दो बच्चे हैं और हादसे के दौरान दोनों ही स्कूल पढ़ने गए हुए थे। इस हादसे के बाद इलाके में सन्नाटा छा गया है। वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। 

  • ਆਦਮਪੁਰ ਅੰਬੇਡਕਰ ਸੈਨਾ ਦੀ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਚੇਤਾਵਨੀ, 1 ਤਾਰੀਖ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗਾ ਐਸਐਸਪੀ ਦਫਤਰ ਦਾ ਘਿਰਾਓ

    ਆਦਮਪੁਰ ਅੰਬੇਡਕਰ ਸੈਨਾ ਦੀ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਚੇਤਾਵਨੀ, 1 ਤਾਰੀਖ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗਾ ਐਸਐਸਪੀ ਦਫਤਰ ਦਾ ਘਿਰਾਓ

    ਆਦਮਪੁਰ (ਗਣੇਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ)। ਅੱਜ ਅੰਬੇਡਕਰ ਸੈਨਾ ਪੰਜਾਬ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਲਵਿੰਦਰ ਬੁੱਗਾ ਵਲੋਂ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਕੀਤੀ ਗਈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀਂ ਆਦਮਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਚੋਮੋ ਵਿਚ ਅਧਿਕਾਰਿਤ ਸਰਪੰਚ ਵਲੋਂ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਘਰ ਅੱਗੇ ਜ਼ਬਰਨ ਦੀਵਾਰ ਬਣਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ ਜਿਸ ਦਾ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵਲੋਂ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਅੰਬੇਡਕਰ ਸੈਨਾ ਆਦਮਪੁਰ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਲਵੀਰ ਸਿੱਧੂ ਨਾਲ ਮੱਦਦ ਲਈ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। 

    ਜਦੋਂ ਅੰਬੇਡਕਰ ਸੈਨਾ ਆਦਮਪੁਰ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਜਾ ਕੇ ਅਧਿਕਾਰਿਤ ਸਰਪੰਚ ਸਾਹਿਬ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀ ਤਾਂ ਸਰਪੰਚ ਨੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਾਲ ਗਾਲੀ ਗਲੋਚ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਸਾਰਿਆ ਦੇ ਸਤਿਕਾਰਯੋਗ ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੀ ਨੂੰ ਵੀ ਭੱਦੀ ਸ਼ਬਦਾਵਲੀ ਬੋਲੀ। ਜਿਸ ਦੀ ਲਿਖਤੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਥਾਣਾ ਆਦਮਪੁਰ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਪਰ ਥਾਣਾ ਆਦਮਪੁਰ ਦੇ ਐਸ ਐਸ ਓ ਵਲੋਂ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਖਿਲਾਫ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਅੰਬੇਡਕਰ ਸੈਨਾ ਵਲੋਂ  ਥਾਣਾ ਆਦਮਪੁਰ ਦੇ ਘਿਰਾਓ ਦੀ ਕਾਲ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਕੰਨ ਤੇ ਜੂੰ ਨਹੀਂ ਸਰਕੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਦੋਵਾਂ ਧਿਰਾਂ ਨੂੰ ਥਾਣੇ ਬੁਲਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਸਗੋਂ ਚੁੱਪ ਰਹਿ ਕੇ ਇਸ ਵਿਵਾਦ ਨੂੰ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦੀ ਵਜਾਏ ਹੋਰ ਉਲਝਾ ਦਿੱਤਾ। ਇਸ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਵਜੋਂ ਜਦੋਂ ਅੰਬੇਡਕਰ ਸੈਨਾ ਵਲੋਂ ਥਾਣਾ ਆਦਮਪੁਰ ਦਾ ਘਿਰਾਓ ਕੀਤਾ ਜਿਥੇ ਦੋ ਘੰਟੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਪਰ ਆਦਮਪੁਰ ਦੇ ਐਸ ਐਚ ਓ ਅਤੇ ਡੀ ਐਸ ਪੀ ਨੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕਰਨੀ ਵੀ ਮੁਨਾਸਿਬ ਨਹੀਂ ਸਮਝੀ ਤਾਂ ਆਖਰਕਾਰ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀ ਨਲਾਇਕੀ ਮਜਬੂਰਨ ਰੋਡ ਜਾਮ ਕਰਨਾ ਪਿਆ ਪਰ ਇਕ ਸਾਈਡ ਜਲਦੀ ਰੱਖੀ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਐਂਬੂਲੈਂਸ, ਏਅਰਪੋਰਟ ਜਾਣ ਵਾਲੇ, ਬਰਾਤ ਅਤੇ ਮਕਾਣ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਯਾਤਰੀਆਂ ਨੂੰ ਪਹਿਲ ਦੇ ਆਧਾਰ ਤੇ ਲੰਘਾਇਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਜ਼ੋ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨੀ ਨਾ ਹੋ ਸਕੇ। ਇਸ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵਲੋਂ ਅੰਬੇਡਕਰ ਸੈਨਾ ਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਉਪਰੰਤ ਪਰਚਾ ਦਰਜ਼ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। 

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਕਈ ਵਾਰ ਵੱਖ ਵੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵਲੋਂ ਆਦਮਪੁਰ ਬੰਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਪਰ ਕਿਸੇ ਤੇ ਵੀ ਕੋਈ ਪਰਚਾ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਇਸ ਦੇਸ਼ ਅੰਦਰ ਦੋ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕਾਨੂੰਨ ਕਿਉਂ? ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਬਲਵਿੰਦਰ ਬੁੱਗਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਮਸਲੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਉੱਚ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵਲੋਂ ਦੋਵਾਂ ਧਿਰਾਂ ਦੀ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਦੋਨਾਂ ਧਿਰਾਂ ਦੇ ਮੱਤਭੇਦ ਦੂਰ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਅਤੇ ਕੁਝ ਸ਼ਰਤਾਂ ਅਧਿਨ ਰਾਜ਼ੀਨਾਮਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਦੂਸਰੀ ਧਿਰ ਵਲੋਂ ਪੂਰਾ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਇਸ ਕਰਕੇ ਕੀਤੇ ਗਏ ਰਾਜ਼ੀਨਾਮੇ ਨੂੰ ਅੰਬੇਡਕਰ ਸੈਨਾ ਵਲੋਂ ਰਾਜ਼ੀਨਾਮਾ ਰੱਦ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਆਦਿ ਵਾਸੀ ਗੁਰੂ ਗਿਆਨ ਨਾਥ ਪੂਰਨ ਸੰਘਰਸ਼ ਦੱਲ ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕਿ ਤਿਰਥ ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜੁਗਿੰਦਰ ਮਾਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਦਲਿਤ ਭਾਈਚਾਰੇ ਖਿਲਾਫ ਪਰਚਾ ਦਰਜ਼ ਕਰਕੇ ਦਲਿਤ ਭਾਈਚਾਰੇ ਨਾਲ ਵਿਤਕਰਾ ਕੀਤਾ ਹੈ ਇਸ ਦਾ ਸਮੂਹ ਭਾਈਚਾਰੇ ਵਲੋ ਡਟਵਾਂ ਵਿਰੋਧ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਅਤੇ ਇੱਕ ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਐਸ ਐਸ ਪੀ ਜਲੰਧਰ ਦਾ ਘਿਰਾਓ ਕਰਾਂਗੇ। ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਢੁੱਕਵੀਂ ਕਾਰਵਾਈ ਨਾ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਕੇ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦੀ ਕਾਲ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਜਿਸ ਦੀ ਜੁਮੇਵਾਰੀ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀ ਹੋਵੇਗੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਬਲਵੀਰ ਸਿੱਧੂ ਪ੍ਰਧਾਨ ਆਦਮਪੁਰ, ਸ਼ਹਿਰੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ਼ਿਵ ਕੁਮਾਰ ਗੋਰਾ, ਬਾਬਾ ਮੁਕੇਸ਼ ਦਾਸ ਜੀ, ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਦੀਪ ਮਾਨ, ਦਿਲਬਰ ਬੁੱਟਰ, ਪਰਮਜੀਤ ਪੰਮੀ, ਰਾਮੂ, ਮਨਜੀਤ , ਗੁਰਮੇਲ ਸਿੰਘ ਭੋਲਾ, ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਰਾਜੂ, ਦਵਿੰਦਰ ਚੁੰਬਰ, ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਆਦਿ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

  • पंजाबः पुलिस ने 51 किलो हेरोइन सहित 370 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार

    पंजाबः पुलिस ने 51 किलो हेरोइन सहित 370 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण : पंजाब के सीएम भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब पुलिस ने राज्य में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। गुजरात और महाराष्ट्र के समुद्री बंदरगाह भारत में नशो की तस्करी का नया रास्ता बन गए हैं। पंजाब पुलिस ने पिछले दो महीनों में गुजरात और महाराष्ट्र के समुद्री बंदरगाहों से तस्करी कर लाई गई 185.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) मुख्यालय सुखचैन सिंह गिल ने सोमवार को यहां बताया कि खेप पंजाब में पहुंचाई जानी थी।

    ताजी कार्रवाई में, एसबीएस नगर पुलिस ने रविवार को गुजरात के भुज से आ रहे एक ट्रक से 38 किलोग्राम हेरोइन बरामद की, जो कि जाहिर तौर पर गुजरात के समुद्री मार्ग से भारत की सीमाओं में दाखिल हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आईजीपी ने कहा कि यह बरामदगी पिछले सप्ताह राज्य में जब्त की गई 13.51 किलोग्राम हेरोइन के अलावा है, जिससे हेरोइन की साप्ताहिक संचयी मात्रा 51.51 किलोग्राम हो गई है।

    इससे पहले 12 जुलाई को गुजरात के साथ संयुक्त अभियान के दौरान पंजाब पुलिस ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर एक कंटेनर से 75 किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी, जबकि इसी तरह की कार्रवाई में महाराष्ट्र पुलिस के साथ 15 जुलाई को मुंबई में नाहवा शेवा पोर्ट से एक कंटेनर के जरिए 72.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी। ड्रग्स रिकवरी पर अपनी साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, आईजीपी ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में पंजाब पुलिस ने राज्य भर में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत 33 वाणिज्यिक सहित 283 एफआईआर दर्ज कर 370 ड्रग तस्करों, सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। 

    उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब पुलिस को नशों के खिलाफ पूरी आज़ादी देने के साथ-साथ सीमावर्ती राज्य पंजाब से नशों की बुराई को मिटाने के लिए व्यापक नशा-विरोधी अभियान चलाए गए हैं। पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन की खेप बरामद करने के अलावा 1.09 करोड़ रुपये की ड्रग मनी, 13 किलो अफीम, 12 किलो गांजा, 7 क्विंटल पोस्त और 1.36 लाख नशीली दवाओं की गोलियां, कैप्सूल, इंजेक्शन, शीशीयां समेत अन्य नशीले पदार्थ भी बरामद किए हैं। राज्य भर में नाजुक रास्तों पर नाकेबंदी करने के साथ-साथ नशा प्रभावित क्षेत्रों में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया गया। आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि 5 जुलाई 2022 को शुरू किए गए विशेष अभियान के बाद इस सप्ताह एनडीपीएस मामलों में 17 और भगौड़ों को गिरफ्तार किया गया, जिससे कुल गिरफ्तारियों की संख्या 247 हो गई है।

  • पंजाबः आंगनबाडी यूनियन की प्रधान का तेजधार हथियारों से कत्ल 

    पंजाबः आंगनबाडी यूनियन की प्रधान का तेजधार हथियारों से कत्ल 

    अमृतसरः जिलें में चोगावा के लोपोके के अंतर्गत बहिड़वाल गांव में आंगनबाडी यूनियन की प्रधान का एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक आंगनबाडी यूनियन की प्रधान की पहचान बीबी परमजीत कौर के रूप में हुई है। हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    उनके बेटे कुलदीप सिंह ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात उसकी मां घर पर अकेली थी। इसी दौरान अज्ञात लोग घर आए और उसकी मां को तेजधार हथियार से मार डाला और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • खुशखबरीः अब बिना पासपोर्ट के होंगे गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन

    खुशखबरीः अब बिना पासपोर्ट के होंगे गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन

    करतारपुरः केंद्र सरकार करतारपुर साहिब कॉरिडोर के मुख्य द्वार के पास 9 मीटर ऊंचा टावर बना रही है। भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने केंद्रीय योजना की पुष्टि की और बताया कि इस टावर में लोग वेनाकुलर से करतारपुर साहिब के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए पासपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस टावर से एक साथ 400 से 500 लोग दर्शन कर सकेंगे। टावर में बड़ी टीवी स्क्रीन की भी व्यवस्था होगी। टावर 6 महीने में बन कर तैयार हो जाएगा। 

    भारत से होगा दर्शन

    मिली जानकारी के मुताबिक, करतारपुर साहिब कॉरिडोर में बनाए गए आधुनिक किस्म के टर्मिनल का काम कई हिस्सों में किया जाना था। इस टर्मिनल के साथ ही सारे कॉरिडोर की डिजाइनिंग करते समय यह प्लान भी था कि यहां एक डीलक्स किस्म का डबल स्टोरी दर्शनीय स्थल बनाया जाए। जिससे संगत भारत की तरफ से भी गुरुनानक साहिब का दर्शन कर सकें।

    3 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से बनेगा दर्शनीय स्थल

    लगभग 3 करोड़ 22लाख रुपये की लागत से यह दर्शनीय स्थल बनेगा। नया दर्शन स्थल दो मंजिला होगा। जिसमें भारत की सीमा से पहली मंजिल से करतारपुर साहिब गुरुद्वारे का विहंगम दृश्य देखने के लिए 8.5 मीटर ऊंची इमारत होगी। 435 वर्ग मीटर में फैली यह गैलरी गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक में पैसेंजर टर्मिनल बिल्डिंग में बनेगी। जहां से तीर्थयात्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के दर्शन के लिए पाकिस्तान जाने के लिए गलियारे से निकलते हैं। 

    इस तरह की होंगी व्यवस्थाएं

    दर्शन स्थल की पहली मंजिल में एक वीआईपी व्यूइंग डेक के साथ एक सीसे से घिरा वातानुकूलित व्यूइंग डेक और डिजिटल स्क्रीन के साथ एक वीआईपी व्यूइंग लाउंज होगा। ग्राउंड फ्लोर पर एक कॉफी शॉप और एक स्मारिका की दुकान के साथ-साथ टायलेट भी होंगे। अगले महीने काम आवंटित होने के बाद इसे बनाने के लिए छह महीने की समय सीमा तय की गई है।