Blog
-

ई-केवाईसी, आधार सीडिंग व लैंड सीडिंग बारे बंगाणा में 2 से 7 फरवरी तक आयोजित होंगे शिविर
ऊना/सुशील पंडित : एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत लाभार्थियों की ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग, स्वयं पंजीकृत मामले व आधार सीडिंग के क्रियान्वयन बारे पटवारी, ग्राम पंचायत प्रधान व सचिव पंचायत स्तर पर शिविर लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की दैनिक रिपोर्ट निर्धारित प्रपत्र पर भेजने सुनिश्चित करें तथा शिवरों के पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की रिपोर्ट 10 फरवरी तक एसडीएम कार्यालय बंगाणा को भेजना सुनिश्चित करें।योगराज धीमान ने बताया कि बंगाणा तहसील के तहत 2 व 4 फरवरी को पटवार वृत्त बंगाणा के पंचायत भवन मुच्छाली में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार 2, 4 व 7 फरवरी को पंचायत भवन हटली में, 3 व 6 फरवरी को पंचायत भवन जसाणा में, 2 व 4 फरवरी को पटवार वृत्त अमजाई के पंचायत भवन डोहगी में, 3 व 6 फरवरी को पटवार वृत्त चराड़ा के पंचायत भवन सुकडियाल व करमाली में, 3 व 4 फरवरी को पटवार वृत्त डोलू के पंचायत भवन सिंहाणा में, 3 व 6 फरवरी को सरोह के पंचायत भवन चमियाड़ी, 3 व 6 फरवरी को थाना उपरला के पंचायत भवन पिपलू में, 3 व 6 फरवरी को पंचायत भवन मलांगड़ में, 2 व 6 फरवरी को पंचायत भवन तनोह व लठियाणाी में, 2 व 6 फरवरी को राजली वनियालां के पंचायत भवन लठियाणी में, 3 व 4 फरवरी को पंचायत भवन बुधान व ढियूंगली, 2 व 4 फरवरी को पंचायत घर धनेत व प्लाहटा में, 2, 4 व 7 फरवरी को वोहाना के पंचायत भवन धनेत में, 3 व 6 फरवरी को पंचायत घर डीहर में, 3 व 6 फरवरी को पंचायत भवन अरलू व करमाली में, 3 व 6 फरवरी को कोटला के पंचायत भवन धुंदला में, 2 व 7 फरवरी को उप तहसील जोल के वही पटवार वृत्त के पंचायत भवन खरियालता व जोल, खुरवाई के पंचायत भवन मोमन्यार, अमरोह के पंचायत भवन कठोह व पंचायत भवन अम्बेहड़ा धीरज तथा 2, 3,4,6 व 7 फरवरी को पटवार वृत्त टकोली के पंचायत भवन टकोली चैली, पटवार वृत्त बडूही के पंचायत भवन बडूही, पल्लियां व चैकी, पटवार वृत्त बडूहा के पंचायत भवन सोहारी, पंचायत भवन चैकी व ंपंचायत भवन सोहारी तथा बैरियां पटवार वृत्त के पंचायत भवन जोल व बैरियां में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।इसके अतिरिक्त 2 व 3 फरवरी को उपतहसील बीहडू कलां के पटवार वृत्त थानाकलां के पंचायत भवन थानाकलां में थानाकलां, छपरोह कलां व बुढवार, टीहरा, मंदली, मकरैड़ के पंचायत भवन थहड़ा, पंचायत भवन बोहरू तथा रायपुर में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। -

जयराम ठाकुर को सत्ती ने बाबा बाल जी आश्रम के वार्षिक कार्यक्रम का निमंत्रण दिया
ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज के नेतृत्व में होने वाले वार्षिक कार्यक्रम का निमंत्रण पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने दिया। सतपाल सिंह सत्ती ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज द्वारा 1 फरवरी से 13 फरवरी तक हर वर्ष आयोजित होने वाले वार्षिक कार्यक्रम के लिए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को विशेष रूप से निमंत्रण देने का न्योता पत्र दिया। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बाबा बाल जी महाराज द्वारा दिए गए निमंत्रण को स्वीकार किया है ।उन्होंने कहा कि वार्षिक कार्यक्रम में जयराम ठाकुर भाग लेंगे और श्री राधा कृष्ण मंदिर में माथा टेक बाबा बाबा जी महाराज का आशीर्वाद भी लेंगे। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज जिस प्रकार से धर्म को आगे बढ़ाते हुए लोगों को सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है, गाय की सेवा की प्रेरणा दी है, यह अपने आप में सबके लिए प्रेरणा है और हम सब सौभाग्यशाली हैं कि राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज का आशीर्वाद हम सबको मिल रहा है ।
-

पुलिस और गैंगस्टर में चली ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो
पटियालाः पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव के आदेशों पर आज पुलिस ने एक गैंगस्टर को काबू किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गैंगस्टर को काबू करने की कोशिश की तो उक्त गैंगस्टर ने पुलिस पर 4 से 5 गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने भी फायरिंग की। जिस दौरान एक गोली गैंगस्टर की टांग में लगी। जिसे उपचार के लिए राजिंदरा अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी पटियाला ने बताया एसपी डी अटवाल और डीएसपी डी रंधावा की अगुवाई में पुलिस टीम ने नाकाबंदी दौरान ब्रेजा कार में आ रहे एक गैंगस्टर को नाकाबंदी में तालाशी दौरान रोका। इस दौरान पुलिस ने गैंगस्टर की कार से तालाशी लेनी चाही तो उक्त गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर की टांग पर गोली लगने से वह घायल हो गया।

जिसे पटियाला पुलिस ने काबू कर लिया है। गैंगस्टर से पुलिस ने 2 पिस्टल बरामद की हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पवन नाम के गैंगस्टर को पुलिस टीम पिछले काफी समय से फॉलो कर रही थी, जोकि मध्य प्रदेश से हथियार मंगवा कर पटियाला में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहता था। पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर पवन क एस के गैंग के साथ लिंक था। आज पुलिस ने उसकी कोशिश को नाकाम करते हुए काबू कर लिया है।
-

दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्राः सिर्फ 53 सेकेंड के लिए उड़ान भरता है विमान
स्कॉटलैंडः आपने अब तक दुनिया की सबसे लंबी उड़ान वाली फ्लाइट के बारे में सुना होगा। भारत से अमेरिका या फिर यूरोप जाएं तो आपको कई घंटे तक फ्लाइट का सफर करना पड़ता है। यहां तक कि अगर आप दिल्ली से मुंबई भी फ्लाइट के जरिए जाएं तो भी आप को कम से कम डेढ़ से 2 घंटे का समय लगेगा। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि दुनिया में एक हवाई उड़ान इतनी ज्यादा छोटी है कि उसे टेक ऑफ के बाद गंतव्य तक पहुंच कर लैंड करने में मात्र 53 सेकेंड का समय लगता है तो आप क्या कहेंगे। सबसे बड़ी बात कि ये एक कमर्शियल उड़ान होती है और हर रोज कई यात्री इस फ्लाइट का सहारा लेकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं।
कहां होती है इतनी छोटी उड़ान
सीएनएन के अनुसार, करीब 53 सेकंड की यह उड़ान स्कॉटलैंड में होती है। दरअसल, स्कॉटलैंड के दो टापूओं के बीच ये हवाई जहाज उड़ान भरता है। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि इन दोनों के बीच कोई पुल नहीं है। इनके बीच का समुंदर इतना पथरीला है कि यहां नाव चलाना भी बहुत मुश्किल है। इस वजह से एक टापू से दूसरे टापू पर जाने के लिए यात्री इस हवाई जहाज का सहारा लेते हैं। इस फ्लाइट को लोगान एयर ऑपरेट करती है, जो पिछले 50 सालों से यहां सर्विस दे रही है।
कितना लगता है किराया
53 सेकंड की इस सबसे छोटी उड़ान के लिए हर रोज यात्रियों को लगभग 14 पाउंड खर्च करने पड़ते हैं। भारतीय रुपयों में अगर इसे कन्वर्ट किया जाए तो यह 1815 के आसपास आएगा। हालांकि, स्कॉटलैंड के हिसाब से यह किराया बेहद कम है। दरअसल, यहां की सरकार इन दोनों टापूओं पर रहने वाले लोगों को इस प्लेन किराए में सब्सिडी देती है, जिसकी वजह से इन लोगों को किराया कम देना पड़ता है। बता दें इन दोनों टापूओं पर लगभग 690 लोग रहते हैं।
क्या है इन टापुओं का नाम
इनमें से एक टापू का नाम है वेस्ट्रे और दूसरे टापू का नाम है पापा वेस्ट्रे। वेस्ट्रे में जहां 600 लोग रहते हैं। वही पापा वेस्ट्रे में करीब 90 लोग रहते हैं। जिस फ्लाइट से यह लोग यात्रा करते हैं, वह बहुत छोटी फ्लाइट है और इसमें एक बार में सिर्फ 8 लोग ही सवार हो सकते हैं। यहां रहने वाले लोगों का गुजारा ज्यादातर टूरिज्म से होता है। दुनियाभर से लोग इस छोटी उड़ान का हिस्सा भरने आते हैं। अगर आप भी इस छोटी उड़ान का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आपको इसके लिए स्कॉटलैंड जाना पड़ेगा।
-

पंजाब सहित विदेशों में बैठे लोग भी OM VISA पर करते हैं विश्वास, सुनें क्या कहते है लोग
जालंधर/वरुणः महानगर के बस स्टैंड स्थित OM VISA ट्रैवल एजेंट पर पंजाब के लोग ही नहीं अब विदेश में बैठे लोग भी भरोसा करने लगे है। OM VISA के दफ्तर में आए लोगों ने खुद साहिल भाटिया से बातचीत दौरान इस बात का खुलासा किया है। वीडियो में आप देख सकते है कि OM VISA के दफ्तर में आए कुछ लोगों से जब साहिल भाटिया ने बात की तो उन्होंने बताया कि हमें हमारे जानकारों से om visa के बारे में पता चला है।
जिसके बाद साहिल भाटिया ने लोगों द्वारा किए जा रहे भरोसे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि om visa द्वारा इतने सालों से की जा रही मेहनत रंग ला रही है। यही कारण है कि विदेश में बैठे लोग om visa पर विश्वास कर रहे है और पंजाब में बैठे लोगों से वीजा लगवाने के लिए दफ्तर का पता दे रहे है।
-

दरगाह की दीवार गिराए जाने के मामले में बैकफुट पर आया नगर निगम, देखें वीडियो
जालंधर, वरुण/हर्षः देश भगत यादगार हॉल के साथ स्थित दरगाह की जमीन पर बीते दिन वक्फ बोर्ड ने चारदीवारी की थी। जिसे देर रात में नगर निगम की ओर से डिच मशीन चलाकर गिरा दिया गया। इस मामला को लेकर आज सुबह डिप्टी कमिश्नर के साथ पंजाब वक्फ बोर्ड निगम कमिश्नर और मुस्लिम संगठन पंजाब की हाई लेवल मीटिंग हुई। जिसमें फैसला लिया गया कि दरगाह को हुए नुकसान की भरपाई निगम कमिश्नर तुरंत करेगा। उन्होंने भावना आहत होने पर लोगों से माफी भी मांगी। जमीन की मिल्कियत को लेकर दोनों पक्षों के कागजात की जांच पड़ताल बाद में होगी।
बता दें कि देर रात दीवार गिराए जाने को लेकर मुस्लिम संगठन पंजाब में निगम कमिश्नर के घर के सामने धरना दिया था। जिसके बाद डीसीपी जगमोहन ने विश्वास दिलाया था कि इस मामले को सुबह निगम कमिशनर से मिलकर हल कर लिया जाएगा और बनती कार्रवाई की जाएगी। मुस्लिम संगठन की ओर से हाईवे बंद किए जाने की कॉल देखते हुए आज सुबह से हाई लेवल मीटिंग की। जिसके बाद अब हाईवे बंद की कॉल को कैसिंल कर दिया गया।
-

स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले बंटी बबली गिरफ्तार, देखें वीडियो
चंडीगढ़ः सेक्टर 39 थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने एक ही दिन में दो स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले बंटी बबली पुलिस के हत्थे चढ़ चुकी है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए है। पकड़े गए दोनों रुपए की पहचान मुक्तसर निवासी 27 साल के विक्रम और 24 साल की रमन के रूप में हुई है।
इस बात की जानकारी देते हुए एसपी मृदुल ने बताया कि गत 28 जनवरी को सेक्टर 37/38 डिवाइडिंग रोड और 40/41 डिवाइडिंग रॉड पर बिना नंबर प्लेट पर स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस स्नैचिंग में अनूठी बात यह थी कि स्नैचिंग करने वाली महिला थी जिसके बाद सेक्टर 39 थाना प्रभारी इरम रिजवी और उनके नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और 3 दिनों में इस अनसुलझे मामले को सुलझा लिया गया है।
दोनों के पकड़े जाने के बाद पूछताछ में यह भी सामने आया है कि विक्रम और रमन पर एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज है पुलिस को इन दोनों के कब्जे से दो मोबाइल के साथ साथ चोरी की बाइक भी बरामद हुई है जिसे उन्होंने 19 जनवरी को चोरी की थी।
-

जेल वार्डन और बेटा नशा तस्करों सहित गिरफ्तार
फिरोजपुरः काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर ने आज जेल के अंदर नशीले पदार्थ की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। काउंटर इंटेलिजेंस ने नशा सप्लाई करने के मामले में जेल वार्डन, उसका बेटा और नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए काउंटर इंटेलिजेंस के एआईजी फिरोजपुर लखवीर सिंह ने बताया कि गिरोह के अन्य संपर्कों का पता लगाया जा रहा है।
-

Urban Estate में बाइक सवार लुटेरे टीचर का पर्स छीन हुए फरार, एक काबू
जालंधर/वरुणः महानगर में बेखौफ लुटेरे दिन-दिहाड़े लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि उन्हें पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा। वहीं ऐसा ही एक मामला अर्बन एस्टेट फेज टू में स्थित एमजीएन स्कूल से सामने आया है। जहां स्कूल के नजदीक बाइक सवार लुटेरे एक टीचर का पर्स छीनकर फरार हो गए। पीड़ित टीचर ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद जैसे ही बाइक सवार लुटेरे भागने लगे तो पीछे से आ रही कार ने लुटेरों की बाइक को टक्कर मार दी।

जिसके बाइक सवार लुटेरे गिर गए और शोर सुनकर इकट्ठी हुई भीड़ ने एक लुटेरे को काबू कर लिया। हालांकि दूसरा लुटेरा भागने में कामयाब हो गया। टीचर रुपिंदर कौर ने कहा कि उसका पर्स पकड़े गए लुटेरे से बरामद हो गया है। लोगों ने पकड़े गए लुटेरे को थाना 7 की पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि काबू किए गए लुटेरे ने नशा किया हुआ था।
-

शराब फैक्ट्री मामले में पंजाब सरकार को नोटिस जारी
चंडीगढ़: जीरा की मालब्रोस शराब फैक्टरी के मामले में हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया गया है। दरअसल, जीरा शराब फैक्टरी बंद करने की सीएम मान की घोषणा के खिलाफ कंपनी ने हाईकोर्ट का रुख किया था। इसी के चलते यह नोटिस फैक्ट्री द्वारा दायर की गए याचिका पर जारी किया गया है। याचिका में मांग की गई है कि फैक्ट्री में बनी इथेनॉल को बाहर निकालने का रास्ता दिया जाए।
फैक्ट्री द्वारा कहा गया है कि 8 लाख लीटर इथेनॉल फैक्ट्री में मौजूद है। इसका प्रदूषण से कोई लेना-देना नहीं है। अदालत ने सरकार को 13 फरवरी तक जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। फैक्ट्री के वकील पुनीत बाली ने फिर दोहराया कि फैक्ट्री बंद करने के कोई लिखित आदेश नहीं है और एनजीटी की रिपोर्ट फैक्ट्री के पक्ष में है।