Blog

  • Punjab News:  LPG टैंकर में आग लगने से हुआ धमाका, घरों में 100 से अधिक लोग झुलसे, देखें वीडियो 

    Punjab News:  LPG टैंकर में आग लगने से हुआ धमाका, घरों में 100 से अधिक लोग झुलसे, देखें वीडियो 

    होशियारपुर। जिले में देर रात एलपीजी टैंकर में आग लगने से धमाका हो गया। दरअसल, मंडियाला गांव के पास एक एलपीजी टैंकर के फटने से फैली गैस के कारण पूरा गांव आग की लपटों में बदल गया।

    अब तक इस हादसे में लगभग 100 लोगों के झुलस जाने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां आवागमन रोक दिया है और गांव के घरों में आग में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया जा रहा है।

    वहीं घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। हादसे के गवाह गुरमुख सिंह ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब टैंकर एक वाहन से टकराने के बाद पलट गया। जैसे ही टैंकर पलटा, उसमें धमाका हुआ, इसलिए लोगों को लगा कि बम धमाका हुआ है।

    लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही टैंकर से गैस लीक होने लगी। जैसे ही गैस ने पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया, एक घर में आग लगने से पूरा गांव आग की लपटों में तब्दील हो गया। सावधानी के तौर पर, होशियारपुर-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। झुलसे हुए लोगों को सरकारी अस्पताल ले जाया जा रहा है।

    घटना की सूचना मिलने पर कैबिनेट मंत्री रवजोत सिंह मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया। इस दौरान पीड़ितों के उपचार के लिए डॉक्टरों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह दुखदाई घटना है, इसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। वहीं हादसे के बाद गैस फैलने से लोग घरों को छोड़कर 3 से 4 किलोमीटर दूर डेरों में चले गए हैं। घटना में लोगों के हुए नुकसान का मुआवजा देने का कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया है।

  • Punjab News: नशा करते हुए सरपंच की वायरल वीडियो पर DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा करते हुए सरपंच की वायरल वीडियो पर DSP का आया बयान, देखें वीडियो

    मोगा: कस्बा कोटिसेखान के अधीन पड़ते गांव चिराग शाह वाला के सरपंच बिरसा सिंह की नशा करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सरपंच नशे का सेवन कर रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद सरपंच को सत्ता धारी पार्टी से भी जोड़े जाने की चर्चाएं हो रही हैं।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे

    इस मामले को लेकर धर्मकोट विधानसभा के डीएसपी रमनदीप सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि वायरल हो रही वीडियो करीब दो महीने पुरानी है। डीएसपी ने बताया कि सरपंच बिरसा सिंह ने स्वयं स्वीकार किया था कि वह नशे का सेवन करता है। इसके बाद मोगा पुलिस की ओर से उसे नशा छुड़ाने के लिए इलाज हेतु नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया गया है, जहां इस समय उसका इलाज जारी है।
  • Punjab News: चार्जिंग के दौरान Electronic Scooty में Blast, घर में लगी आग, देखें वीडियो

    Punjab News: चार्जिंग के दौरान Electronic Scooty में Blast, घर में लगी आग, देखें वीडियो

    मोगा: परवाना नगर गली नंबर 1 में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब घर में खड़ी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी चार्जिंग के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गई। ब्लास्ट के बाद लगी आग ने पलभर में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों ने पास में खड़ी एक बुलेट मोटरसाइकिल को भी जला डाला। मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश की और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

    सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड कर्मचारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें शाम करीब 4 बजे कॉल मिली थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्कूटी की चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी और बुलेट मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गईं और साथ ही घर की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए।

  • Ludhiana का जूता व्यापारी Prinkel अब खायेगा जेल की हवा, देखें वीडियो

    Ludhiana का जूता व्यापारी Prinkel अब खायेगा जेल की हवा, देखें वीडियो

    लुधियाना: इन्फ्लुएंसर और जूता कारोबारी गुरविंदर सिंह प्रिंकल को बीते दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। प्रिंकल को कोर्ट में पेशी के लिए पुलिस जब लेकर आई थी, तो माननीय जज के कमरे के बाहर ही भारी हंगामा शुरू हो गया था। दरअसल, एडवोकेट ने पुलिस की मौजूदगी में प्रिकंल को थप्पड़ जड़ दिया था। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

    आज प्रिंकल को माननीय अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अदालत के फैसले के बाद पीड़ित पक्ष ने इसे न्याय की दिशा में बड़ी जीत बताया है। एफआईआर दर्ज कराने वाले एडवोकेट गगनदीप सिंह ने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है, क्योंकि प्रिंकल ने माताओं और बहनों के साथ दुर्व्यवहार किया था। आज से उसकी जेल यात्रा शुरू हो गई है। वहीं जूता व्यवसायी हनी सेठी ने कहा कि प्रिंकल ने मेरे परिवार को बर्बाद कर दिया था। इसलिए यह देखकर संतोष है कि अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।

  • Haryana News: पुलिस ने 3.80 करोड़ की ऑनलाइन ठगी का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: पुलिस ने 3.80 करोड़ की ऑनलाइन ठगी का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 3 करोड़ 80 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का पर्दाफाश करते हुए उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। जांच अधिकारी संदीप मेहता ने बताया कि आरोपियों ने पंचकूला में एक फर्जी फर्म खोलकर करंट अकाउंट तैयार किया था। इसी खाते में 3.80 करोड़ रुपए जमा हुए थे।

    इसके बाद देशभर से इनके खिलाफ ठगी की शिकायतें आने लगीं। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों को दबोचा है। मेहता ने बताया कि यह एक संगठित गिरोह है जो साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देता है। रिमांड के दौरान आरोपियों को मुजफ्फरनगर ले जाकर ठगे गए पैसों की बरामदगी की जाएगी। इसके अलावा, गैंग के अन्य 3-4 सदस्यों की भी पहचान कर ली गई है जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

  • झूठी गारंटियों के नाम पर सत्ता हथियाना वालों के मुंह से वोट चोरी की बात बेशर्मी: जयराम ठाकुर

    झूठी गारंटियों के नाम पर सत्ता हथियाना वालों के मुंह से वोट चोरी की बात बेशर्मी: जयराम ठाकुर

    हिमाचल में वोट चोरी करने वाले सीएम को इस्तीफा देकर प्रदेश से मांगनी चाहिए माफी

    कांग्रेस को झूठी गारंटी के लिए मांगनी चाहिए प्रदेश से माफी और छोड़नी चाहिए सत्ता

    कांग्रेस मैं कितने गुट मुख्यमंत्री खुद देखें और गिने

    अपनी झूठी गारंटियों से ही खुद भाग रही है कांग्रेस की सुक्खू सरकार 

    गिने चुने विधानसभा क्षेत्रों पर ही सरकार का ध्यान, सत्ता और विपक्ष के विधायक 

    ऊना/सुशील पंडित: शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में वोट चोरी और जनादेश हथियाने का दोषी कांग्रेस है। प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार झूठी गारंटियों के द्वारा हिमाचल में वोट की चोरी की है और यहां की सत्ता हथियाई है। कांग्रेस नीत सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार को प्रदेश के लोगों के साथ किए गए इस छल के लिए माफी मांगनी चाहिए और मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस के नेताओं द्वारा वोट चोरी की बात करना अपनी बेशर्मी प्रदर्शित करने जैसा है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी के सामने कांग्रेस की असलियत सामनेआ गई। कांग्रेस के नेताओं द्वारा जमकर शक्ति प्रदर्शन किया गया। मंत्री महोदय को चाहिए कि इस शक्ति प्रदर्शन को देखें और स्वयं गिन लें की हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस कितने धड़ों में बटी हुई है और कांग्रेस कर क्या रही है।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि झूठी गारंटियां देकर सत्ता हथियाना, झूठी वादे करके लोगों का वोट ले लेना और सरकार बनने के बाद अपनी गारंटियों से साफ मुकर जाना वोटो की चोरी होती है, जनादेश हथियाना होता है और कांग्रेस इसमें ’मास्टर’ है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वोट चोरी का ज्वलंत उदाहरण है। जहां विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बड़े–बड़े नेताओं ने खुलेआम आकर दस गारंटियां दी। उसके बाद देश भर से कांग्रेस के प्रवक्ताओं की फौज और हिमाचल के छोटे–बड़े नेता गली चौराहे पर जाकर चीखते रहे और पहली कैबिनेट में ही से गारंटियों को लागू करने की कसमें खाते रहे। उसमें के नेताओं के गारंटियों को लेकर दिए गए बयान सुनकर आज हंसी आती है। गारंटियों को पूरा न करने के उनके आज के तर्क और बयान सुनकर तरस आता है कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाला व्यक्ति इतना बड़ा झूठ कैसे बोल सकता है। जिन गारंटियों के नाम पर कांग्रेस सत्ता में आई थी आज उनके नाम से भी भागती है। कांग्रेस के नेता, मुख्यमंत्री और मंत्री कई दफा अपनी ही गारंटियों से मुंह मोड़ चुके हैं। मुख्यमंत्री ने तो सदन के भीतर ही कह दिया था कि हमने एक लाख सरकारी रोजगार पहली कैबिनेट में देने का कोई वादा ही नहीं किया था। इसके अलावा कांग्रेस का  चुनावी घोषणा पत्र तो सुख की सरकार ने सत्ता में आने के बाद से कभी पलट कर भी नहीं देखा। इस तरीके के झूठे वादे करना जनता के विश्वास के साथ विश्वासघात है उनके वोट की साथ चोरी है। जनादेश को हथियाना है। लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान करना है। दुर्भाग्य से भारत के इतिहास की सबसे पुरानी पार्टी वोटों की चोरी में सिद्धहस्त है। हिमाचल प्रदेश के लोगों को 10 झूठी गारंटियां देकर उनके वोट चोरी करने के लिए कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

    गिने चुने विधानसभा क्षेत्रों पर ही सरकार का ध्यान, सत्ता और विपक्ष के विधायक

    जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के जरिए विकासात्मक परियोजनाएं हिमाचल प्रदेश को देती है लेकिन वर्तमान सरकार का गिने चुने विधानसभा क्षेत्र में ही  उन परियोजनाओं के डीपीआर स्वीकृत करवा रही है। बाकी विधानसभा क्षेत्र के विकास  को अनदेखा कर रही है। एक मुख्यमंत्री के रूप में इस तरीके से कार्य करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री के इस रवैए से हिमाचल के सत्तापक्ष के लोग भी त्रस्त हैं और विपक्ष के भी। सत्ता पक्ष के विधायक भी सदन में ही मुख्यमंत्री से आश्वाशन मांग रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि यही मौका है।

  • ऊना:पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार कैदी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    ऊना:पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार कैदी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    ऊना/सुशील पंडित: बनगढ जेल से एक कैदी को सोलन पेशी पर लेजाया गया था यहां से वापिस लौटते समय ऊना के मैहतपुर वैरियर के समीप कैदी पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था जिस की पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई थी।वह आज पुलिस के हत्थे चढ़ गया । निरीक्षक अंकुश डोगरा प्रभारी थाना मैहतपुर की अगुवाई में पुलिस टीम द्वारा जिला कांगडा के 53 मील बाजार के पास मन्दिर से  गिरफतार किया गया है । जिसे अदालत में पेश किया जायेगा।

    ज़िक्र जोग है कि एक विचाराधीन कैदी को सोलन में पेशी के बाद बनगढ़ स्थित जेल में वापिस लाया जा रहा था कि मैहतपुर में पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। नामजद कैदी पोक्सो एक्ट के तहत बनगढ जेल में बंद था।

    पुलिस कर्मियों ने कैदी गुलशन को आरटीओ बैरियर मैहतपुर के समीप नव्या पंजाबी ढाबा पर खाना खिलाया। खाना खिलाने के उपरांत कैदी गुलशन ने कहा कि उसे शौच लगी है जिस पर यह कैदी गुलशन को ढाबा से बाहर ले जाकर सड़क के किनारे खाली जगह पर शौच करवाने ले गया, इसी दौरान कैदी गुलशन शौच करने के बहाने अचानक चकमा देकर ढावा की पिछली तरफ झाडियों के जंगल की तरफ भाग गया ।

    पुलिस ने गुलशन पुत्र हुक्म चंद निवासी खोली, तहसील व जिला  कांगड़ा हाल कैदी जिला उप-कारागार वनगढ, के विरुद्ध 262 वीएनएस के तहत पुलिस थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर, फरार विचाराधीन कैदी की तलाश में टीमें लगाई थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

  • मंडी आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आईं ऊना की महिलाएं, प्रदान की 3.01 लाख की सहायता राशि

    मंडी आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आईं ऊना की महिलाएं, प्रदान की 3.01 लाख की सहायता राशि

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना ज़िले की महिलाओं ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए मंडी ज़िले की हालिया आपदा में प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए 3 लाख 1 हज़ार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की है।

    ज़िले के पांचों विकास खंडों के क्लस्टर स्तरीय संगठनों तथा विकास खंड कार्यालयों से जुड़े स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने स्तर पर अंशदान कर यह धनराशि एकत्र की है। उनकी ओर से शुक्रवार को परियोजना निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के.एल. वर्मा, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार और सी पी ओ संजय सांख्यान ने उपायुक्त कार्यालय ऊना में जाकर उपायुक्त जतिन लाल को उक्त राशि का चेक भेंट किया।

    उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह सहयोग न केवल प्रभावित परिवारों के लिए सहारा बनेगा, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा भी है। उन्होंने कहा कि यह प्रेरणादायक है कि स्वयं सहायता समूह और क्लस्टर स्तरीय संगठन आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्राप्त राशि को आगे उपायुक्त मंडी को भेजा जाएगा ताकि इसे आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचाया जा सके।

    उल्लेखनीय है कि अंशदान देने वाले क्लस्टर स्तरीय संगठनों में बंगाणा से हिम आंचल महिला व जमासनी माता, कुटलैहड़ एनआरएलएम, गगरेट से प्रयास और नई उड़ान, हरोली से एकता और यूनाइटेड, ऊना से अंबिका और राधा तथा अंब से संजीवनी क्लस्टर स्तरीय संगठन शामिल हैं। वहीं, विकास खंड कार्यालय अंब, ऊना और बंगाणा से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों ने भी अंशदान दिया है।

  • टीबी उन्मूलन की राह पर तेजी से अग्रसर ऊना जिला

    इस साल 200 पंचायतों को क्षय रोग मुक्त बनाने का लक्ष्य

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला टीबी उन्मूलन की राह पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। ‘टीबी मुक्त ऊना’ का लक्ष्य तय करते हुए इस वर्ष 200 पंचायतों को क्षय रोग मुक्त घोषित करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने ठोस पहल शुरू की है। इस उद्देश्य को साकार करने के लिए जिला क्षय रोग विभाग ने आधुनिक तकनीक, सशक्त योजनाओं और सामुदायिक भागीदारी को आधार बनाकर प्रयासों को गति दी है।

    जांच में नई गति
    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा बताते हैं कि वर्ष 2015 में जिले में प्रति लाख जनसंख्या पर केवल 655 लोगों की ही जांच हो पाती थी, जबकि 2025 तक इस संख्या को बढ़ाकर 5000 प्रति लाख करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में ज़िला ऊना के पांच अस्पतालों में अत्याधुनिक तकनीक की मदद से क्षय रोग की जांच की जा रही है।
    वे बताते हैं कि वर्ष 2024 में 29,176 संभावित रोगियों की जांच की गई, जिनमें 802 रोगी क्षय रोग से पीड़ित पाए गए। वहीं 31 जुलाई 2025 तक 15,271 संभावित रोगियों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 540 रोगियों की पुष्टि हुई है।  रोगियों की शीघ्र पहचान कर समयबद्ध उपचार और पोषण सहायता सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

    अब तक ज़िले की 105 पंचायतों को क्षय रोग मुक्त घोषित किया जा चुका है। इन पंचायतों को जिला स्तर पर महात्मा गांधी की कांस्य और चांदी की प्रतिमाओं से सम्मानित किया गया है। आने वाले समय में इस संख्या को बढ़ाकर 200 पंचायतों तक ले जाने का लक्ष्य है।

    100 दिनों का विशेष अभियान

    जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ विशाल ठाकुर बट्टे हैं कि जिले में इन दिनों 100 दिनों का विशेष क्षय रोग मुक्त अभियान भी चल रहा है। इस अभियान के तहत अब तक 51,665 एक्सरे किए जा चुके हैं और एक लाख से अधिक एक्सरे का लक्ष्य निर्धारित है। इसी अवधि में 81 नए क्षय रोगियों का पंजीकरण भी किया गया है।
    डॉ. विशाल ने बताया कि सभी रोगियों को निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1000 रुपये दिए जाते हैं, जबकि गंभीर श्रेणी के रोगियों को मुख्यमंत्री क्षय रोग निवारण योजना के तहत अतिरिक्त 1500 रुपये की सहायता भी प्रदान की जाती है।

    सामुदायिक भागीदारी है सफलता की कुंजी

    इस अभियान को सफल बनाने में प्रशासन भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उपायुक्त जतिन लाल का कहना है कि सामुदायिक भागीदारी और जन-जागरूकता ही इस मुहिम की सफलता की असली कुंजी है। स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और विभिन्न सामाजिक संगठनों को भी इस अभियान से जोड़ा गया है, ताकि सामूहिक प्रयासों से लक्ष्य हासिल किया जा सके।

  • आईटीआई पंडोगा में विभिन्न व्यवसायिक सीटों पर प्रवेश 30 अगस्त तक

    आईटीआई पंडोगा में विभिन्न व्यवसायिक सीटों पर प्रवेश 30 अगस्त तक

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पंडोगा में शैक्षणिक सत्र 2025-26/27 के लिए कुछ व्यवसायों में सीमित सीटें उपलब्ध हैं। संस्थान के प्रधानाचार्य बी.एस. ढिल्लों ने जानकारी दी है कि इच्छुक अभ्यर्थी ड्राफ्टसमैन मैकेनिकल, इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटेनेंस तथा फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी ट्रेड्स में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया 30 अगस्त तक जारी रहेगी। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, शुल्क तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। इच्छुक उम्मीदवार किसी भी कार्यदिवस में संस्थान में संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 94595-71561, 82195-88540, 98052-42536 व 94598-92168 पर सम्पर्क कर सकते हैं।