Haryana News: पुलिस ने 3.80 करोड़ की ऑनलाइन ठगी का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

पंचकूला: साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 3 करोड़ 80 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का पर्दाफाश करते हुए उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। जांच अधिकारी संदीप मेहता ने बताया कि आरोपियों ने पंचकूला में एक फर्जी फर्म खोलकर करंट अकाउंट तैयार किया था। इसी खाते में 3.80 करोड़ रुपए जमा हुए थे।

इसके बाद देशभर से इनके खिलाफ ठगी की शिकायतें आने लगीं। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों को दबोचा है। मेहता ने बताया कि यह एक संगठित गिरोह है जो साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देता है। रिमांड के दौरान आरोपियों को मुजफ्फरनगर ले जाकर ठगे गए पैसों की बरामदगी की जाएगी। इसके अलावा, गैंग के अन्य 3-4 सदस्यों की भी पहचान कर ली गई है जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *