यह पूरी घटना नज़दीकी लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक मोबाइल फोन छीनकर भागते समय लोगों के शोर मचाने पर गली में खड़े मुकंद सिंह ने बहादुरी दिखाते दोनों लुटेरों को रोकने की कोशिश की। तभी तेज रफ़्तार मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे लुटेरों ने उन पर बाइक चढ़ा दी। हादसे में उनका पैर टूट गया और उन्हें इलाज के लिए मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर एक लुटेरों को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस को सौंप दिया। जबकि दूसरा लुटेरा मोटरसाइकिल समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।#PunjabNews: Mobile छीनकर भाग रहे लुटेरों ने युवक को बाइक से कुचला news:https://t.co/iptLnn80BU pic.twitter.com/pqVbdgoC8r
— Encounter India (@Encounter_India) August 22, 2025
Blog
-

Punjab News: Mobile छीनकर भाग रहे लुटेरों ने युवक को बाइक से कुचला, देखें वीडियो
मोगाः आए दिन लूट और चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है। बेखौफ लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे है। एक ताजा मामला मोगा के धर्मकोट से है। जिसमें दिनदहाड़े मोबाइल छीनकर भाग रहे दो लुटेरों ने एक युवक को मोटरसाइकिल से कुचल दिया। -

Punjab News: मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने सभी विभागों को जारी किए ये निर्देश
चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने सभी विभागों के प्रमुख सचिवों और प्रबंधकीय सचिवों को चंडीगढ़ बुलाकर बैठक की। इसमें वित्त जुटाने, विभागों को बकाया भुगतान करने तथा केंद्र की योजनाओं का पैसा खजाने में जमा कराने के आदेश जारी किए गए। एक अधिकारी ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार केंद्र की किसी योजना में समय पर पैसा नहीं देती या देनदारी नहीं निपटाती है तो केंद्र सरकार माहवार मिलने वाली राशि रोक लेती है। इससे प्रदेश में कार्य प्रभावित होते हैं। प्रदेश के दस बोर्डों और निगमों के पास सरकार का 1045 करोड़ रुपये बकाया है।
अब सरकार इस राशि को वसूल करेगी। पंजाब पर इस समय 3.86 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है और इसके ऊपर हर साल 24 हजार करोड़ रुपये ब्याज के रूप में चुकाने पड़ रहे हैं। इस वर्ष 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के आधार पर मिलने वाली 2000 करोड़ रुपये की राशि में से कोई पैसा नहीं मिला। खर्च बढ़ने के साथ ही कर्ज में कटौती कर दी गई है, जिससे खजाने की स्थिति और खराब हो गई है। बैठक का सबसे प्रमुख एजेंडा खाली पड़ी सरकारी जमीनों का उपयोग ना होने का था।
शहरी विकास और हाउसिंग विभाग की सबसे महत्वपूर्ण लैंड पुलिंग नीति के विफल होने के बाद सरकार ने अब वित्त जुटाने के लिए ऑप्टिमम यूज ऑफ गवर्नेंस वेकेंट लैंड (ओयूजीवीएल) के तहत जमीन पुड्डा को सौंपने के आदेश दिए हैं ताकि इस जमीन को बेचकर वित्त जुटाया जा सके। हालांकि ये आदेश पहले भी जारी किए गए थे, लेकिन मुख्य सचिव ने तीन-चार दिनों में पूरी रिपोर्ट तैयार करके लाने को कहा है। इसके बाद अगले सप्ताह किसी भी दिन फिर ऐसी बैठक होगी। इसके अलावा मुख्य सचिव ने उन सभी विभागों को निर्देश दिए हैं, जिन्होंने अपनी योजनाओं के लिए अग्रिम में राशि निकाल ली है।
उदाहरण के लिए यदि किसी विभाग को किसी योजना के लिए हर महीने पैसा चाहिए तो वे खजाने में बिल लगाकर राशि निकाल लेते हैं, जो कई बार लंबे समय तक पड़ी रहती है। सूत्रों के अनुसार, मुख्य सचिव ने इस राशि को भी तुरंत वापस करने का निर्देश दिया है। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को केंद्र सरकार के रुके हुए पैसों को भी तुरंत जारी करने को कहा है। केंद्रीय योजनाओं के लिए विशेष आकलन प्राप्त करने हेतु केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को एसएनए छूने के तहत खाते खोलने का निर्देश दिया है। पंजाब के लिए 69 योजनाओं के लिए 142 स्टेट लिंक खाते खोलने थे, लेकिन 18 विभागों ने 65 खाते नहीं खोले, जिससे यह राशि नहीं मिल रही है।
सबसे अधिक बकाया विकास और पंचायत के दस, सामाजिक सुरक्षा विभाग के नौ, सामाजिक कल्याण और सशक्तिकरण विभाग के सात, स्थानीय सरकार विभाग ने छह और मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ने पांच खाते नहीं खोले। बाकी सभी विभागों के भी एक-दो या तीन खाते नहीं खोले। इतना ही नहीं, मुख्य सचिव ने विभागों को केंद्र की योजनाओं का पैसा लेने के लिए समय पर उपयोग प्रमाणपत्र (यूटीलीज़ेशन सर्टिफिकेट) देने को कहा ताकि अगली किश्तें जल्दी ली जा सकें। एक और महत्वपूर्ण एजेंडा भी इस बैठक में चर्चा में आया, जो परियोजनाओं के लिए जारी किए जाने वाले पैसे की परियोजना पूरी होने पर अंतिम भुगतान से संबंधित था।
-

YouTuber Elvish Yadav के घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आरोपी का किया एनकाउंटर
नई दिल्लीः गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग के मामले में शुक्रवार सुबह पुलिस ने आरोपी का एनकाउंटर करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान इशांत उर्फ ईशू गांधी के रूप में हुई है, जिस पर अपने साथी के साथ मिलकर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने का आरोप है। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :- ਐਲਵਿਸ਼ ਯਾਦਵ ਦੇ ਘਰ ਬਾਹਰ ਫਾਇਰਿੰਗ: ਫ਼ਰੀਦਾਬਾਦ ਤੋਂ ਮੁੱਖ ਆਰੋਪੀ ਕਾਬੂ Read in English:- Firing Outside Elvish Yadav’s House: Accused Held After Police Encounter in Faridabad जानकारी के मुताबिक, फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम को सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस को देखते ही आरोपी ने ऑटोमेटिक पिस्टल से पुलिस पार्टी पर आधा दर्जन से ज्यादा गोलियां दाग दीं। बता दें कि शूटर इशांत उर्फ इशू गांधी ने हाल ही में गुरुग्राम में स्थित यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग की थी। इस घटना के बाद से ही वह पुलिस के निशाने पर था। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच को उसकी तलाश थी। पुलिस अब उसके बाकी नेटवर्क और साजिशकर्ताओं की जानकारी जुटा रही है। इस हमले के बाद ‘भाऊ गैंग’ नामक एक समूह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से इसकी जिम्मेदारी ली थी। पोस्ट में लिखा गया था, “आज एल्विश यादव के घर पर जो गोलियां चलाई गईं, वे हमारी ओर से चलाई गईं थीं। उसने सट्टेबाजी ऐप्स को बढ़ावा देकर कई घर बर्बाद कर दिए हैं।” उन्होंने अन्य सोशल मीडिया हस्तियों को भी चेतावनी दी थी जो सट्टेबाजी को बढ़ावा देते हैं। एल्विश के पिता राम अवतार यादव ने बताया था कि उन्होंने सुबह लगभग 5:30 बजे गोलियों की आवाज सुनी और जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो गोलियां चल रही थीं। उन्होंने तुरंत सीसीटीवी फुटेज चेक किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के इस एनकाउंटर ने यह साबित कर दिया है कि अपराधी चाहे कितने भी शातिर क्यों न हों, कानून की लंबी बाहें उन तक पहुँच ही जाती हैं। -

Stock Market की तेजी पर लगी ब्रेक, 400 अंक से ज्यादा फिसला Sensex
बिजनेसः Stock Market में बीते 6 कारोबारी दिनों से जारी तेजी पर शुक्रवार को ब्रेक लगा गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स खुलने के साथ ही 400 अंक से ज्यादा फिसल गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी पिछले बंद के मुकाबले 127 अंक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में ICICI Bank, Axis Bank, Reliance जैसे शेयर गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे।
धीमी शुरुआत के बाद फिसलते गए इंडेक्स
बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स अपने पिछले कारोबारी बंद 82,000.71 की तुलना में गिरावट के साथ 81,951.48 के लेवल पर खुला और फिर कुछ ही मिनटों में ये 411 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ टूटकर 81,578 के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आया. सेंसेक्स की तरह ही एनएसई निफ्टी की भी चाल रही और ये अपने पिछले बंद 25,083.75 की तुलना में 25,064.15 पर खुलने के बाद फिसलता चला गया और 25000 के स्तर के नीचे आ गया। महज 10 मिनट के कारोबार के दौरान ही ये 127 अंकों की गिरावट लेकर 24,950 पर ट्रेड कर रहा था।शुक्रवार को बाजार में आई गिरावट के चलते कई दिग्गज कंपनियों के शेयर खुलने के साथ ही बिखर गए। इनमें लार्जकैप कैटेगरी में शामिल HCL Tech Share (1.50%), Asian Paints Share (1.25%) फिसलकर कारोबार कर रहा था, तो दूसरी ओर ITC, HDFC Bank, ICICI Bank, NTPC, Tata Steel और Reliance शेयर भी रेड जोन में ओपन हुए। शुरुआती कारोबार में जहां 1362 कंपनियों के शेयरों ने ग्रीन जोन में ओपनिंग की, तो वहीं 920 कंपनियों के स्टॉक्स गिरावट के साथ खुले. 151 शेयरों की स्थिति फ्लैट रही।
-

8.0 रही तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके
नई दिल्लीः साउथ अमेरिका में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 8.0 मापी गई है। भूकंप से जान एवं माल के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के ये झटके ड्रेक पैसेज के इलाके में दर्ज किए गए। ड्रेक पैसेज एक गहरा और चौड़ा समुद्री मार्ग है, जो दक्षिण-पश्चिमी अटलांटिक महासागर और दक्षिण-पूर्वी प्रशांत महासागर को जोड़ता है।
यूएसजीएस डेटा के मुताबिक, भूकंप 10.8 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया। बता दें कि धरती के अंदर सात टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेट आपस में टकराती हैं, रगड़ती हैं। एक-दूसरे के ऊपर चढ़ती या उनसे दूर जाती हैं, तब जमीन हिलने लगती है। इसे ही भूकंप कहते हैं। भूकंप को नापने के लिए रिक्टर पैमाने का इस्तेमाल करते हैं, जिसे रिक्टर मैग्नीट्यूड स्केल कहते हैं।
रिक्टर मैग्नीट्यूड स्केल 1 से 9 तक होती है। भूकंप की तीव्रता को उसके केंद्र यानी एपिसेंटर से नापा जाता है। यानी उस केंद्र से निकलने वाली ऊर्जा को इसी स्केल पर मापा जाता है। 1 यानी कम तीव्रता की ऊर्जा निकल रही है। 9 यानी सबसे ज्यादा। बेहद भयावह और तबाही वाली लहर, ये दूर जाते-जाते कमजोर होती जाती हैं। अगर रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 7 दिखती है तो उसके आसपास के 40 किलोमीटर के दायरे में तेज झटका होता है।
-

Punjab News: मशहूर कॉमेडियन डॉ. जसविंदर भल्ला का हुआ निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर, देखें वीडियो
मोहालीः पंजाब के मशहूर कॉमेडियन डॉ. जसविंदर भल्ला को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 65 वर्ष की उम्र में जसविंदर भल्ला का निधन हो गया। जसविंदर भल्ला के निधन पर मुख्यमंत्री भगवंत मान दुख प्रगट किया है। उन्होंने कहा कि चाचा चतर हमेशा पंजाबवासियों के दिलों में रहेंगे। दरअसल, दो दिन पहले देर रात उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उन्हें मोहाली में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। कल रात से उनकी तबीयत ज्यादा खराब थी। आज सुबह करीब चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
Read in English:- Punjabi Cinema Icon Dr. Jaswinder Bhalla Passes Away, Cremation on August 23
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :- ਪੰਜਾਬੀ ਕਲਾਕਾਰ ਜਸਵਿੰਦਰ ਭੱਲਾ ਦੀ ਬ੍ਰੇਨ ਸਟ੍ਰੋਕ ਨਾਲ ਹੋਈ ਮੌਤ – ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਮੇਤ ਕਈਆਂ ਨੇ ਦੁੱਖ ਕੀਤਾ ਸਾਂਝਾ!
परिवार के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार मोहाली में कल (23 अगस्त) दोपहर 1 बजे किया जाएगा। बताया जा रहा है कि भल्ला की बेटी दस दिन पहले ही यूरोप गई थी। पिता के निधन के बाद अब वह वापिस लौट रही हैं। आज शाम तक वह मोहाली पहुंच जाएंगी। जबकि बेटा घर पर ही है। जसविंदर भल्ला का जन्म 4 मई 1960 को लुधियाना के दोराहा में हुआ था। उन्होंने 1988 में “छणकाटा 88” से कॉमेडियन के रूप में करियर की शुरुआत की। इसके बाद फिल्म “दुल्ला भट्टी” में एक्टर बने।
जसविंदर भल्ला के दोस्त बाल मुकुंद शर्मा ने कहा कि यह घाटा कभी पूरा नहीं हो सकता। हमारा 40 साल पुराना साथ था। उन्होंने मुझे भाई का दर्जा दिया था। उन्होंने कभी यह महसूस नहीं होने दिया कि हम दो अलग माताओं से पैदा हुए हैं। वह पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के पितामह थे। वह करीब एक महीने से बीमार चल रहे थे। कॉमेडियन पम्मी ने कहा कि बड़े खुद की घड़ी है।
वह दिल और शुगर की बीमारी से पीड़ित थे, जिस वजह से उन्होंने काम से दूरी बना ली थी। उनका जाना पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के लिए कभी पूरी न होने वाली कमी है। जसविंदर भल्ला पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (PAU) में प्रोफेसर रहे। वे PAU के ब्रांड एंबेसडर भी बने और अपने कार्यकाल में विश्वविद्यालय की तकनीकों व साहित्य को किसानों तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। उनका पूरा फोकस कृषक समुदाय की सेवा और जागरूकता बढ़ाने पर रहा। जसविंदर भल्ला के निधन पर पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई।
-

आज का राशिफल 22 अगस्त, 2025
आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शुक्रवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 57 मिनट तक रहेगी , उसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 2 बजकर 35 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 17 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज श्राद्ध आदि की अमावस्या है।
मेष राशि:आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहने वाला है। आज आपके व्यापार में बेहतर सुधार आयेगा , जिससे आपका मन शांत रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रही अनबन आज समाप्त होगी, आपके परिवार में खुशियां बढ़ेगी। आज नर्सिंग कर रहे छात्रों को करियर में सफलता मिलेगी। आज आपके नए दोस्त बनेंगे, जिनसे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आज आपके लिए बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू देने के लिये काफी अच्छा समय चल रहा है। आज आपकी महत्वाकांक्षा को काफी बल मिलेगा।
वृषभ राशि:आज का दिन आपके परिवार के लिए खुशनुमा बना रहेगा। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है।इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए। पहले जिस व्यक्ति की आपने मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। आज परिवार के वरिष्ठ सदस्य आपकी तारीफ करेंगे, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज अध्यात्मिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिससे आपका मन शांत रहेगा।
मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप नया घर लेने का विचार कर सकते हैं और आपको किसी बिल्डर्स के माध्यम से जबरदस्त डील मिलेगी। आज आप घरेलू काम काज में जीवनसाथी का हाथ बटाएंगे। आज बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह सकते हैं, जिसके माध्यम से आपकी तरक्की होना तय है। आज आप कपड़े के व्यापार में बढ़िया मुनाफा कमायेंगे। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, जिससे आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
कर्क राशि:आज आप दिन की शुरुआत अच्छे मूड से करेंगे। आज किसी रुके काम को पूरा करने का सही समय है, इसमें आपको कलीग का सहयोग भी मिलेगा। इस राशि के सिविल इंजीनीयर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, आप किसी नए प्रोजेक्ट के ऊपर काम शुरू कर सकते हैं। आज आपकी जॉब की तलाश ख़त्म होगी और आपको अच्छी जॉब मिलने के योग हैं। आज आपका दाम्पत्य रिश्ता मजबूत बनेगा, परिवार के साथ अच्छा समय स्पेंड करेंगे। आज आपकी रुचि लेखन कार्य में रहेगी, बहुत दिनों बाद आप कुछ लिखने का प्रयास करेंगे।
सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा। आज आपकी मुलाक़ात किसी अजनबी से होगी, जिससे आप जीवन की नई सीख लेंगे। आज आपकी कड़ी मेहनत से दूसरे भी प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। दफ्तर में आज उच्चाधिकारियों की मदद से रूका काम पूरा हो जायेगा। आर्थिक मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स कॉलेज में कुछ नया सीखेंगे और पढ़ाई की तरफ झुकाव बढ़ेगा। आज आपको रोज की अपेक्षा व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा।
कन्या राशि:आज आपका दिन नई उमंग के साथ शुरू होने वाला है। आज आपकी सूझ-बूझ से किसी काम में सफलता हासिल होगी। आज आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्तिथि में सुधार आएगा। आज आप जीवनसाथी के लिए नई ज्वेलरी खरीद सकते हैं, आपके जीवन में आनंद बढ़ेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन अच्छा है, आज आपका मन शांत व संतुष्ट रहेगा। आज आपके घर में कोई शुभ कार्यक्रम का आयोजन होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
तुला राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज किसी बड़ी कंपनी से आपके लिए जॉब का ऑफर आ सकता है। आज परिवार में किसी सदस्य से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आज आपके घर में मेहमान आ सकते हैं, घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आज कारोबार में आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है, लेकिन जीवनसाथी की मदद से आपका काम आसान हो जायेगा। आज प्रॉपर्टी के कारोबार से आपको अच्छा ख़ासा फ़ायदा मिलने के संकेत हैं।
वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको किसी जरुरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है, अपना जरुरी सामान रखना न भूलें। आज आपके बिजनेस में अच्छा प्रॉफिट होगा। आज आप फ्रेंड्स के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आप कोई भी काम शुरू करने से पहले अपने बड़ों का आशीर्वाद जरुर लें। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार होगा, जिससे घर का वातावरण खुशहाल बनेगा।
धनु राशि:आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज आपको वर्क-फील्ड में सहयोगियों से मदद मिलेगी। इस राशि के घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स आज माता-पिता से मिल सकते हैं। आज आपकी सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज किसी काम को पूरा करने के लिए आपको शांत रहने की जरूरत है। आज परिवार से संबंधित किसी समस्या का असर आपके काम पर न हो, इस बात का ध्यान रखें। आज आप पूरे डेडीकेशन और मेहनत के साथ परिस्थिति को सुधारने में सफल होंगे।
मकर राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा। आज आप बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आज आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आज आपका मन मनोरंजन में लगेगा, आप थिएटर में मूवी देखने का प्लान कर सकते हैं। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आज आपके मन में कोई स्टोरी लिखने का भी विचार आ सकता है।
कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आज आप आलस्य का त्याग करके आगे बढेंगें, तो आपके लिए अच्छा होगा। आज राजनीतिक व्यक्तियों से मुलाकात आपकी लोकप्रियता को और बढ़ाएगी, साथ ही जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। आज आप शॉपिंग करने का मन बनायेंगे और अपनी बहन को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं जिससे उन्हें ख़ुशी मिलेगी। आज आप किसी जरुरी मीटिंग में शामिल होंगे और अपने विचारों को रखेंगे।
मीन राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको परिवार से खुशखबरी मिलेगी और ईश्वर की कृपा से आज आपके सभी काम सफल होंगे। आज आपको अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, जिससे आपका प्रोजेक्ट समय से पूरा हो जाये। आज आपकी किसी रिश्तेदार से फोन पर लम्बी बात हो सकती है, आपको कुछ नया सुनने को मिलेगा। आज आप ऑफिस के दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनायेंगें। आज आपको किसी बुजुर्ग महिला की सेवा करने का अवसर मिलेगा और इसे आप सौभाग्य के रूप में समझे।
-

Haryana News: IT Park पंचकूला में तीन फर्जी कॉल सेंटरों से 85 लोगों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो
हरियाणा: पुलिस ने साइबर अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसते हुए आईटी पार्क पंचकूला में संचालित तीन फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया। इस संयुक्त कार्रवाई में पंचकूला पुलिस और साइबर हरियाणा की टीमों ने छापेमारी कर 85 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने तीनों काल सेंटरों से 147 लैपटॉप, 140 मोबाइल फोन, 22 सीपीयू और 12 लाख 33 हजार रुपये नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ तीन अलग अलग केस दर्ज किए है।
पुलिस जांच में सामने आया कि कॉल सेंटर संगठित गिरोह की तरह कार्य कर विदेशों, खासकर अमेरिका और यूरोप के नागरिकों को शिकार बना रहे थे। डीजीपी हरियाणा शत्रुजीत कपूर ने इस सफलता पर टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह कार्रवाई हरियाणा पुलिस की साइबर अपराध के खिलाफ प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई जनता के बीच सुरक्षा और विश्वास की भावना को और मजबूत करती है। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि कॉल सेंटरों में अंग्रेज़ी बोलने में दक्ष कर्मचारी खुद को हेल्पडेस्क स्टाफ बताकर विदेशी नागरिकों को झांसा देते थे।
वे ओबामा वेलफेयर इनिशिएटिव जैसी फर्जी योजनाओं का हवाला देकर लोगों से उनका बैंकिंग और व्यक्तिगत डाटा हासिल करते थे। बाद में यह जानकारी अपराधियों को बेची जाती थी। साथ ही पीड़ितों को ऑनलाइन कूपन खरीदने के लिए मजबूर कर उनकी रकम को बिटकॉइन में बदलकर हवाला नेटवर्क के जरिये धन ऐंठा जाता था। हरियाणा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अजनबी कॉल, ईमेल या संदेश पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें या www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।
-

Punjab News: Guru Kashi University में पढ़ रहे जिम्बाब्वे छात्र की मौत, देखें वीडियो
बठिंडा: गुरु कांसि विश्वविद्यालय तलवंडी साबो में पढ़ाई कर रहे एक विदेशी छात्र जिम्बाब्वे की मौत हो गई है। छात्र को कुछ दिन पहले कैंपस में सिक्योरिटी गार्ड व अन्य लोगों द्वारा बेरहमी से पीटा गया था। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसे एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
एसपीडी ने बताया कि बीते दिन छात्र का किसी बात को लेकर सिक्योरिटी गार्ड से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि छात्र की निर्ममता से पिटाई कर दी गई। तलवंडी साबो थाना पुलिस ने इस मामले में चार नामजद और तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे थे।
-

Faridkot के SBI में हुए फ्रॉड मामले में Bank ने लौटाने शुरू किए पैसे, देखें वीडियो
पहले चरण में 6 खाताधारकों को लौटाए 25 लाख
फ़रीदकोट: कस्बा सादिक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ब्रांच में हुए करोड़ों रुपए के फ्रॉड मामले में अब बैंक ने ग्राहकों के पैसे लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ब्रांच मैनेजर शुशांत कुमार ने बताया कि पहले चरण में 6 ग्राहकों के खातों में करीब 25 लाख रुपए जमा कर दिए गए हैं। बैंक ने भरोसा दिलाया है कि 90 दिनों के भीतर सभी पीड़ित ग्राहकों की राशि ब्याज सहित लौटा दी जाएगी।
एक पीड़ित महिला ने बताया कि मेरी और मेरे पति की 8 लाख की एफडी उड़ा दी गई थी। हमें उम्मीद ही नहीं थी कि पैसा कभी लौटेगा, लेकिन बैंक ने वादा निभाया। बता दे कि कुछ महीने पहले SBI सादिक ब्रांच के एक कर्मचारी ने ग्राहकों के खातों से छेड़छाड़ कर करोड़ों रुपए निकाल लिए थे और फरार हो गया था। फ्रॉड का खुलासा होने के बाद प्रभावित ग्रामीणों ने बैंक के बाहर धरना और रोष प्रदर्शन किया था।
इसके बाद बैंक के उच्च अधिकारियों ने लिखित शिकायतें लेकर भरोसा दिलाया था कि 90 दिनों में सभी का पैसा ब्याज सहित लौटाया जाएगा, जिसकी शिकायत बैंक के मैनेजर ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया था।