Blog

  • 2 अगस्त तक School-College रहेंगे बंद, आदेश जारी

    2 अगस्त तक School-College रहेंगे बंद, आदेश जारी

    मेरठः सावन का महीना शुरू हो चुका है। ऐसे में शिवालयों में काफी भीड़ उमड़ी हुई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए शिवालयों में पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कावड़ यात्रा की भी शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में यात्रा को लेकर मुख्य मार्गों पर पुलिस सख्त है और कांवड़ियों को दिक्कत न हो इसलिए चौकसी बरती जा रही है। इसी बीच मेरठ जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।

    मेरठ जिले में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है। मेरठ जिलाधिकारी दीपक मीणा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिले के सभी स्कूल और कॉलेज को 2 अगस्त तक बंद करने के आदेश दिए हैं। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और कॉलेज, सरकारी और प्राइवेट के सभी स्कूल बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने इस दौरान स्कूल खोला तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

    दरअसल, स्कूल और कॉलेज की जब छुट्टी होती है तो शहर में जाम की स्थिति भयंकर पैदा हो जाती है। स्कूली बस और वाहन की वजह से मार्ग पर चलना काफी कठिन हो जाता है। पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। जो लोग गाड़ी के साथ सफर करते हैं वो तो घंटों जाम में फंसे रहते हैं। जाम की समस्या को देखते हुए मेरठ के डीएम दीपक मीणा ने ये फैसला लिया है।

  • Punjab : मामूली बात को लेकर युवक का कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab : मामूली बात को लेकर युवक का कत्ल, देखें वीडियो

    मोगा : जीरा रोड पर सुबह एक युवक के कत्ल का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कमलजीत और अमित किराए के कमरे में रह रहे थे। आज सुबह दोनों में कुछ बात को लेकर बहस शुरु हो गई। कहासुनी हुई। कमलजीत ने अमित का कत्ल कर दिया। अमित कुछ ही दिन पहले यहां पर किराए के क्वार्टर में रहने आया था। अमित यू पी का रहने वाला है और इसकी उम्र 27 से 30 साल की है।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कारवाई शुरू कर दी है। वही क्वार्टर के मालिक ने बताया की अमित कुमार कुछ दिन पहले ही यहां पर क्वाटर में रहने के लिए आया था उनके यहां 12 क्वाटर है, जो किराए पर देते है। हमने उनके आधार कार्ड ओर प्रूफ लिए हुए है। अमित यू पी के मुज्जफर नगर का रहने वाला है और कमल भी यही रहता था।

    इनका कुछ आपसी झगड़ा हो गया, झगड़ा इतना बढ़ गया कि कमलजीत ने अमित का कत्ल कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अगली कारवाई कर रही है। वही मौके पर पहुंचे डीएसपी वरिंदर सिंह ने बताया की कार्रवाही की जा रही है। अमित यूपी का रहने वाला है और इनका कुछ आपसी झगड़ा हुआ था और कमल ने अमित का कत्ल कर दिया। पुलिस ने बताया कि ब्यान दर्ज कर आगे की कार्रवाही की जा रही है।

  • Jalandhar: बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली लोगों को राहत, देखें वीडियो

    Jalandhar: बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली लोगों को राहत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में सुबह 9 बजे ही अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। इस दौरान आसमान में काले बादलों के साथ चली ठंडी हवा से लोगों ने राहत की सांस ली। दरअसल, पिछले कुछ दिन से उमस भरी गर्मी से लोग काफी परेशान थे। वहीं इस गर्मी से हो रही बीमारियों के चलते डॉक्टरों की चांदी हो रही थी। आज सुबह से जालंधर और अमृतसर में हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

    वहीं लुधियाना में भी आज सुबह से बादल छाए हुए है और ठंडी हवाएं चल रही है। हालांकि, जालंधर, कपूरथला, मोगा, फिरोजपुर व लुधियाना में 12 बजे तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार कल यानी रविवार को पठानकोट और होशियारपुर में बारिश की प्रबल संभावना है, जबकि माझा और दोआबा के अन्य जिलों में बारिश की 50 फीसदी संभावना है।

    मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार कल लुधियाना में 29.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा पटियाला में 3.9 और अमृतसर में 0.7 मिमी बारिश हुई। जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में सूखे की स्थिति रही। जिसके कारण पंजाब के फरीदकोट में तापमान 40.3 डिग्री दर्ज किया गया। IMD की ओर से आज किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं है। लेकिन, हिमाचल प्रदेश से सटे इलाकों में बारिश की संभावना 25 से 50% तक बनी हुई है।

  • Jalandhar: श्मशानघाट में पेड़ से लटका मिला शव

    Jalandhar: श्मशानघाट में पेड़ से लटका मिला शव

    गोरायाः थाना नूरमहल के अधीन आते गांव पासला जिला जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां श्मशानघाट आज अल सुबह पेड़ के साथ लटकता हुआ शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान सुखविंदर पाल पुत्र तरसेम लाल निवासी गांव पासला के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

    वहीं मौके पर पहुंचे नूरमहल थाने के एसएचओ वरिंदर पाल ने बताया कि तालाशी दौरान मृतक के पर्स से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। एसएचओ उन्होंने बताया कि मृतक सुखविंदर पाल की उम्र लगभग 50 वर्ष थी और वह पिछले 20 वर्षों से अपने परिवार के साथ गांव बहराम में रहता था। थाना प्रभारी ने कहा कि शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं मृतक के परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

  • बच्ची पर गिरी हाईटेंशन तार, बचाने गई मां की भी मौत

    बच्ची पर गिरी हाईटेंशन तार, बचाने गई मां की भी मौत

    यूपीः राज्य के बरेली इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। इस घटना में करंट लगने से एक बच्ची ओर उसकी मां की जान चली गई। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को एक हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया जिससे मां-बेटी की मौत हो गई।

    जानकारी के मुताबिक औरत और उनकी बेटी गांव में अपने रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। दोपहर लगभग 1 बजे, वो घर की छत पर गए, तभी एक हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर बच्ची के पैर पर गिर गई, अपनी बेटी को बचाने की कोशिश में मां भी बिजली के तार के संपर्क में आ गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

    इस घटना के बाद गांव वालों में बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटवाने की मांग की है।

  • Jalandhar: Homework न करने पर बच्चों को बेरहमी से टीचर ने पीटा, Hospital में भर्ती

    Jalandhar: Homework न करने पर बच्चों को बेरहमी से टीचर ने पीटा, Hospital में भर्ती

    फिल्लौर: शहर के नजदीकी गांव लसाड़ा के सरकारी प्राइमरी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां टीचर द्वारा बच्चों पर थर्ड डिग्री इस्तेमाल करने के परिजनों ने आरोप लगाए है। परिजनों और बच्चों का आरोप है कि होमवर्क न पूरा करने पर टीचर द्वारा थप्पड़ मारे गए और डंडों से पीटा गया। इस घटना में 8 वर्षीय और 10 वर्षीय बच्चे शामिल है। वहीं इस घटना में एक बच्ची की हालत खराब होने के चलते उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा हैकि इस घटना के बाद बच्चे स्कूल जाने से कतरा रहे है।

    परिजनों का आरोप है कि रोजाना रोते हुए बच्चे स्कूल जा रहे थे। परिजनों का आरोप है कि वह पिछले एक सप्ताह से जैसे ही वे बच्चों को हंसते हुए स्कूल छोड़ने जाते थे तो स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर आते हुए बच्चे पूरी तरह से मायूस होते थे। स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले 10 साल के बच्चे का आरोप है कि सलाड़ा प्राइमरी स्कूल में ना केवल बच्चों को मैडमें गुस्सा होने पर थप्पड़ मारती हैं बल्कि अक्सर ही उन्हें सजा के तौर पर डंडे भी मारे जाते हैं। बच्चे के पिता रोहित कुमार और माता रीटा ने आरोप लगाए है कि उनके घर 3 लड़कियां हैं।

    बड़ी लड़की जो तीसरी कक्षा में पढ़ती है, उससे छोटी पहली में है व तीसरी लड़की को वह मजदूरी करते वक्त अपनी गोद में साथ लेकर चली जाती है। आज जैसे ही वह रात्रि को मेहनत मजदूरी कर अपने घर पर लौटी तो उनकी बड़ी बेटी बेसुध पड़ी थी। उसने उसे उठाया तो देखा कि उसकी आंख और गाल पर डंडों के मारने के निशान थे। उनकी बेटी ने बताया कि स्कूल की मैडम ने उसे होमवर्क करने पर बुरी तरह से पीटा। तो उन्होंने देर रात्रि साढ़े 9 बजे उन्होंने अपनी बेटी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डाक्टरों के मुताबिक बच्चे के गाल पर जहां उंगलियों के निशान हैं, वहीं उसके आंख के ऊपर डंडे से भी मारने के निशान हैं।

  • Birthday मनाकर लौट रहे दोस्तों के साथ हुआ हादसा, एक की मौत, 5 घायल,

    Birthday मनाकर लौट रहे दोस्तों के साथ हुआ हादसा, एक की मौत, 5 घायल,

    शाजापुरः शहर में जनपद पंचायत कार्यालय के पास एबी रोड पर शुक्रवार रात को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक कार डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार चालक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कमल(36) पुत्र रामचरण के तौर पर हुई है। वहीं सवार पांच युवक घायल हो गए। जिनमें से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    हादसे में महेश पुत्र शंकर लाल उम्र 25 वर्ष, ओमप्रकाश पुत्र मदन लाल, विराज पुत्र कनीराम और सचिन पुत्र चंदर लाल भी घायल हुए हैं। हादसे के शिकार सभी लोग राजगढ़ जिले के ग्राम मंडावर के निवासी हैं। वह शाजापुर में दोस्त का जन्मदिन मनाने गए थे। जबकि कार में सवार राजू पुत्र मदनलाल (26 साल) गंभीर घायल है।

  • Jalandhar: 10वीं कक्षा के छात्र की हुई मौत

    Jalandhar: 10वीं कक्षा के छात्र की हुई मौत

    जालंधर, ENS: शाहकोट के गांव कोटला में छात्र के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार सूरज मल्ल में 10वीं कक्षा के विद्यार्थी ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त की है। मृतक की पहचान 16 वर्षीय जसप्रीत सिंह कालू (16) पुत्र पास सिंह वासी कोटला सूरज मल्ल, शाहकोट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान जसप्रीत सिंह घर में अकेला था और बाकी परिजन नजदीकी गांव में मेले पर गए हुए थे। इस दौरान जब 4 बजे के करीब मृत की बहन घर आई तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

    उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की पर नहीं खुला। फिर उसने नजदीक रहते रिश्तेदारों को बुलाया, जिन्होंने दरवाजा खोला तो अंदर जसप्रीत सिंह कालू गार्डर के साथ लगाए फंदे से लटक रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने जसप्रीत को सरकारी अस्पताल शाहकोट में पहुंचाया, यहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद जसप्रीत को मृतक घोषित कर दिया। थाना प्रभारी शाहकोट अमन सैनी ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा | दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की माता जसविन्द्र कौर के बयानों पर 184 की कार्रवाई की गई है।

  • PG में रह रही युवती की चाकू से गोदकर हत्या, देखें CCTV

    PG में रह रही युवती की चाकू से गोदकर हत्या, देखें CCTV

    नई दिल्ली :  बेंगलुरु के कोरमंगला के एक पीजी हॉस्टल में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। कर्नाटक के बेंगलुरु में बिहार की एक 24 साल की  युवती की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान कृति कुमारी निवासी बिहार के तौर पर हुई है।   पुलिस के मुताबिक बेंगलुरु के कोरमंगला में एक पीजी में 24 साल की युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मृतका एक निजी कंपनी में काम करती थी और कोरमंगला में वीआर लेआउट में एक आवास में रह रही थी। शुरुआती जांच में पता चला कि हत्यारा मध्य प्रदेश के भोपाल का मूल निवासी अभिषेक था।

    अभिषेक कृति कुमारी की दोस्त और सहकर्मी के साथ रिलेशनशिप में था। अभिषेक की गर्लफ्रेंड महाराष्ट्र की रहने वाली थी। अभिषेक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए पीजी में आता-जाता रहता था। हालांकि हाल ही में दोनों के बीच रिश्ते खराब हो गए थे और पीड़िता और उसकी सहेली ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी थी। कुछ समय पहले अभिषेक पीजी में आया और उसने हंगामा किया, जिसके बाद कृति ने अपनी सहेली को नए पीजी में शिफ्ट करने में मदद की और दोनों ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया।  इससे गुस्साए अभिषेक ने रात को पीजी में आकर जहां कृति कुमारी रह रही थी।

    वहां उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस को हत्या का सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसके आधार पर जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में अभिषेक हाथ में प्लास्टिक का थैला पकड़े कृति के कमरे की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके तुरंत बाद, अभिषेक उसे बाहर खींचता हुआ दिखाई देता है और कृति उसके चंगुल से छूटने के लिए कोशिश करती हुई दिख रही है। अभिषेक एक हाथ में चाकू पकड़े हुए था, इसके बाद कृति की गर्दन पकड़ लेता है और चाकू से उसका गला रेत देता है।

  • Punjab: कुत्तों का कहर, कई लोगों को बुरी तरह काटा, एक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab: कुत्तों का कहर, कई लोगों को बुरी तरह काटा, एक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    खरड़ः रोज़ाना कुत्तों के काटने के कई मामले सामने आते हैं। हालांकि इन मामलों के बाद डॉग पॉलिसी लागू कर दी गई थी लेकिन इस यह पॉलिसी लागू होने के बाद भी कुत्तों का आतंक कम नहीं हुआ है। ताज़ा मामला खरड़ से सामने आया है, जहां पर आवारा कुत्ते द्वारा 15 के करीब लोगों को काटा ओर उन्हें गंभीर ज़ख्मी कर दिया।

    यह घटना शाम 6 बजे की बताई जा रही है। बच्चे घर के बाहर सड़क पर खेल रहे थे, तबी एक आवारा कुत्ते ने आकर बच्चों बर हमला कर दिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकार आस पास के लोगों ने उन्हैं बचाने की कोशिश की लेकिन कुत्ते ने उन्हैं भी काट लिया, जिन्हें पास के सिवल हसप्ताल में इलाज के लिए लाया गया।

    इस मामले में डाक्टर ने बताया की उनके आप आज 5 लोग एसे आए हैं जिन्हैं कुत्तों ने काटा है। जिनमें से बच्चों सहित महिलाएं भी शामिल है। उन्होंने बताया की इन मरीज़ों में एक मरीज़ की हालत गंभीर है, जिसे कुत्ते ने सिर ओर आंख पर काटा है। जिसे उन्हैं दूसरे हस्पताम में रैफर कर दिया है।

    इस घटना से पहले भी कई एसे मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें आवारा कुत्तों द्वारा बच्चों को काटा उनकी मौत जाती है। लेकिन अभी तक इन आवारा कुत्तों के मामले में सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।