Blog

  • पंजाबः नहर से नौजवान का शव बरामद, देखें वीडियो

    पंजाबः नहर से नौजवान का शव बरामद, देखें वीडियो

    मोगा। गांव लगेंआना के नहर में से एक नौजवान का शव बरामद होना का मामला सामने आया है। पुलिस को पीसीआर कि ओर से मिली सूचना के बाद नथुवाला पुलिस ने समाज सेवा सोसायटी के सहयोग से शव को नहर से निकाल कर सिविल अस्पताल में 72 घंटे पहचान के लिए रखावा दिया है। पुलिस ने मौके पर छानबीन की तो पता चला नौजवान की उम्र तकरीबन 25/,30 साल की लग रही थी। जिसकी एक बाजू पर सिद्धू मुसे वाले का टैटू बनाया हुआ था। 

    वहीं, पुलिस ने बताया कि हमें जांच में पता चला है यह मृतक नौजवान सुखदेव सिंह सुखा  s/o सुलख्खन सिंह गांव चड़िक का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि दिमागी तौर पर अपसेट होने के कारण घर से चला गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार वालों को सौंप दिया है।

  • Punjab : करोड़ों की हेरोइन, 2 पिस्तौल, 45 जिंदा कारतूस व 8 वाहन सहित लाखों की ड्रग मनी जब्त

    Punjab : करोड़ों की हेरोइन, 2 पिस्तौल, 45 जिंदा कारतूस व 8 वाहन सहित लाखों की ड्रग मनी जब्त

    अमृतसर। कमिश्नरेट पुलिस ने कार्यवाई करते हुए अवैध हथियारों की तस्करी और मादक पदार्थ आतंकवाद के हवाला रैकेट का भंडाफोड़ किया गया। रैकेट कै भंडाफोड़ करते हुए 04 किलो 10 ग्राम हेरोइन, 29,17,000 रुपये (हवाला + ड्रग मनी), 02 पिस्तौल, 45 जिंदा कारतूस और 08 वाहन जब्त किए गए हैं। 

    पकड़े गये आरोपियों की जगन्नाथ सिंह (उम्र 40 वर्ष) निवासी दिल्ली, राज कुमार (उम्र 42 वर्ष) निवासी शाहाबाद के रुप में पहचान हुई है। गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से 27,10,000 रुपये का ड्रग मनी बरामद किया गया, जो पाकिस्तान स्थित हैंडलर के लिए काम कर रहे थे।

  • JP Nadda राज्यसभा में सदन के नेता किए गए नियुक्त,  अब तक ये नेता संभाल रहे थे दायित्व

    JP Nadda राज्यसभा में सदन के नेता किए गए नियुक्त, अब तक ये नेता संभाल रहे थे दायित्व

    नई दिल्ली। भाजपा ने जेपी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया है। । इससे पहले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सदन में यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। अब जेपी नड्डा को ये दायित्व सौंपा गया है। 


    वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं। नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ ही केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं। वह स्वास्थ्य मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे हैं। नड्डा वर्तमान में वह गुजरात से राज्यसभा के सदस्य हैं। 

  • जन्मदिन पर रैपर की गोली मारकर ह+त्या, खुशियां मातम में बदली

    जन्मदिन पर रैपर की गोली मारकर ह+त्या, खुशियां मातम में बदली

    वाशिंगटन। जन्मदिन पर अमरीका के रैपर चाल्र्स जोन्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना की पुष्टि जोन्स के वकील ने की। उन्होंने बताया कि रैपर की 26वें जन्मदिन के दो दिन बाद गोली मारकर हत्या की गई है। एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को टाम्पा शहर के एक होटल में रविवार को गोलीबारी की सूचना मिली।

     जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचने पर उन्हें पार्किंग में गोलियों से छलनी दो गाडिय़ां मिलीं। पुलिस के अनुसार गोलीबारी में जोन्स की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

  • International Star और मशहूर Actor को ज‍िंदा चबा गई Shark

    International Star और मशहूर Actor को ज‍िंदा चबा गई Shark

    नई दिल्ली: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। अब एक मशहूर एक्टर का निधन हो गया है। एक्टर की जान जिस तरह से गई है वो कहानी जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। इस वक्त पूरी दुनिया में मातम छाया है क्योंकि हादसे का शिकार हुआ एक्टर इंटरनेशनल स्टार है और उसकी फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में है। सर्फिंग करते हुए एक्टर की जान गई है। पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन स्टार Tamayo Perry अब हमारे बीच नहीं रहे।

    49 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। एक्टर गोट आइलैंड के पास सर्फिंग कर रहे थे, जब उनका शव मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब जान गई उस समय एक्टर सर्फिंग करते हुए लहरों के मजे ले रहे थे और सर्फिंग सीखा भी रहे थे। Tamayo Perry कई साल पहले लाइफगार्ड और सर्फ इंस्ट्रक्टर बन गए थे। ऐसे में संडे यानी 23 जून को जब वो सर्फ कर रहे थे तो शार्क ने एक्टर पर हमला कर दिया। कहा जा रहा है कि उनकी बॉडी पर शार्क के काटने के निशान मिले हैं, वो भी एक से ज्यादा बार काटने के निशान।

    कहा जा रहा है कि लाइफगार्ड्स ने जेट स्की के जरिए एक्टर Tamayo Perry के शव को किनारे पर लाया। जब उनका शव मिला तो कुछ ऐसा हुआ कि सुनकर फैंस को भी झटका लगेगा। जब एक्टर की डेड बॉडी मिली तो उसमें एक हाथ और एक पैर गायब था। ऐसी अवस्था में एक्टर का शव मिला जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया। हो सकता है कि शार्क ने ही ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ एक्टर का एक हाथ और एक पैर खा लिया हो। अब इस हमले के बाद महासागर सुरक्षा कर्मियों ने क्षेत्र में शार्क से संबंधित चेतावनी दे दी है। लेकिन हादसे से Tamayo Perry का निधन हो गया और फैंस इस वक्त गहरे सदमे में हैं। हर कोई इस खबर को सुनकर सन्न रह गया है। सोशल मीडिया पर अब सभी लोग एक्टर के साथ हुए इस हादसे पर शोक जाता रहे हैं। साथ ही उनके परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

  • आरोपियों को पकड़ने आई Delhi Police पर हमला, कई घायल, देखें Video

    आरोपियों को पकड़ने आई Delhi Police पर हमला, कई घायल, देखें Video

    पंचकूला। शहर के सेक्टर 20 में भैंस चोरी करने मामले में आरोपियों को पकड़ने आई दिल्ली पुलिस से मारपीट व गोली चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भैंस चोरी करने के मामले में गिरफ्तार करने आए दिल्ली पुलिस आरोपियों ने मारपीट की है। जिसमें कई पुलिस कर्मी घायल हो गये हैं। जिन्हें सेक्टर-6 पंचकूला में दाखिल करवाया गया है।

     दिल्ली पुलिस भैंस चोरी मामले में आरोपी हबीब की तलाश में सेक्टर 20 आई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी हबीब 30 भैंस चोरी कर रखी थी, जिसे असम भेजना वाल था। सेक्टर 20 के फ्लेट 104 में 6 लोग रुके हुए थे। फिलहाल आफताब पुलिस हिरासत में है। हबीब को सेक्टर 20 से काबू कर लिया गया है। वहीं, क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। 

  • Punjab: वाहनों और हथियार सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें Video

    Punjab: वाहनों और हथियार सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें Video

    लुधियानाः जमालपुर थाने की पुलिस ने क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लूट गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तेजधार हथियार और वाहन बरामद किए है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अब तक लुधियाना शहर के साथ-साथ समराला में भी कई लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान 31 वारदातों को कबूला है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसीपी जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी सुनसान जगहों पर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमकाकर लूटने का काम करते थे। आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल, एक्टिवा, 10 मोबाइल, लोहे की रोड बरामद की गई है। गिरफ्तार सभी आरोपी भामिया के रहने वाले हैं। एसीपी ने बताया कि आरोपियों को माननीय के सामने पेश कर पूछताछ की जाएगी। 

  • Jalandhar: पूर्व पार्षद के बेटे की किडनैपिंग मामले में पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar: पूर्व पार्षद के बेटे की किडनैपिंग मामले में पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नकोदर में अकाली दल के पूर्व पार्षद के बेटे नवजोत सिंह उर्फ मनी की किडनैपिंग का मामला सामने आया है। इस मामले में नकोदर सिटी पुलिस ने 76 एफआईआर दर्ज करके 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जबकि एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान रोहित गिल, गुरप्रीत गोपी और जैकब के रूप में हुई है। एसपी हेड क्वाटर के मुख्तयार राय ने बताया कि भगवान सिंह द्वारा उन्हें सूचना मिली थी कि उनके बेटे को किसी ने किडनैप कर लिया है। मुख्तयार राय ने बताया कि स्वीफ्ट गाड़ी में आरोपी किडनैप करके ले गए थे। जिसमें 3 आरोपी शामिल है जो कि नवजोत को किडनैप करके ले गए। जिसमें दो मुलाजिम शामिल है। इसमें रोहित गिल कोर्ट कॉप्लैक्स में तैनात था, जबकि गुरप्रीत जिला कपूरथला जेल में तैनात है, जिसके खिलाफ एक्शन चल रहा है। रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गुरप्रीत फरार चल रहा है। आरोपियों के खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं है। 

    पुलिस ने बताया कि आरोपी सिल्वर रंग की स्वीफ्ट गाड़ी पीबी 010 डीए 9313 गाड़ी को आरोपी अलग अलग जगह पर घूमाते रहे। पुलिस ने बताया कि जैकब सहित रोहित फरार चल रहा है। आरोपियों के खिलाफ 386,342, 506, 511 और 34 आईपीसी धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के छापेमारी जारी है। वहीं पीड़ित भगवान सिंह पूर्व पुत्र शेर सिंह ने थाना नकोदर सिटी में दर्ज करवाई शिकायत में कहा कि 22 जून को उनका बेटा नवजोत सिंह उर्फ मनी किसी काम के सिलसिले 10.30 बजे बाबा मुराद शाह जी की मार्किट गया था। जिसके बाद 11.10 बजे मनी के नंबर से व्हाट्सएप्प के जरिए फोन आया, जिस पर कोई अज्ञात व्यक्ति बात कर रहा था। जिसने कहा कि आपका लड़का नशा करता पकड़ा गया है और अगर उनसे बात करनी है तो उन्हें वह लांबड़ा आकर मिले। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने 50 हजार में बात खत्म करने के लिए कहा। जिसके बाद वह उन्होंने अपने बेटे जसप्रीत सिंह को पैसों का इंतजाम करके लांबड़ा के पास सिटी-2 कॉलोनी पहुंचने के लिए कहा।

    पीड़ित ने कहा कि इस दौरान बिना नंबरी डिसकवर पर 2 युवक आए और हमारी गाड़ी से 50 मीटर दूरी पर रूक गए। जिसके बाद आरोपियों ने बेटे के फोन से बात करके उन्हें गाड़ी से बाहर निकलकर पैसे उक्त युवकों को पकड़ा दें। पैसे लेने के बाद उक्त बाइक सवार जालंधर की ओर फरार हो गए। जिसके बाद शाम 7 बजे उसके बेटे को गांव आलोवाल गेट के आगे छोड़कर आरोपी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि होम गार्ड के मुलाजिम ने नकोदर के पूर्व पार्षद के बेटे को साथियों के साथ मिलकर किडनैप किया है। सूत्रों के अनुसार परिवार को फोन कर कहा गया है कि वह नशा करते है इसलिए गिरफ्तार किया है। वहीं मामला दबाने के लिए कहा गया कि 50 हजार रुपए दे जाओ और बेटा ले जाओ। बताया जा रहा हैकि इस मामले में पुलिस ने होमगार्ड के मुलाजिम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 लोग फरार बताए जा रहे है

  • Punjab : Courier delivery boy को लुटेरों ने बनाया निशाना

    Punjab : Courier delivery boy को लुटेरों ने बनाया निशाना

    लुधियाना। शहर में चोरी की वारदातें दिन व दिन बढ़ती ही जा रही है। आए दिन चोरी व लूट की खबरें सामने आती रहती है। इसी बीच लुधियाना जिले से एक खबर सामने आई है। जहां बाइक सवार लुटेरों ने कोरियर डिलिवरी ब्वॉय को लूट लिया है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीन लुटेरों ने कोरियर डिलिवरी ब्वॉय से कैश लूट लिया। 

    कोरियर डिलिवरी ब्वॉय ने इस संबंध में थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस में सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जिसमें पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। लूटेरों की पहचान प्रदीप सिंह, दीपक और मनदीप के रूप में हुई है। 

  • Punjab : तारों की चपेट में आया बिजली मुलाजिम, मौ’त, देखें Video

    Punjab : तारों की चपेट में आया बिजली मुलाजिम, मौ’त, देखें Video

    मोगा : गांव निधांवाला के रहने वाले बिजली विभाग के लाईन मैन की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार डगरू फीडर के ड्रोली भाई में 11 केवी तारों की मुरम्मत करते समय तारों में अचानक करंट लगने के कारण 60 फीट ऊंचे टावर से गिरने से लाईन मैन गुरदीप सिंह की मौत हो गई। मृतक गुरदीप सिंह को सरकारी हस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिवार वालो के बयान लेकर 174 की कारवाई कर पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिवार वालो को सौंप दिया है। 

    मृतक गुरदीप सिंह जिसकी उम्र करीब 30 साल है, करीब चार साल पहले बिजली विभाग में भर्ती हुआ था और अभी कुछ समय पहले ही विभाग ने उसको पक्का किया था। इस मौके पर यूनियन नेताओं ने बताया की विभाग में मुलाजिमों की कमी बहुत है और काम का लोड बहुत ज्यादा है और मुलाजिम टेंशन में रहते है। ऐसा ही गुरदीप सिंह के साथ हुआ और वह लगातार अपनी ड्यूटी कर रहा था। 

    उन्होंने मांग की सरकार को परिवार की मदद करनी चाहिए। वही जांच अधिकारी बीरपाल कौर ने बताया की गुरदीप सिंह 11 के.वी लाइन की मुरम्मत कर रहा था कि अचानक तारो में करंट आ गया और वह 60 फीट ऊंचे टावर से करंट लगने के कारण नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिवार वालो के बयान लेकर 174 की कारवाई कर पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिवार वालो को सौंप दिया है।