Blog

  • पंजाबः दोस्त संग फिल्म देख बाहर आई युवती के उड़े होश…

    पंजाबः दोस्त संग फिल्म देख बाहर आई युवती के उड़े होश…

    फरीदकोटः गांव सुखनावाला के एक लड़के को कुछ लोगों ने उस वक्त पीटा जब वह अपनी महिला मित्र के साथ फिल्म देखने के बाद सिनेमा हॉल से निकल रहा था। दरअसल, युवक अपनी महिला दोस्त के साथ फिल्म देखने सिनेमा गया था। जैसे ही वह फिल्म देखकर बाहर तो सरेबाजार लड़की के भाईयों ने उसकी पिटाई कर दी।

    जानकारी के अनुसार उक्त सहेली का भाई किसी लड़के के साथ फिल्म देखने जाने पर नाराज था। जिसने मल्टीप्लेक्स  के बाहर पहुंचकर अपने साथियों सहित युवक को बेरहमी से पीट डाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस का कहना है कि लड़की के भाई सहित 3 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

  • पंजाबः DC का आया बयान, कहा- शहीद भगत सिंह के घर के बिल की हो चुकी है Advance Payment, देखें कॉपी

    पंजाबः DC का आया बयान, कहा- शहीद भगत सिंह के घर के बिल की हो चुकी है Advance Payment, देखें कॉपी

    मोहालीः जिला प्रशासन शहीद भगत सिंह नगर ने शनिवार को खटकर कलां स्थित शहीद भगत सिंह के पुश्तैनी घर का कनेक्शन कटने की मीडिया रिपोर्ट का खंडन किया और स्पष्ट किया कि शहीद भगत सिंह के घर का बिजली बिल बकाया नहीं है।

    एसबीएस नगर के डिप्टी कमीश्नर नवजोत पाल सिंह रंधावा ने कहा, “इस ऐतिहासिक घर के बिजली खर्च के लिए पावरकॉम को 6760 रुपये के बिल का पहले से ही भुगतान किया गया है, इसलिए कनेक्शन काटने का कोई सवाल ही नहीं है।” उन्होंने मीडिया के एक वर्ग से भगत सिंह के जिद्दी घर के नाम का इस्तेमाल न करने की भी अपील की क्योंकि इस ऐतिहासिक स्थान से लाखों लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं।


    गौर हो कि इससे पहले बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने भी मीडिया चैनलों को स्पष्ट किया था कि खटकर कलां में शहीद भगत सिंह के पैतृक घर या संग्रहालय का बिजली कनेक्शन कभी नहीं काटा गया। उल्लेखनीय है कि शहीद भगत सिंह के पुश्तैनी घर में सांस्कृतिक कार्य विभाग के नाम से अलग से बिजली कनेक्शन है।

  • पंजाबः रेलवे स्टेशन के नजदीक टूटी बिजली की तार, टला हादसा, कई ट्रेने रूकी

    पंजाबः रेलवे स्टेशन के नजदीक टूटी बिजली की तार, टला हादसा, कई ट्रेने रूकी

    लुधियाना: जिले के फिल्लौर रेलवे स्टेशन से बड़ी ख़बर सामने आई है। रेलवे स्टेशन पर नंगल डैम रेलगाड़ी में अचानक बिजली की तार टूटने से हड़कंप-सा मच गया। वहीं ट्रेन में सवार यात्री अचानक बिजली की तार के टूटने से घबरा गए। इस घटना के कारण स्टेशन मास्टर द्वारा ट्रेनों को रोकना पड़ा। जानकारी के अनुसार यह हादसा नंगल डैम रेलगाड़ी में हुआ। इस हादसे में इंजन के साथ कपलिंग भी टूट गई।

    जिसके कारण रेलगाड़ी को पिछले आधे घंटे से फ्लोर स्टेशन के पास ही रोकना पड़ा। हालांकि लुधियाना से इंजीनियर्स के आने का इंतजार किया जा रहा है ताकि यात्रियों को आ रही परेशानी का हल किया जाए।

  • होशियारपुरः गांव में कंटीली तारों में फंसा तेंदुआ, मचा हड़कंप

    होशियारपुरः गांव में कंटीली तारों में फंसा तेंदुआ, मचा हड़कंप

    होशियारपुरः बस्सी उमर खान गांव में तेंदुए के कंटीली तारों में आज सुबह फंसने का मामला सामने  आया। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। इस मामले को लेकर वन विभाग को सूचित किया गया। वन और वन्यजीव विभाग की टीम ने बस्सी उमर खान गांव में एक कांटेदार तार की बाड़ में फंसे तेंदुए को बचाया। मामले की जानकारी देते हुए संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) राजेश कुमार ने कहा कि उन्हें शनिवार सुबह तेंदुए के फंसे होने की सूचना मिली थी।

    तेंदुए को बचाने के लिए विभाग की चार टीमों को गांव भेजा गया है। फिल्लौर वन रेंज अधिकारी जसवंत सिंह की सेवाओं की मांग की गई और वह अपनी ट्रैंक्विलाइज़र बंदूक के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कंटीली तारों से बचाने के लिए तेंदुए पर दो गोलियां चलाईं। तेंदुआ के बेहोश होने के बाद वन्यजीव अधिकारियों ने उसे कांटेदार तार से मुक्त कर लोहे के पिंजरे में डाल दिया। कुमार ने कहा कि जानवर की हालत देखकर ऐसा लग रहा था कि उसके चेहरे पर पुराने घावों के निशान हैं और किसी पुरानी चोट के कारण उसकी एक आंख चली गई है।

    ऐसा लग रहा था कि भोजन की तलाश में गांव में आते समय तेंदुआ कंटीले तार में फंस गया। कुमार ने आगे कहा, तेंदुए की जांच एक पशु चिकित्सक द्वारा की गई। जिसने एक प्रमाण पत्र दिया कि वह रिहा होने के लिए पर्याप्त रूप से फिट है। उन्होंने कहा कि तेंदुए को शनिवार शाम प्राकृतिक सुरक्षित आवास में छोड़ दिया जाएगा।

  • केवी सलोह की अर्षिता ने जूडो प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

    केवी सलोह की अर्षिता ने जूडो प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

    ऊना/सुशील पंडित: केंद्रीय विद्यालय संगठन की 51वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 15 से 19 अक्तूबर तक भोपाल में आयोजित हुई। यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य युद्धवीर सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में केवी सलोह की अर्षिता भारती ने जूडो के 44 किलोग्राम वर्ग स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल कर जिला ऊना का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि हर्षिता अब एसजीएफआई में केंद्रीय विद्यालय संगठन का प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने स्वर्ण पदक जीतने के लिए अर्षिता के साथ-साथ उसके माता-पिता को शुभकामनाएं दी। 
  •  पंजाब में आम आदमी पार्टी ने ओपीएस लागू कर कर्मचारियों को दिया दीवाली तोहफा: अनिल मनकोटिया 

     पंजाब में आम आदमी पार्टी ने ओपीएस लागू कर कर्मचारियों को दिया दीवाली तोहफा: अनिल मनकोटिया 

    ऊना/सुशील पंडित: आम आदमी पार्टी के कुटलेहड़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अनिल मनकोटिया ने आज बंगाणा में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया । अनिल मनकोटिया ने कुटलेहड़ से प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया । अनिल मनकोटिया ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को लागू कर कर्मचारियों को दीवाली का बहुत बड़ा तोहफा दिया है। हिमाचल प्रदेश में भी पार्टी ने गारंटी के तौर पर इस योजना को लागू करने की घोषणा की है। भाजपा कभी भी पुरानी पेंशन बहाल नहीं करेगी कयोंकि भाजपा ने ही इस योजना को बंद किया था। कांग्रेस ने भी 2003 के बाद अलग अलग  राज्यों में इस योजना को बंद किया । आज जब कांग्रेस पूरे देश में हाशिए पर है तो  मजबूरी में इसे लागू करने की बात कर रही है। लेकिन आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सरकार बनने के बाद बहुत कम समय में इसे लागू कर एक बहुत बढ़िया काम करने का उदाहरण पेश किया है। अनिल मनकोटिया ने कहा की हिमाचल में आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। कुटलेहड से आम आदमी पार्टी की जीत पक्की है कयोंकि जनता पार्टी के ईमानदारी से काम करने के तरीकों को पसंद कर रही है। उन्होंने कहा की मैं पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेवारी के साथ अपने कर्तव्य का पालन करूंगा।
  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल ने बच्चों संग मनाई दीवाली , विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल ने बच्चों संग मनाई दीवाली , विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में दीवाली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएंँ करवाई गई, जिसमें बच्चों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया। कक्षा पहली से चौथी तक के बच्चों ने ‘दीया डेकोरेशन’,कक्षा पांँचवी और छठी के बच्चों ने ‘फ्लावर अरेंजमेंट’तथा कक्षा सातवीं से दसवीं तक के बच्चों ने ‘रंगोली प्रतियोगिता’ में भाग लिया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार की रंगोली बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। ‘दीया मेकिंग प्रतियोगिता’में स्ट्राबेरी  ग्रुप में से कक्षा प्रथम में तनिष्ठा प्रथम ,आरव, विराज कंवर द्वितीय ,अथर्व, गीतेश तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दूसरी में से प्राक्षी, आयुष प्रथम, गुंजन कनिष्का द्वितीय ,श्रेष्ट, आध्या शर्मा  तृतीय स्थान पर रहे। एप्पल ग्रुप में कक्षा तीसरी में आरिका, काव्या ठाकुर प्रथम, तनिशा द्वितीय, इशिता तृतीय स्थान पर रहे ।
    कक्षा चौथी में ईशा शर्मा प्रथम, अंशिका ,परिणीति ठाकुर द्वितीय तथा भावना तृतीय स्थान पर रहे। ऑरेंज ग्रुप में ‘फ्लावर अरेंजमेंट’ में कक्षा पाँचवीं में  तनिषा प्रथम,अंशिका द्वितीय,रिधी तथा जिया तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा छठी में से गुरलीन प्रथम,अमोत्दिता, प्रगुण द्वितीय ,अनिका, नवदीप तृतीय स्थान पर रहे। ‘रंगोली प्रतियोगिता’ में मैंगो ग्रुप में ग्रुप ‘ए’ प्रथम स्थान पर रहा, जिसमें अंजलि ,हर्षदीप, अनिका और दिया प्रथम स्थान पर रहे। ग्रुप ‘ई’ द्वितीय स्थान पर रहा,जिसमें आकांक्षा, इशिका, साक्षी और सुनेत्रा थे। ग्रुप ‘डी’और ग्रुप ‘एफ’ तृतीय स्थान पर रहे, जिसमें मनिंदर ,तृषा ,मन्नत ,रिद्धि थे। ग्रुप ‘डी’तृतीय स्थान पर रहा,जिसमें भारती,ध्रुव,ईशा और अंशिका थे। मैलन ग्रुप में से ग्रुप ‘ए’और ग्रुप ‘ई’ प्रथम स्थान पर रहे, जिसमें रितिका, आंचल ,तमन्ना, किरण, आशीष, आयुषी रायजादा, अंशिका पुरी और निहारिका थे ।ग्रुप ‘डी’ द्वितीय स्थान पर रहा, जिसमें श्रेया, महक, नंदिनी और संचिता थे। ग्रुप ‘बी/ तृतीय स्थान पर रहा, जिसमें केशवी, जानवी, नवनीत, सृष्टि रायजादा थे। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने विजेता रहे बच्चों को सम्मानित किया। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने बच्चों,शिक्षकों,अभिभावकों तथा ऊना वासियों को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएंँ दीं।
  • कैटरीना कैफ रात को सोने से पहले करती है ये काम 

    कैटरीना कैफ रात को सोने से पहले करती है ये काम 

    मुंबई : पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों का खूब बोलबाला दिख रहा है। खासतौर से हॉरर के साथ कॉमेडी के तड़के को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। भूल भुलैया 2, रूही, भूत पुलिस, लक्ष्मी, गोलमाल अगेन इसके सटीक उदाहरण हैं। अब जल्द ही इसी तरहर की फोन भूत मूवी भी रिलीज होने जा रही है जिसमें कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर नजर आएंगे. खास बात ये है कि इसमें कैटरीना पहली बार भूतनी का रोल निभाने जा रही हैं वो भी ऐसी जो दर्शकों को खूब हंसाएगी और कॉमेडी का तड़का भी लगाएगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म में भूत के किरदार में नजर आने वालीं कैटरीना आत्माओं से कितना डरती हैं। एक इंटरव्यू में कैटरीना ने भूतों को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।

    भूतों से काफी डरती हैं कैटरीना

    कैटरीना कैफ चूंकि कॉमेडी हॉरर में नजर आने वाली हैं लिहाजा एक इंटरव्यू में उनसे सवाल पूछा गया कि कैटरीना असल में भूतों से डरती हैं या नहीं. तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि वो भूत से काफी डरती हैं वो भी इतना कि रात को भूल से भी हॉरर फिल्म नहीं देखतीं। रात को सोने से पहले वो ऐसी कोई वीडियो या फिल्म देखती हैं जो उन्हें हंसा सके। इसके अलावा अगर रात को कभी वो सपने में डर जाए तो फिर वो लाइट ऑफ करके सो नहीं सकतीं फिर वो या तो लाइट या फिर टीवी ऑन करके ही सोती हैं।

    4 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म

    भूत पुलिस की बात करें तो ये फिल्म 4 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. इसका ट्रेलर पहले ही सामने आ चुका है और हर किसी को खूब भा भी रहा है. कैटरीना के साथ सिद्धांत और ईशान दोनों ही खूब मस्ती करते दिख रहे हैं. इसके बाद कैटरीना की और भी कई फिल्में रिलीज होने के इंतजार में हैं. मैरी क्रिसमस के बाद उनकी टाइगर 3 काफी सुर्खियों में है जो अगले साल रिलीज होगी. इस फिल्म से कैटरीना और सलमान की पहली झलक सामने आ चुकी है।

  • बिजली के खंभे से टकराई जीप, 4 की दर्दनाक मौत

    बिजली के खंभे से टकराई जीप, 4 की दर्दनाक मौत

    शाजापुरः मध्य प्रदेश में आज शनिवार को एक और हादसा हुआ है। जिले में शनिवार तड़के एक तेज रफ्तार जीप बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे इसमें सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अकोदिया थाना प्रभारी नरेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि यह हादसा शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर बोलाई-अकोदिया मार्ग पर पलसावद मोड़ के निकट तड़के करीब तीन बजे हुआ।

    थाना प्रभारी ने आगे कहा कि मृतकों की पहचान पवन हाड़ा कंजर (30), बबलू कंजर (30), गजेन्द्र सिंह ठाकुर (38) और दौलत सिंह मेवाड़ा (50) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि इन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कुशवाहा ने बताया कि इस हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें शुजालपुर शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।