Blog

  • पंजाबः पुलिस के 60 सब इंस्पेक्टर हुए प्रमोट 

    पंजाबः पुलिस के 60 सब इंस्पेक्टर हुए प्रमोट 

    चंडीगढ़: सशस्त्र विंग की कार्यप्रणाली को और कारगर बनाने के लिए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शनिवार को सशस्त्र पुलिस कैडर के 60 सब-इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किया। इसके साथ ही 60 पुलिस कर्मियों की इस पदोन्नति के साथ पंजाब पुलिस के सभी सशस्त्र विंग में इंस्पेक्टर रैंक के लगभग सभी रिक्त पदों को भर दिया गया है।

    डीजीपी गौरव यादव ने दी बधाई

    इस दौरान डीजीपी गौरव यादव ने कहा, “मेरे सहयोगियों को समय पर पदोन्नति सुनिश्चित करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है, जो न केवल बल के मनोबल को बढ़ावा देगा बल्कि पंजाब पुलिस के विभिन्न विंगों में पर्यवेक्षी स्तर पर कर्मचारियों की कमी को भी दूर करेगा।”

    असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर सहित जल्द भरे जाएंगे सभी पद: डीजीपी

    इसके साथ ही उन्होंने पदोन्नत किए गए पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्य को समर्पण, ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए भी प्रोत्साहित किया। वहीं डीजीपी ने पूरे पुलिस बल को शीघ्र ही उनकी उचित पदोन्नति देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षी स्तर पर हेड-कांस्टेबल, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर सहित सभी रिक्तियों को जल्द से जल्द भरा जाएगा।

  • कांवड़ यात्रा में आतंकी हमले का खतरा

    कांवड़ यात्रा में आतंकी हमले का खतरा

    उत्तराखंडः सावन का पावन महीना शुरू हो गया है। सावन महीने की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई है। शिवभक्तों में कांवड़ यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह दिख रहा है तो वहीं अब इस यात्रा पर आतंकी हमले का खतरा भी मंडराता नजर आ रहा है। उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा पर आतंकी हमले का खुफिया इनपुट मिलने के बाद गृह मंत्रालय ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी की है। 

    गृह मंत्रालय ने उत्तराखंड और अन्य राज्यों को जारी की एडवाइजरी 

    गृह मंत्रालय ने उत्तराखंड और अन्य राज्यों को भी एडवाइजरी जारी की है। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) अशोक कुमार ने आजतक से गृह मंत्रालय की एडवाइजरी मिलने की पुष्टि की है। अशोक कुमार ने आजतक से बात करते हुए कहा कि उत्तराखंड और अन्य राज्यों की पुलिस को गृह मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी सामान्य है।

    कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: डीजीपी

    उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को लेकर हमारी पुलिस फोर्स पूरी तरह से अलर्ट है। उत्तराखंड के डीजीपी ने कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा इंतजामों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि इस साल चार करोड़ से अधिक कांवड़ यात्रियों के उत्तराखंड आने और कांवड़ से गंगाजल ले जाकर अपने इलाके में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के अनुमान हैं।

    प्रशासन पूरी तरह सतर्क

    उत्तराखंजड के डीजीपी ने कहा कि इस तरह के बड़े धार्मिक आयोजन को लेकर सुरक्षा के मोर्चे पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि मेला इलाके को सुरक्षा के लिहाज से 12 सुपर जोन, 32 जोन और 120 सेक्टर्स में बांटा गया है। उत्तराखंड के डीजीपी ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए 10 हजार पुलिसकर्मी, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की पांच कंपनियां, आतंक निरोधी दस्ता और बम स्क्वॉड के साथ ही जल पुलिस के जवानों को भी मेला क्षेत्र में तैनात किया गया है।

    लगाए गए 400 सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन से कावड़ की निगरानी करेंगे पुलिसकर्मी

    उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में सीसीटीवी से भी निगरानी की जाएगी। इसके लिए 400 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पुलिसकर्मी ड्रोन से भी मेला क्षेत्र की निगरानी करेंगे। मीट की दुकानें भी बंद करा दी गई हैं, साथ ही दिल्ली-ऋषिकेश नेशनल हाइवे को भी बंद करा दिया गया है। गौरतलब है कि सावन महीने में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़िए हरिद्वार और ऋषिकेश से गंगाजल भरकर सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा कर भगवान शिव का जलाभिषेक करने जाते हैं।

  • पंजाबः सिविल अस्पताल में इलाज करवाने आया कैदी फरार, मचा हड़कंप 

    पंजाबः सिविल अस्पताल में इलाज करवाने आया कैदी फरार, मचा हड़कंप 

    फिरोजपुर: पंजाब के फिरोजपुर जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। सिविल अस्पताल फिरोजपुर में जेल प्रशासन द्वारा इलाज के लिए दाखिल करवाया गया कैदी गुरदीप सिंह उर्फ दीपू पुत्र लखविंदर सिंह अस्पताल से फरार हो गया। 

    गार्द सहित 4 पुलिस कर्मचारियों पर मामला दर्ज

    इस मामले की जानकारी देते हुए थाना सिटी के एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि कैदी के फरार होने की घटना को लेकर थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने कैदी गुरदीप सिंह और अस्पताल में सुरक्षा के लिए तैनात गार्द के एएसआई वीर सिंह, एचसी कमल कुमार, अमरीक सिंह और पंजाब होमगार्ड के जवान जसवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है और कैदी को गिरफ्तार करने के लिए संदिग्ध जगहों पर छापेमारी की जा रही है। 

    सिविल अस्पताल के बयानों पर मामला दर्ज

    बलबीर सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल के ऑर्थो स्पेशलिस्ट डॉक्टर तनिष किनरा के बयानों पर यह मामला दर्ज किया गया है। अस्पताल के ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि कैदी गुरदीप सिंह 14 जुलाई की रात करीब सवा 8 बजे से वार्ड में से लापता है और फरार हो गया है जिसको डॉक्टर तनिष किनरा द्वारा चैक किया गया था तो ड्यूटी पर कोई भी गार्द का कर्मचारी तैनात नहीं था और गार्द के कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण कैदी भागने में कामयाब हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कैदी के खिलाफ आईपीसी की अलग-अलग धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत थाना सदर मोगा और थाना कुलगढ़ी में मामले दर्ज हैं।

  • सीएम केजरीवाल के घर के बाहर पंजाब के टीचरों का हंगामा

    सीएम केजरीवाल के घर के बाहर पंजाब के टीचरों का हंगामा

    नई दिल्ली : पंजाब के शिक्षक अपनी नौकरी पक्की करने की मांग को लेकर दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षकों की मांग है कि जब तक उनकी नौकरी पक्का नहीं किया जाएगा, तब तक अपनी मांगों को लेकर डटे रहेंगे। पंजाब के शिक्षकों को पुलिस ने रोका तो शिक्षक अपनी मांगों को लेकर सड़क पर ही प्रदर्शन के लिए बैठ गए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब में आप के संयोजक है, जिसके लिए पंजाब के शिक्षक दिल्ली में उनसे मुलाकात करने के लिए आए हैं।

  • पंजाबः सीएम मान के आवास के सामने युवक ने पिया जहर

    पंजाबः सीएम मान के आवास के सामने युवक ने पिया जहर

    संगरूरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के समक्ष पिछले ढाई महीने से मोर्चे पर बैठे पंजाब पुलिस भर्ती 2016 में वेटिंग व 2017 वेरिफिकेशन उम्मीदवारों में से एक युवक ने देर रात काे स्प्रे पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। वीरवार से 3 व शुक्रवार को 8 उम्मीदवार अपने साथ सप्रे की बोतल लेकर मरण व्रत पर बैठे हैं। उन्होंने शुक्रवार को चेतावनी दी थी कि अगर शनिवार तक उन्हें नियुक्ति पत्र में दिए गए तो वह आत्महत्या कर लेंगे।

    10 मई से धरना दे रहे भर्ती उम्मीदवार

    इसी के बीच शुक्रवार रात को युवक गुरजीत सिंह ने जहर पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया जिससे तुरंत सिविल अस्पताल संगरूर लाया गया। डाक्टर ने उसका इलाज आरंभ किया लेकिन युवक ने इलाज दौरान डक्टर का विरोध किया। धरनास्थल पर ही है एक अन्य युवक ने परने से फंदा लगाने की कोशिश भी की जिसे बाकी सदस्यों ने बचाया। गौरतलब है कि 10 मई से पंजाब पुलिस भर्ती 2016 तथा 2017 वेरिफिकेशन उम्मीदवार मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के समक्ष पक्के धरने पर बैठे हैं।

    लाेकसभा उपचुनाव से पहले मान ने दिया था भराेसा

    लोकसभा उपचुनाव से कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि जुलाई के पहले सप्ताह में उनके मामले पर विचार विमर्श किया जाएगा तथा जल्द से जल्द उन्हें नियुक्ति के लिए सरकार द्वारा विचार किया जाएगा। ‌किंतु जुलाई का आधा महीना गुजरने के बावजूद अभी तक सरकार की ओर से उनकी नियुक्ति के लिए कोई फैसला नहीं लिया गया है जिस से आहत होकर 11 सदस्य मरण व्रत पर बैठे हैं वह आत्महत्या करने का ऐलान कर चुके हैं। गाैरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में राेजगार के मुद्दे पर आप ने सत्ताधारी दल काे घेरा था, लेकिन अब सरकार में आने पर बेराेजगाराें की काेई सुनवाई नहीं हाे रही।

  • रिपुदमन सिंह मलिक की हत्या में इस्तेमाल की गई कार की तस्वीर आई सामने

    रिपुदमन सिंह मलिक की हत्या में इस्तेमाल की गई कार की तस्वीर आई सामने

    कनाडा में रहने वाले विवादित सिख नेता रिपुदमन सिंह मलिक की वीरवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका मर्डर कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के वैंकूवर में हुआ। रिपुदमन के परिवारवालों के मुताबिक जब वे कार से ऑफिस से घर जा रहे थे, तब उन पर हमला हुआ। इस हमले को लेकर संबंध में इंटैरेग्रेटिड होमीसाइड टीम (I.HIT) द्वारा संवाददाता सम्मेलन में साझा की गई।

    जानकारी के अनुसार, संदिग्ध हमलावार सफेद होंडा एसयूवी में आया था। इस एसयूवी को सुबह 8.11 बजे घटना प्लाजा में धीमी गति से देखा गया। उसने मलिक पर हमला करने के लिए करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार किया था। पुलिस ने संदिग्ध एसयूवी की तस्वीरें और वीडियो फुटेज भी जारी किए हैं। यह एसयूवी चोरी की है या नहीं, इस बारे में पुलिस ने कुछ नहीं बताया।

    इस मामले को लेकर सार्जेंट डेविड ली ने कहा कि पूरी जांच के बिना हम कुछ नहीं कह सकते कि एसयूवी में कितने हमलावर थे, लेकिन यह जरूर पता लगा है कि हमलावर हमले से पहले एक सफेद एसयूवी में बैठा और इंतजार कर रहा था। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मलिक उस समय खून से लथपथ और घायल अवस्था में था।

    घटना के कुछ देर बाद उक्त एसयूवी 82 एवेन्यू में 122 ए स्ट्रीट पर जली हुई मिली। पुलिस का मानना ​​है कि एसयूवी में आग लगाने के बाद हमलावर दूसरे वाहन में सवार होकर फरार हो गया। सार्जेंट डेविड ली ने जनता से इस हत्या को लेकर इस तरह के कयास न लगाने की अपील की, पुलिस तथ्यों और सूचनाओं के आधार पर पूरे मामले की जांच करना चाहती है।

  • पंजाबः 64 नायब तहसीलदारों के तबादले

    पंजाबः 64 नायब तहसीलदारों के तबादले

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार में तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज 64 नायब तहसीलदारों के तबादले किए गए है। इन तबादलों में स्वप्नदीप कौर को जालंधर-2 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देखें लिस्ट

  • शिअद के वरिष्ठ नेता और पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष का निधन

    शिअद के वरिष्ठ नेता और पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष का निधन

    चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष निर्मल सिंह काहलों पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और उन्हें एस्कॉर्ट अस्पताल अमृतसर में भर्ती कराया गया था। पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष और शीर्ष अकाली नेताओं में से एक। निर्मल सिंह कहलों का कुछ समय से फोर्टिस अस्पताल अमृतसर में इलाज चल रहा था, लेकिन आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

  • राशिफल (शनिवार 16 जुलाई 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (शनिवार 16 जुलाई 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः लेनदारी वसूल करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें।

    वृषः कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन से भविष्य में लाभ होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग कार्य में गति प्रदान करेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। पारिवारिक समस्या से चिंता बढ़ सकती है। नई आर्थिक नीति बन सकती है।

    मिथुनः कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में उन्नति होगी। निवेशादि करने का मन बनेगा। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। परिवार की चिंता बनी रहेगी।

    कर्कः व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। धनागम होगा। प्रतिद्वंद्वी अपना रास्ता छोड़ देंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी भी प्रकार के झगड़ों में न पड़ें। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

    सिंहः स्थायी संपत्ति की दलाली बड़ा लाभ दे सकती है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। सभी ओर से खुश खबरें प्राप्त होंगी। संपत्ति की खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी। पारिवारिक चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

    कन्याः नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे।

    तुलाः लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। पार्टी व पि‍कनिक का आनंद मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में संतोष रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शारीरिक कष्ट संभव है।

    वृश्चिकः प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।

    धनुः व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में उच्च‍ाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कानूनी अड़चन सामने आएगी। अज्ञात भय सताएगा। शेयर मार्केट मनोनुकूल लाभ देंगे।

    मकरः शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। शेयर मार्केट से लाभ होगा। बाहर जाने का मन बनेगा। बड़ा काम करने की योजना बनेगी। लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर में अतिथियों का आगमन होगा। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है।

    कुंभः निवेश शुभ रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। सुख के साधनों पर व्यय होगा। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। नौकरी में प्रमोशन‍ मिल सकता है। चोट व रोग से बचें। यश बढ़ेगा। बेचैनी रहेगी। जल्दबाजी न करें।

    मीनः व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। हल्की हंसी-मजाक न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे।

  • जालंधरः नूरमहल पुलिस ने 4 चोरों को किया गिरफ्तार

    जालंधरः नूरमहल पुलिस ने 4 चोरों को किया गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण/हर्ष मेहरा)। थाना नूरमहल की पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चार चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव नीलेवाल बिलगा निवासी तिलक राज उर्फ काला, परमजीत उर्फ अजय, रजिंदर कुमार उर्फ आशु और बलजीत कुमार उर्फ मीतो के रूप में हुई है। थाना प्रभारी हरदीप सिंह ने बताया नूरमहल निवासी संदीप कुमार ने शिकायत के आधार पर एएसआई कुलविंदर सिंह ने तफ्तीश के दौरान चारों चोरों को नूरमहल से गिरफ्तार किया है। आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि और खुलासे होने की संभावना हो।