पंजाबः पुलिस के 60 सब इंस्पेक्टर हुए प्रमोट 

चंडीगढ़: सशस्त्र विंग की कार्यप्रणाली को और कारगर बनाने के लिए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शनिवार को सशस्त्र पुलिस कैडर के 60 सब-इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किया। इसके साथ ही 60 पुलिस कर्मियों की इस पदोन्नति के साथ पंजाब पुलिस के सभी सशस्त्र विंग में इंस्पेक्टर रैंक के लगभग सभी रिक्त पदों को भर दिया गया है।

डीजीपी गौरव यादव ने दी बधाई

इस दौरान डीजीपी गौरव यादव ने कहा, “मेरे सहयोगियों को समय पर पदोन्नति सुनिश्चित करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है, जो न केवल बल के मनोबल को बढ़ावा देगा बल्कि पंजाब पुलिस के विभिन्न विंगों में पर्यवेक्षी स्तर पर कर्मचारियों की कमी को भी दूर करेगा।”

असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर सहित जल्द भरे जाएंगे सभी पद: डीजीपी

इसके साथ ही उन्होंने पदोन्नत किए गए पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्य को समर्पण, ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए भी प्रोत्साहित किया। वहीं डीजीपी ने पूरे पुलिस बल को शीघ्र ही उनकी उचित पदोन्नति देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षी स्तर पर हेड-कांस्टेबल, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर सहित सभी रिक्तियों को जल्द से जल्द भरा जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *