Blog

  • Japan में लगेगी Dhurandhar, Social Media पर Aditya Dhar ने रिलीज किया Poster

    Japan में लगेगी Dhurandhar, Social Media पर Aditya Dhar ने रिलीज किया Poster

    मनोरंजन: फिल्ममेकर आदित्य धर ने कुछ ही दिन पहले बॉलीवुड को उसकी सबसे बड़ी फिल्म धुरंधर दिलवाई। इस फिल्म में ना सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस, बल्कि ग्लोबली भी धांसू कमाई की। धुरंधर ने रणवीर सिंह को एक बार फिर सितारा बना दिया है। अब रणवीर जापान में भी धूम मचाने वाले हैं।

    जापान में लगेगी धुरंधर

    फिल्म धुरंधर का पहला पार्ट जल्द जापान में रिलीज किया जाना है। इसका एक टीजर और पोस्टर रिलीज हुआ है। इसे ऑपरेशन धुरंधर नाम दिया गया है। अब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड्स बनाने की तैयारी में है। धुरंधर पार्ट 1 को जापान में रिलीज होता देख इंडियन फैंस काफी खुश हैं। वो टीजर के कमेंट में लिख रहे हैं कोनिचिवा ल्यारी। धुरंधर जापान में 10 जुलाई को रिलीज होगी। वहां इंडियन फिल्मों का अभी तक शानदार रिकॉर्ड रहा है। बॉलीवुड फिल्मों की बात की जाए तो आमिर खान की 3 इडियट्स और शाहरुख खान की पठान को काफी रिस्पॉन्स मिला था। वहीं श्रीदेवी की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश भी काफी थिएटर्स में लगी थी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

    जापानी बॉक्स ऑफिस पर छाई धुरंधर

    इंडियन फिल्मों के हिसाब से एस.एस राजामौली की RRR जापानी बॉक्स ऑफिस पर हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म है। इसने 139 करोड़ रुपये कमाए थे। ये रिकॉर्ड अभी तक कोई फिल्म नहीं तोड़ पाई है। राजामौली की बाहुबली 2 भी जापान में अच्छी कमाई कर चुकी है। अभी तक जापान में उन्हीं की फिल्मों का दबदबा देखा गया है। अब क्या आदित्य धर अपनी धुरंधर पार्ट 1 से राजामौली को पछाड़ पाएंगे। ये देखने लायक बात होगी।

    इंडियन फिल्मों का दिखा दम

    इंडियन फिल्मों के हिसाब से एस.एस.राजमौली की RRR जापानी बॉक्स ऑफिस पर हाईएस्ट-ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म है। इसमें 139 करोड़ रुपये कमाए थे। ये रिकॉर्ड अभी तक कोई फिल्म नहीं तोड़ पाई है। राजामौली की बाहुबली 2 भी जापान में अच्छी कमाई कर चुकी है। अभी तक जापान में उन्हीं की फिल्मों का दबदबा देखा गया है। अब क्या आदित्य धर अपनी धुरंधर पार्ट 1 से राजामौली को पछाड़ पाएंगे। ये देखने लायक होगी।
  • Punjab News: Reliance गोदाम में भीषण आग लगने से सामान जलकर राख, वाहन को हुआ नुकसान, देखें वीडियो

    Punjab News: Reliance गोदाम में भीषण आग लगने से सामान जलकर राख, वाहन को हुआ नुकसान, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले के बनूड़ के पास स्थित खेड़ी गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब रिलायंस के एक बड़े गोदाम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में गोदाम में रखा ग्रॉसरी, राशन और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने के बाद गोदाम से ऊंची-ऊंची लपटें उठती दिखीं, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
    आग ने पास में खड़े एक वाहन को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह भी बुरी तरह जल गया। इस घटना ने आसपास के लोगों में दहशत फैला दी। मौके पर मौजूद लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकले। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दी गईं। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है और आग पूरी तरह बुझने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।      
  • West Bengal में 1 बजे तक 61% वोटिंग, बनेगा नया रिकॉर्ड, ममता ने चुनाव आयोग पर लगाए आरोप

    West Bengal में 1 बजे तक 61% वोटिंग, बनेगा नया रिकॉर्ड, ममता ने चुनाव आयोग पर लगाए आरोप

    नई दिल्लीः बंगाल विधानसभा (विस) चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण के तहत आज 7 जिलों की 142 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। मतदान की रफ्तार देख ऐसा लग रहा है कि दूसरे फेज में भी मतदान का नया रिकॉर्ड बनेगा। पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। इन सीटों पर दोपहर एक बजे तक 62.18% मतदान दर्ज किया गया था। इस बीच भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने दावा किया कि कई जगहों पर करीब 85 प्रतिशत तक वोटिंग पूरी हो चुकी है और चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। उन्होंने लोगों से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि इस बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है और बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग के लिए चुनाव आयोग ने कुल 41,001 मतदान केंद्र बनाए हैं, जिनमें 39,301 मुख्य और 1,700 सहायक मतदान केंद्र हैं।

    सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। मतदान शांतिपूर्ण कराने के लिए सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय बलों की 2,407 कंपनियां तैनात की गई हैं। इनके अलावा पश्चिम बंगाल पुलिस और कोलकाता पुलिस के जवान भी सुरक्षा में लगाए गए हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव की मतगणना 4 मई को होगी। दक्षिण बंगाल के 7 जिलों कोलकाता, हावड़ा, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हुगली, नदिया व पूर्व बद्र्धमान में वोट पड़ेंगे। इन जिलों में शांतिपूर्ण मतदान कराना चुनाव आयोग के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी, हालांकि उसने भी कमर कस रखी है और सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दावा किया है कि बीजेपी असम और पुडुचेरी में तो सरकार बनाएगी ही, साथ ही पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भी सरकार बनाएगी।

    हम अपना वोट शेयर बढ़ाएंगे और केरल में अधिक सीटें जीतेंगे या इस चुनाव में अपना खाता बड़े पैमाने पर खोलेंगे। भांगड़ में आईएसएफ उम्मीदवार नौशाद सिद्दीकी को देखकर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी। डायमंड हार्बर के रायनगर में फर्जी वोट डालने की कोशिश करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आमडांगा में 4 आईएसएफ कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए। इधर, बेलगछिया में वोट डालने के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, “वोटिंग परसेंटेज हाई रहा तो समझ सकते हैं क्या होने वाला है।” ममता बनर्जी ने कोलकाता में वोट डालने के बाद आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बीजेपी के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा, “ये क्या गुंडाराज चल रहा है, ऐसे कहीं वोटिंग होता है, मतदान शांति से होता है, लेकिन लोकतंत्र का त्योहार होता है। वे चुनाव में धांधली करना चाहते हैं। लेकिन हमारे कार्यकर्ता और लोग जान देने के लिए तैयार हैं, लेकिन हम घुटने नहीं टेकेंगे।”

     

     

  • Punjab News: मनियारी की दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    Punjab News: मनियारी की दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    लुधियानाः जगराओं के सिधवां बेट में मनियारी की दुकान में आज भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार सिधवां बेट में मेन रोड पर गुरुद्वारा साहिब के पास सुदर्शन मल्लन के पुत्र सुधीर मल्लन (लगभग 54-55 वर्ष) की मनियारी की दुकान है। जहां आज सुबह करीब 5 बजे दुकान में अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

    वहीं एक व्यक्ति ने दुकान से आग की लपटें उठती देखी तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। दुकान में आग अधिक लगी होने के कारण करीब 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

    इस घटना में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। मनियारी का भारी स्टॉक, फर्नीचर और अन्य सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई। दुकान मालिक सुधीर मल्लन के अनुसार घटना में लगभग 80 लाख से एक करोड़ रुपए तक का भारी नुकसान होने का अनुमान है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

  • Punjab News: St. Soldier School में मधुमक्खियों का हमला, मची अफरा-तफरी, 6 बच्चे गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: St. Soldier School में मधुमक्खियों का हमला, मची अफरा-तफरी, 6 बच्चे गंभीर घायल, देखें वीडियो

    मोहालीः शहर के सेंट सोल्जर स्कूल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्कूल परिसर में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया। इस घटना में कई बच्चे घायल हो गए, जिनमें से 6 बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया और स्टाफ ने बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कोशिश की।

    मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल समय के दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड परिसर में आ गया और बच्चों पर हमला करना शुरू कर दिया। मधुमक्खियों के काटने से बच्चे घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। स्कूल स्टाफ ने स्थिति को संभालते हुए घायल बच्चों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। अभिभावक सोनू ने बताया कि स्कूल ने उन्हें इस घटना के बारे में बताया तक नहीं। इस बारे में उन्हें किसी से पता चला था, जोकि बहुत ही गलत है। वहीं कई अन्य पेरेंट्स ने कहा कि उन्हें इस हादसे की जानकारी स्कूल से नहीं, बल्कि अपने जानकारों से मिली। अभिभावकों ने स्कूल मैनेजमेंट पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर फीस जमा करने में एक दिन की देरी हो जाए तो स्कूल तुरंत फोन कर देता है और बच्चे को क्लास में बैठने तक नहीं दिया जाता, लेकिन इतनी बड़ी घटना के बावजूद बच्चों की सुरक्षा और जानकारी देना जरूरी नहीं समझा गया।

    फिलहाल अस्पताल में भर्ती बच्चों का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मामले को लेकर अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से जवाब मांगा है और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

  • पानी को लेकर हुआ विवाद, लोहे के Rod मारकर महिला का Murder

    पानी को लेकर हुआ विवाद, लोहे के Rod मारकर महिला का Murder

    करौलीः हिंडौन सिटी थाना क्षेत्र के अतर्गत पड़ते इलाके में छोटी सी बात को लेकर महिला की लोहे की रॉड मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रचना जाट (40) के पुत्र के बयानों पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते मृतका रचना के बेटे राजा ने बताया कि मंगलवार सुबह उनकी मां रचना घर से कुछ दूरी पर स्थित पशुवाड़ा में पानी भरने गई थीं। इसी दौरान परिवार के एक युवक ने पाइपलाइन को लेकर विवाद शुरू कर दिया और लोहे की रॉड से महिला के सिर पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। महिला की चीख-पुकार सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी पुरषोत्तम सिंह ने बताया कि करौली से एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • अब आम नागरिक भी बन पाएंगे Astronaut, ISRO कर रहा है बड़ी तैयारियां

    अब आम नागरिक भी बन पाएंगे Astronaut, ISRO कर रहा है बड़ी तैयारियां

    नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अब गगनयान मिशन के आगे की तैयारी में बड़ा कदम उठाने वाले हैं। ISRO के अंतरिक्ष यात्री चयन और प्रबंधन समिति ने सिफारिश की है कि दूसरे बैच में 4 आम नागरिकों (सिविलियंस) को भी शामिल किया जाए। ये नागरिक विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के एक्सपर्ट्स होंगे। उनके साथ 6 मिशन पायलट भारतीय वायुसेना की सैन्य पृष्ठभूमि से लिए जाएंगे। इस फैसले से यह साफ है कि ISRO अब सिर्फ टेक्नोलॉजी साबित करने से आगे बढ़कर नियमित अंतरिक्ष मिशनों, वैज्ञानिक काम और भविष्य के अंतरिक्ष स्टेशन के लिए मजबूत अंतरिक्ष यात्री दल तैयार कर रहा है। पहला बैच में चारों अंतरिक्ष यात्री एयर कमोडोर प्रशांत नायर, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, अजित कृष्णन और अंगद प्रताप थे। ये सभी फाइटर प्लेन पायलट और टेस्ट पायलट थे। अब दूसरे बैच में बदलाव आ रहा है। इसमें 6 मिशन पायलट सैन्य एविएशन बैकग्राउंड से होंगे जिनमें फाइटर पायलटों के अलावा भारतीय वायुसेना के कॉम्बैट हेलिकॉप्टर पायलट भी शामिल किए जा सकते हैं। समिति ने कुल 10 अंतरिक्ष यात्रियों का पूल बनाने का की सिफारिश की है जिसमें 4 सिविलियन Stem एक्सपर्ट्स होंगे हालांकि इन सिविलियंस को गगनयान के शुरुआती मिशनों में नहीं भेजा जाएगा। वे चौथे क्रूड गगनयान मिशन से ही अंतरिक्ष में उड़ान भर सकेंगे। दुनिया भर में भी यही तरीका अपनाया जाता है। पहले सैन्य प्रशिक्षित पायलटों को भेजा जाता है जब तक टेक्नोलॉजी पूरी तरह सही और सुरक्षित न हो जाए। यह बदलाव इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ISRO अब गगनयान को सिर्फ एक या दो मिशन तक सीमित नहीं रखना चाहता है। भविष्य में साल में दो मानवयुक्त मिशन करने की योजना है। अंतरिक्ष यात्री एक मिशन से लौटने के दो साल बाद फिर उड़ान भर सकते हैं।

    चुनौतियां भी हैं

    अंतरिक्ष यात्री चयन की प्रक्रिया सही दिशा में बढ़ रही है लेकिन ISRO को कुछ क्षेत्रों में अभी काफी करना बाकी है। फिलहाल ISRO के पास सिर्फ एक अस्थाई अंतरिक्ष यात्री ट्रेनिंग सेंटर है। पूर्ण सुविधाओं वाला स्थाई प्रशिक्षण केंद्र अभी बनना बाकी है। टेक्नोलॉजी के मामले में भी चुनौतियों है। खासतौर पर ECLSS अभी पूरी तरह विकसित नहीं हुआ है। यह सिस्टम बिना अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा नहीं जा सकता क्योंकि यह ऑक्सीजन, तापमान, दबाव और अन्य जरुरी चीजों को नियंत्रित करता है। सिविलियंस को अंतरिक्ष यात्री बनने का रास्ता खोलना isro की सोच में बड़े बदलाव को दिखाता है। पहले बैच में सिर्फ सैन्य पायलटों से शुरु करके अब Stem विशेषज्ञों को शामिल करना भारत को नियमित मानव अंतरिक्ष उड़ानों और भविष्य के अंतरिक्ष स्टेशन के लिए तैयार कर रहा है। यह कदम भारत को अंतरिक्ष में एक स्थाई उपस्थिति बनाने की दिशा में मजबूत बनाएगा। बशर्ते ट्रेनिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और जरुरी टेक्नोलॉजी को भी तेजी से विकसित किया जाए।        
  • Jalandhar News: विधायकों के पार्टी छोड़ने को लेकर सांसद चब्बेवाल का आया बयान, बाजवा पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    Jalandhar News: विधायकों के पार्टी छोड़ने को लेकर सांसद चब्बेवाल का आया बयान, बाजवा पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया ने आज शाहपुर सिटी कैंपस में पार्टी की मीटिंग बुलाई है। मीटिंग में 1000 ब्लॉक ऑब्जर्वरों में मंत्री और विधायक शामिल हुए। इस दौरान सांसद राजकुमार चब्बेवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज मनीष सिसोदिया की अगुवाई में हुई मीटिंग के दौरान ऑब्जर्वरों की ओर से रिपोर्ट सौंपी गई। इस समीक्षा मीटिंग के दौरान ऑब्जर्वरों को पार्टी के द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि ढाई लाख वालंटियर के साथ ऑब्जर्वरों ने पंजाब भर में मीटिंग की और इस मीटिंग में मुद्दों को मनीष सिसोदिया के समक्ष रखा। वहीं 7 राज्सभा सदस्यों के पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने वाले नेताओं को लेकर कहा कि अरविंद केजरीवाल ने इन नेताओं को काफी सम्मान दिया गया।

    उन्होंने कहा कि जो पंच भी नहीं बन सकता था उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाकर राज्यसभा में भेजा था। ऐसे में पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सांसद ने कहा कि पार्टी मेन है पार्टी में नेता मुख्य नहीं है। ऐसे में आप पार्टी के कामों की लोग प्रंशसा कर रहे है। हर क्षेत्र में पंजाब सरकार ने बेहतर काम किए है। ऐसे में उम्मीद है कि 2027 में 2022 की तुलना से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानी, शिक्षा, बिजली, मोहल्ला क्लीनिक को लेकर बेहतर काम किए है। मंहगाई के दौर में पंजाब के 90 प्रतिशत में से 95 लाख लोगों का बिजली का बिल जीरो आ रहा है।

    वहीं 10 लाख तक का ईलाज पंजाब सरकार द्वारा मुफ्त किया जा रहा है। आम आदमी क्लीनिक में लोगों का मुफ्त उपचार किया जा रहा है। 65 हजार से अधिक लोगों को नौकरियां दी जा चुकी है। महिलाओं के साथ एक हजार रुपए देने का वादा पूरा किया गया। प्रताप बाजवा द्वारा आप पार्टी के सीएम मान और विधायकों को भाजपा में जाने के सवाल पर कहा कि वह जब से एलओपी बने है तब से विधायकों को दूसरी पार्टी में संपर्क होने के बारे में कह रहे है। वह मीडिया में बने रहने के लिए यह सब कर रहे है। सांसद ने कहा कि 43 हजार किलोमीटर सड़कें बनीं जो पहले कभी नहीं बनाई गई।

    आप सरकार ने सड़कें बनाकर इतिहास रचा है। भगवंत मान को लेकर कहाकि वह ईमानदार नेता है और पंजाब की सेवा में लगे हुए है। सीएम मान की अगुवाई में दोबारा से पंजाब में आप पार्टी की सरकार बनाने जा रही है। स्पेशल विधानसभा सत्र बुलाने को लेकर कहा कि एक मई को मजदूर दिवस है और ऐसे में उनकी बात विधानसभा में की जाएगी। यह इतिहास में पहली बार होगा कि स्पेशल सत्र आप पार्टी की अगुवाई में बुलाया जा रहा है। बेअदबी मामले में धर्म को लेकर पंथक पार्टियां जो काम नहीं कर पाई वह काम आप सरकार की अगुवाई में किया गया।

     

  • Punjab News: इस सब्जी मंडी में रेहड़ा-फड़ी वालों की Parking हुई Free, दुकानदारों ने जताया आभार, देखें वीडियो

    Punjab News: इस सब्जी मंडी में रेहड़ा-फड़ी वालों की Parking हुई Free, दुकानदारों ने जताया आभार, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब की सबसे बड़ी मंडियों में से एक लुधियाना सब्जी मंडी पार्किंग ठेके को लेकर पिछले दिनों विवादों में रही थी। इस सब्जी मंडी के पार्किंग ठेकेदार राजू पर ओवरचार्जिंग के आरोप लगे थे। वहीं कही लोगों ने उन पर गुंडागर्दी कर मारपीट के आरोप भी लगाए थे जिसके बाद मंडी बोर्ड ने एक्शन लेते हुए ठेका खुद संभाल लिया था। इससे अब रेहड़ी-फड़ी वालों को बड़ी राहत मिल रही है। रेहड़ी-फड़ी वालों के मुताबिक, ठेका सरकारी होने के चलते उनके काफी पैसे बच रहे हैं। वहीं अब रेहड़ी-फड़ी वालों को राहत देते हुए पार्किंग की पर्ची बिल्कुल फ्री कर दी गई है जिससे उनमें खुशी की लहर है।

    जानकारी देते रेहड़ी फड़ी वालों ने बताया कि पहले यहां का ठेकेदार रोजाना करीब 350 रुपये फीस लेता थे, जो गरीब और कम कमाने वालों के लिए बड़ा बोझ बन रहा था। ठेकेदार 300 रुपए रेहड़ी खड़ी करने के अलग लेता था और 50 रुपए पार्किंग के भी लिए जाते थे, लेकिन अब सरकारी ठेका होने के चलते ये बिल्कुल फ्री हो गया है। इस फैसले के बाद अब उन्हें यह रकम नहीं देनी पड़ेगी, जिसका सीधा फायदा उनकी इनकम को होगा। इसी के साथ मंडी में ई-रिक्शा या अन्य वाहनों पर फेरी लगाने वालों ने बताया कि उनसे भी सिर्फ एक बार ही 50 रुपए की पर्ची काटी जाती है जिसके बाद वह पूरा दिन बिना कोई शुल्क दिए फेरी लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का यह फैसला उनके साथ-साथ उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति के लिए बहुत बढ़िया है।

    स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने सरकार का शुक्रिया अदा किया है। उनका कहना है कि इस कदम की लंबे समय से जरूरत थी और अब यह “मस्ती और खेल” वाली स्थिति हो गई है, क्योंकि रोजाना के फालतू खर्च खत्म हो गए हैं। कुल मिलाकर यह फैसला छोटे व्यापारियों के लिए आर्थिक राहत साबित हो रहा है और मंडी के बिजनेस पर भी इसका अच्छा असर पड़ने की उम्मीद है।

  • Punjab News: CM Mann का बयान, 15 भारतीय ऑस्ट्रेलिया से किए डिपोर्ट, 11 Punjabi शामिल, देखें Live

    Punjab News: CM Mann का बयान, 15 भारतीय ऑस्ट्रेलिया से किए डिपोर्ट, 11 Punjabi शामिल, देखें Live

    चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज प्रेस वार्ता करके पानी की समस्या को लेकर बात की। सीएम भगवंत मान ने पानी को लेकर हुए कहा कि इन दिनों में पानी की जरूरत बढ़ जाती है। ऐसे में खेतों में धान का बिजाई को लेकर पानी देने की कोशिश की जा रही है ताकि ट्यूबल कम चले बल्कि नहरी पानी दें। उन्होंने कहा कि 4 वर्ष में 6700 करोड़ रुपए खर्च किए हैं, जिसमें मार्च 2026 तक है। लगभग 14 हजार किलोमीटर की पाइप बिछाई गई है।

    वहीं खाल और कसिया शुरू की है। इस बार की धान की बिजाई की फसल में पानी के लिए नए रस्ते भी शुरू किए जाएंगे। जिसमें कोशिश यह है कि पहली बार 1 मई को नहरों में पानी छोड़ा जा रहा हैं। वहीं 1 जून से बिजली मिलनी शुरु हो जाएंगी। 21 हजार क्यूसिक पानी आज शाम को छोड़ा जा रहा है। एक मई तक पानी नहरों में पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि 2 से 4 मीटर पानी पंजाब का ऊपर आ चुका है। सीएम मान ने कहा कि 15 भारतीयों को ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट किया जा रहा है, जिसमें 11 पंजाबी शामिल है। इन पंजाबियों में 10 लड़के 1 महिला शामिल है। जिन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर पंजाब सरकार आएगी।

    सीएम मान ने कहाकि डिपोर्ट होने वाले लोगों को जो जरूरत होगी वह आप सरकार की तरफ से पूरा किया जाएगा। सीएम ने बताया कि अब तक जो सूची मिली है, उसमें केवल होम स्टेट पंजाब लिखा हुआ है। उन्होंने कहा कि कुल 15 लोग हैं। इनमें 2 तेलंगाना और 2 उत्तराखंड के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जैसे यह पहुंचेंगे। उसकी सारी पड़ताल की जाएगी। इस दौरान जो भी जिम्मेदार लोग होंगे, उन पर एक्शन होगा। सीएम मान ने कहा कि मक्की की फसल के लिए यह पानी फायदेमंद रहेगा। पंजाब को 4 जोन में बांटा गया है। 15 मई से 31 मई तक पंजाब भर में डीएसआर चलेगा, जिसमें की फीडरों को पानी दिया जाएगा। जिसमें से पहले जोन में 1 जून से गुरुदासपुर, पठानकोट तरन तारन, अमृतसर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर का नाम शामिल है। वहीं 5 जून फरीदकोट, बठिंडा, फिरोजपुर, मुक्तसर साहिब और फाजिल्का शामिल है। इसी तरह 9 जून से लुधियानास, मलेरकोटला, मानसा, मोगा, बरनाला, जालंधर, संगरूर, कपूरथला और नवांशहर शामिल है।