Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
Blog
-

Punjab News: घर के बाहर सैर कर रहे व्यक्ति का लुटेरों ने किया कत्ल, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले के गांव मेहरबान के इलाके गुज्जर भवन में रहने वाले एक 45 वर्षीय व्यक्ति को एक्टिवा सवार दो लुटेरों ने वीरवार की देर रात करीब 10 बजे चाकू घोपकर हत्या कर दी। लुटेरे व्यक्ति से एक सैमसंग का फोन और करीब 1200 रुपए की नगदी छीन कर ले गए। व्यक्ति के चिल्लाने पर उसकी पत्नी व बच्चे तुरंत उसके पास पहुंचे और उसे लहूलुहान अवस्था में नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें सिविल अस्पताल रेफर किया गया। जहां पहुंचने से पहले ही व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा थाना मेहरबान की पुलिस को सूचना दी।
मृतक व्यक्ति की पहचान तिलक राज के रूप में हुई। उसके बेटे दानिश ने बताया कि पिता तिलक राज पिछले करीब 2 महीनों से बीमारी के चलते घर पर ही रहते थे। वीरवार की रात पिता तिलक राज और माता कमला देवी सैर करने के लिए घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान उसकी माता कमला देवी घर में चप्पल पहनने के लिए दाखिल हुई और पिता सैर करते हुए घर से कुछ दूरी पर निकल गया। जहां एक एक्टिवा सवार दो युवकों ने उसे रोककर उसके पेट में चाकू घोंप दिया और उसका सैमसंग का मोबाइल और करीब 1200 रुपये की नगदी छीनकर फरार हो गया। मृतक की पत्नी कमला देवी ने बताया कि वह 4 महीने पहले ही हरियाणा से लुधियाना में काम करने आये थे। उसके पति की लुधियाना पहुंचने पर तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद से वह घर पर ही रहता था,जबकि उसके तीनों बेटे अलग-अलग जगह काम करते है। वीरवार रात सारे परिवार ने एक साथ खाना खाया जिसके बाद वह अपने पति के साथ सैर करने घर के बाहर निकली। इस संबंध में थाना मेहरबान के जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें अभी मामले की सूचना मिली है। वह अस्पताल में पहुंच मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर करवाई शुरू करने में जुट गए है।#PunjabNews: घर के बाहर सैर कर रहे व्यक्ति को लुटेरों ने किया कत्ल NEWS:https://t.co/zkPx8UcB5F pic.twitter.com/5TMhyfLqVv
— Encounter India (@Encounter_India) July 11, 2025 -

Jalandhar ED की 11 जगह पर Raid मामले में बरामद किए 30 पासपोर्ट और डिजिटल डिवाइस
जालंधर, ENS: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों से जुड़े हाई-प्रोफाइल ‘डंकी रूट’ मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत पंजाब और हरियाणा के 11 ठिकानों पर छापेमारी की थी। बुधवार को शुरू हुई वीरवार को खत्म हुई। ये कार्रवाई अमृतसर, संगरूर, पटियाला, मोगा, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल जिलों में की गई। रेड के बाद ईडी ने कुल एजेंट के घर से 30 पासपोर्ट बरामद किए, जो लोगों को ‘डंकी रूट’ से भेजने में शामिल था। जांच में यह भी पता चला है कि एजेंटों ने करोड़ों रुपये की नकद और हवाला के जरिए लेन-देन किया।
ईडी ने बताया कि इन छापों के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज, रिकॉर्ड और डिजिटल डिवाइस बरामद की गईं और जब्त भी की गईं। ईडी ने यह कार्रवाई पंजाब और हरियाणा पुलिस द्वारा दर्ज कई एफआईआर के आधार पर शुरू की। यह एफआईआर भारतीय दंड संहिता (अब बीएनएस 2023) और इमिग्रेशन एक्ट 1983 के तहत दर्ज हुई थीं। जांच में सामने आया कि अमेरिका जाने के इच्छुक लोगों को ट्रैवल एजेंट और दलालों ने यह झांसा दिया कि वे उन्हें कानूनी तरीके से अमेरिका भेजेंगे।
लेकिन असल में इन्हें ‘डंकी रूट’ के जरिए खतरनाक रास्तों से अवैध रूप से कई देशों की सीमाएं पार कराई गईं। इस रूट पर मानव तस्करी माफिया और डंकर (तस्करी के गिरोह) की मदद से लोगों को भेजा जाता था। इतना ही नहीं, माफिया और एजेंट रास्ते में ही डराने-धमकाने की स्थिति पैदा कर अतिरिक्त रकम वसूलते थे। सर्च ऑपरेशन के दौरान कई और एजेंटों और इमिग्रेशन एजेंसियों के नाम भी सामने आए, जो बड़े पैमाने पर इस अवैध धंधे को चला रहे हैं। जल्द सारे मामले में ईडी बड़ा खुलासा कर सकती है, क्योंकि मामले में कुछ बड़े प्लेयर्स के भी नाम सामने आएं हैं।
-

आज का राशिफल 11 जुलाई, 2025
आज श्रावण कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज देर रात 2 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 44 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 36 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।
मेष राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको करियर से संबंधित अनुभवी व्यक्तियों से मार्गदर्शन मिलेगा तथा स्टूडेंट अपनी पढ़ाई के प्रति सजग रहेंगे। आज आपके घर पर मेहमानों का आगमन होगा। आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर लें, तो उचित होगा। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रखने के लिए लापरवाही व आलस ना करके पूरे मन से काम करेंगे तो जल्द ही आपको नई संभावनाएं मिलेंगी। आज आपका जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा।
वृष राशि:आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आया है। आज अनुभवी लोगों से मिली बेहतरीन राय आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप किसी भी काम को करने से पहले उसके पहलुओं पर विचार विमर्श करेंगे तो इससे आपके तरक्की के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। साथ ही आपका कॉन्फिडेंस भी बढेगा। आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिल सकते हैं, जिससे उनके बिजनेस में लाभ होगा।
मिथुन राशि:आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सरकारी कामों में अनुभवी व्यक्तियों से राय मिलेगी, जिससे आपका काम आसान हो जायेगा। नौकरी कर रहे लोग अपने काम को गंभीरता और ईमानदारी से करेंगे। आज नौकरी में आपकी तरक्की के योग बन रहे हैं। आज क्लाइंट के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगें, जो आपके व्यापार के लिए लाभदायक रहेगा। आज परिवार में अनुशासित और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होने से पुरानी खुशनुमा यादें भी ताजा होंगी। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अच्छी खबर मिलेगी।
कर्क राशि:आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज आप माता – पिता के लिए भी कुछ समय जरूर निकालेंगे। उनका आशीर्वाद व सलाह आपके लिए भाग्योदय का कारक बनेगा। आज आप बच्चों को डांटने के बजाय उन्हें समझने और समझाँने की कोशिश करें सब ठीक होगा। कार्यस्थल पर गतिविधियां आज सुचारू रूप से चलती रहेंगी। आज आप अपने खर्चों पर नियंत्रण करने का भरपूर प्रयास करेंगें। महिलाएं आज बच्चों की पसंद का भोजन बनाएगी, दाम्पत्य जीवन में खुशियां बरक़रार रहेगी।
सिंह राशि:आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको अच्छी खबर मिलने के योग हैं यह ख़ुशी आपके घर में बेटे के करियर को लेकर हो सकती है। आज आपको लाभदायक और रोचक जानकारी मिलने से आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। आज आपका महत्वपूर्ण काम बिना बाधा के पूरा होने से आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा और आप पूरी ऊर्जा के साथ दिन बिताएंगे। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है। इस राशि की कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा।
कन्या राशि:आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। आज कारोबारी मामलों में सुधार होगा। आज आप जीवनसाथी की भावनाओं को समझेंगे जिससे रिश्तों में नज़दीकियां बढ़ेगी। लवमेट को मुलाकात के अवसर मिल सकते हैं, जिससे आपका दिन अच्छे से बीतेगा। पारिवारिक लोगों की छोटी-मोटी जरूरतों का ध्यान रखना घर में खुशनुमा माहौल बनाएगा। बच्चों को आज पढाई में मन लगाने की जरूरत है, आपको उनकी हेल्प करनी चाहिए। आज आपके पड़ोसी के साथ रिश्ते में सुधार होगा।
तुला राशि:आज आपके लिए दिन पॉजिटिव रहने वाला है। आज आपका पारिवारिक मामला किसी बड़े बुजुर्ग की सहायता से सुलझ जायेगा, परिवार में फिर से खुशियां आ जाएंगी। आज अपनी दिनचर्या के कार्यों के अतिरिक्त आप अन्य कार्यों में भी समय बिताएंगे। किसी सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति और विचार सराहनीय रहेंगे। आज आपको रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। आज कुछ लोग प्रतिस्पर्धा की भावना से आपके प्रति अफवाह फैला सकते हैं। लेकिन इन गतिविधियों का आपके मान-सम्मान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
वृश्चिक राशि:आज आपको किसी अपने के माध्यम से अच्छी खबर मिलने के योग बन रहे है। आज आप अपने घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज दिन भर सकारात्मक और अनुशासित दृष्टिकोण आपको खुश रखेगा। स्वयं की सूझबूझ से लिए गए निर्णय के उचित परिणाम हासिल होंगे। विद्यार्थियों को इंटरव्यू या करियर से संबंधित क्षेत्र में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आज शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें, आप किसी दोस्त की मदद लें सकते है। आज आपके सकारात्मक रवैये से जीवनसाथी प्रसन्न रहेंगे। आज आप परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जायेंगे।
धनु राशि:आज आपका दिन खास रहने वाला है। आज आपको व्यापार में बढ़िया धन लाभ होगा, इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को पूरे निश्चय के साथ पूरा करेंगें। पार्टनरशिप में व्यवस्था को लेकर कुछ जरुरी फैसले हो सकते है। आज किसी प्रोजेक्ट को लेकर कोई ऑफिशियल यात्रा संभव है। आज जीवनसाथी के साथ आप मॉल घूमने जायेंगें, बच्चों के लिए उपहार भी लेंगें। आपसी सामंजस्य द्वारा परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
मकर राशि:आज का दिन आपके लिए सफलता प्राप्त करने में सहायक रहेगा। आज ऑफिस में आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। आज आपको कुछ खास लोगों से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा और रुका हुआ काम भी व्यवस्थित होगा। आज आप घर परिवार संबंधी समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे। अगर आपका कहीं पैसा अटका हुआ है तो आज आप उसको वापस प्राप्त कर लेंगें। आज आप दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें और अपने काम पर ध्यान दें।
कुम्भ राशि:आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है, आज रियल स्टेट में बढ़िया डील फाइनल हो सकती है। आज ऑफिस के कार्यभार की अधिकता की वजह से आपको थकान महसूस हो सकती है। घर का वातावरण मधुर और खुशनुमा बना रहेगा। आज आप जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगें, जिससे आपका रिश्ता खूबसूरत बनेगा। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे है, जिससे आपकी आर्थिक स्तिथि मजबूत होगी।
मीन राशि:आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपका मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है जिसे आप निराश नहीं करेंगे। किसी बड़े प्रॉजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज आपको पिछले कुछ समय से अपने करियर औऱ निजी जीवन संबंधी किए गए प्रयासों का फल मिलने का समय है। आज आपको बड़ी सफलता हाथ लग सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। मेडिटेशन करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी
-

Punjab News: घर में घुसे दो चोरों में से एक पकड़ा, मोहल्लेवालों ने की जमकर धुनाई, देखें वीडियो
होशियारपुर: मोहल्ला माउंट एवेन्यू सी ब्लॉक में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब दो चोर एक नए बने मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने लगे। लोगों ने चोरों को घर में घुसते समय देख लिया। चोर मकान के भीतर से पानी की मोटर और हाल ही में लगाई गई बिजली की तारें चोरी कर रहे थे कि मोहल्ला निवासियों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए एक चोर को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि उसका साथी भागने में सफल हो गया। स्थानीय लोगों ने पकड़े हुए चोर की धुनाई करनी शुरू कर दी। चोरी की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए चोर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी गई है।
-

Punjab News: खेत में मिली 17 वर्षीय छात्रा की जली हुई लाश, सनसनी फैली, देखें वीडियो
बठिंडा: सरदारगढ़ गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के झोने के खेतों में एक छात्रा का जला हुआ शव मिला। मृतका की पहचान सरदारगढ़ की रहने वाली 17 वर्षीय शरणजीत कौर के रूप में हुई है, जो बारहवीं कक्षा की छात्रा थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रखवा दिया है और जांच शुरू कर दी है।
मृतका के पिता का नाम मेवा सिंह बताया कि उन्हें स्थानीय एनजीओ के कार्यकर्ता से शव के बारे में बताया था मौके पर जाकर देखा गया तो शव पूरी तरह से जला हुआ था, जिसके सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
-

Jalandhar News: DC Aggarwal ने खाली प्लॉटों पर की बड़ी कार्रवाई, देखें वीडियो
जालंधर (ens): डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल द्वारा खाली प्लॉटों से कूड़ा हटाने के दिए गए आदेशों के बाद जालंधर प्रशासन ने जिले भर के विभिन्न प्लॉट मालिकों को 289 नोटिस जारी किए हैं।
डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मानसून सीजन में बीमारियां फैलने की आशंका और जन स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर जिला भर के प्लॉट मालिकों को 10 जुलाई 2025 तक अपने खाली प्लॉटों से कूड़ा-कचरा व अन्य अपशिष्ट पदार्थ हटवाने के निर्देश दिए गए है।
जिला प्रशासन की ओर से खाली प्लॉटों के चारों ओर चारदीवारी या बाड़ लगाने के भी आदेश दिए गए है, ताकि अवैध रूप से कूड़ा डालने पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने बताया कि उपरोक्त आदेशों का उल्लंघन करने पर नगर कौंसिल नूरमहल द्वारा 5 और नगर पंचायत शाहकोट द्वारा 27 नोटिस जारी किए गए हैं।
डा. अग्रवाल ने बताया कि जारी किए गए नोटिसों में प्लाट मालिकों को नोटिस जारी होने की तिथि से 2 दिनों के भीतर प्लाटों की सफाई और प्लाट के चारों ओर चारदीवारी करवाने के निर्देश दिए गए है। ऐसा न करने पर सरकारी विभाग सफाई करवाएंगे, जिसका खर्च प्लाट मालिक से जुर्माने के तौर पर वसूला जाएगा। यदि कोई लागत जमा नहीं करता है, तो राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री दर्ज की जाएगी।
जुर्माने के अलावा, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163, पर्यावरण (सुरक्षा) अधिनियम, 1986, पंजाब नगर निगम अधिनियम, 1976 और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 के तहत पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने नगर निगम जालंधर के कमिश्नर गौतम जैन और अन्य अधिकारियों के साथ गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और आदर्श नगर चौक के पास एक खाली प्लॉट से कचरा हटाया। उन्होंने कहा कि जिन प्लॉटों में अधिकारी सफाई करवाएंगे, वहां सफाई का खर्च प्लॉट मालिकों से वसूला जाएगा।
-

Jalandhar News: DC Aggarwal की सिफारिश पर 3 पंचायत सचिव Suspended
जालंधर (ens): जिले मे तैनात 3 पंचायत सचिवों को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से उनके पदों से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई DC डॉ. हिमांशु अग्रवाल की सिफ़ारिश पर की गई है।
जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग से प्राप्त आदेशों के अनुसार पंचायत सचिव प्रशोत्तम लाल और दिलबाग सहोता पंचायत समिति जालंधर पश्चिम तथा पंचायत समिति फिल्लौर के पंचायत सचिव परविंदर सिंह को उनके पदों से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, जालंधर का कार्यालय रहेगा।
स्वच्छ और जवाबदेह प्रशासन प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए DC डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ज़िले के लोगों को अच्छा और पारदर्शी प्रशासन प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी और भविष्य में ऐसा कोई मामला सामने आया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वीरता को समर्पित, मुंबई में बनेगा नया ब्रिज, नाम होगा ‘सिंदूर पुल’
मुंबई: 154 साल पुराने कर्नाक ब्रिज की जगह जल्द ही एक नया ब्रिज लोगों के यातायात के लिए बनाया जाएगा, जिसे ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया गया है। 2022 में कर्नाक ब्रिज को असुरक्षित पाए जाने के बाद गिरा दिया गया था लेकिन इस ब्रिज को ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में नामित किया गया है। पुल अब सिर्फ एक कंक्रीट की स्ट्रक्चर नहीं, बल्कि भारत के साहस और आतंकवाद के खिलाफ उसकी लड़ाई का प्रतीक होगा। शहर की व्यस्त सड़कों को जोड़ने वाला यह पुल, आधुनिकता और देशभक्ति का संगम कहलाएगा सिंदूर’ के नाम से जाना जाएगा। यह ब्रिज मुंबई रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर स्थित और पीडी मेलो रोड को जोड़ने वाला है। इसका उद्घाटन गुरुवार 10 जुलाई को सुबह 10 बजे किया गया और इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री श्री अजितदादा पवार और विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट राहुल नार्वेकर विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
-

Jalandhar News: कोंग्रेसी पार्षद और आप नेता हुए आमने-सामने, जमकर चले लात घूंसे
जालंधर/(ENS): कांग्रेस पार्टी के पार्षद और आप नेता के बीच जमकर लात घूंसे चलने का मामला सामने आया है। जानकरी के मुताबिक जेल रोड पर स्थित महालक्ष्मी मंदिर मे क्रिया से निकलते समय पार्किंग मे दोनों एक दूसरे के आमने-सामने हो गए।
यह लड़ाई Ward No. 66 के कांग्रेसी पार्षद बंटी नीलकंठ और इसी वार्ड से चुनाव हारे आप प्रत्याशी निखिल अरोड़ा के बीच हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों नेताओ की पार्किंग मे पहले कहा सुनी हुई थी। जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके बाद दोनों और उनके समर्थक आपस मे भिड़ गए। इस मामले मे बंटी नीलकंठ ने कहा कि उनसे चुनाव हारने के बाद से ही निखिल किसी न किसी बहाने झगड़ा करने की फिराक मे था। निखिल ने हर्ष नाम के व्यक्ति से दुकान किराये पर ली थी। दो सालो से किराया भी नहीं दिया था। हर्ष उनका समर्थक है, इसलिए निखिल उनसे खार खाता है। वही निखिल अरोड़ा ने कहा कि इस घटना की पूरी जानकारी उन्होंने पार्टी के सीनियर नेताओ को दे दी है। पार्टी का फैसला आने पर कार्रवाई की जाएगी। दोनों नेताओ ने झगडे के बाद सिविल अस्पताल से मेडिकल करवा लिया है। फिलहाल किसी भी पक्ष ने पुलिस को कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।