Blog
-

अंडर 14 लड़कियों की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन
ऊना/ सुशील पंडित: आज अंडर 14 लड़कियों की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन गवर्नमेंट हाई स्कूल रायपुर सहोड़ा में हुआ। इस प्रतियोगिता का समापन डिप्टी डायरेक्टर एलिमेंट्री सोमनाथ धीमान ने किया। आज की प्रतिस्पर्धा 100 मीटर दौड़ में अश्विंदर जे एस विजडम ने पहला स्थान दूसरा स्थान जैस्मिन गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कलरुही और तीसरा स्थान अदिति गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलोह 200 मीटर में श्रीयाल जे एस विजडम पहला स्थान दूसरा स्थान अस्मिता गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ठठल बंदना गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सनाहल और 400 मीटर में जसमीत कौर रूद्र इंटरनेशनल स्कूल बसल दूसरा स्थान जैस्मीन कौर सीनियर सेकेंडरी स्कूल कलरुही और तीसरा स्थान अस्मिता ठाकुर स्वास्तिक पब्लिक स्कूल मलाहत 100×4 दौड़ में पहला स्थान गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलोह दूसरा स्थान गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ठठल तीसरा स्थान गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल इसपुर चक्का फेंक में पहला स्थान गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल नांगडा हिमांशी दूसरा स्थान नावया तीसरा स्थान मनजीत कौर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोंदपुर जयचंद गोला फेंक में पहला स्थान मनजीत कौर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोंदपुर जयचंद दूसरा स्थान रिद्धि शर्मा वी पी एस बहडाला तीसरा स्थान हिमांशी गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंगड़ा लंबी कूद में पहला स्थान अश्मिता गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ठठल दूसरा स्थान अश्विंदर गिल जे एस विजडम तीसरा स्थान अदिति गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलोह ऊंची कूद में पहला स्थान प्रीति गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सनाहल दूसरा स्थान वंदना कौशल और तीसरा स्थान आरुषि चौधरी गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बसाल योग प्रतियोगिता में विजेता रहा गवर्नमेंट हाई स्कूल जौनकौर और चिल्ड्रन वैली पब्लिक स्कूल उना उपविजेता रहा चैस प्रतियोगिता में हरोली जोन विजेता रहा उपविजेता रहा बांगना जोन इस मौके पर जिला उन्ना के एडीपीओ आर एस भुल्लर डि ई एस एस ए के सिनियर वाईस प्रेसिडेंट राजेश कौशल राकेश कुमार वाइस प्रेसिडेंट चमन लाल सेवानिवृत्त नरेश ठाकुर प्रधानाचार्य पलकवाह जिला उन्ना के सीनियर शारीरिक शिक्षक कुलवंत सिंह गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बसदेड़ा और इस प्रतियोगिता के कोऑर्डिनेटर राकेश कुमार असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर देशराज डोगरा और स्थानीय स्कूल के मुख्य अध्यापक मदनलाल धीमान रविंद्र टीजीटी आर्ट्स और स्थानीय स्कूल के शारीरिक शिक्षक होशियार सिंह उपस्थित रहे यह जानकारी डी ई एस एस ए के प्रैस सचिव मनमोहन सिंह गवर्नमेंट हाई स्कूल मैड़ी ने दी -

Punjab News: बेरहमी से कत्ल, आरोपियों ने व्यक्ति का सिर, हाथ और दोनों टांगे काटकर फेंकी लाश
मानसाः जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां मानसा गांव में उस दौरान हड़कंप मच गया, जब एक युवक का बेहरमी से कत्ल कर शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने तेजधार हथियार से मृतक के दोनों हाथ और दोनों टांगें काटी हुई थी। बताया जा रहा है कि मृतक का सिर भी धड़ से अलग था। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल, मृतक के शव को पुलिस ने सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।
-

नेहरू युवक मंडल अरलू द्वारा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
टिक्का शिवेंद्र पाल कुटलैहड़ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की
ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के तहत नेहरू युवक मंडल अरलू द्वारा आयोजित 7वीं दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ शनिवार अरलू स्कूल में किया गया। खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ में टिक्का शिवेंद्र पाल कुटलैहड़ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस खेल प्रतियोगिता में विजेता और उप विजेता टीमों को 11000 ओर 8100 की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। युवक मंडल के अध्यक्ष अभय राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता दो दिन तक चलेगी। वहीं समापन समारोह में पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
टिक्का शिवेंद्र पाल ने युवाओं को प्रोत्साहन के लिए 5100 रुपए की नकद राशि दान दी। शिवेंद्र पाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल टूर्नामेंट न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं, बल्कि युवाओं को नशे और गलत राह से दूर रखते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे खेल को खेल भावना से खेलें और अनुशासन को सर्वोपरि रखें।
आज इस प्रतियोगिता में अरलू बी ओर सरोह की टीम में खेला गया जिसमें अरलू बी विजेता रहा दूसरा मुकाबला अरलू ए ओर धुंधला की टीम में खेला गया जिसमें अरलू विजेता रही। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान अरलू महिंद्र सिंह, युवक मंडल के अध्यक्ष अभय राणा, प्रिंस,विशाल, भूपेंद्र शर्मा,पिंटू, मनदीप, कृषु, रजनीश, निखिल, सुजल आदि युवा मौजूद रहे।
-

Punjab News: नेता विशाल ठाकुर अवद को हथियार के मामले में किया राउंडअप, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले में ताजपुर रोड पर मोती नगर की पुलिस ने पूर्वांचली समाज के नेता विशाल ठाकुर अवद को हथियार के मामले में राउंडअप किया है। बताया जा रहा हैकि अवैध हथियार मामले में राउंडअप किया है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस का कहन है कि वह हथियार को लेकर दस्तावेज नहीं दिखा पाया था, जिसके चलते आज उसे राउंडअप कर थाने ले जाया जा रहा है। थाने में विशाल ठाकुर से हथियार को लेकर पूछताछ की जाएगी।
-

Punjab News: परिवार के साथ अटारी बॉर्डर पहुंचे Bollywood Actor Sunny Deol, देखें वीडियो
अमृतसरः बॉलीवुड अभिनेता और पूर्व सांसद सनी देओल आज एक बार फिर पंजाब पहुंचे। जहां वह खुद गाड़ी चलाकर अटारी बॉर्डर पहुंचे। हालांकि 5 दिन पहले भी सन्नी देओल पंजाब दौरे पर आए थे। उस दौरान 13 अक्टूबर को सनी देओल गोल्डन टेंपल में माथा था। इस दौरान उनके साथ बेटे करण देओल और उनकी पत्नी भी मौजूद रहे थे। माथा टेकने के बाद सनी देओल ने शहर की मशहूर ज्ञानी दी चाय पी और समोसे खाए।
इस दौरान उन्होंने मुस्कराते हुए कहा था- ज्ञानी, ज्ञानी की चाय पी रहा। वहीं आज वह परिवार के साथ अटारी बॉर्डर पहुंचे। इस दौरान एक्टर के साथ उनके बेटे करण देओल और पुत्रवधू दृशा देओल भी मौजूद रहे। सनी देओल ने अपने इस सफर की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की। उन्होंने कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। इन वीडियो में वह अमृतसर-अटारी रोड पर खुद गाड़ी ड्राइव करते हुए दिखाई दिए। अटारी बॉर्डर पर पहुंचकर उन्होंने BSF जवानों से मुलाकात की और रिट्रीट सेरेमनी में हिस्सा लिया। उन्होंने जवानों से मुलाकात की, उनके साथ फोटो खिंचवाए और देश की सुरक्षा में उनके योगदान के लिए धन्यवाद भी दिया। वहीं उन्होंने कहा कि हमारे देश के सैनिक सीमाओं की रक्षा में जो समर्पण दिखाते हैं, वह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।View this post on Instagram -

Diwali के बाद न करें ये काम, धन की देवी मां लक्ष्मी हो जाएगी नाराज
धर्म: दीवाली की रात पूरे साल की सबसे शुभ रात मानी जाती है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां लक्ष्मी घरों में वास करती है। इससे सुख-समृद्धि का वास होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, दीवाली वाली रात मां लक्ष्मी घर-घर में भ्रमण के लिए निकलती हैं। जिस घर में सफाई, प्रकाश और श्रद्धा होती है मां लक्ष्मी उसी घर में वास करती है। इसी वजह से दीवाली से पहले घरों को पवित्र तौर पर साफ-सुथरा किया जाता है। इस रात मां लक्ष्मी की पूजा काफी श्रद्धा के साथ की जाती है परंतु उसके अगले दिन हमें ऐसी कोई गलती नहीं करनी चाहिए जिससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाएं।मूर्तियां न हटाएं
दीवाली की रात में मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और अन्य देवी-देवताओं की मूर्ति स्थापना पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है। ऐसे में पूजा के दौरान घर का वातावरण भक्ति, प्रकाश और पॉजिटिविटी से भर जाता है परंतु अक्सर लोग पूजा खत्म होने के बाद मूर्तियां हटा देते हैं या फिर उन्हें वापिस से रख देते हैं परंतु यह बहुत बड़ी गलती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा के तुंरत बाद मूर्तियां हटाना या उन्हें अस्त-व्यस्त करना अशुभ हो जाता है।झगड़ा या नेगेटिव बातें न करें
दीवाले के अगले दिन घर का माहौल शांत और शुभ रखना बहुत जरुरी होता है। इस दिन गुस्सा, झगड़ा या नेगेटिव बातें करने से पॉजिटिव एनर्जी पर असर होता है। ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी वहीं रहती है जहां पर खुशहाली हो।टूटे या पुराने दीपक न फेंके
पूजा में इस्तेमाल करने वाले दीपक, कलश या फिर सजावट का पवित्र समान कूड़े में न फेंके। सामान को किसी पेड़ के नीचे, नदी या फिर साफ जगह पर प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से पवित्रता बनी रहेगी और मां लक्ष्मी जी की कृपा भी आपके परिवार पर बनेगी।तुंरत न बुझाएं दीपक
मां लक्ष्मी के अनुष्ठान में घर में जलाने वाली अखंड ज्योति मां लक्ष्मी के स्वागत का प्रतीक मानी जाती है। ऐसे में सुबह होते ही इस दीपक को एकदम से न बुझाएं। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। दीपक को खुद ही बुझने दें। इससे घर में सुख और शांति बनी रहेगी।पूजा स्थान रखें साफ
दीवाली की पूजा के बाद यदि आपके पूजा स्थान में दीप, फूल या प्रसाद बिखरा हो तो यह लापरवाही का प्रतीक है। ऐसे में पूजा स्थान को साफ रखें और फिर से भगवान को प्रणाम करें। इससे शुभ फल लंबे समय तक बना रहेगा।बाहर न फेंके कूड़ा कचरा
दीवाली वाली रात घर की सफाई और दीपमाला से वातावरण पवित्र हो जाता है ऐसे में अगले दिन सुबह झाड़ू लगाकर कूड़ा बाहर निकालना अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे मां लक्ष्मी का निवास भंग होता है और इसका असर सुख-समृद्दि पर होता है। दीवाली के बाद यदि आप सफाई करना चाहते हैं तो दोपहर के बाद ही करें। -

Punjab News: SDO और JE की किडनैपिंग कर लाखों की फिरौती वसूलनी के मामले में फर्जी STF अफसर गिरफ्तार, देखें वीडियो
लुधियानाः थाना दाखा के अंतगर्त आते इलाके से एसटीएफ और विजिलेंस के अधिकारी बनकर आए 4 बदमाशों ने हथियारों के बल पर कुछ दिन पहले पीएसपीसीएल के एसडीओ जसकिरनप्रीत सिंह और जेई परमिंदर सिंह को दफ्तर से अगवा कर लिया था। जिसके बाद आरोपी दोनों को चंडीगढ़ नंबर की टोयोटा कार में लेकर फरार हो गए और आरोपियों ने दोनों से 7 लाख रुपए की फिरौती लेकर छोड़ दिया था। वहीं इस मामले में पीड़ितों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वहीं DSP वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों के बारे में सुराग इकट्ठे किए।
इन सुराग के जरिए पुलिस ने पहचान कर आरोपियों को ट्रेस करना शुरू किया तो दो लोगों की लोकेशन पटियाला की मिली। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। दोनों ने खुद को एसटीएफ अधिकारी बताते हुए वारदात की। दोनों आरोपियों की पहचान गुरिंदर सिंह और ब्रह्मप्रीत सिंह निवासी पटियाला के रूप में हुई। इन बदमाशों के 2 अन्य साथियों की भी पहचान हो गई है, जिनके नाम विनय अरोड़ा और अमनदीप सिंह निवासी पटियाला है।
इन दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास भी पुलिस कर रही है। आरोपियों ने सरकारी अधिकारियों से पैसे ऐंठने के लिए पूरी योजना बनाई थी। PSPCL दाखा के सब-डिवीजन ऑफिसर SDO जसकिरन प्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि करीब 20 दिन पहले कुछ संदिग्ध प्लास्टिक बोतल प्रोडक्शन यूनिट के लिए बिजली कनेक्शन लेने के बहाने दफ्तर के चक्कर काट रहे थे। मौके वाली जगह भी दिखाई और पूरी बातचीत की। 13 अक्तूबर को इसी परिसर में स्थित XEN रवि कुमार चोपड़ा के दफ्तर में गए तो वहां 4 लोग मौजूद थे, जबकि XEN वहां नहीं थे।
इसके बाद वे SDO के दफ्तर पहुंचे और उनके ऊपर हथियार तान दिया। बदमाशों ने खुद को एसटीएफ की टीम बताया। मुख्य व्यक्ति ने खुद की पहचान इंस्पेक्टर गगन के रूप में बताई। अचानक हुई इस अप्रत्याशित घटना से दोनों अधिकारी घबरा गए थे और उन्होंने पहले पुलिस को शिकायत नहीं की। वहीं परिजनों के आश्वसन के बाद अधिकारियों ने पुलिस को घटना को लेकर शिकायत दर्ज करवाई और अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस घटना को ट्रेस करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
-

बैंक चेयरमैन व प्रबंधक निदेशक से कर्मचारी यूनियन ने की मुलाकात
जोगिन्द्रा सेंट्रल की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ और मजबूत-किशन देव
बद्दी/सचिन बैंसल: जोगिन्द्रा सेंट्रल कोऑपरेटिव एम्प्लॉइज यूनियन द्वारा शनिवार को बैंक अध्यक्ष मुकेश शर्मा एवं प्रबन्ध निदेशक पंकज सूद से मुख्य कार्यालय में मुलकात की । इस अवसर पर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष किशन देव द्वारा समस्त कर्मचारियों की ओर से बैंक प्रबंधन का कर्मचारियों को एक माह का अतिरिक्त वेतन बतौर एक्स्ग्रेशिया तथा 3 फीसदी महंगाई भत्ता एरियर सहित जारी करने के निर्णय पर आभार व्यक्त किया।
यूनियन इस कदम का खुले दिल से स्वागत करता है और मानता है कि बैंक प्रबंधन का यह निर्णय कर्मचारियों के प्रति बैंक प्रबंधन के सकारात्मक दृष्टिकोण और उनके कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने और उन्हें और अधिक उत्साह से काम करने के लिए प्रेरित करेगा। इसी क्रम में, यूनियन द्वारा बैंक के सभी ग्राहकों और आम जनता को यह सूचित किया गया है कि जोगिन्द्रा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक की वित्तीय स्थिति अत्यादिक सुदृढ़ और मजबूत है।
जोगिन्द्रा बैंक दशकों से लगातार लाभ कमा रहा है और इसके वित्तीय प्रबंधन में किसी भी तरह की प्रतिकूल या नकारात्मक बात नहीं पाई गई है। बैंक की कार्यप्रणाली पूर्णत: पारदर्शी और नियमों के अनुरूप है। इसलिए, यूनियन जनता से यह अनुरोध करती हैं कि वे बैंक के संबंध में फैलाई जा रही किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी के प्रभाव में न आएं । बैंक अपने ग्राहकों की जमा राशि की सुरक्षा और उन्हें बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
विश्वास ही बैंक की सबसे बड़ी पूंजी है, और हम आपको आश्वस्त करते हैं कि आपका बैंक सुरक्षित हाथों में है और निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इस अवसर पर बैंक यूनियन के सचिव कैलाश शर्मा और अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
-

एचआरटीसी कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति सरकार प्रतिबद्ध : मुकेश अग्निहोत्री
उप मुख्यमंत्री बोले… एचआरटीसी कर्मचारियों और पेंशनरों के एरियर, पेंशन और अन्य देयों के लिए जारी की राशि ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश सरकार एचआरटीसी कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनों के लंबित एरियर, पेंशन, लीव एनकैशमेंट और अन्य वित्तीय देयों के निपटारे के लिए बड़ी राशि जारी की है। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि 75 वर्ष से अधिक आयु के 647 पेंशनरों को 23 करोड़ का एरियर जारी किया गया है। यह एरियर वर्ष 2022 में घोषित हुआ था और 1 जनवरी 2016 से देय था। इसके अतिरिक्त 222 सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए 29 करोड़ 47 लाख रूपये की राशि जारी की गई है, जिनकी पेंशन अप्रैल 2024 से लंबित थी। इसमें कम्यूटेशन राशि भी सम्मिलित है। मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि सितंबर 2025 माह की पेंशन के भुगतान के लिए भी 23 करोड़ जारी किए गए हैं। साथ ही, लीव एनकैशमेंट के लिए 33 करोड़ और डेथ-कम-रिटायरमेंट ग्रेच्युटी (डीसीआरजी) के लिए भी 33 करोड़ इसी महीने जारी किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसी भी पेंशनर या कर्मचारी को अपने संवैधानिक और वित्तीय अधिकारों के लिए प्रतीक्षा न करनी पड़े। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रदेश की जनसेवा का प्रमुख माध्यम है और सरकार निगम को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार वित्तीय अनुशासन के साथ कल्याणकारी दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है। कर्मचारियों और पेंशनरों से जुड़े सभी मामलों का निपटारा शीघ्रता और प्राथमिकता से किया जाएगा। -

Airport के कार्गो विलेज में लगी भीषण आग, उड़ानें स्थगित, आसमान में छाया धुएं का गुब्बार, देखें वीडियो
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के कार्गो विलेज इलाके में शनिवार को भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही हैं, वहीं आसमान में धुएं का गुब्बार छा गया है। इस भीषण आग को लेकर एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया गया। वहीं अधिकारियों के अनुसार, यह इलाका आमतौर पर आयतित सामान पखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। फायर सर्विस मुख्यालय के मीडिया सेल अधिकारी तल्हा बिन जसीम ने बताया क आग की तिव्रता काफी गंभीर है। उन्होंने कहा कि 16 दमकल यूनिट मौके पर पहुंच चुकी हैं, जबकि अन्य 16 यूनिट रास्ते में हैं।
Read in English:
Fire Erupts in Airport Cargo Section, Flight Operations Suspended
हवाई अड्डे के कार्यकारी निदेशक के प्रवक्ता मसूदुल हसन मसूद ने बताया कि आग कार्गो विलेज के पास वाले हिस्से में लगी। उन्होंने कहा कि फायर सर्विस, बांग्लादेश एयरफोर्स और एयरपोर्ट कर्मी मिलकर आग बुझाने में लगे हैं। फिलहालस आग लगने के कारण और नुकसान की सहा जनकारी अब तक सामने नहीं आई है। आग लगने के बाद चार उड़ानों को चटगांव के शाह अमानत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया। चटगांव एयरपोर्ट के प्रवक्ता इब्राहिम खलील ने बताया कि इनमें दो घरेलू उड़ानें और दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं। आग के कारण कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें को देरी हुई या डायवर्ट कर दी गई हैं।
बताया जा रहा हैकि आग के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। जिसमें से कि ढाका से कुआलालंपुर जाने वाली बाटिक एयर OD-163 और ढाका से मुंबई जाने वाली इंडिगो 6E-1116 उड़ानें टैक्सीवे पर रुकी हुई हैं। बैंकॉक से ढाका आने वाली यूएस-बांग्ला एयरलाइंस की एक उड़ान चटगांव में उतरी। दिल्ली से ढाका आने वाली इंडिगो की एक उड़ान कोलकाता में उतरी। शारजाह से ढाका आने वाली एयर अरेबिया की उड़ान भी चटगांव में उतरी. हांगकांग से ढाका आने वाली कैथे पैसिफिक एयरलाइंस की उड़ान लैंडिंग में असफल होने के बाद आकाश में चक्कर लगा रही है।
सैदपुर से ढाका आने वाली विमान बांग्लादेश एयरलाइंस की उड़ान का मार्ग बदलकर चटगांव में उतरा। चटगांव से ढाका जाने वाली यूएस-बांग्ला एयरलाइंस की उड़ान उड़ान भरने के बाद चटगांव वापस लौट गई। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने मीडिया को बताया कि बांग्लादेश नागरिक उड्डयन प्राधिकरण, अग्निशमन सेवा और वायु सेना की 2 अग्निशमन इकाइयां आग बुझाने में काम कर रही हैं।