इस दौरान उन्होंने मुस्कराते हुए कहा था- ज्ञानी, ज्ञानी की चाय पी रहा। वहीं आज वह परिवार के साथ अटारी बॉर्डर पहुंचे। इस दौरान एक्टर के साथ उनके बेटे करण देओल और पुत्रवधू दृशा देओल भी मौजूद रहे। सनी देओल ने अपने इस सफर की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की। उन्होंने कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। इन वीडियो में वह अमृतसर-अटारी रोड पर खुद गाड़ी ड्राइव करते हुए दिखाई दिए। अटारी बॉर्डर पर पहुंचकर उन्होंने BSF जवानों से मुलाकात की और रिट्रीट सेरेमनी में हिस्सा लिया। उन्होंने जवानों से मुलाकात की, उनके साथ फोटो खिंचवाए और देश की सुरक्षा में उनके योगदान के लिए धन्यवाद भी दिया। वहीं उन्होंने कहा कि हमारे देश के सैनिक सीमाओं की रक्षा में जो समर्पण दिखाते हैं, वह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।View this post on Instagram
Punjab News: परिवार के साथ अटारी बॉर्डर पहुंचे Bollywood Actor Sunny Deol, देखें वीडियो

अमृतसरः बॉलीवुड अभिनेता और पूर्व सांसद सनी देओल आज एक बार फिर पंजाब पहुंचे। जहां वह खुद गाड़ी चलाकर अटारी बॉर्डर पहुंचे। हालांकि 5 दिन पहले भी सन्नी देओल पंजाब दौरे पर आए थे। उस दौरान 13 अक्टूबर को सनी देओल गोल्डन टेंपल में माथा था। इस दौरान उनके साथ बेटे करण देओल और उनकी पत्नी भी मौजूद रहे थे। माथा टेकने के बाद सनी देओल ने शहर की मशहूर ज्ञानी दी चाय पी और समोसे खाए।
Leave a Reply