Blog

  • NH-48 में कंटेनर में घुसी कार, एक परिवार के 3 लोगों की मौत

    NH-48 में कंटेनर में घुसी कार, एक परिवार के 3 लोगों की मौत

    जयपुरः चंदवाजी थाना इलाके में भीषण सड़क हादसा होने की घटना सामने आई है। जहां NH-48 बिलपुर में कंटेनर के बीच तेज रफ्तार कार घुसने से 3 की मौत हो गई, वहीं बच्चों सहित 5 लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के कारण कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम लग गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

    मामले की जानकारी देते हुए चंदवाजी के एसएचओ हीरालाल सैनी ने बताया कि हादसा चंदवाजी पुलिया से एक किलोमीटर पहले हाइवे पर बिलपुर में हुआ। सुबह करीब 11 बजे जयपुर की ओर से एक कार दिल्ली की तरफ जा रही थी। कार में महिला-बच्चों सहित 8 जने सवार थे। हाईवे पर किनारे खड़े कंटेनर में अचानक आउट ऑफ कंट्रोल होकर कार पीछे से घुस गई।

    कार में फंसे घायलों को गंभीर हालत में निम्स अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर्स ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया। सभी लोग यूपी के रायबरेली और वाराणसी के रहने वाले हैं और एक ही परिवार के हैं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और कंटनेर को जब्त कर लिया है। आशंका है कि ओवर स्पीड के साथ ही कार ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ है। दुर्घटना के बाद NH-48 पर लंबा जाम लग गया। करीब आधा घंटे तक दोनों ओर गाड़ियों की लाइन लगी रही। धीरे-धीरे दोनों ओर के ट्रैफिक को निकाला गया।

     

     

  • Punjab News: Furniture कारोबारी के घर से 40 तोला सोना चोरी, भाई व पति संग भागती दिखी नौकरानी, देखें CCTV

    Punjab News: Furniture कारोबारी के घर से 40 तोला सोना चोरी, भाई व पति संग भागती दिखी नौकरानी, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर के पॉश एरिया सराभा नगर में फर्नीचर कारोबारी के घर से 40 तोले सोना चोरी हो गया। इस दौरान उनकी नौकरानी घर से भागते हुए सीसीटीवी में कैद हो गई। नौकरानी के साथ उसका पति व भाई भी जाते हुए दिख रहे हैं। वहीं पुलिस ने नौकरानी, उसके पति व भाई को पकड़ने के लिए नेपाल बॉर्डर पर नाकाबंदी लगा दी है। पुलिस ने थाना डिवीजन नंबर पांच में नेपाली मूल की नौकरानी पार्वती व दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब सीसीटीवी फुटेज सामने आई तो पता चला कि इस चोरी में उसका पति व भाई भी साथ में था।

    पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि रात को ड्राइवर ने नौकरानी को चाय बनाने के लिए कहा था। नौकरानी ने चाय बनाई और उसमें नींद की गोली मिला दी। ड्राइवर ने चाय पी और कुछ देर बाद उसे नींद आने लगी तो वो सो गया। उसके बाद नौकरानी ने अपने पति व भाई को बुलाकर घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को शक है कि नौकरानी व उसके साथी चोरी करने के बाद नेपाल भाग गए ताकि वो पकड़े न जाएं। पुलिस का कहना है कि जैसे ही उन्हें शिकायत मिली तो उन्होंने तुरंत नेपाल बॉर्डर पर पुलिस को सूचित कर दिया ताकि वो बॉर्डर पार न कर सकें। वहीं पुलिस ने अपनी एक टीम नेपाल बॉर्डर पर रवाना कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, परिवार को बर्थ डे पार्टी में जाना था इसलिए उन्होंने ड्राइवर बबलू व नौकरानी पार्वती को घर पर रखवाली के लिए बुलाया था। परिवार दोनों को कहकर गया था कि घर का ख्याल रखना। ड्राइवर बबलू लंबे समय से परिवार के साथ काम कर रहा था तो उस पर उन्हें विश्वास था। परिवार ने 26 दिसंबर को पार्वती को काम पर रखा। उसे किसी अन्य के जरिए रखा गया था। पार्वती ने पिछले दिनों में पता कर दिया था कि घर में तिजोरी किस कमरे में है। वो इसी फिराक में थी कि मालिक किसी दिन इधर-उधर हों तो घटना को अंजाम दिया जा सके।

    नौकरानी को जब मालिक ने कहा कि उसे रात को आज उनके घर पर ही रहना है तो नौकरानी ने अपने पति व भाई को तैयार रहने के लिए कहा। घर से जैसे ही मालिक बाहर गए तो उसने फोन करके अपने पति व भाई को बाहर आने के लिए कह दिया। ड्राइवर को बेहोश करने के बाद वो दोनों भी अंदर घुसे और तिजोरी तोड़कर गहने ले गए।

    जांच अधिकारी सुखदीप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज मिलने से राज खुला कि महिला के साथ चोरी करने में उसका पति व भाई भी शामिल था। उन्होंने बताया कि आरोपी नेपाल की तरफ भागे हैं। नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट भेज दिया है और हमारी टीम भी वहां पहुंच चुकी है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

  • Punjab News: Injection के रेट को लेकर Shivraj Hospital में हंगामा, परिजनों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: Injection के रेट को लेकर Shivraj Hospital में हंगामा, परिजनों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में इंजेक्शन के रेट को लेकर हंगामे का मामला सामने आया है। मरीज के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन अपने ड्रग स्टोर पर 500 रुपए का इंजेक्शन 7500 रुपए में दे रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन से जब रेट कम करने को कहा तो ड्रग स्टोर वाला 5 हजार रुपए में देने को तैयार हुआ जिसके बाद गुस्साए मरीज के परिजनों ने अस्पताल के बाहर पक्का धरना लगा दिया। शिरोमणि अकाली दल यूथ विंग के नेता जसदीप सिंह काउंके परिजनों के साथ शिवराज अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। उधर, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आरोप निराधार हैं। अगर परिजनों को रेट को लेकर कोई दिक्कत है तो वो सिविल सर्जन को शिकायत दें। वो अपना जवाब उन्हें दे देंगे।

    काउंके ने कहा कि कुछ दिन पहले उनके दोस्त की मां का बीपी कंट्रोल नहीं हुआ तो वो माता जी को लेकर शिवराज अस्पताल में आया था। डॉक्टरों ने माता जी काे चेक किया और एडमिट कर दिया। रात को डॉक्टरों ने 5 इंजेक्शन मंगवाए थे जिसमें से 2 इंजेक्शन रात को लगे।

    काउंके ने कहा कि सुबह जब स्टाफ बदला तो उन्होंने 5 इंजेक्शन फिर से मंगवा दिए। जब उनका दोस्त ड्रग स्टोर पर पहुंचा तो उसने पूछा कि ये वही इंजेक्शन हैं जो रात को गए थे। ड्रग स्टोर में बैठे कर्मचारी ने कहा कि वही हैं जिस पर उसने 2 इंजेक्शन लिए और वार्ड में चले गया। उसने स्टाफ को कहा कि 3 इंजेक्शन रात के बचे हैं और दो ये हैं। स्टाफ ने पहले 3 इंजेक्शन बचे होने से इनकार कर दिया। थोड़ी देर बाद कहीं किनारे रखे वो 3 इंजेक्शन मिल गए। उसके बाद स्टाफ ने ट्रीटमेंट शुरू कर दिया। स्टाफ ने कुछ देर बाद उनके दोस्त को एक पर्ची पकड़ा दी और कहा कि ड्रग स्टोर से दवाइयां लेकर आओ। जब वह दवाई लेने आया तो पता चला कि उन दवाइयों की कीमत 24 हजार रुपए है। उसके पास इतने पैसे नहीं थे तो उसने मुझे फोन किया कि कहीं सस्ते में दिला दो।

    जसदीप सिंह ने बताया कि वो अस्पताल पहुंचा और उसने दवाई के बारे में पूछा, जिसके बाद उसका रेट ऑनलाइन चेक किया। उसने बताया कि इंजेक्शन पर 7500 रुपए रेट प्रिंट था जबकि ऑनलाइन वही इंजेक्शन 500 रुपए का था। उसके बाद उन्होंने दवाई की दुकानों पर रेट पता किया तो वहां पर भी उसकी कीमत 500 रुपए ही थी।

    उन्होंने कहा कि जब रेट में इतना ज्यादा फर्क था तो उन्होंने ड्रग स्टोर पर आकर एक अन्य व्यक्ति की मदद से स्टिंग किया। ड्रग स्टोर वाले को कहा कि बाहर इसकी कीमत 500 रुपए है जिस पर उसने कहा कि वो 10 प्रतिशत लेस दे सकते हैं। बार्गेनिंग करने पर वह 5 हजार रुपए में इंजेक्शन देने को तैयार हो गया जिस व्यक्ति ने उनके साथ स्टिंग किया था उसने वीडियो उन्हें नहीं दिया और न ही वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया। उसके बाद उनके परिवार में किसी की मौत हो गई तो वो अस्पताल में नहीं आ पाए। उन्होंने कहा कि उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना लगाया है। उन्होंने साफ कर दिया कि तब तक धरना नहीं हटाएंगे जब तक अस्पताल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई नहीं होती। इस संबंध में सिविल सर्जन व पुलिस को भी शिकायत देंगे।

    देर रात पूर्व विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों धरने में पहुंचे और उन्होंने धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को कहा कि वो इस संबंध में उनके साथ हैं। इस संबंध में सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। ढिल्लों ने कहा कि दवाइयों के नाम पर मजबूर लोगों से लूट नहीं होनी चाहिए।

    शिवराम अस्पताल के मैनेजर अखिलेश ने बताया कि उन पर लगे सारे आरोप गलत हैं। जसदीप सिंह अपना पक्ष सिविल सर्जन के आगे रखें और वह सिविल सर्जन मैडम को ही समझा सकते हैं कि उन्होंने कैसे ट्रीटमैंट किया है और वह किस तरह से पेमेेंट ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मरीज के परिजनों को चाहिए कि धरना लगाने के बजाए वह सिविल सर्जन से बात करें और अपना पक्ष रखकर मामले की जांच करें।

     

  • कोहरे के कारण हुआ हादसा, 14 गाड़ियों में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    कोहरे के कारण हुआ हादसा, 14 गाड़ियों में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    बागपतः उत्तर भारत में घने कोहरे से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में घने कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा हुआ है। दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे पर यह हादसा हुआ है। बागपत जिले में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। इसी दौरान मवीकलां गांव के पास दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर एक्सप्रेस-वे पर कम दृश्यता के कारण एक के बाद एक 14 वाहन आपस में टकरा गए। अचानक हुए इस हादसे से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक के बाद एक 14 वाहन आपस में भिड़ गए। वहीं हादसे के चलते एक कार के परखच्चे भी उड़ गए। हादसा मवीकलां गांव के पास हुआ। सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और गाड़ियों में अंदर फंसे लोगों को बाहर निकला। गनीमत यह रही कि इस बड़े हादसे में किसी की जान नहीं गई, हालांकि कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस के मुताबिक, क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया जा रहा है, ताकि यातायात को सामान्य किया जा सके। पुलिस ने बताया कि घना कोहरा और बेहद कम दृश्यता ही इस हादसे की मुख्य वजह रही। चालक सामने की गाड़ियों को समय पर नहीं देख पाए, जिसके चलते यह सिलसिलेवार टक्कर हो गई। हादसे के बाद कुछ समय तक एक्सप्रेस-वे पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे कोहरे में धीमी गति से चलें, सुरक्षित दूरी बनाए रखें और फॉग लाइट का प्रयोग करें। फिलहाल, पुलिस और हाईवे अधिकारी पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले रविवार को उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में भी कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हुआ था। नेशनल हाईवे-9 पर शहबाजपुर डोर के पास करीब 12 वाहन आपस में टकरा गए थे, जिसमें 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई थी और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उत्तर भारत में जारी शीतलहर और घने कोहरे के चलते सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। विशेषज्ञों और प्रशासन की ओर से वाहन चालकों को सावधानी बरतने, धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।
  • Punjab News: नशीले पदार्थों सहित लड़की गिरफ्तार

    Punjab News: नशीले पदार्थों सहित लड़की गिरफ्तार

    अमृतसरः जिले में श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा राजासांसी पर थाईलैंड से अमृतसर पहुंची लड़की को नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से डेढ़ किलो से ज्यादा शक्की नशीला पदार्थ बरामद किया गया। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है। यह कार्रवाई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा की गई है।

    सुरक्षा एजेंसियों को पहले से सूचना मिली थी कि अमृतसर हवाई अड्डे के माध्यम से विदेशों से नशीले पदार्थों का एक खेप लाई जा सकती है। इस जानकारी के आधार पर हवाई अड्डे पर विशेष निगरानी रखी गई थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही थाईलैंड से आई उड़ान अमृतसर पहुंची, उस लड़की को शक के आधार पर रोका गया। तलाशी दौरान उसके सामान से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद हुए। उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया है।

    लड़की से पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि वह किस के इशारे पर नशीले पदार्थ ला रही थी और इसके पीछे कौन सा अंतरराष्ट्रीय नशीले पदार्थों की तस्करी का नेटवर्क है। वे यह भी जांच कर रहे हैं कि यह खेप किसे सप्लाई की जानी थी। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। अमृतसर एयरपोर्ट पर बढ़ी सतर्कता को नशा तस्करों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

  • दिल्ली में नहीं कम हो रहा AQI, बच्चों-बुजुर्गों के लिए खतरा बनी जहरीली हवा

    दिल्ली में नहीं कम हो रहा AQI, बच्चों-बुजुर्गों के लिए खतरा बनी जहरीली हवा

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में आज सुबह घनी स्मॉग की परत देखने को मिली है। पांडवा नगर में स्थित स्वामीनारायरण अक्षरधाम मंदिर के आस-पास का इलाका भी धूंध में डूबा हुआ नजर आया। सड़कों पर दृश्यता कम रही और लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। हवा की हालत बहुत खराब रही है। लाइव आंकड़ों के अनुसार, कई इलाकों में एक्यूआई 700 के पार पहुंच चुका है जो की Hazardous यानी की खतरनाक कैटेगरी में आता है।

    मेडिकल एमरजेंसी जैसे बने हालात

    पीएम 10 और पीएम 2.5 दोनों ही कण सामान्य सीमा से कई गुना ऊपर दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार कुछ इलाकों में एक्यूआई 445 के तक रहा है। इसको गंभीर श्रेणी में माना जाता है। राजधानी के 37 एयर मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 32 पर प्रदूषण गंभीर स्तर पर दर्ज हुआ है। 19 जगह हालात मेडिकल एमरजेंसी जैसे बने हुए हैं।

    इन इलाकों में दिखा सबसे ज्यादा असर

    पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 631 पहुंच चुका है। अशोक विहार में 763, बवाना में 701, रोहिणी में 613, मुंडका में 483, वजीरपुर में 743 और चांदनी चौक में 620 दर्ज हुआ है। पटपड़गंज में 469, सोनिया विहार में 621 एक्यूआई दर्ज किया गया है। आईटीओ आरके पुरम जैसे इलाकों में भी हवा सांस लेने लायक नहीं रही है। सबसे कम एक्यूआई आयनगर में 356 दर्ज किया गया है परंतु यह भी सुरक्षित स्तर से ऊपर है।

    इस वजह से बिगड़ रही है हवा

    एक्सपर्ट्स का कहना है कि शहर के अंदर से निकलने वाला धुआं और मौसम की मार मिलकर ही हालात को बिगाड़ रहे हैं। हवा करीबन ठहरी हुई है इसलिए प्रदूषण दूर नहीं जा पा रहा और आसमान के नीचे जमा हो रहा है। हवा तेज नहीं होने से प्रदूषण घंटों नहीं बल्कि कई दिनों तक टिका रहता है। ऊपर से सर्दियों में बनने वाली तापमान की परतें भी इस जहरीली हवा को नीचे ही दबाकर रखती है। इससे हालात और भी खराब हो जाते हैं।

    बच्चे बुजुर्गों के लिए बना खतरा

    डॉक्टर्स का कहना है कि ऐसी जहरीली हवा, बच्चों, बुजुर्गों औऱ सांस व दिल के मरीजों के लिए खास तौर पर खतरनाक साबित होती है। आंखों में जलन, गले में खराश, खांसी और सांस फूलना इसके आम लक्षण हैं। एक्सपर्ट्स ने बाहर निकलने से बचने, मास्क पहनने और घर के अंदर रहने की सलाह दी है।
  • पैदल चल रहे बुजुर्ग को क्रेन ने कुचला, क्षत-विक्षत होकर सड़क पर चिपका शव

    पैदल चल रहे बुजुर्ग को क्रेन ने कुचला, क्षत-विक्षत होकर सड़क पर चिपका शव

    दौसाः जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे की सर्विस रोड से पैदल चल रहे बुजुर्ग किसान को क्रेन द्वारा कुचलने का मामला सामने आया है। टक्कर मारने के बाद क्रेन का पहिया बुजुर्ग के ऊपर से गुजर गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। क्रेन से कुचलने के कारण बुजुर्ग का शरीर क्षत-विक्षत होकर सड़क से चिपक गया और मौके पर खून फैल गया। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर रुका नहीं। वह स्पीड में क्रेन दौड़ाते हुए भाग निकला।

    जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कैलाश गुर्जर सोमवार सुबह 11 बजे मानपुर चौराहा मार्केट से पैदल घर जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार क्रेन ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बुजुर्ग उछलकर सड़क पर गिरे और क्रेन का पहिया उनके ऊपर से निकल गया। हादसे के बाद सड़क पर खून खून फैल गया और मांस के लोथड़े चिपक गए। आसपास मौजूद लोग दौड़कर पहुंचे और बुजुर्ग को संभाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

    लोगों का कहना है कि मानपुर चौराहे के पास हाईवे किनारे दर्जनों सैंड स्टोन यूनिट संचालित हो रही है। इनमें भारी पत्थरों को इधर-उधर ले जाने के लिए दिनभर हाइड्रा क्रेन और डंपर जैसी बड़ी गाड़ियों की सर्विस रोड पर आवाजाही होती है। अधिकतर क्रेन ड्राइवर बड़े पत्थरों को जल्दी पहुंचाने के लिए गाड़ी तेज स्पीड में चलाते हैं, जिसके कारण हादसे होते हैं। लोगों ने ऐसे ड्राइवरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    वहीं, मानपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पांचोली गांव में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर तेज रफ्तार क्रेन ने बुजुर्ग को कुचल दिया। बुजुर्ग की पहचान कैलाश गुर्जर (56) निवासी पांचोली गांव के रूप में हुई। बेटे तुलसीराम की रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

  • Jalandhar News: MLA के रिश्तेदार की मौत, जांच में जुटी पुलिस, दमकल अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: MLA के रिश्तेदार की मौत, जांच में जुटी पुलिस, दमकल अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: विजय नगर में देर रात विधायक के घर के साथ लगते उनके रिश्तेदार के घर आग लगने से 30 वर्षीय रूबिका की झुलसने से मौत हो गई थी। दरअसल, कमरे में पीवीसी शीटें लगी होने के कारण चंद मिनटों में आग ने भयानक रूप ले लिया। घटना के दौरान घर में मानसिक रूप से अस्वस्थ 30 वर्षीय युवती बेड पर आराम कर रही थी लेकिन वह मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण वह शोर नहीं मचा सकी और आग की चपेट में आ गई। वहीं आज पुलिस सुबह मामले की जांच में जुट गई। दूसरी ओर कांग्रेस नेता के घर लोग शोक व्यक्त करने पहुंच रहे है।

    मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के अधिकारी राजिंदर कुमार सहोता ने बताया कि उन्हें बीते दिन देर शाम को घर में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि घर की दूसरी मंजिल में आग लगी थी। इस घटना में आग लगने से युवती झुलस गई और उसे पहले से रेस्क्यू करके अस्पताल ले जाया जा चुका था। अधिकारी ने बताया कि घर की दूसरी मंजिल में भीषण आग लगी हुई थी। जिसके बाद उनकी टीम की 3 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि पूर्व एमपी के घर में आग लगी थी। घटना के दौरान घर में परिवार मौजूद था। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है।

    वहीं थाना 4 की पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आज सुबह ही दोबारा से थाना 4 की पुलिस घर में जांच करने पहुंची। हालांकि पुलिस ने मीडिया से घटना को लेकर दूरी बनाए रखी। इस घटना में कमरे के अंदर पड़ा सामान जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार विजय नगर में कांग्रेसी विधायक बिक्रम चौधरी का है और उनके घर के साथ उनके रिश्तेदारी में ताया के बेटे का घर है। कुछ समय पहले ताया के बेटे मोहित की मौत गई थी। उनकी पत्नी सिमरत कौर दोनों बच्चियों के साथ घर रहती हैं और उनका पालन पोशन करती थी।

    कमरे की दीवारों पर पीवीसी शीटें लगी हुई थीं।प्लास्टिक होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। पीवीसी के जलने से निकले जहरीले धुएं और भड़कती लपटों ने रुबिका को बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं छोड़ा। जिस समय कोठी में आग लगी, तब रूबिका कमरे में बेड पर लेटी हुई थी क्योंकि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी, इसलिए वह खतरे को भांपने के बावजूद न तो शोर मचा सकी और न ही समय रहते बेड से उठकर बाहर भाग पाई। हादसे के बाद परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिया। थाना चार के प्रभारी अनु ने बताया कि उनकी टीम मामले की जांच जारी है। परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएंगी।

  • Jalandhar News: National Highway पर डिवाइडर से टकराई कार, शादी से लौट रहा था परिवार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: National Highway पर डिवाइडर से टकराई कार, शादी से लौट रहा था परिवार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर नेशनल हाइवे-44 पर एक भयानक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार एक काले रंग की कार में सवार लोग फिल्लौर में शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर जा रहे थे। इस दौरान जब कार आर्मी कैंप के पास पहुंची तो सामने से आ रही किसी वाहन की तेज़ रोशनी पड़ने के कारण ड्राइवर को आगे स्पष्ट नहीं दिखा, जिससे कार डिवाइडर से टकरा गई।

    घटना के दौरान कार में महिलाएं और बच्चे सवार थे। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि हादसे में कार को काफी नुकसान हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल मौके पर पहुंचा और परिस्थितियों का जायज़ा लेकर क्षतिग्रस्त कार को साइड पर करवाया गया।

    वहीं सड़क सुरक्षा फोर्स द्वारा ट्रैफिक को फिर से चालू कर दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि कार में सवार लोग बलाचौर साइड से फिलौर विवाह समारोह में शामिल होकर वापस आ रहे थे और वापसी के दौरान यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि किसी का भी जान का नुक़सान नहीं हुआ और सड़क पर आवागमन सामान्य कर दिया गया है।

  • Punjab News: Driver की चमकी किस्मत, लगी 10 लाख की Lottery, देखें वीडियो

    Punjab News: Driver की चमकी किस्मत, लगी 10 लाख की Lottery, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के घंटा घर चौक पर स्थित गांधी बर्दर्स से एक बार फिर खुशखबरी सामने आई है, जहां पेशे से ड्राइवर एक सरदार जी की किस्मत चमक उठी। कपूरथला जिले के बेगोवाल गांव के रहने वाले करीब 60 वर्षीय अमरीक सिंह ने पहली बार लॉटरी में हाथ आजमाया और सीधे 10 लाख रुपये का इनाम जीत लिया। इस जीत के बाद उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

    मीडिया से बातचीत करते हुए अमरीक सिंह ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा था, जिसमें घंटा घर चौक स्थित लॉटरी की दुकान की जानकारी दी गई थी। वीडियो देखने के बाद उन्होंने खुद दुकान पर जाकर 500 रुपये का लॉटरी टिकट खरीदा। किस्मत ने ऐसा साथ दिया कि पहली ही कोशिश में उनका टिकट 10 लाख रुपये के इनाम में निकल आया।

    अमरीक सिंह ने कहा कि वह पेशे से ड्राइवर हैं और सीमित आमदनी में परिवार की जरूरतें पूरी करना कई बार मुश्किल हो जाता था। इस इनाम की राशि से अब वह अपने घर की जरूरी जरूरतों को पूरा कर पाएंगे और परिवार को बेहतर भविष्य दे सकेंगे। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय गुरु की कृपा और किस्मत को दिया। इस जीत के बाद घंटा घर चौक स्थित लॉटरी दुकान पर भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। अमरीक सिंह की कहानी सुनकर कई लोग लॉटरी को लेकर उत्साहित नजर आए। वहीं अमरीक सिंह ने भी खुशी में लड्डू बांटे।