Blog

  • Neha Kakkar ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोली – ‘प्लीज मेरे मासूम पति को मत बोलो’

    Neha Kakkar ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोली – ‘प्लीज मेरे मासूम पति को मत बोलो’

    मनोरंजन: बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ की वायरल सोशल मीडिया पोस्ट ने हंगामा नचा दिया है। अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था कि वो रिश्तों और काम से ब्रेकले रही है। इसके बाद कयास लगाए जाए जाने लगे कि क्या वो तलाक ले रही हैं। इससे पहले भी उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर बात होती है। अब ऐसे में नेहा कक्कड़ ने तलाक की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

    तलाक पर तोड़ी चुप्पी

    नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत के साथ तलाक की खबरों पर रिएक्ट किया है। इस मामले में सफाई देते हुए फैंस से यह रिक्वेस्ट की है कि उनके पति या परिवार को इस मामले में न घसीटें। सिंगर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि – ‘कृप्या मेरे मासूम पति या मेरी सबसे प्यारी फैमिली को इन सबसे दूर रखो वो सबसे साफ सुथरे लोग हैं जो मुझे पता है और जो कुछ भी मैं आज हूं वो उनके सपोर्ट के कारण हैं’। आगे उन्होंने कि – ‘मुझे कुछ और लोगों और सिस्टम से गुस्सा है। उम्मीद करती हूं कि आप समझ गए होंगे कि मैं किसकी बात कर रही हूं मेरे पति और फैमिली को इसमें मत शामिल करो हां मैं मानती हूं कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करते समय इतना इमोशनल नहीं होना चाहिए क्योंकि मीडिया को पता है कि राई का पहाड़ कैसे बनाया जाता है। खैर सबक मिल गया है अब से मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में बिल्कुल बात नहीं करने वाली भाईसाहब’। आगे नेहा ने लिखा कि – ‘बेचारी भावुक नेहू इस दुनिया के लिए कुछ ज्यादा ही भावुक बन गई है। मेरा नेहार्ट्स को सॉरी और धन्यवाद। टेंशन मत लो मैं बहुत जल्द ही धमाके के साथ वापसी करुंगी। आप लोगों को मेरा ढेर सारा प्यार’।

    ये था पूरा मामला

    पोस्ट डिलीट करने से पहले नेहा ने दो अलग-अलग पोस्ट के जरिए बताया था कि वो जिम्मेदारियों, रिश्तों, काम और अभी जो भी सोच रही हूं। सबसे ब्रेक लेने का टाइम पता नहीं वापिस आऊंगी या नहीं थैंक्यू। दूसरे पोस्ट में मीडिया और फैंस से नेहा ने प्राइवेसी की रिक्वेस्ट की थी। उन्होंने पैपराजी से कहा कि विनती है कि मुझे बिल्कुल कैप्चर न करें। उम्मीद है कि आप मेरी प्राइवेसी का सम्मान करेंगे। मुझे इस दुनिया में फ्रीली जीने दो। नो कैमरा प्लीज ये कम से कम मेरे लिए कर दो।    
  • Jalandhar-Amritsar Highway पर हुए सड़क हादसे में महिला पुलिस कर्मी की मौत

    Jalandhar-Amritsar Highway पर हुए सड़क हादसे में महिला पुलिस कर्मी की मौत

    कपूरथलाः जालंधर-अमृतसर हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार महिला को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतका थाना ढिलवां में महिला कांस्टेबल के पद पर तैनात थी। मृतक महिला कांस्टेबल की पहचान 44 वर्षीय कुलविंदर कौर निवासी जगतजीत नगर गांव हमीरा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पटियाला की रहने वाली थीं और शादी के बाद अपने ससुराल जगजीत नगर हमीरा में रह रही थीं। जानकारी अनुसार महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे हमीरा से अपनी एक्टिवा पर थाना ढिलवां की तरफ जा रही थीं।

    इसी दौरान ढिलवां के पास एक पैलेस के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस चालक को दी गई। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस की टीम ने उन्हें सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया, जहां अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ युक्ता ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    अस्पताल में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस ने घटना को लेकर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना ढिलवां के एसएचओ दलविंदरबीर सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच की जा रही है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • Punjab News: लुटेरे और पुलिस में चली गोलियां, होमगार्ड सहित आरोपी घायल

    Punjab News: लुटेरे और पुलिस में चली गोलियां, होमगार्ड सहित आरोपी घायल

    लुधियानाः मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस और लुटेरों में मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले कच्चा दलीप नगर निवासी शिवा नामक एक कुख्यात आरोपी को काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को जब हथियार बरामदगी के लिए निशानदेही पर लाया गया तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंगर कर दी।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी को टीम अमलो रोड स्थित सूए के पास एक खाली प्लॉट में दबाकर रखे गए 32 बोर के पिस्तौल की बरामदगी के लिए पहुंची थी। जहां आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक होमगार्ड का जवाब गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी शिवा की टांग में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आरोपी को सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ में दाखिल करवाया गया है, जबकि घायल होमगार्ड का भी सिविल अस्पताल में इलाज जारी है। एसएसपी फतेहगढ़ साहिब शुभम अग्रवाल ने बताया कि आरोपी शिवा के खिलाफ लूटपाट के कुल 89 मामले दर्ज हैं। आरोपी बड़े स्तर पर लूटपाट का रैकेट चलाता था और उसके संपर्क में अन्य अपराधी भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों की तलाश और उनकी गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है।

  • Punjab News: जमीन को लेकर 2 पक्षों में हुआ विवाद, चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: जमीन को लेकर 2 पक्षों में हुआ विवाद, चली गोलियां, देखें वीडियो

    दसूहा: हशियारपुर जिले के अंतर्गत आने वाले दूसूहा के गांव सहेगा में जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच गोलियां चलने की घटना सामने आई है। हालांकि इस मामले को लेकर कोई जानी नुकसान नहीं हुआ । बताया जा रहा है कि एक पक्ष द्वारा राइफल और पिस्तौल से 8 से 9 हवा में राउंड फायर किए गए। मामले पुलिस के पास पहुंच गया है। ऐसे में अब पूरे मामले को लेकर दूसूहा पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद दोनों पक्षों से पूछताछ कर केस दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव सहेगा की एक महिला ने अपने हिस्से की 4 खेत जिला कपूरथला के रहने वाले किसी व्यक्ति को बेच दिए थे।

    बेची गई जमीन का मिलाकर खाता 8 खेत यानी किले था। बेची गई जमीन और बाकी बची या अन्य नंबरों पर बराबर हिस्से पर कब्जा करने के लिए दोनों पक्ष इकट्ठे हुए थे। उसके बाद सही जमीन के हिस्सों को लेकर दोनों के बीच भारी तनाव पैदा हो गया। जानकारी के मुताबिक, गुरदीप सिंह के 2 बेटे कुलविंदर सिंह और पलविंदर सिंह निवासी दूसूहा ने एक सप्ताह पहले विदेश में रहती कपूरथले की राजविंदर कौर पत्नी गुरमेल सिंह की जमीन गांव सहेगा में चार किले थी, उसकी रजिस्टरी गुरदीप सिंह ने करवाई थी। जमीन कुल मिलाकर 8 किले होने के कारण दूसरे पार्टनर गुरनाम सिंह पुत्र सरूप सिंह निवासी बेगोवाल को 4 किले पर कब्जा करने के लिए गांव सहेगा बुलाया गया था।

    इसी मौके पर जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। गुरदीप सिंह और उनके 2 बेटों कुलविंदर और पलविंदर ने अपनी दो देसी राइफल और बंदूक से हवा में 8 से 9 गोलियां चलाईं। पुलिस द्वारा केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना हैकि सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और पता चला कि गुरदीप और गुरनाम सिंह में विवाद हुआ है। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग पहुंचे और जमीन के हिस्सा लेने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग करने के आरोप लगाए है। दोनों पक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

     

  • Punjab News: देह व्यापार मामले में होटल में पुलिस की रेड, मैनेजर गिरफ्तार, 3 युवतियां का किया रेस्क्यू, देखें वीडियो

    Punjab News: देह व्यापार मामले में होटल में पुलिस की रेड, मैनेजर गिरफ्तार, 3 युवतियां का किया रेस्क्यू, देखें वीडियो

    मोहालीः ज़ीरकपुर के रिहायशी इलाके में बिना साइन बोर्ड के बने होटल में देह व्यापार के मामले में पुलिस ने रेड की। इस दौरान पुलिस को होटल से आपत्तिजनक समान बरामद हुआ। वहीं पुलिस ने होटल से 3 युवतियों का रेस्क्यू किया है। मामले की जानकारी देते हुए एएसपी गजल प्रीत कौर ने कहा कि रंजन प्लाजा क्षेत्र में बिना किसी साइन बोर्ड के संचालित एक होटल चल रहा था। उनकी टीम ने होटल में छापेमारी करके देह व्यापार का खुलासा किया। इस दौरान होटल से एक मैनेजर को गिरफ्तार किया गया, जबकि 3 युवतियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। एएसपी ने बताया कि पुलिस को काफी समय से उक्त होटल में अवैध गतिविधियों को लेकर गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं।

    बताया जा रहा है कि होटल में बाहर से आने वाले संदिग्ध लोगों की आवाजाही लगातार बनी रहती थी, जिससे आसपास के लोगों को भी शक था। इसी आधार पर पुलिस ने पूरी योजना के तहत छापेमारी की। रेड के दौरान होटल से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है, जो देह व्यापार की पुष्टि करती है। छापेमारी के समय होटल मालिक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस ने टीमें गठित कर दी हैं। पुलिस ने होटल मैनेजर को मौके से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि होटल में बाहरी राज्यों से युवतियों को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। रेस्क्यू की गई युवतियों में एक नेपाल, एक मणिपुर और एक पंजाब की रहने वाली है। पुलिस ने तीनों को काउंसलिंग और मेडिकल जांच के लिए संबंधित विभागों के हवाले कर दिया है। साथ ही मानव तस्करी और देह व्यापार से जुड़े पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि सिमरन नामक महिला होटल की मालिक है, जिसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जा रही है।

    गौरतलब है कि इससे पहले भी ज़ीरकपुर पुलिस कई बार देह व्यापार के अड्डों पर कार्रवाई कर चुकी है और ऐसे अवैध धंधों को बंद कराया गया है। इसके बावजूद कुछ लोग चोरी-छिपे फिर से इस तरह की गतिविधियों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। पुलिस द्वारा होटल मालिक और संचालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। होटल को सील करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ज़ीरकपुर में कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • Highway पर चलती यात्रियों से भरी बस बनी आग का गोला, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    Highway पर चलती यात्रियों से भरी बस बनी आग का गोला, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कांदिवली इलाके में हाईवे पर चलती बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थी। जिसके बाद घटना की सूचना लोगों द्वारा दमकल विभाग को दी गई। दरअसल, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर यात्रियों से भरी बस में यह आग लगी है। राहत की बात यह रही कि बस चालक और परिचालक की सूझबूझ से समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के दौरान हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात काफी समय तक बाधित रहा। यह घटना कांदिवली पूर्व के समता नगर इलाके में मेट्रो लाइन 7 के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस जब हाईवे से गुजर रही थी, तभी उसके अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बस मेट्रो पुल के ठीक नीचे धूं-धूं कर जल गई और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। आग लगते ही बस के अंदर चीख-पुकार मच गई। चालक ने तुरंत बस को किनारे रोका और यात्रियों को नीचे उतरने के लिए कहा। कुछ यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। हादसे के कारण वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर बोरीवली की ओर जाने वाले मार्ग पर भारी जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस ने सावधानी बरतते हुए कुछ देर के लिए रूट डायवर्ट किया और फिर स्थिति सामान्य कराई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन अग्निशमन विभाग और स्थानीय पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है।  
  • Punjab News: घर में आग लगने के बाद हुआ धमाका, महिला का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में आग लगने के बाद हुआ धमाका, महिला का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में इंदिरा कॉलोनी में स्थित क्वार्टर में आग लगने के बाद धमाका हो गया। इस घटना में क्वार्टर की छत मलबे में तब्दील हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि घटना के दौरान वह काम पर गए हुए थे। घटना के दौरान घर में बेटी मौजूद थी। महिला ने कहा कि बेटी घर पर खाना बना रही थी। क्वार्टर में धमाका होने के बाद उन्हें फोन पर सूचना दी गई।

    महिला ने आरोप लगाए है कि फोन पर उसकी बेटी ने बताया कि अंजू नामक लड़की घर में आग लगाकर चली गई। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन हादसे में घर की छत सहित सामान जलकर राख हो गया। दरअसल, धमाके की आवाज सुनकर लोगों घरों से बाहर आ गए। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

    मामले की जानकारी देते हुए इलाका निवासियों ने बताया कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि उन्हें लगा जैसे कोई बम फटा हो। जिसके बाद हादसे की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। वहीं मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस मामले का जांच में जुट गई। शुरुआती जांच में इसे गैस लीकेज होने के कारण हादसा माना जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू को खंगाल रही है।

  • Jalandhar News: 2 पक्षों में हुआ विवाद, मेन चौक पर लगाया धरना, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 2 पक्षों में हुआ विवाद, मेन चौक पर लगाया धरना, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मॉडल हाउस इलाके में स्थित माता रानी चौक पर लोगों द्वारा धरना लगाया था। दरअसल हाल ही में भार्गव कैंप क्षेत्र 2 पक्षों में विवाद हुआ था। जहां अजय घुम्मण के पिता पर मामले को लेकर दूसरे पक्ष को धमकी देने के आरोप लगाए गए। दरअसल, लोगों का कहना है कि पुलिस पहले लड़के को काबू करके ले गई और बाद में उसे छोड़ दिया गया। जिसके बाद उनके साथी को पुलिस लेकर चली गई। इस विवाद को लेकर लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हाल ही में हुई एक आपसी झड़प के मामले में पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की जा रही।

    लोगों का कहना है कि जब तक पुलिस उनके साथी को नहीं छोड़ती और दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती यह धरना जारी रहेगा। लोगों ने अजय कुमार और उसके भाई पर नशे सहित गंभीर आरोप लगाए है। हालांकि दो दिन पहले हुई घटना के दौरान दूसरे पक्ष ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया था। दूसरे पक्ष ने कहा था कि अगर कोई नशे खरीदने या बेचने का किसी के पास सबूत है तो वह उनके सामने लेकर आए। जिसे बाद आज लोगों द्वारा माता रानी चौक में धरना लगाया गया। जिसके कारण श्री गुरु रविदास चौक और मॉडल हाउस से सटे कई प्रमुख रास्तों पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

    सुबह से ही इन इलाकों में लंबा जाम लगा हुआ है, जिससे स्कूल के बच्चों सहित आम राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है, लेकिन वहां भी जाम की स्थिति बनी हुई है। बता दें कि इस मामले की शुरुआत बीते सोमवार को भार्गव कैंप इलाके में हुई थी, जब दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पहले दोनों ओर से गाली-गलौज हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था और कुछ लोगों को चोटें भी आई थीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

  • Punjab News: नगर निगम में कच्चे कर्मी को पक्का करवाने के मामले में सीवरमैन गिरफ्तार

    Punjab News: नगर निगम में कच्चे कर्मी को पक्का करवाने के मामले में सीवरमैन गिरफ्तार

    लुधियानाः पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई ज़ीरो टॉलरेंस नीति के अनुसार, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने नगर निगम लुधियाना में तैनात सीवरमैन बहादुर सिंह को 1,50,000/- रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दरअसल, हाल ही में एक कच्चे कर्मचारी को पक्का करवाने के लिए उससे डेढ़ लाख रुपये की मांग की गई और इस मामले में पैसे देने की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

    जिसके बाद पीड़ित अपने साथ 420 (धोखाधड़ी) का आरोप लगाया। पीड़ित व्यक्ति ने मीडिया के साथ बात करते हुए बताया कि वह वार्ड नंबर-4 से कच्चे सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करता है। उसे पक्का करवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने उससे डेढ़ लाख रुपये मांगे और उसने मजबूरी में पैसे दे दिए।

    इसका वीडियो भी उसके पास मौजूद है परंतु इसके बावजूद भी उसे पक्का नहीं किया गया। पीड़ित ने प्रशासन से यह अपील की है कि उसे उसके पैसे वापिस दिलवाए जाएं। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

  • BJP को मिले नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, Nitin Nabin को मिली अहम जिम्मेदारी, PM Modi भी रहे मौजूद

    BJP को मिले नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, Nitin Nabin को मिली अहम जिम्मेदारी, PM Modi भी रहे मौजूद

    नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता नितिन नबीन को मंगलवार को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया है। नितीन नबीन जगत प्रकाश नड्डा की जगह से इस उच्च पद पर पहुंचे हैं। यह नियुक्ति उस व्यापक आंतरिक चयन प्रक्रिया का परिणाम है जो सबसे निचले स्तर से शुरु होकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची थी। 45 साल के नितीन नबीन की नियुक्ति को बीजेपी की संगठनात्मक मजबूती और आने वाले अहम राज्य चुनावों और 2029 के संघीय चुनाव से पहले पीढ़ीगत बदलाव पर जोर का संकेत माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों ने कहा कि नबीन की नियुक्ति का एक उद्देश्य प्रतिद्वंदी कांग्रेस के 84 साल के सीनियर नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व के साफ दौर पर अलग दिखाना है।

    पीएम मोदी ने किया संबोधन

    बीजेपी मुख्याल्य में नितीन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के मौके पर पीएम मोदी भी मौजूद रहे। उन्होंने बहुत ही भावुक और राजनीतिक तौर पर अहम संबोधन किया। पीएम मोदी ने नितीन नबीन को बीजेपी का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई भी दी। उन्होंने यह साफ शब्दों में कहा कि पार्टी में कोई पद नहीं बल्कि कार्यकर्ता भावना ही सबसे ऊपर है। पीएम ने यह साफ कह दिया कि नितीन नबीन सिर्फ बीजेपी ही नहीं बल्कि पूरे एनडीए के समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे। अपने भाषण में पीएम ने संगठन की परंपरा, सुशासन मॉडल, महिलाओं और गरीबों से जुड़ी योजनाओं, नॉर्थ ईस्ट और आने वाले 25 सालों के विजन पर भी विस्तार के साथ बात की। उन्होंने कहा कि – ‘नितिन नबीन जी मेरे बॉस हैं और मैं कार्यकर्ता हूं’।

    आखिर कौन हैं नितीन नबीन?

    बीजेपी के अंदर के लोग खासतौर पर वो जो उनके साथ काम कर चुके हैं उन्हें मेहनती राजनीतिक रुप से जिज्ञासु और पार्टी प्रथम मानसिकता वाले व्यक्ति के रुप में बताते हैं। उन्हें जमीन से जुड़ा, सुलभ और समन्वय के व्यक्ति के रुप में देखा जाता है। उनकी जातिगत पहचान कायस्थ समुदाय से होने के कारण भी उनके पक्ष में मानी गई क्योंकि यह समुदाय राजनीतिक रुप से तटस्थ माना जाता है और बाकी समूहों के साथ टकराव में नहीं आता।