Blog

  • ऊना जिला में मुख्यमंत्री कृषि संवर्धन योजना से तीन वर्षों में 85,826 किसान लाभान्वित

    ऊना जिला में मुख्यमंत्री कृषि संवर्धन योजना से तीन वर्षों में 85,826 किसान लाभान्वित

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने और किसानों की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री कृषि संवर्धन योजना किसानों के लिए एक सशक्त माध्यम बनकर उभरी है। यह योजना किसानों को उन्नत, टिकाऊ और लाभकारी खेती के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें गुणवत्तापूर्ण बीज, पौध संरक्षण सामग्री एवं खाद उपलब्ध करवाने में अहम भूमिका निभा रही है।

    उप निदेशक कृषि कुलभूषण धीमान ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन के अनुरूप ऊना जिला में इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत विभाग द्वारा निर्धारित दरों पर बीज एवं खाद पर अनुदान प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही पेखुबेला स्थित सरकारी फार्म एवं मृदा प्रशिक्षण प्रयोगशाला के लिए भी नियमित बजट का प्रावधान किया गया है।

    उन्होंने जानकारी दी कि बीते तीन वर्षों में 8.78 करोड़ रुपये व्यय कर 85,826 किसानों को योजना से लाभान्वित किया गया है। इनमें वर्ष 2023-24 में 3.19 करोड़ रुपये खर्च कर 15,377, वर्ष 2024-25 में 3.16 करोड़ रुपये खर्च कर 48,646 तथा वर्ष 2025-26 में 2.43 करोड़ रुपये व्यय कर 21,803 किसानों को लाभ पहुंचाया गया है।

    मुख्यमंत्री कृषि संवर्धन योजना के मुख्य घटक

    मुख्यमंत्री कृषि संवर्धन योजना के अंतर्गत समूह आधारित सब्जी उत्पादन योजना, आदान आधारित उपदान योजना (बीज, पौध संरक्षण सामग्री एवं खाद), बीज गुणन श्रृंखला की सुदृढ़ता और प्रयोगशालाओं का सशक्तिकरण जैसे घटक शामिल हैं।

    समूह आधारित सब्जी उत्पादन योजना
    प्रदेश में सब्जी उत्पादन की अपार संभावनाओं को साकार करने के लिए कृषि विभाग द्वारा समूह पद्धति के माध्यम से सब्जी उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस पहल से न केवल सब्जी फसलों के उत्पादन में वृद्धि हो रही है, बल्कि किसानों की आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही युवा एवं महिला किसानों को कृषि व्यवसाय और लघु उद्योगों के माध्यम से रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

    आदान आधारित उपदान योजना
    बीज को कृषि का सबसे महत्वपूर्ण आदान मानते हुए सरकार द्वारा किसानों को अनाज, दाल, तिलहन एवं चारा फसलों के बीजों पर 50 प्रतिशत अनुदान, जबकि आलू, अदरक और हल्दी के बीजों पर 25 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मिश्रित खादों पर भी उपदान दिया जा रहा है।
    राज्य सरकार ने फसलों के संरक्षण के लिए गैर-रसायनिक उपायों को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत कीट ट्रैप, ल्योर, जैव नियंत्रक, जैविक कीटनाशक एवं वानस्पतिक नियंत्रकों पर सभी वर्गों के किसानों को 50 प्रतिशत प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है। बीज गुणन गतिविधियों से प्रदेश को बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

    प्रयोगशालाओं का सशक्तिकरण
    कृषि विभाग द्वारा प्रदेश में 11 मृदा परीक्षण, 3 उर्वरक परीक्षण, 3 बीज परीक्षण, 2 जैव नियंत्रण, 1 राज्य कीटनाशक परीक्षण तथा 1 जैव उर्वरक उत्पादन एवं गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला संचालित की जा रही हैं। किसानों को मृदा स्वास्थ्य आकलन के लिए निःशुल्क मृदा जांच की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। गैर-रसायनिक कीट नियंत्रण को बढ़ावा देने के लिए कांगड़ा और मंडी जिलों में जैव नियंत्रण प्रयोगशालाएं किसानों के खेतों में जैव एजेंट, जैव कीटनाशक, ट्रैप और ल्योर आदि का निःशुल्क प्रदर्शन भी कर रही हैं।

    उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि किसानों की समृद्धि में ही जिले और प्रदेश की समृद्धि निहित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार ऊना जिला में कृषि विभाग किसानों को सरकारी सब्सिडी पर उन्नत किस्म के बीज, खाद और कृषि उपकरण उपलब्ध करवा रहा है। जिला प्रशासन किसानों की सेवा और सुविधा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

     

  • आपदा प्रबंधन को लेकर कैबिनेट के समक्ष अहम प्रस्ताव पेश किया जाएगा

    आपदा प्रबंधन को लेकर कैबिनेट के समक्ष अहम प्रस्ताव पेश किया जाएगा

    शिमला: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तकनीकी शिक्षा एवं नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी भी उपस्थित थे। इस दौरान आपदा व पुनर्वास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

    बैठक में अवगत करवाया गया कि पंचायतों में आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। प्रदेश में 250 इमारतों की पहचान की गई है जिनका रेट्रोफिटिंग का कार्य किया जाएगा। चंबा में 60 स्कूलों में रेट्रोफिटिंग करवाई जा रही है।

    जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश की जीवनरेखा कहे जाने वाले बड़े संस्थान जैसे आईजीएमसी शिमला, टांडा मेडिकल कॉलेज, दस क्षेत्रीय अस्पताल और तीन जोनल अस्पतालों की मैपिंग की जानी चाहिए। बैठक में अवगत करवाया गया कि सचिव पशुपालन रितेश चौहान की अध्यक्षता में 18 दिसंबर 2025 को राज्य स्तरीय बीमा समिति अधिसूचित की गई है। यह समिति व्यक्तिगत और सार्वजनिक संपत्ति के लिए बीमा विकल्पों की तलाश करेगी। राज्य स्तरीय बीमा समिति की पहली बैठक 12 जनवरी को आयोजित हुई है। राज्य स्तरीय बीमा समिति का मुख्य उद्देश्य आपदा के दौरान वित्तीय बैकअप उपलब्ध करवाना और व्यय को कम करना है। प्रदेश के लोगों को बीमा के बेहतर विकल्प प्रदान करने के साथ-साथ नुकसान की स्थिति में अधिक से अधिक वित्तीय सहायता के लिए सार्थक प्रयास करना है।

    यह भी अवगत करवाया गया कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विभिन्न हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित कर मल्टी हजार्ड अर्ली वार्निंग सिस्टम स्थापित करने जा रहा है। आपदा हेल्पलाइन नंबर 1070 और 1077 का व्यापक प्रचार करने का निर्णय लिया गया। आपदा हेल्पलाइन को 112 के साथ एकीकृत भी कर दिया गया है। राज्य में आपदा के दौरान निजी हेलीकॉप्टर किराये पर लेने के बारे में भी विचार-विमर्श किया गया। इस विषय को मुख्यमंत्री और प्रदेश मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत करने पर चर्चा की गई। एसडीआरएफ में रिक्त पदों को पुलिस बल से भरने पर भी सहमति बनी।

    विशेष सचिव आपदा डीसी राणा, विशेष सचिव सामान्य प्रशासन हरबंस सिंह ब्रसकोन, पुलिस अधीक्षक एसडीआरएफ अर्जित सेन ठाकुर, निदेशक नगर नियोजन हेमिस नेगी, वरिष्ठ निजी सचिव तुलसी राम शर्मा, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लोक निर्माण विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और अन्य विभागों के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

  • जल शक्ति विभाग के विश्राम गृहों के लिए ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू

    जल शक्ति विभाग के विश्राम गृहों के लिए ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू

    शिमला: उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जल शक्ति विभाग के विश्राम गृहों के लिए ऑनलाइन आरक्षण प्रणाली का औपचारिक शुभारंभ किया। यह पहल डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बुकिंग प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है, जिससे विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ आम जनता को भी जल शक्ति विभाग के विश्राम गृहों में ठहरने के लिए कमरा बुक करवाने की सुविधा मिलेगी।

    इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि नई ऑनलाइन व्यवस्था से कमरे की बुकिंग एक क्लिक पर सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली की सबसे बड़ी विशेषता तुरंत बुकिंग कन्फर्मेशन है, जिससे पहले की तरह लंबा इंतजार और असमंजस समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि आवेदन करने के कुछ ही मिनटों में बुकिंग की स्थिति की जानकारी मिल जाएगी, जिससे सभी अतिथियों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    जल शक्ति विभाग के सचिव अभिषेक जैन ने इस पहल की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विभाग के पास पूरे प्रदेश में 87 विश्राम गृह हैं, जिनमें कुल 324 कमरे उपलब्ध हैं। बुकिंग के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट jsv.hp.nic.in ;k jsvresthouse.hp.gov.in पर सीधे लॉग इन कर आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि हिमाचली अतिथियों के लिए कमरे का किराया 500 रुपये और गैर-हिमाचली अतिथियों के लिए 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। बुकिंग के समय कुल राशि का 50 प्रतिशत अग्रिम भुगतान करना होगा, जबकि शेष राशि चेक-आउट के समय जमा की जा सकेगी। इस सुव्यवस्थित प्रणाली से विश्राम गृहों की ऑक्यूपेंसी बढ़ेगी और विभाग की आय में भी वृद्धि होगी।

    डिजिटल व्यवस्था के साथ-साथ विभाग ने 50 बिंदुओं की मानक संचालन प्रक्रिया भी लागू की है, जिसमें विश्राम गृहों के रख-रखाव और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके तहत बिस्तरों की साफ-सफाई, शौचालयों की स्वच्छता, बिजली उपकरणों और फिटिंग्स का नियमित रखरखाव तथा परिसरों की समग्र देखरेख सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि डिजिटल सुविधा और बेहतर रख-रखाव पर विशेष ध्यान केन्द्रित करने से हिमाचल प्रदेश आने वाले आगंतुकों को बेहतर बुनियादी ढांचा, पारदर्शी सेवाएं और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं प्रदान करने में सहायता मिलेगी। प्रमुख अभियन्ता अंजु शर्मा, मुख्य अभियन्ता अनिल मेहता, हेमन्त तनवर, दीपक गर्ग, मुकेश हीरा और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

  • Punjab News: ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    फगवाड़ा। जिले में ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। जहां, मरने वाले की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। इस बारे में बात करते हुए GRP फगवाड़ा पुलिस ऑफिसर तुफैल मोहम्मद ने बताया कि डिप्टी SS का फोन आया था कि ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसके बाद पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया, और बॉडी को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सिविल हॉस्पिटल फगवाड़ा में रखवा दिया गया है।

    पुलिस ने जनता से की ये अपील
    पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को मृतक के बारे में कोई जानकारी है, तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें। इससे मृतक की पहचान करने और उसके परिजनों तक खबर पहुँचाने में मदद मिलेगी।

     

  • Jalandhar News: राजस्थान से साइकिल यात्रा पर निकले व्यक्ति से हुई स्नैचिंग, रो-रो कर हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: राजस्थान से साइकिल यात्रा पर निकले व्यक्ति से हुई स्नैचिंग, रो-रो कर हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: राजस्थान के व्यक्ति से स्नेचिंग की घटना सामने आई है। जहां मां माता वैष्णो देवी के लिए साइकिल यात्रा पर निकले व्यक्ति से जालंधर में स्नैचिंग हो गई। शहर के थाना कैंट इलाके फ्लाईओवर के पास एक्टिवा सवार लुटेरे साइकिल पर भारत यात्रा के लिए निकले युवक से मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूट कर ले गया। पीड़ित ने बताया कि उसके पास 10 हजार रुपए थे जो स्नेचर उससे छीन कर ले गया। पीड़ित का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। पीड़ित ने बताया कि उसने लूट के दौरान साइकिल सवार युवक ने शोर मचाया लेकिन लुटेरा वारदात करके मौके से फरार हो गया। लूट की शिकायत गांव सीकर राजस्थान के रहने वाले विकास ने थाना कैंट की पुलिस को दी है। वही पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई। गांव सीकर राजस्थान के रहने वाले विकास ने बताया कि वह साइकिल पर भारत की यात्रा के लिए निकला हुआ है। उसने बताया कि वह मंगलवार दोपहर साइकिल पात्रा करते हुए जालंधर कैंट के फ्लाईओवर पर पहुंचा था तो उसी दौरान वहां पर एक्टिवा सवार आकर रुका और उससे मारपीट कर मोबाइल व जेब से दस हजार रुपये नकदी लूट कर भाग गया। उसने कहा कि वह भारत की यात्रा साइकिल पर कर रहा है लेकिन लूट के बाद उसके पास कुछ नही बचा, जिसकी शिकायत उसने थाना कैंट की पुलिस को दे दी गई है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना कैंट की पुलिस पीड़ित की शिकायत के बाद जांच में जुट गई।  
  • Punjab कैबिनेट मीटिंग में सरकार ने कई अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी, देखें वीडियो

    Punjab कैबिनेट मीटिंग में सरकार ने कई अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब कैबिनेट की बैठक मंगलवार को चंडीगढ़ में हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री योगी सरकार की तरह, पंजाब सरकार ने भी जनता और विकास से जुड़े मुद्दों पर ध्यान दिया। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि राज्य में भगवान श्री राम के जीवन पर आधारित नाटक ‘हमारे राम’ को 40 जगहों पर प्रस्तुत किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में देश के कई नामी कलाकार भाग लेंगे। साथ ही कई प्रशासनिक और विकास संबंधी फैसलों को भी मंजूरी दी गई।
    1. सार्वजनिक जमीन देने के नियमों में बदलाव पंजाब मैनेजमेंट एंड ट्रांसफर म्यूनिसिपल एक्ट 2020 की धारा 4 के तहत, नगर परिषद की जमीन को अब किसी विभाग या संस्था को देने की प्रक्रिया आसान हो गई है। अब डिप्टी कमिश्नर की अगुआई वाली कमेटी सभी फैसले लेगी। यह कमेटी तय करेगी कि जमीन लीज, बिक्री या नीलामी के लिए किन नियमों के तहत दी जाएगी। पहले यह प्रक्रिया महीनों में पूरी होती थी, लेकिन अब जल्दी निर्णय लिए जा सकेंगे। मंत्री ने बताया कि उन्हें पुलिस विभाग को जमीन देने में पहले लगभग 8 महीने लग गए थे, अब यह समय कम होगा।
    1. कच्चे रास्तों से लोकल बॉडी को राजस्व कई सरकारी रास्ते, जो पहले कच्चे या अधूरे थे, अब शहरों और कॉलोनियों में शामिल हो चुके हैं। इनसे अब राज्य को कोई राजस्व नहीं मिलता था। अब लोकल बॉडी विभाग को इन रास्तों से राजस्व प्राप्त होगा। पहले यह व्यवस्था केवल गमाडा और ग्लाडा में लागू थी।
    1. प्रोजेक्ट में तीन साल का एक्सटेंशन पंजाब में कॉलोनाइज़र को अपने प्रोजेक्ट के लिए पहले 5 साल की स्वीकृति दी जाती थी। अब प्रोजेक्ट की समयसीमा बढ़ाने के लिए केवल एक बार 3 साल का एक्सटेंशन मिलेगा। इसके लिए कॉलोनाइज़र को प्रति एकड़ 25 हजार रुपए शुल्क देना होगा। कुल मिलाकर यदि एक प्रोजेक्ट का एक्सटेंशन लेना है तो 75 हजार रुपए प्रति एकड़ भरने होंगे।
    1. FAR (फ्लोर एरिया रेशियो) चार्ज घटाया गया पहले फ्लोर एरिया बढ़ाने पर 50% चार्ज लगते थे। अब यह चार्ज घटाकर 25% कर दिया गया है। इससे जमीन मालिकों और डेवलपर्स को फायदा होगा।
    1. चार अस्पताल बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के अंतर्गत चार अस्पताल अब बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आ जाएंगे। जिनमें सिविल अस्पताल बादल (मुक्तसर साहिब), सिविल अस्पताल खडूर साहिब (तरनतारन), सीएचसी जलालाबाद (फाजिल्का), टर्शियरी केयर कैंसर सेंटर फाजिल्का। पहले इन अस्पतालों को पंजाब सरकार चला रही थी।
    1. 1,000 नए योगा ट्रेनर भर्ती सीएम योगशाला प्रोजेक्ट में पहले 635 योगा ट्रेनर काम कर रहे थे। अब 1,000 नए योगा ट्रेनर भर्ती होंगे। उन्हें पहले 8 महीने फील्ड ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें 8,000 रुपए प्रति माह मिलेंगे। प्रशिक्षण के बाद उनकी सैलरी 25,000 रुपए प्रति माह होगी।
    1. पंजाब सिविल सर्विसेज में योग्यता नियम तय पदों के लिए विज्ञापन में शैक्षणिक योग्यता स्पष्ट करनी होगी। आवेदन की आखिरी तारीख तक निर्धारित शिक्षा योग्यता पूरी होनी चाहिए। इससे अदालतों में आने वाले विवाद कम होंगे।
    1. आबकारी और कर विभाग के सर्विस रूल्स पंजाब आबकारी और कर विभाग में सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-वन के नियम अब तय किए गए हैं। इससे लंबे समय से अधूरे नियमों की कमी पूरी हो गई।
    1. बागबानी क्षेत्र का विस्तार बागबानी क्षेत्र को बढ़ाने के लिए जापान के साथ प्रोजेक्ट मंजूर हुआ। फिलहाल बागबानी क्षेत्र 6% है, इसे अगले 10 सालों में 15% तक बढ़ाया जाएगा। यह पूरे राज्य में लागू किया जाएगा और लोगों को फायदा होगा।
         
  • Greenland पर चल रहे Donald Trump के विवाद पर रुस के विदेश मंत्री का आया बयान

    Greenland पर चल रहे Donald Trump के विवाद पर रुस के विदेश मंत्री का आया बयान

    नई दिल्ली: रुस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने आज एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ग्रीनलैंड डेनमार्क का प्राकृतिक हिस्सा नहीं है। उन्होंने यह भी कह दिया कि पूर्व उपनिवेशों की समस्या अब ज्यादा गंभीर होती जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो 20 जनवरी को लावरोव ने मॉस्को में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रुस का ग्रीनलैंड के मामले में दखलअंदाजी करने का कोई भी इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को पता है कि मॉस्को का खुद ग्रीनलैंड पर कब्जा करने का कोई भी प्लान नहीं है। रुस किसी के अधिकार को चुनौती नहीं देता है लेकिन खुद को भी नजरअंदाज करने की अनुमति नहीं दे सकता।

    रुस-ग्रीनलैंड पर की बात

    रुसी डिप्लोमैसी के 2025 के परिणामों पर आयोजित कॉन्फ्रेंस में लावरोव ने पश्चिम के अंदर संकट की प्रवृत्तियों के बारे में बात की। इसमें ग्रीनलैंड एक नया उदाहरण है क्योंकि यह नाटो देशों में बहुत ज्यादा तनाव पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि – पिछले एक दशक से पश्चिमी देश अंतरराष्ट्रीय कानून के मूल स्वरुप का एक्टिव रुप से विरोध हो रहा है। रुस ग्रीनलैंड के आस-पास की गंभीर भू राजनीतिक स्थिति पर नजर रख रहा है।

    कानूनी अधिकारों को अनदेखा करना गलत

    विदेश मंत्री के अनुसार, ग्रीनलैंड न तो नॉर्वेस प्राकृतिक का हिस्सा था और न ही डेनमार्क का। यह एक औपनिवेशिक जीत का हिस्सा है। यह दूसरी बार है कि अब वहां के लोग इसके आदी हो चुके हैं और सहज महसूस कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने रुस की ताकत पर भी बात की है। उन्होंने चुनौती भरे अंदाज में कहा कि रुस किसी को भी अपने कानूनी अधिकारों की अनदेखी नहीं करने देगा। रुस हमेशा अपने हितों की रक्षा करेगा, किसी के भी कानूनी अधिकारों को चुनौती नहीं देगा परंतु वह अपने कानूनी अधिकारों को भी हल्के में नहीं लेने देगा। यूरोपीय देशों ने कहा कि ट्रंप की ग्रीनलैंड टैरिफ घोषणा पिछले साल उनके प्रशासन के साथ हुए ट्रेड डील का उल्लंघन होगी। यूरोपियन यूनियन नेता गुरुवार को ब्रसेल्स में एक एमरजेंसी सम्मेलन में संभावित जवाबी कार्रवाई पर चर्चा करेंगे। यह बयान ऐसे समय पर आया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वो राष्ट्रीय सुरक्षा के कारण ग्रीनलैंड पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल चाहते हैं। शनिवार को ट्रंप ने यूरोपीय सहयोगियों पर टैरिफ लगाने की घोषणा की है जो अमेरिका कब्जे का विरोध कर रहे हैं।  
  • WPL के बीच आई बुरी खबर, ये खिलाड़ी हो गई बाहर, जानें वजह

    WPL के बीच आई बुरी खबर, ये खिलाड़ी हो गई बाहर, जानें वजह

    WPL 2026: वूमेन्स प्रीमियर लीग 2026 मैच समय खेले जा रहा है। इसी बीच एक मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका लगा है। जहां, चोट के चलते टीम की अहम खिलाड़ी बाकी सीजन से बाहर हो गई हैं। दरअसल, मुंबई इंडियंस की दुरंधर खिलाड़ी गुनालन कमलिनी चोटिल हैं और अब WPL के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगी। MI ने कमलिनी की चोट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। इस बीच टीम ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है।

    MI ने टीम में इनको किया शामिल
    कमलिनी की जगह वैष्णवी शर्मा को टीम में शामिल किया है। बता दें, गुनालन कमलिनी ने चोट के कारण सीजन से बाहर होने से पहले WPL के मौजूदा एडिशन में 5 मैच खेले थे। उन्होंने 5 मैचों में कुल 77 गेंदों पर 75 रन बनाए थे, जिसमें 32 रन उनका बेस्ट स्कोर था।

    पिछले साल हुआ था डेब्यू
    वैष्णवी नवंबर के आखिर में हुए WPL ऑक्शन में अनसोल्ड रही थीं, और अब उन्हें MI ने 30 लाख रुपये में खरीद लिया है। वह 2025 में भारत की ICC U19 महिला T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थीं। उन्होंने भारत के लिए 5 T20I मैच खेले हैं और 5 विकेट लिए हैं।

  • Punjab News: टाउन प्लानर रितिका अरोड़ा गिरफ्तार, मिला इतने दिनों का रिमांड

    Punjab News: टाउन प्लानर रितिका अरोड़ा गिरफ्तार, मिला इतने दिनों का रिमांड

    गुरदासपुरः जिले के टाउन प्लानर रितिका अरोड़ा को विजीलेंस ने रिश्वत लेने के मामले में बीते दिन गिरफ्तार किया। रितिक अरोड़ा को एक लाख रुपये रिश्वत मांगने के दोष में रंगे हाथों गिरफ़्तार किया गया। रितिका के खिलाफ एफआईआर नंबर 02 दिनांक 19-01-2026 धारा 7 पीसी एक्ट 1988 (पी.सी. एक्ट संशोधन 2018 के अनुसार), पुलिस स्टेशन विजीलेंस ब्यूरो, रेंज अमृतसर में दर्ज कर की गई। जिसके बाद आज रितिका कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट से रितिका का 2 दिन का रिमांड मिला है। इसकी शिकायत गुरमीत सिंह नाम के व्यक्ति द्वारा की गई थी।

    विजीलेंस ब्यूरो के बुलावे ने बताया कि रितिका अरोड़ा़ का 4 दिन का रिमांड पेश किया गया था, लेकिन अदालत ने और पूछताछ के लिए उनका 2 दिन का रिमांड दिया है। बता दें कि शिकायतकर्ता गुरमीत सिंह ने शिकायत की थी कि उसने गांव लेहल में 7 कलान 17.5 मरले की जमीन 15 अप्रैल 2025 को खरीदी थी। इस जमीन पर उसने प्लॉट तैयार करवाए और उनकी रजिस्ट्रि के लिए तहसील में किस्म बदलवा कर जिले के टाउन प्लानर के दफ़्तर में आवेदन दिया। जब वह इस मामले में रितिका अरोड़ा़ से मिला, तो उनके द्वारा फाइल को कार्रवाई में नहीं लाया गया और मामले को टाला गया।

    जब शिकायतकर्ता ने देरी के बारे में पूछा, तो कथित दोषी ने कहा कि दस्तावेज़ ठीक हैं, लेकिन कॉलोनी का काम मुफ्त नहीं हो सकता और प्लॉट मंजूर करवाने के लिए प्रति प्लॉट 1 लाख रुपये रिश्वत देनी पड़ेगी। शिकायतकर्ता रिश्वत देकर काम कराने को तैयार नहीं था, इसी कारण उसने विजीलेंस ब्यूरो यूनिट गुरदासपुर के दफ़्तर में संपर्क किया और 1,00,000 रुपये रिश्वत की रकम पेश कर अपना बयान दर्ज कराया। इसके बाद ट्रैप लगाया गया और रितिका अरोड़ा़, जिले के टाउन प्लानर, गुरदासपुर को उनके दफ़्तर में 1,00,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

  • Jalandhar News: मेन चौक पर ठेकेदार पर नौजवानों ने किया हमला, जमकर बरसाई बोतलें, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मेन चौक पर ठेकेदार पर नौजवानों ने किया हमला, जमकर बरसाई बोतलें, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लवकुश चौक के पास बने शराब के ठेके पर जमकर हंगामा हुआ। जहां बीयर की बोतल को लेकर युवकों का ठेकेदार के साथ विवाद हो गया। मामले की जानकारी देते हुए ठेकेदार ने बताया कि 5 से 10 नौजवान ठेके से बीयर की बोतलें लेकर गए। जिसके बाद वह दोबारा वापिस आए और एक्सपायर डेट की बीयर देने को लेकर आरोप लगाए। इस दौरान ठेकेदार का कहना हैकि जो बोतलें नौजवान लेकर आए वह उनकी दुकान की नहीं थी। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। ठेकेदार का आरोप है कि नौजवानों द्वारा उन पर बीयर की बोतलें फेंकी गई।

    जिसके बाद घटना की सूचना थाना 3 की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने कहा कि 5 से 10 नौजवान बर्थडे मनाने को लेकर ठेकेदार की दुकान से 8 से 10 बीयर की बोतलें लेकर गए थे। जिसके बाद वह वापिस आए और एक्सपायर डेट की बोतलें देने का हवाला देते हुए कहने लगे कि उनका बर्थडे खराब हो गया। लेकिन ठेकेदार का कहना है कि उनकी दुकान पर कोई भी एक्सपायरी बोतल मौजूद नहीं है। पुलिस ने कहा कि ठेकेदार द्वारा यह भी कहा गया कि अगर उनकी बर्थडे है तो वह 3 से 4 बोतलें उन्हें वैसे ही दे देते है।

    लेकिन बाइक और एक्टिवा पर सवार होकर आए नौजवानों द्वारा बीयर की बोतलों से हमला किया गया। बताया जा रहा हैकि इस घटना में 2 नौजवान घायल हुए है। पुलिस ने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। वहीं ठेकेदार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई शुरू की जा रही है। जांच अधिकारी ने कहा कि पता चला है कि नौजवान मेडिकल करवाने के लिए गए है, उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के दौरान सड़क पर बियर की बोतलों का कांच भी बिखरा पाया गया। वहीं ठेकेदार द्वारा सारी बोतलों की जांच करवाई गई, जिसमें कोई भी एक्सपायर बोतल मौजूद नहीं है।

    ठेकेदार ने कहा कि दुकान के अंदर आकर नौजवानों द्वारा बोतलों से हमला किया गया। उन्होंने कहा कि रस्ते मोहल्ले के नौजवानों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। उन्हें सभी नौजवानों की पहचान है। उन्होंने कहा कि किसी ओर ठेके की एक्सपायर बीयर की बोतलें लेकर आ गए थे और उनकी दुकान पर बेची जानी वाली बीयर की बोतल किसी ओर कंपनी की है। ठेकेदार ने कहा कि 25 से 30 नौजवानों द्वारा हमला किया गया। इस दौरान उनकी तलवारें ठेकेदार के कर्मियों द्वारा छीन ली गई। जिसके बाद नौजवान मौके से फरार हो गए।