Blog

  • Punjab News: Hyundai Car के Showroom में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab News: Hyundai Car के Showroom में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    बठिंडाः गुनियाना रोड़ पर बने कार के शोरूम में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आग शार्ट सर्किट के कारण राजा हुंडई के शोरूम में लगी है। वहीं मामले की जानकारी देत हुए राजा हुंडई के मैनेजर राम कृष्णा ने बताया कि पहले खंभे पर शार्ट सर्किट हुआ था। जिसके 5 मिनट के बाद पता चला कि उनके शोरूम की मंजिल में आग लग गई।

    मैनेजर ने बताया कि आग पर पहले शोरूम में मौजूद कर्मियों द्वारा दमकल यंत्र से बुझाने के प्रयास किए गए, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसके बाद घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। मैनेजर ने बताया कि इस घटना में काफी सामान जलकर राख हो गया है।

    वहीं दमकल विभाग के कर्मी ने बताया शोरूम में पड़े एसेसरी के सामान में आग लगने की घटना सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए 5 गाड़ियां लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि पहले शोरूम के कर्मियों द्वारा फायर यंत्र के जरिए आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए थे। जिसके बाद उन्हें आग लगने के बारे में सूचना दी गई। हालांकि दमकल विभाग के कर्मियों ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एसेसरी वाले कमरे में प्लास्टिक का अधिकतर सामान होने के कारण आग फैल गई।

  • Punjab News: किसानों को बड़ी राहत, National Highway पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

    Punjab News: किसानों को बड़ी राहत, National Highway पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

    मोगा: गांव बुग्गीपुरा व खेड़ा सवाद में बन रहे नेशनल हाईवे को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। बताया जा रहा है कि भारत माला प्रोजेक्ट के एक हिस्से पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। जानकारी के अनुसरा गांव बुग्गीपुरा व खेड़ा सवाद की जमीन एक्वायर करने पर रोक लगी है। किसानों ने सुप्रीम कोर्ट का रूख करके याचिका दायर की थी। जिसमें किसानों द्वारा मुआवजे की पूरी रकम नहीं देने की दलील दी गई थी।

    उस दौरान किसानों ने कहा कि डिमांड के अनुसार मुआवजा नहीं मिल रहा है। इस याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए मौजूदा स्थिति को बरकरार रखने के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि ये रोक तब तक लगाई गई है जब इस मुद्दे का हल नहीं हो जाता है। बता दें कि पंजाब में इसके तहत सबसे बड़ा प्रोजेक्ट दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे बन रहा है। इसके लिए जमीन एक्वायर तो कर ली गई है, लेकिन मुआवजे को लेकर कई जगहों पर काम रुका हुआ है।

    इस संबंध में कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गई हैं। नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, 669 किमी निर्माण कर रहा है। इसका काम कई चरणों में चल रहा है। हरियाणा में केएमपी (सोनीपत से पातड़ां, कैथल) तक 113 किमी का काम पूरा हो चुका है यानी सोनीपत से पंजाब बॉर्डर तक एक्सप्रेस वे पूरा हो चुका है। इसके शुरू होने से पंजाब की सीमा तक आसानी से आना-जाना संभव हो सकेगा। यह हाईवे पंजाब के ज्यादातर हिस्से से होकर गुजरेगा, लेकिन इसका काम थोड़ा धीमी गति से चल रहा है। ये हाईवे जम्मू-कटरा तक जाएगा।

     

  • Punjab News : मामूली बात को लेकर दो पक्षों में खूनी विवाद, देखें वीडियो

    Punjab News : मामूली बात को लेकर दो पक्षों में खूनी विवाद, देखें वीडियो

    रूपनगर। जिले के नूरपुर बेदी ब्लॉक के गांव धमाना में दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें उन्होंने एक-दूसरे पर पथराव कर लाठियों से हमला किया गया। जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गये। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों से संबंधित कुल 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर इस मामले में कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

    नूरपुर बेदी के SHO गुरविंदर सिंह ढिल्लो के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार गोबर से भरी ट्रॉली से एक पक्ष के घर के सामने कुछ गोबर गिर गया। जिसे लेकर झगड़ा शुरू हो गया और झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों के लोग आमने-सामने हो गये। जिसके बाद एक- दूसरे पर हमला किया।

  • Punjab News: सवारियों को लेकर PRTC ने जारी किए नए आदेश

    Punjab News: सवारियों को लेकर PRTC ने जारी किए नए आदेश

    मोहालीः PRTC की ओर से बस की फ्रंट सीट पर सवारी को बिठाने को लेकर नया आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के मुताबिक अब PRTC कंडक्टर ड्राइवर के साथ आगे की सीट पर नहीं बैठ सकेंगे। कंडक्टरों को पीछे खिड़की के बगल वाली सीट पर बैठना होगा। पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (PRTC) की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि कार्यालय को बार-बार शिकायत मिल रही थी कि PRTC के कंडक्टर अपनी ड्यूटी के दौरान मोटर वाहन अधिनियम की धारा के तहत निर्धारित सीट पर नहीं बैठते हैं।

    बसों में कई लोग इंजन की सीट पर या ड्राइवर के पास बैठे पाए जाते हैं। इसके चलते कंडक्टर बसों से उतरते या चढ़ते वक्त ध्यान नहीं देते। इससे दुर्घटना का भी डर बना रहता है। इस संबंध में मुख्यालय द्वारा पूर्व में आदेश जारी कर निर्देश दिए गए थे। लेकिन कंडक्टरों द्वारा उक्त निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है।

    इसलिए दोबारा निर्देशित किया जाता है कि जो कंडक्टर उपरोक्तानुसार जारी निर्देशों का पालन नहीं करेंगे तथा ड्यूटी के दौरान यदि कोई कंडक्टर बस की पहली सीट अथवा इंजन पर ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठा पाया गया तो उचित कार्रवाई की जाएगी। उस कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई की गई।

  • बद्दी स्कूल में शुरू हुआ विशेष एनएसएस शिविर

    बद्दी स्कूल में शुरू हुआ विशेष एनएसएस शिविर

    बद्दीसचिन बैंसल: पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी में एनएसएस का 7 दिवसीय  विशेष  शिविर  शुरू हुआ।  शिविर का  शुभारंभ रोटरी क्लब के  जगदीप सिंह  ने किया।  इस मौके पर सदस्य  संजीव वर्मा जी एवं कार्तिक शर्मा,  पाठशाला के प्रधानाचार्य  रामलाल, प्रोग्राम ऑफिसर  रजत ठाकुर एवं प सरोज पटेल  उपस्थिति रहे।

    कार्यक्रम का शुभारंभ दीपज्योति और स्वागत गीत  पेश कर किया गया। प्रोग्राम ऑफिसर रजत ठाकुर ने एनएसएस के साथ दिवस शिवर में 7 दिन की गतिविधियां की  विस्तृत जानकारी दी। स्वयं सेवी स्कूल परिसर की सफाई के साथ साथ शिव मंदिर बद्दी व अन्य सरकारी संस्थानों की सफाई करेंगे। दोपहर के बाद बौद्धिक सत्र होगा।  मुख्य अतिथि जगदीप सिंह  ने सभी एनएसएस के स्वयं सेवियों  को शुभ कामनाएं दी और नशे से दूर रहने की सलाह भी दी।

    अंत में प्रधानाचार्य रामलाल ने भी सभी एनएसएस का  जीवन में क्या  महत्व व   नॉट मी बट यू के बारे  में बताया ।  सभी एनएसएस  स्वयं सेवियों ने ने पंजाबी  गिद्दा की पेशकश किया।  इस मौके पर प्रवक्ता  पंकज , वंदना शर्मा, दिनेश शर्मा, रीता देवी, शारीरिक प्रवक्ता ममता देवी , जसवंत राय, परमजीत सिंह यादव,  कार्यालय अधीक्षक  केसी शर्मा उपस्थित रहे।

  • उपमुख्यमंत्री की ऐतिहासिक घोषणा – खड्ड गांव के महान सपूत मोहन

    उपमुख्यमंत्री की ऐतिहासिक घोषणा – खड्ड गांव के महान सपूत मोहन

    लाल दत्त के नाम पर होगा राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड का नामकरण

    कहा…कॉलेज में अगले सत्र से शुरू होंगी साईंस, फिजिकल एजुकेशन और म्यूजिक की कक्षाएं

    ऊनासुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए कॉलेज का नामकरण खड्ड गांव के महान सपूत प्रख्यात समाज सेवी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय मोहन लाल दत्त के नाम पर करने की घोषणा की। 60 के दशक में गगरेट-चिंतपूर्णी क्षेत्र के विधायक रहे स्व. मोहन लाल दत्त का समाज जीवन में योगदान आज भी क्षेत्रवासियों के दिलों में जीवित है। उपमुख्यमंत्री ने खड्ड गांव के महान सपूत के प्रति क्षेत्रवासियों की श्रद्धा और सम्मान को रेखांकित करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया और कॉलेज के नामकरण के साथ उनकी याद को शाश्वत बनाने की बात कही। स्व. श्री दत्त साल 1962 में गगरेट के विधायक रहे थे, उस समय गगरेट-चिंतपूर्णी एक ही विधानसभा क्षेत्र था तथा यह क्षेत्र होशियारपुर के तहत आता था।

    इसके अलावा उपमुख्यमंत्री ने खड्ड कॉलेज में अगले अकादमिक सत्र से साईंस, फिजिकल एजुकेशन और सगींत की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा भी की। उन्होंने अपने सम्बोधन कहा कि राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड एक ग्रामीण परिवेश को कॉलेज है। ऐसे में यहां मांग के अनुरूप शैक्षणिक स्ट्रीम आरंभ की जाएंगी। वर्तमान में यहां आर्ट्स और कॉमर्स संकाय संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज में ढांचागत विकास के साथ सुविधाओं के विस्तार पर ध्यान केंद्रित किया गया है। यहां 8 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। बता दें, उप मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष सितंबर महीने में इस परियोजना की आधारशिला रखी थी। इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा  है।
    इस अवसर पर श्री अग्निहोत्री ने अकादमिक तथा खेल एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पारितोषिक वितरित किए।

    फुटबॉल और आलू के लिए है खड्ड की ख्याति
    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि खड्ड गांव की फुटबॉल खेल और आलू की बंपर पैदावार के लिए पहचान है। उन्होंने इस बात की प्रसन्नता जताई कि गांव की बच्चियां फुटबाल खेल में देश-दुनिया में नाम कमा रही हैं। यह सबकेे लिए एक प्रेरणा है।

    आलू उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए बनेगी सशक्त व्यवस्था
    श्री अग्निहोत्री ने कहा कि खड्ड क्षेत्र में आलू की बंपर पैदावार होती है। इस क्षेत्र के साथ साथ पूरे ऊना जिले के आलू उत्पादकों की फसलों की सुरक्षित और चिंतामुक्त बिक्री सुनिश्चित करने के लिए एक सशक्त व्यवस्था बनाई जाएगी। इस कदम से किसानों के हितों की रक्षा होगी और उन्हें किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि उपायुक्त ऊना को आलू की खरीद और बिक्री के लिए एक सुदृढ़ तंत्र विकसित करने हेतु विस्तृत अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अनुरूप आगे कदम उठाए जाएंगे।

    हरोली में शिक्षा क्षेत्र का क्रान्तिकारी दौर
    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विस क्षेत्र शिक्षा का क्रान्तिकारी दौर देख रहा है। क्षेत्र के सभी स्कूल-कॉलेजों में बच्चों के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा को और बेहतर किया जाएगा। सभी शिक्षण संस्थान सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगे। शिक्षण संस्थानों में खेल मैदानों के सुधार और विकास कार्य प्राथमिकता पर किए जा रहे हैं।

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वे पहली बार विधायक बने तो हरोली में मूलभूत शिक्षा प्राप्त करने के संस्थान उपलब्ध नही थे। लेकिन लगातार प्रयासों से जहां हरोली में आज 33 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाएं हैं, एक केंद्रीय स्कूल है, वहीं उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाने को 3 डिग्री कॉलेज़ हैं। तकनीकी शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए 2 आईटीआई खोली गई हैं।

    हरोली में ट्रिपल आईटी ने देश में नाम बनाया है। इसके साथ ही हिमकेप्स सोसाइटी के नर्सिंग और लॉ कॉलेज ने उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान के तौर पर अपनी खास पहचान बनाई है और देश के मानचित्र में बढ़ेड़ा का बड़ा नाम उभरकर आया है। यह सहकारी क्षेत्र में चलने वाला प्रदेश का पहला कॉलेज है।

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पालकवाह में 25 करोड़ रूपये की लागत से स्थापित कौशल विकास केंद्र युवाओं को कुशल बनाने की टकसाल बनेगा। हरोली के रोड़ा में जल्द ही 5 करोड़ रुपये की लागत से एक ऑटोमेटिक वाहन परीक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा, जहां कंप्यूटराइज्ड वाहन टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।

    हरोली में चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी की नजर
    श्री अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में कोई भी अपराधी अपराध करके अब बच नहीं सकेगा। 2 करोड़ रुपये व्यय करके पूरे क्षेत्र पर सीसीटीवी की निगरानी सुनिश्चित की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रवेश द्वार, मुख्य मार्गों, महत्वपूर्ण स्थलों, चौराहों और बाजारों में सीसीटीवी लगाए गए हैं। सभी शिक्षण संस्थानों को भी सीसीटीवी से लेस किया जा रहा है। यह पहल क्षेत्र की सुरक्षा को सुनिश्चित करने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण कदम है।

    12 करोड़ से टोबों की रिर्चाजिंग
    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली क्षेत्र में अनेक प्राचीन टोबे (तालाब) हैं। उनके संरक्षण और सौंदर्यकरण पर ध्यान केंद्रित किया गया है। प्रशासन को किसी को भी तालाबों को मिट्टी से भरकर समतल करने की अनुमति न देने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि तालाबों में जल भराव क्षेत्र की जलस्तर गिरावट की समस्या से निपटने के लिए अहम है, इसलिए तालाबों का संरक्षण आवश्यक है। इसे देखते हुए टोबों की रिर्चाचिंग पर 12 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। वहीं, 2-2 करोड़ से पूबोवाल और दुलैहड़ में टोबों का सौंदर्यकरण किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न चौक-चौराहों के सौंदर्यकरण का कार्य किया गया है। उन्होंने इनके रखरखाव में सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया तथा स्थानीय लोगों से इसे लेकर अपनी जिम्मेदारी समझने और समितियां गठित कर इनके रखरखाव की मजबूत व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

    इस अवसर पर  राजकीय डिग्री कॉलेज  खड्ड के प्राचार्य डॉ राजेन्द्र कुमार शर्मा  ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का  आभार  व्यक्त करते हुए  शाल व टोपी पहना कर सम्मानित  किया। उन्होंने कॉलेज का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

    इस अवसर पर जिला कांग्रेस वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, प्रशांत राय, कॉलेज स्टॉफ व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

  • चाकू की नोक पर युवती से मोबाइल छीनने के दो आरोपी पंजाब से गिरफ़्तार

    चाकू की नोक पर युवती से मोबाइल छीनने के दो आरोपी पंजाब से गिरफ़्तार

    सीसीटीवी की मदद और कडी मेहनत से आरोपियों की पहचान करके हवालात के करवाए दर्शन  घटना में प्रयोग की गई बाइक भी पुलिस ने पकड़ी  ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस कप्तान राकेश सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस थाना हरोली की टीम ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है । पिछले महीने की 18 ताऱीख को हरोली की एक युवती सबह के समय अपने घर से ऊना जाने के लिये पैदल वस स्टैंड हरोली की ओर आ रही थी इसी दौरान तीन  युवकों ने एक बाइक पर सवार होकर युवती का पीछा किया व अकेला पाकर एक युवक ने चाकू निकाल कर युवती को डराया तथा युवती का एक 18 हजार कीमत का मोबाईल डरा के छीन लिया व भाग गये । युवती डर के मारे पहले घर गई व बाद में हिम्मत जुटाकर रिपोर्ट करने थाना पहुंची जहां पर थाना प्रभारी सुनील साख्यान ने तुरत कारवाई करते हुए अंजान बाईक सवारों पर अभियोग दर्ज किया । जिसकी जांच का जिम्मा पहले उ0नि0 प्रकाश तथा बाद में स0उ0नि0 दीपक को दिया गया । पुलिस के लिये आरोपियो की पहचान करना आसान काम नहीं था । पुलिस ने युवती से सारी जानकारी जुटाकर पहले आरोपियों का रूट पता किया फिर सभी रूट पर कैमरे चैक करने शुरू किये । घटना के दिन आरोपियो ने अपनी बाईक पर कोई नम्बर प्लेट भी नहीं  लगा रखी थी तथा अपने मुंह को भी कपड़ों से ढकने का प्रयास किया था जिस कारण आरोपियो की पहचान किसी भी तरह न हो पा रही थी । पुलिस ने पिछले कई दिनो के कैमरे खंगालकर एक पुरानी फुटेज से बाईक का मिलान करते हुए व आरोपियो का हुलिया पता लगाया । फिर बाईक के मालिक की पहचान करके पिछले कल थाना प्रभारी के नेतृत्व में हरोली पुलिस टीम ने पंजाब के होशियारपुर जिला के विंजो गांव में दबिश देकर दो आरोपियो को कडी मुशकक्त के बाद पकडा व बाइक को भी कब्जा में लेकर देर रात हरोली पहुचाया । पुलिस टीम ने तीसरे आरोपी का भी पहचान कर ली है व जल्द ही तीसरा आरोपी भी पकडे जाने की संभावना है ।  उप-पुलिस अधीक्षक मोहन रावत ने बताया की हरोली में कोई भी वारदात अभी तक अनसुलझी नहीं रही है पुलिस ने कडी मेहनत से सभी वारदातों को सुलझाया है व किसी भी क्रिमीनल को भागने का मौका न दिया है । थाना प्रभारी ने आम जनता से अपील की है कि निश्चित होकर इलाका में रहे किसी भी सूरत में अपराधी पुलिस की पकड से बाहर नहीं रह सकता ।
    आरोपियों की पहचान ओंकार पुत्र सुरजीत सिंह गांव डाकघर थिंडा तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर
     तथा कारणदीप कुमार पुत्र कमलजीत सिंह निवासी गांव  बिनजों तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर के रूप में हुई है ।आरोपियो को आज माननीय अदालत में पेश करके 3 दिन का रिमांड हासिल किया जा रहा है । आरोपियो ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है । पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी है ।
       
  • दाल, सब्जी, कड़ी, चपाती, चावल के साथ फुल डाइट 80 रूपये में

    दाल, सब्जी, कड़ी, चपाती, चावल के साथ फुल डाइट 80 रूपये में

    डीसी ऊना ने निर्धारित किये खाद्य पदार्थों के दाम

    ऊनासुशील पंडित: जिला ऊना में ढाबों पर मिलने वाले भोजन में फुल डाइट दाल, सब्जी व कढ़ी के साथ चावल, चपाती की बिक्री 80 रूपये जबकि हाफ डाइट एक प्लेट चावल के साथ दाल व सब्जी 50 रूपये अधिकतम दाम में बेची जा सकेगी। यह अधिसूचना जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने जमाखोरी व मुनाफाखोरी रोकथाम आदेश 1977 के अन्तर्गत जारी कर ज़िला में आवश्यक वस्तुओं के अधिकतम दाम निर्धारित किये हैं ताकि आम लोगों व उपभोक्ताओं को बाजार में गुणवत्तापूर्ण व उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

    अधिसूचना के अनुसार चपाती तवा 7 व तंदूरी 8 रूपये, विशेष सब्जी प्रति प्लेट 70 रूपये, भरवां परांठा आचार के साथ 30 रूपये, स्पेशल दाल 70 रूपये, चावल फुल प्लेट 50 रूपये, रायता 50 रूपये प्रति प्लेट, मीट 5 पीस 200 ग्राम प्रति प्लेट के साथ करी 130 रूपये, चिकन का मूल्य 5 पीस 200 ग्राम  110 रूपये प्रति प्लेट करी के साथ निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त दो भटूरे चने या सब्जी के साथ 55 रूपये, समोसा चना 30 व दो समोसा चना 50 रूपये प्रति प्लेट बिक सकेगी। इसी तरह दुग्ध उत्पादों में दूध 60 रूपये प्रति लीटर, पनीर 320 रूपये व दही 70 रूपये प्रति किलोग्राम बेचा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सभी ब्रांड की कोल्ड डिंªक अधिकतम खुदरा मूल्य की निर्धारित दरों के हिसाब से बेच सकेंगे।

    मीट 500 व चिकन ब्रायलर 220 रूपये किलो
    जिला ऊना में बकरे व भेड़े का मीट 500 रूपये प्रति किलोग्राम, सूअर का 250 रूपये प्रति किलोग्राम तथा चिकन ब्रॉयलर 220 रूपये प्रति किलोग्राम, जीवित मुर्गा 150 रूपये प्रति किलोग्राम, ब्रायलर डैªस्ड 210 रूपये प्रति किलोग्राम जबकि मछली का दाम मत्स्य विभाग द्वारा निर्धारित अधिकतम रूपये होगा।

    दुकान पर सामने लगाएं रेट लिस्ट
    जतिन लाल ने कहा कि बिक्रय संस्थान के मालिक या हिस्सेदार या प्रबन्धक के द्वारा दिनांक सहित हस्ताक्षर की हुई वस्तुओं की रेट लिस्ट संस्थान के प्रवेश द्वार पर लगाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा प्रत्येक विक्रेता अथवा दुकानदार उपभोक्ता को कैश मीमो जारी करेगा, जिसकी डुप्लीकेट कापी निरीक्षण के लिए अपने पास रखेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि निर्धारित किए गए दाम आगामी एक माह के लिए लागू रहेंगे। ये दरें टूरिज्म विभाग से पंजीकृत होटल और रेस्टोरेंट पर लागू नहीं होगी।

  • Punjab News : अवैध संबंधों के चलते पति का कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News : अवैध संबंधों के चलते पति का कत्ल, देखें वीडियो

    लुधियाना : व्यक्ति की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राजकुमार के तौर पर हुई है। आरोप लगाए जा रहे है कि पत्नी ने अवैध संबंधों के चलते अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की है। मृतक राजकुमार के भाई ने बताया कि आज जब वह अपने भाई के घर पहुंचा तो देखा कि राजकुमार बिस्तर पर पड़ा हुआ था।

    उसने देखा तो उसके गले पर एक निशान था और उसके पास एक चुन्नी पड़ी हुई थी। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि उसके भाई की गला दबाकर हत्या की है। जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के लिए अस्पताल आए है और आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और कानून के अधार पर बनती कार्रवाही की जाएगी।

  • Punjab News: विवादों में घिरी पुलिस, शैलर मालिकों ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: विवादों में घिरी पुलिस, शैलर मालिकों ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    फरीदकोटः जिले में पुलिस पर शैलर मालिकों ने गंभीर आरोप लगाए है। बताया जा रहा हैकि पुलिस द्वारा धक्केशाही करने के आरोप लगाए हुए शैलर मालिकों ने मौके की वीडियो बनाकर वायरल कर दी है। वहीं शैलर अंदर घुसे पुलिस कर्मियों की वीडियो वायरल होने के बाद शैलर मालिक भी सामने आ गए है। शैलर मालिकों का आरोप है कि कथित तौर पर फरीदकोट पुलिस उनपर शेलर में हाइब्रिड धान लगाने का दबाव बना रही है। वहीं, पुलिस प्रशासन इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। मामला फरीदकोट के मचाकी कलां स्थित बालाजी शैलर से सामने आया है।

    जहां शैलर मालिक से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि कल गांव शेर सिंह वाला की अनाज मंडी से 2 ट्रक धान के शैलर पर आए थे। जिसमें ऊपर उचित गुणवत्ता का धान तथा नीचे हाइब्रिड धान लगाया गया। उन्होंने कहा कि हाइब्रिड धान के चावल को एफसीआई नहीं लेती। क्योंकि इसके चावल की गुणवत्ता अच्छी नहीं होती है और अन्य किस्मों की तुलना में इस धान की उपज में 45 प्रतिशत टोटा (काण) होती है। जिसके चलते कोई भी शैलर मालिक इस धान को एग्रिमेंट के मुताबिक अपने शैलर में नहीं लगाएगा। उन्होंने कहा कि जब हमने इस ट्रक को रोका तो फरीदकोट पुलिस के एक डीएसपी 10/12 अन्य पुलिस कर्मियों के साथ अपने शेलर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस के दबाव के कारण हम काम नहीं कर सकते।

    इस मौके पर शैलर एसोसिएशन के नेताओं ने कहा कि फरीदकोट प्रशासन पुलिस दबाव बनाकर शैलर मालिकों पर दबाव बनाकर प्रतिबंधित धान की शैलर खरीद करवा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की यह दादागिरी बर्दाश्त करने के योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही किसान संगठन लगातार कह रहे हैं कि शैलर मालिक धान काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सामने आकर सबूत दें कि फरीदकोट में किसी शेलर ने कटान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार को यह नहीं सोचना चाहिए कि समझौता हो गया है और काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने उन्हें धमकाने की कोशिश की तो वे इस मामले को अपनी राज्य कमेटी के पास ले जाएंगे और राज्य स्तर पर दोबारा हड़ताल की जा सकती है।