Blog
-

पुलिस ने 54 किलो भुक्की 49 किलो चूरा पोस्त के बीज सहित ट्रक पकड़ा
ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना में पुलिस थाना टाहलीवाल की पुलिस पार्टी ने बीती रात नाकाबंदी के दौरान 54.910 किलो ग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) व 49.730 ग्राम चूरा पोस्त बीज (खसखस) पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात डीएसपी मोहन रावत के दिशा निर्देशानुसार मुख्य आरक्षी देवेंद्र प्रकाश के नेतृत्व में करीब 2.55 प्रातः पुलिस थाना टाहलीवाल के मुलाजिमों द्वारा टाहलीवाल में संतोषगढ़ रोड़ पर नाका लगाया गया था तथा वाहनों की चैंकिग की जा रही थी।चैकिंग के दौरान एक ट्रक संख्या (एचपी 19 वी 7437 ) जो कि पंजाव की तरफ से आ रहा था को चैक करने के लिए रोका गया। जोकि दवाईयां ले जा रहा था।जब ट्रक की चैकिंग की गई तो उसमें 54.910 किलो ग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) व 49.730 कि0 ग्राम चूरा पोस्त का बीज बरामद हुआ। आरोपित ट्रक चालक वीरेन्द्र सिंह निवासी हलेड़ा, डा0 हीरां, त0 हरोली जिला ऊना व उसके साथ सवार राजिन्द्र सिंह निवासी हलेड़ा को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध धारा 15,29-61-85 के तहत थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है। -

नियमों की अवहेलना करने पर काटे 247 चालान
ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 247 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 71,100/- रूपये वसूल किए गए। वहीं जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर थाना मैहतपुर के मुलाजिमों द्वारा बसदेहडा में 02 वाहनों का चालान काटा गया व् थाना हरोली के मुलाजिमों द्वारा 01 वाहन का चालान काटा गया व जुर्माने के रूप में 17,500/- रूपये वसूल किए गए।इसी तरह जिला ऊना में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया गया है जिसमें ड्रंक एंड ड्राइव के सात चालान काटे गए I -

आंगनबाड़ी वर्करों और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 28 अगस्त को
ऊना/ सुशील पंडित : बाल विकास परियोजना हरोली के तहत आंगनबाड़ी वर्करों और सहायिकाओं के भरे जाने वाले रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 28 अगस्त को सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय हरोली में आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी हरोली पूनम चौहान ने दी। उन्होंने कहा कि सभी आवेदक अपने मूल दस्तावेज़ों सहित निर्धारित तिथि व समय पर साक्षात्कार में पहुंचना सुनिश्चित करें।
-

ऊना : भैरा में निगम की बस से हुई मौत
मामले में परिवहन निगम की बस को कब्जे में लिया , ड्राइवर से भी की गई पूछताछऊना/ सुशील पंडित : ऊना में एक हिट एंड रन मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के ड्राइवर को हिरासत में लिया है ।जबकि हिमाचल परिवहन निगम की बस को भी अपने कब्जे में लिया है । दरअसल 19 अगस्त की रात लगभग साढ़े दस बजे ऊना से करीब 15 किलोमीटर दूर गांव भैरा में परिवहन निगम की इस बस ने चंडीगढ़ धर्मशाला हाईवे पर खड़े एक स्कूटर को टक्कर मार दी थी । इसमें स्कूटर चालक कुलवंत सिंह(43) की मौके पर ही मौत हो गई थी । कुलवंत सड़क किनारे खड़े स्कूटर से निकलने का प्रयास कर रहा था । इसी दौरान हिमाचल परिवहन निगम की धर्मशाला डिपो की हरिद्वार से शाहपुर जा रही बस ने स्कूटर सवार को टक्कर मार दी , जिसके कारण स्कूटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई । पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए सड़क किनारे लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर हादसे में शामिल इस बस का पता लगाया और उसे कब्जे में ले लिया । वहीं इस बस के ड्राइवर को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । पुलिस के अनुसार इस मामले में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला धर्मशाला से पहुंची विशेषज्ञों की टीम ने भी घटनास्थल से सम्बन्धित जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं । -

Punjab : ट्रेन के आगे कूदा पूरा परिवार, मौत
लुधियाना। शहर से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां, ट्रेन के आगे कूदकर पूरे परिवार ने जीवन लीला समाप्त कर लिया है। शहर के रेलवे स्टेशन घुगराना नजदीक पति-पत्नी और उनके बेटे ने ट्रेन के आगे कूद गये। जिससे परिवार के तीनों सदस्यों के शव टुकड़े-टुकड़े हो गये। घटना की सूचना आस-पास के लोगों ने तुरंत जीआरपी पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
मृतकों की पहचान सुखदीप सिंह (32), सुखदीप कौर (30) और बलजोत सिंह (9) के रूप में हुई है।
घटना बारे जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ASI गुरमेल सिंह ने बताया कि परिवार के तीनों सदस्यों के शव क्षत-विक्षत हालात में मिले हैं। मरने वाले तीनों गांव घुगराना के रहने वाले है।गांव वालों से पूछताछ करने पर पता चला है कि सुखदीप सिंह माल व अन्य बड़ी बिल्डिंगों में लिफ्ट लगाने के काम करता था। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें और माता-पिता है। सुखदीप का काम काफी कम था। काम न चलने के कारण वह परेशान था।
आज सुबह वह घर से परिवार सहित परेशान निकला और अचानक परिवार के तीनों सदस्यों ने रेलवे ट्रैक के आगे कूद कर जान दे दी। फिलहाल परिवार के तीनों सदस्यों के शवों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद गांव घुगराना में शोक का माहौल है।
-

वशिष्ठ पब्लिक स्कूल का छात्र बना म्यूजिक का सितारा।
ऊना/ सुशील पंडित : उपायुक्त जतिन लाल ने गायन प्रतियोगिता प्रतिभा की खोज सीजन एक में प्रथम रहे 13 वर्षीय आदित्य चौहान के ‘जिंदगी’ शीर्षक से गाए गाने को जारी किया। उन्होंने गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय में यह गाना जारी करते हुए आदित्य को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर आदित्य चौहान के साथ कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा, दिनभर मीडिया नेटवर्क के संचालक रणजीत राणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। बता दें, आदित्य चौहान ऊना के वशिष्ठ पब्लिक स्कूल बडाला में 9वीं कक्षा के विद्यार्थी हैं।
इस अवसर पर उपायुक्त ने जिले के सभी बच्चों से कला और संस्कृति के साथ गहरा जुड़ाव बनाने और अपनी ऊर्जा को रचनात्मक गतिविधियों में लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभा की खोज जैसे कार्यक्रम न केवल बच्चों को अपनी कला को दिखाने का मंच प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें समाज में अपनी अलग पहचान बनाने का अवसर भी देते हैं।
बता दें, दिनभर मीडिया नेटवर्क द्वारा जून माह में प्रतिभा की खोज सीज़न एक कार्यक्रम ऊना और बंगाणा में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में 10 से 15 वर्ष आयुवर्ग के लगभग 35 बच्चों ने भाग लिया था। ऊना और बंगाणा में आयोजित कार्यक्रम में पहले तीन स्थानों पर रहे प्रतिभागियों के मध्य गायकी मुकाबले करवाए गए, जिसमें आदित्य चौहान अव्वल रहे और उनका गाना “जिंदगी“ यू-टयूब के माध्यम से लॉंच किया गया है।
दिनभर मीडिया नेटवर्क के संचालक रणजीत राणा ने बताया कि इस कड़ी में आगे देहरा और हमीरपुर में प्रतिभा की खोज सीज़न दो आयोजित किया जाएगा। इन दोनों जगहों पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों के बीच मुकाबले करवाए जाएंगे तथा पहला स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे का गाना यू-टयूब के माध्यम से लॉंच किया जाएगा। आगे समूचे हिमाचल प्रदेश में प्रतिभा की खोज कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है ताकि बच्चों में गायकी की प्रतिभा को तराशा जा सके और उन्हें अपनी कला के माध्यम से एक पहचान मिल सके। -

एचआईवी-एड्स पर जन जागरूकता को दौड़ा ऊना
ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिले में एचआईवी-एड्स को लेकर छात्रों में जागरूकता वृद्धि के उद्देश्य से 22 अगस्त गुरुवार को 5 किलोमीटर की ‘रेड रन’ मैराथन का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण इकाई के संयुक्त प्रयास से हुए इस आयोजन में उपायुक्त जतिन लाल ने हरी झंडी दिखा कर दौड़ को रवाना किया। मैराथन प्रातः 8 बजे रामपुर से आरंभ होेकर सोमभद्रा पुल से समनाल होते हुए वापस रामपुर में संपन्न हुई।मैराथन में ‘रेड रिबन क्लबों’ का संचालन करने वाले जिले के 8 शिक्षण संस्थानों के 17 से 25 आयु वर्ग के 46 विद्यार्थी भाग लिया। इनमें 24 लड़के और 22 लड़कियां शामिल रहीं।उपायुक्त ने बताया कि इस मैराथन का उद्देश्य समाज में एचआईवी के प्रति जागरूकता फैलाना और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इसके अलावा, नशा और अन्य जोखिम भरे व्यवहारों से बचने के प्रति भी जागरूक किया गया। इस प्राकर के व्यसन युवाओं को एचआईवी और अन्य यौन संचारित संक्रमणों (एसटीआई) से संक्रमित होने के खतरे में डाल सकते हैं। युवाओं को उनसे बचने तथा फिटनेस पर ध्यान देने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने बताया स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों में एचआईवी के प्रति जागरूक फैलाने के लिए कैम्पेन चलाया गया है जोकि 12 अक्तूबर तक चलेगा जिसमें रैलियों और नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।यह रहे प्रतिभागी संस्थानमैराथन में भाग लेने वाले संस्थानों में राजकीय कॉलेज बंगाणा, राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना, एसबीडीएम राजकीय कॉलेज बीटन, राजकीय डिग्री कॉलेज अंब, डीएवी कॉलेज दौलतपुर चौक, राजकीय डिग्री कॉलेज हरोली, राजकीय डिग्री कॉलेज चौकी मन्यार व राजकीय डिग्री कॉलेज खड्ड शामिल रहे।उपायुक्त ने विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितरेड रन मैराथॉन में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चौथे व पंाचवे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को उपायुक्त जतिन लाल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मैराथॉन में पुरुष वर्ग में राजकीय डिग्री कॉलेज अम्ब से अभिषेक ने पहला स्थान, राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना से मोहित कुमार ने दूसरा, अरूण पठानिया ने तीसरा, चंदन सिंह ने चौथा तथा राजकीय डिग्री कॉलेज दौलतपुर चौक से श्याम ठाकुर ने पांचवा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा महिला वर्ग में राजकीय डिग्री कॉलेज से ज्योति वाला ने प्रथम, रवीना ने दूसरा, स्वाति ने तीसरा, राजकीय डिग्री कॉलेज अम्ब से मैहक ने चौथा और एबीवी राजकीय डिग्री कॉलेज बंगाणा से स्वाति ने पांचवा स्थान हासिल किया।उपायुक्त ने बताया कि ने पुरुष और महिला वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 2500, 2000, और 1500 रुपये के नकद पुरस्कार तथा 700-700 रुपये के चार सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। यह नकद पुरस्कार विजेताओं को सितंबर के पहले सप्ताह में होने वाली राज्य स्तरीय मैराथन में भाग लेने पर प्रदान किए जाएंगे।इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा, जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रमेश रत्तू, चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय मनकोटिया एमओएच डॉ. सुखदीप सिंह सिद्धू, जिला खेल एवं युवा मामले अधिकारी उत्तम डोड, जिला कार्यक्रम अधिकारी विशाल ठाकुर, जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण, जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी शारदा साशवत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। -

बद्दी विश्वविद्यालय में नए सत्र के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
बद्दी/ सचिन बैंसल : बद्दी विश्वविद्यालय में नए सत्र के छात्रों के स्वागत के लिए एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. जे.के. शर्मा ने की। उनके साथ रजिस्ट्रार प्रो. डॉ. खुशमीत कुमार और कुलाधिपति के सलाहकार प्रो. डॉ. टी.आर. भारद्वाज भी उपस्थित थे।इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी विभागों के डीन और प्रमुखों ने भी हिस्सा लिया और छात्रों को शिक्षा, शोध और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए उन्हें आगामी सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए लगन से अध्ययन करने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान, कुलपति प्रो. डॉ. जे.के. शर्मा ने छात्रों को उच्च शिक्षा के महत्व और समाज में उनके योगदान के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों को विश्वविद्यालय के माहौल से परिचित कराने और उनकी शैक्षणिक यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।कुलाधिपति के सलाहकार प्रो. डॉ. टी.आर. भारद्वाज ने अपने संबोधन में छात्रों को प्रेरित किया और उन्हें अनुशासन एवं कड़ी मेहनत के माध्यम से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का संदेश दिया। रजिस्ट्रार प्रो. डॉ. खुशमीत कुमार ने छात्रों को विश्वविद्यालय के नियमों और नीतियों से अवगत कराया और अनुशासन, ईमानदारी और समर्पण के महत्व पर जोर दिया।कार्यक्रम का समापन छात्रों के लिए एक इंटरैक्टिव सत्र के साथ हुआ, जिसमें छात्रों ने अपने सवाल पूछे और विश्वविद्यालय के अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर सभी छात्रों ने विश्वविद्यालय में अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। -

Jalandhar : Gandhi Vanita Ashram से भाग रहीं लड़कियों पर लगे मारपीट के आरोप
जालंधर। महानगर में स्थित गांधी वनिता आश्रम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जहां, गांधी वनिता आश्रम में बंद 7 लड़कियों ने भागने की कोशिश की। चोरी, ड्रग तस्करी और हत्या के मामले में संलिप्त इन लड़कियों ने भागने के चक्कर में होमगार्ड महिला कर्मचारी का सिर फोड़ दिया। जिसके बाद सूचना मिलने पर तुरंत होमगार्ड की महिला कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गांधी वनिता आश्रम की बाउंडरी दीवार ऊंची होने के कारण ये लड़कियां भागने में नाकाम रहीं।
कमिश्नरेट पुलिस द्वारा आरोपी लड़कियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पता चला है कि गांधी वनिता आश्रम में रह रही 7 लड़कियों ने भागने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि सातों लड़कियां अपने कमरों से जैसे तैसे बाहर आ गई। जैसे ही लड़कियां बाहर आई तो वहां तैनात होमगार्ड की महिला कर्मचारी अमृत कौर ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन लड़कियों ने महिला कर्मचारी पर हमला कर दिया।
लड़कियों ने महिला कर्मचारी अमृत कौर का सिर फोड़ दिया। इसके पश्चात लड़कियों ने गांधी वनिता आश्रम की दीवार फांदने की कोशिश की, लेकिन वहां तैनात अन्य स्टाफ के हरकत में आ जाने के कारण लड़कियां भाग नहीं पाई। सूचना मिलते ही थाना नम्बर 2 के एस.एच.ओ. गुरप्रीत सिंह पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे जिसके बाद जांच शुरू कर दी है।
इधर, घटना संबंधी संपर्क करने पर थाना नम्बर 2 के एस.एच.ओ. गुरप्रीत सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि 7 लड़कियों ने भागने की कोशिश की। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-

Jalandhar : 24 घंटे में सुलझी युवक के कत्ल की गुत्थी, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो
घटना में इस्तेमाल की गई कार और हथियार बरामद
जालंधर। पंजाब के जालंधर ग्रामीण पुलिस ने 24 घंटे में युवक की कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गुरपाल सिंह, पुत्र मनजीत सिंह, सिधवान डोना, कपूरथला; बलकार सिंह, पुत्र जसपाल सिंह, जो सिधवान दोना, कपूरथला में रहते हैं; और नजीर गुज्जर, निवासी अवादान, जालंधर में रहने वाले के रूप में हुई है। 05 और व्यक्तियों को केस में नामज़द किया गया है।
इस झड़प में दो व्यक्ति घायल हो गए। कुलविंदर सिंह, जिसे किंडी के नाम से भी जाना जाता है, जो काला संघियान के निवासी चरण दास का पुत्र है, गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति, जतिंदर कुमार, पुत्र शाम लाल, कुलार, कपूरथला को गोली लगी और वर्तमान में उसका इलाज श्री राम अस्पताल, जालंधर में चल रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरकमल प्रीत सिंह खख ने जालंधर ग्रामीण पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना करते हुए कहा कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तारियां की गईं। एसएसपी खख ने कहा, “हमारी टीमों ने आगे बढ़ने से रोकने और यह सुनिश्चित करने के लिए तेजी से कार्रवाई की कि जिम्मेदार लोगों को पकड़ा जाए।” जालंधर पुलिस क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए वचन बंद हैं
जांच में दोनों समूहों के बीच लंबे समय से प्रतिद्वंद्विता का पता चला, दोनों पक्षों के खिलाफ पहले भी एफआईआर दर्ज की गई थीं। आईपीसी की धारा 324 और 326 के तहत एफआईआर नंबर 122/22 पर अभी सुनवाई चल रही है, जबकि इस ताजा घटना के संबंध में आईपीसी की धारा 323 और 324 के तहत एक नई एफआईआर नंबर 79/24 दर्ज की गई है।
जांच के दौरान, पुलिस ने एक स्विफ्ट कार, दो माउजर (.32 बोर) और आठ राउंड गोला-बारूद बरामद किया, जो चल रही जांच में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां आगे की जांच को सुविधाजनक बनाने के लिए उनकी रिमांड मांगी जाएगी।