Blog

  • सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन, जाने मामला

    सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन, जाने मामला

    नई दिल्ली : विधायक बच्चू कडू और उनके समर्थकों ने यहां बांद्रा इलाके में सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर वीरवार को इस महान क्रिकेटर द्वारा एक ऑनलाइन गेमिंग का विज्ञापन करने के विरोध में प्रदर्शन किया।पुलिस बाद में बच्चू और उनके समर्थकों को प्रदर्शन स्थल से ले गई। प्रहार जनशक्ति पक्ष’ के विधायक बच्चू महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट के समर्थक हैं। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए मांग की कि तेंदुलकर अपना भारत रत्न पुरस्कार लौटा दें क्योंकि वह ऑनलाइन गेम का प्रचार कर रहे हैं जो युवाओं को बर्बाद कर सकता है।

    पुलिस द्वारा ले जाये जाने से पहले बच्चू ने संवाददाताओं से कहा सचिन तेंदुलकर को अपना भारत रत्न पुरस्कार वापस कर देना चाहिए। यदि वह ऑनलाइन गेमिंग के विज्ञापन से बाहर नहीं निकलते हैं, तो हम आगामी गणेशोत्सव के दौरान हर उस गणेश पंडाल के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे जहां यह विज्ञापन प्रदर्शित किया जाएगा और इसे हटाने की मांग करेंगे। वह पूरे देश के भारत रत्न है।

  • पंजाबः भयानक एक्सीडेंट में कांग्रेस MP के करीबी की मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः भयानक एक्सीडेंट में कांग्रेस MP के करीबी की मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के समराला में चंडीगढ़ हाईवे पर फॉर्च्यूनर कार के भयानक एक्सीडेंट में कांग्रेस एमपी के करीबी की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरिंदर सिंह ढिल्लों के रूप में हुई है। हादसे में जुग्गी बराड़ निवासी लुधियाना गंभीर घायल हो गए, जिन्हें समराला सिविल अस्पताल से फोर्टिस रेफर किया गया। दोनों चंडीगढ़ में पूर्व CM बेअंत सिंह की बरसी के कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, आज पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की बरसी थी।

    लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्टू के करीबी सुरिंदर सिंह ढिल्लों और बिट्टू का ही रिश्तेदार जुग्गी बराड़ फॉर्च्यूनर कार में बरसी समारोह में गए थे। वापसी पर समराला में नीलो नहर पुल के पास कार हादसाग्रस्त हो गई। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल समराला में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि सुरिंदर ढिल्लो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद इलाके के कांग्रेसी नेता और वर्कर सिविल अस्पताल समराला पहुंचे। घायल जुग्गी बराड़ को लुधियाना के लिए रेफर किया गया। सरपंच जतिंदर सिंह बलाला ने कहा कि फिलहाल यह नहीं पता चला कि हादसा कैसे हुआ है, लेकिन हादसे में एक की मौत हो गई है।

  • विसर्जन करने गए 5 बच्चे नदी में डूबे,  मौत

    विसर्जन करने गए 5 बच्चे नदी में डूबे, मौत

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के बांदा में दर्दनाक हादसे में 5 बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पांचों बच्चे कजरिया विसर्जन करने गए थे। उसी दौरान नदी की गहराई में चले गए। सूचना मिलते ही एसपी अंकुर अग्रवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से पांचों बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद एक-एक करके वो डूबने लगे। आसपास खड़े लोगों ने बच्चों को डूबते देखा तो शोर मचाया, जिसके बाद बच्चों की तलाश शुरू की गई। मृतकों की पहचान हो गई है, इसमें सूर्यांश (5) पुत्र लवलेश, पुष्पेंद्र (8) पुत्र दिनेश निवासी अरबई जिला महोबा, राखी (19) पुत्री रामकृपाल, विजय लक्ष्मी (14) पुत्री राम विशाल शामिल है। सभी बच्चे एक ही परिवार के बताए जा रहे है।

    यह घटना बांदा के पैलानी थाना अंतर्गत सिंधनकला गांव के गुरगवा मजरा में हुई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है विसर्जन करते सभी बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गोताखोरों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बच्चों के नदी में डूबने पर गहरा शोक जाहिर किया है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगतों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए है। इस दर्दनाक घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

  • पंजाब: 7 नशा तस्‍करों की 4.11 करोड़ रुपये की प्रापर्टी कुर्क

    पंजाब: 7 नशा तस्‍करों की 4.11 करोड़ रुपये की प्रापर्टी कुर्क

    अमृतसरः जिला देहाती की पुलिस ने सात नशा तस्करों की 4 करोड़ 22 लाख 28 हजार 93 रुपये की प्रापर्टी कुर्क की गई है। एसएसपी देहाती सतिंदर सिंह की हिदायतों पर यह कार्रवाई की गई है। इन तस्करों में दरबारा सिंह उर्फ बारा निवासी धनोआ खुर्द की 9,37,500, दलबीर सिंह निवासी धनोआ खुर्द थाना घरिंडा की 1,35,69,616, बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्कर निवासी कक्कड़ की 2,20,08,477 रुपये प्रोपर्टी कुर्क की गई।

    वहीं तसबीर सिंह निवासी धनोए कलां थाना घरिंडा की 9.35 लाख रुपये, गुरमिंदर सिंह उर्फ लाली निवासी चीचा थाना घरिंडा की 28.65 लाख रुपये, नवजोत सिंह निवासी मकान नंबर 59/8 गली घुमियारा गुज्जर जोकि अब बाबा बुड्डा एवेन्यू गोल्डन गेट में रहता है कि साढ़े 7 लाख, सम्मी कुमार उर्फ प्रधान निवासी गली नंबर एक वार्ड नंबर 16 मजीठा रोड की 80 हजार रुपये की प्रापर्टी कुर्क की गई है। इन तस्करों से भारी मात्रा में हेरोइन, नकदी, पिस्टल, नशीली गोलियां बरामद हुई है। कुर्क की गई संपत्ति में आरोपितों की कोठी, कार, बुलेट मोटर साइकिल व खेती की जमीन आदि शामिल है। एसएसपी देहाती सतिंदर सिंह का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। अभी अन्य नशा तस्करों की संपत्तियों की भी जांच की जा रही है, उनकी संपत्तियों की जांच पूरी होने के बाद कई अन्य तस्करों पर भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः बेटे के हमले से घायल पिता की मौत

    जालंधरः बेटे के हमले से घायल पिता की मौत

    जालंधर, ENS: नकोदर की पुरेवाल कॉलोनी में बेटे के हमले में घायल हुए बुजुर्ग पिता की ईलाज दौरान मौत हो गई है। बेटे द्वारा तेजधार हथियार से हमले में घायल हरजीत सिंह को नकोदर से लुधियाना के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया था। जहां पर उनकी इलाज के दौरान ही मौत हो गई। जिसके बाद नकोदर पुलिस ने हरजीत के बेटे सतिंदर सिंह उर्फ छिंदा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पिता को तेजधार हथियारों से बुरी तरह से काटने वाला कलयुगी बेटा सतिंदर उर्फ छिंदा हमले के बाद से ही फरार चल रहा है।

    पुलिस ने सतिंदर के खिलाफ हत्या का मामला उसकी माता सुखवलिंदर कौर के बयान पर दर्ज किया है। मोहल्ला निवासियों ने बताया कि बुजुर्ग हरजीत सिंह अपनी पत्नी के साथ रहता था। बुजुर्ग दंपती के तीन बच्चे दो बेटे और एक बेटी है। तीनों ही विदेश में रहते हैं। एक बेटा 2-3 महीने पहले विदेश से आया था। बुजुर्ग की पत्नी अपने रिश्तेदारों के पास गई थी। हमले के वक्त घर में पिता-पुत्र अकेले थे। बुजुर्ग पिछले कुछ समय से बहुत बीमार था।

    इस बीच दोनों बाप-बेटे में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसमें बेटे ने तेजधार हथियार से अपने पिता पर हमला बोल दिया। बुजुर्ग हरजीत सिंह की पत्नी ने कहा कि वह अपने पति को अकेला नहीं छोड़ती थी। हमला करने वाले युवक सतिंदर की माता ने कहा कि उसकी पत्नी और बच्चे भी उससे दुखी थे। वह भी विदेश में उसे छोड़ कर जा चुके हैं। पहले उसकी पत्नी उसे विदेश में छोड़ कर चली गई। फिर बच्चों ने भी उसकी हरकतों के कारण उसका साथ छोड़ दिया। बुजुर्ग माता ने कहा कि अब वह विदेश से आकर अपने बीमार पिता की सेवा कर रहा था। सोचा था कि अब सुधर जाएगा, लेकिन उसने अपने बाप को ही हमला कर मार दिया।

  • समाज सेवी संस्थाओं ने हर्बल पार्क की रखी नींव

    समाज सेवी संस्थाओं ने हर्बल पार्क की रखी नींव

    मोगा : आज के युग में लोग हर्बल मेडिसन को भूलते जा रहे है। लेकिन हम यह भी भूल रहे है की हर्बल पौधों से वातावरण कितना शुद्ध होता है। कई बार कई एसी भयंकर बीमारियों से मरीज ग्रस्त हो जाता है कि लाखों रुपए लगा कर भी मरीज ठीक नही होते। कई एसी हर्बल मेडिसन है जिसके सेवन से बड़े से बड़े रोग भी सस्ते दामों में दूर हो जाते है। लेकिन हम लोग हर्बल पोधों की और कोई ध्यान नहीं दे रहे है। आम लोगों की सहूलियत के लिए संत गुरमीत सिंह समाज सेवी की देख रेख में मोगा जिले कस्बा कोट इसेखान के अधीन पड़ते गाव गलोटी में आज हर्बल पोधों का एक बाग़ शुरू किया गया।

    जिसमें कई तरह के हर्बल मेडिसन के पोधे लगाए। इस मौके मोगा के डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह और एमएलए दविंदर जीत सिंह लाडी ढोस ने शिरकत की। अपने हाथों से हर्बल पोधे लगाए और इनकी देख रेख करने के बारे में भी बात की। डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह और एमएलए लाडी ढोस ने कहा की हर्बल मेडिसन एक एसी मेडिसन है जो बड़े से बड़े घम्भीर रोगों को भी दूर कर देती है वही हर्बल मेडिसन का इलाज भी सस्ता होता है और वातावरण को भी शुद्ध रहता है। हमें ज्यादा से ज्याद हर्बल पोधों को लगाना चाहए ताकि हम अच्छा वातावरण ले सके।

  • पंजाबः रक्षा बंधन पर भाई का इंतजार कर रही बहनों के घर छाया मातम

    पंजाबः रक्षा बंधन पर भाई का इंतजार कर रही बहनों के घर छाया मातम

    लुधियानाः खन्ना के श्री माछीवाड़ा साहिब ने लापता युवक का शव नहर से बरामद हुआ है। रक्षा बंधन पर 3 बहनें इंतजार कर रही थीं कि उनका भाई घर लौटेगा। भगवान से प्रार्थना कर रही थीं कि भाई सकुशल घर लौट आए। लेकिन गत रात्रि इस भाई का शव नहर से मिलने के बाद परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक की पहचान 22 वर्षीय दिलप्रीत सिंह के तौर पर हुई। सेवामुक्त सूबेदार नरेंद्र सिंह ने बताया कि 27 अगस्त को दिलप्रीत सिंह लापता हो गया था। शक था कि दिलप्रीत ने नहर में छलांग लगाई है।

    परिवार और गांव के लोग दिलप्रीत की तलाश कर रहे थे। इसी बीच 30 अगस्त की रात को दिलप्रीत का शव नहर से मिला। बताया जा रहा है कि दिलप्रीत कुछ दिनों से किसी बात को लेकर मानसिक परेशान दिखाई दे रहा था। परिवार वालों से कोई बात भी नहीं करता था। इसी कारण उसके सुसाइड करने की आशंका है। पुलिस ने इस मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले किया। दिलप्रीत सिंह एक गरीब परिवार का बेटा था। दिलप्रीत काम सीखने के बाद कारपेंटर बना और अब अच्छा काम करके परिवार का सहारा बना था। उसकी तीन बहनें और एक बड़ा भाई है।

  • पैट्रोल पंप पर युवकों की गुंडागर्दी, सेल्समैनों को जमकर पिटा, देखें CCTV

    पैट्रोल पंप पर युवकों की गुंडागर्दी, सेल्समैनों को जमकर पिटा, देखें CCTV

    गुड़गांवः पैट्रोल पंप पर नशे में धुत युवकों द्वारा गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। जहां नशे में धुत युवकों ने सेल्समैनों की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि 600 रुपए मांगने पर अर्टिंगा कार में आए 8 युवकों ने सेल्समैनों पर हमला कर दिया। इस दौरान मारपीट में घायल हुए 3 सेल्समैनों को आईसीयू में भर्ती करवाया गया। 

  • पंजाबः AAP ने 9 जिला और 3 लोकसभा प्रभारी किए नियुक्त, देखें लिस्ट 

    पंजाबः AAP ने 9 जिला और 3 लोकसभा प्रभारी किए नियुक्त, देखें लिस्ट 

    चंडीगढ़ः पंजाब में आप पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कमर कसनी शुरू कर दी है। आप पार्टी ने प्रदेश के 9 जिला प्रभारी और 3 लोकसभा हलकों के लिए प्रभारी नियुक्त किए हैं। जिनकी सूची प्रदेश वर्किंग कमेटी के प्रधान बुध राम द्वारा जारी की गई। सूची में जिन शख्सियतों को जिला प्रभारी और लोकसभा प्रभारी बनाया गया है, उसमें से ज्यादातर पार्टी से स्थापना काल से ही जुड़े हुए हैं और उनकी साफ-सुथरी छवि भी है। अब देखने वाली बात यह होगी कि आगामी दिनों में होने जा रही निकाय चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में इन पदाधिकारियों के कार्यों का कितना फायदा पार्टी को मिलता है।

    एक ओर मुंबई में विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन 31 अगस्त और 1 सितंबर को बैठक हो रही है। दूसरी ओर गठबंधन के साथी अपने-अपने राज्यों में अपनी-अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए संगठनिक बदलाव भी कर रहे हैं। हालांकि, जिस इंडिया गठबंधन का हिस्सा आम आदमी पार्टी है, उसी का हिस्सा कांग्रेस भी है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी की पंजाब और दिल्ली इकाई के नेता आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन का विरोध कर रहे हैं और कांग्रेस हाईकमान से अकेले ही लोकसभा चुनाव में पंजाब और दिल्ली में उतरने की मांग कर रहे हैं।

  • मोदी सरकार का चौंकाने वाला फैसला, बुलाया संसद का स्पेशल सत्र

    मोदी सरकार का चौंकाने वाला फैसला, बुलाया संसद का स्पेशल सत्र

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने वीरवार को एक चौंकाने वाला ऐलान किया है। मोदी सरकार अगले महीने संसद का विशेष सत्र बुलाने जा रही है जो 5 दिन तक चलेगा। केंद्रीय संसदीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्विटर के जरिए इसका ऐलान किया। मोदी सरकार के इस फैसले के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ये ऐलान तब हुआ है जब मुंबई में विपक्षी गठबंधन INDIA की अहम बैठक गुरुवार और शुक्रवार को हो रही है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लिखा, ‘संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर के लिए बुलाया जा रहा है, जिसमें 5 बैठकें होंगी। अमृत काल के दौरान संसद के इस विशेष सत्र में सार्थक चर्चा होने के आसार हैं।’

    गौरतलब है कि ये चुनावी साल चल रहा है, अगले साल देश में लोकसभा के इलेक्शन होने हैं उससे पहले राजनीति में अलग-अलग घटनाएं देखने को मिल रही हैं। एक तरफ 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में INDIA गठबंधन की बैठक हो रही है, तो दूसरी ओर मोदी सरकार ने ये संसद का विशेष सत्र बुला लिया है। भारत सरकार इस साल को आजादी के अमृत महोत्सव के तौर पर मना रही है, जिसमें देश की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है। यही कारण है कि स्वतंत्रता दिवस से लेकर संसद सत्र तक हर जगह विशेष कार्यक्रम किया जा रहा है। संसद का मॉनसून सत्र पूरी तरह से मणिपुर के मसले पर धुल गया था, जबकि विपक्ष द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाया गया था। मणिपुर के मसले पर ही विपक्ष ये प्रस्ताव लेकर आया था, जो कि संसद में ध्वनि मत से गिर गया था। इस दौरान पक्ष और विपक्ष दोनों ओर से एक-दूसरे पर जमकर वार किए गए थे।