Blog

  • पंजाबः रूठी पत्‍नी नहीं मानी तो दामाद ने तेजधार हथियार से पत्नी सहित परिवार पर किया हमला

    पंजाबः रूठी पत्‍नी नहीं मानी तो दामाद ने तेजधार हथियार से पत्नी सहित परिवार पर किया हमला

    मोगाः पंजाब के मोगा में बड़ी ख़बर सामने आई है। पंजाब के मोगा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने रूठ कर मायके गई पत्नी को मनाने की काफी कोशिश की। पत्नी नहीं मानी तो पति ने ससुराल पहुंचकर सास, ससुर व अन्य लोगों को तेजधार हथियार से काट डाला। इतना ही नहीं पति उन्हें लहूलुहान हालत में छोड़कर अपने घर वापस आया और खुद आत्महत्या कर ली।

    पति के साथ विवाद के कारण मायके रह रही थी पत्नी

    जानकारी के अनुसार, गुरमुख सिंह की पत्नी कुछ दिन पहले अपने पति के साथ विवाद के बाद उसे छोड़कर धर्मकोट उपमंडल के तातारीवाला गांव में माता-पिता के घर चली गई थी। गुरमुख सिंह ने उसे मनाने की बहुत बार कोशिश की, लेकिन पत्नी ने उसकी एक नहीं सुनी। शनिवार तड़के गुरमुख ससुराल गया और पत्नी व उसके परिवार के सदस्यों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

    हमले में 5 लोग घायल

    उसके हमले में घायल हुए लोगों की पहचान ससुर सरवन सिंह (65) पुत्र लक्ष्मण सिंह, सास परमजीत कौर (60), उसकी पत्नी गुरमीत कौर, हरप्रीत कौर बेटी बुट्टा सिंह और उनके बेटे के रूप में हुई है। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज और अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

    फिर खुद पति ने की खुदकुशी

    ससुराल परिवार पर हमला करने के बाद आरोपी गुरमुख खोसा पांडो गांव में अपने घर वापस आया और पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन को लगी आग, मचा हड़कंप

    पंजाबः रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन को लगी आग, मचा हड़कंप

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना से बड़ी ख़बर सामने आई है। रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़बड़ी मच गई जब प्लेटफार्म नंबर 5 पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में अग लग गई। ट्रेन हिसार से अमृतसर की तरफ जा रही थी अचानक एक डिब्बे में सीट पर आग लग गई। सीट पर आग लगने के चलते लपटें इतनी तेज हुई कि स्टेशन पर हड़कंप मच गया। लेकिन यात्रियों की समझदारी और स्टाफ के द्वारा तत्काल आग बुझा कर स्थिति को काबू किया गया।

    ज्ञात हो कि फिरोजपुर रेल मंडल के डीआरएम सीमा शर्मा शनिवार को लुधियाना रेलवे स्टेशन के दौरे पर आ रही हैं। उनके आने से पूर्व स्टेशन कर्मचारी पूर्ण रूप से तैयारियों में जुटे हुए थे। ट्रेन के डिब्बे में एकदम आग लगने से अफरा-तफरी मच गई और सारे स्टाफ ने जाकर आग पर काबू पाया।

    इसके बाद ट्रेन को अगले स्टेशन के लिए 3 बजे के बाद रवाना किया जाएगा। इस दौरान किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा। अधिकारियों के मुताबिक आग लगने के कारणों का तो पता नहीं चल पाया है। लेकिन किसी यात्री की ओर से धूम्रपान कर फेंके गए ज्वलंत पदार्थ से आग लगी है।

  • जालंधरः द घनश्याम स्वीट्स पर GST विभाग की रेड

    जालंधरः द घनश्याम स्वीट्स पर GST विभाग की रेड

    जालंधरः पंजाब के अमृतसर से बड़ी ख़बर सामने आई है। अमृतसर की मशहूर बांसल स्वीट्स शाप पर इनकम टैक्स विभाग की रेड के बाद जालंधर में भी द घनश्याम स्वीट्स पर आयकर विभाग ने छापामारी की है। द घनश्याम स्वीट्स भी अमृतसर स्थित बांसल स्वीट्स की ही ब्रांच है। देर सांय अमृतसर से आए टीम के अधिकारियों ने द घनश्याम पर छापा मारा। इसके बाद देर रात तक कार्रवाई चलती रही। 

    रिकार्ड खंगालने में जुटे अधिकारी

    छापमारी के बाद जो लोग अंदर से थे उन्हें बाहर नहीं आने दिया गयाऔर बाहर से लोगों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था। देर रात तक आयकर विभाग के अधिकारी दुकान का रिकार्ड खंगालने में जुटे रहे। आयकर विभाग अमृतसर से आए अधिकारियों ने दुकान में काम करने वाले स्टाफ से भी पूछताछ की। 

    बांसल स्वीट्स से मिले इनपुट के आधार पर की रेड

    आयकर विभाग की छापामारी में क्या निकल कर सामने आया है। इसके बारे में अधिकारी कुछ भी नहीं बता रहे हैं। पता चला है कि अमृतसर की मुख्य दुकान बांसल स्वीट्स से मिले इनपुट के आधार पर आयकर विभाग की टीम ने जालंधर में आकर ब्रांच घनश्याम पर छापा मारा है। 

    विभाग ने अमृतसर में स्थित बांसल स्वीट्स पर की थी छापामारी 

    बता दें कि पिछले दिने आयकर विभाग की अमृतसर टीम ने अमृतसर में स्थित बांसल स्वीट्स पर छापामारी की थी। वहां पर छापामारी के दौरान स्टाफ और मालिकान से पूछताछ की थी। इसके बाद दुकान का सारा रिकार्ड भी अपने कब्जे में लेकर उसे खंगाला था। छापामारी के बाद आयकर विभाग के अधिकारी कुछ रिकार्ड अपने साथ भी लेकर चले गए थे। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह आयकर विभाग की छापामारी थी या फिर सर्वे था।

  • पंजाबः आधार कार्ड पर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की फोटो लगाकर बैंक में खाता खुलवाने पहुंचा युवक

    पंजाबः आधार कार्ड पर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की फोटो लगाकर बैंक में खाता खुलवाने पहुंचा युवक

    पठानकोट: ढांगू रोड स्थित एक निजी बैंक में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक आधार कार्ड पर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की फोटो लगाकर खाता खुलवाने पहुंच गया। के.वाई.सी. करने के दौरान जब बैंक के कर्मचारियों को आधार में लगी फोटो गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की लगी तो वे अलर्ट हो गए व युवक को बातों में लगाकर रोकने की कोशिश की लेकिन युवक भाग गया।

    हालांकि बैंक के एक कर्मचारी ने स्कूटी पर उसका पीछा करने की कोशिश की, परन्तु तब तक युवक गायब हो गया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस सारे घटनाक्रम के दौरान बैंक के बाहर हरियाणा नंबर की गाड़ी भी खड़ी थी जो युवक बैंक में खाता खुलवाने के लिए आया था तथा वह भी हरियाणवी लग रहा था।

    वहीं बैंक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस के साथ ही एस.एस.पी. पठानकोट अरूण सैनी आए और सारी स्थिति का जायजा लिया। सिटी इंचार्ज एल.एस. रंधावा के साथ एस.एच.ओ. मंदीप सल्गोत्रा भी मौके पर पहुंचे।

    वहीं शुरूआती जांच में पाया गया है कि युवक द्वारा उपलब्ध करवाया गया आधार कार्ड किसी मंगी लाल वासी प्रेम नगर ढाकी का है। मामले में गैंगस्टर का नाम सामने आने के बाद जिला पुलिस को भी अलर्ट किया गया है तथा पुलिस की ओर से इस संबंध में जांच करते हुए बैंक के बाहर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों का रिकार्ड चैक किया जा रहा है। पुलिस अधिकारी एल.एस. रंधावा ने कहा कि फिलहाल जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

  • पंजाबः पैसों के लेन-देन को लेकर दो गुटों में चली गोलियां, एक घायल

    पंजाबः पैसों के लेन-देन को लेकर दो गुटों में चली गोलियां, एक घायल

    पटियाला: शहर के धर्मपुरा बाजार में बीते दिन देर रात पैसों के लेनदेन को लेकर फर्नीचर का काम करने वाले परमिंदर सिंह माटा पर एक व्यक्ति ने गोलियां चला दी। इनमें से एक गोली माटा की बाजू में लगी, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। तत्काल घायल को सरकारी राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया गया। 

    परमिंदर की बाजू में लगी गोली, आरोपी मौके से फरार

    थाना कोतवाली पुलिस के मुताबिक भीड़ भाड़ वाले धर्मपुरा बाजार में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने इसी इलाके के रहने वाले परमिंदर सिंह माटा पर गोलियां चला दीं। इस दौरान एक गोली परमिंदर सिंह की बाजू में लगी, जिससे वह घायल हो गया और इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ हनी घोड़ा के तौर पर हुई है।

    पैसों के लेन-देन को लेकर चल रहा था विवाद

    वह पटियाला के खालसा मोहल्ले का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का फर्नीचर का काम करने वाले परमिंदर सिंह माटा के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में उसने भरे बाजार इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मौके का जायजा लेने के बाद वहां से एक सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है।

  • एलन मस्क ने ट्विटर डील की कैंसिल, ये वजह आई सामने

    एलन मस्क ने ट्विटर डील की कैंसिल, ये वजह आई सामने

    नई दिल्लीः टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर खरीद की डील को कैंसिल कर दिया। एलन मस्क ने कहा कि ट्विटर अपने फेक अकाउंट का डिटेल नहीं दे पा रही है। मस्क ने यह डील 44 अरब डॉलर (3.37 लाख करोड़ रुपए) में तय की थी। डील कैंसल होने के बाद कंपनी ने कहा है कि वह एलन मस्क के खिलाफ कोर्ट में जाएगी। 

    टेलर ने ट्विट करते हुए कहा, ‘ट्विटर बोर्ड, मस्क के साथ सहमत कीमत और शर्तों पर लेनदेन को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और साथ ही कंपनी विलय समझौते को लागू करने के लिए कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहा है। टेलर ने कहा, ‘हमें विश्वास है कि हम डेलावेयर कोर्ट आफ चांसरी में विजयी होंगे।’

    बता दें कि शनिवार को मस्क की टीम द्वारा भेजे गए एक पत्र में 44 अरब अमरीकी डालर के ट्विटर खरीद सौदे को समाप्त करने की घोषणा की। मस्क ने खरीद समझौते के कई उल्लंघनों के कारण सौदे को स्थगित करने का फैसला किया। पत्र के अनुसार, टेस्ला के सीइओ की टीम का मानना ​​है कि स्पैम और नकली खातों का अनुपात 5 प्रतिशत से बेहद अधिक है। पत्र में शुक्रवार को कहा गया, मस्क विलय समझौते को समाप्त कर रहे हैं क्योंकि ट्विटर समझौते के कई प्रावधानों का भौतिक उल्लंघन कर रहा है।

  • जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में फटे बादल, मलबे में फंसे वाहन, कई घर दबे

    जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में फटे बादल, मलबे में फंसे वाहन, कई घर दबे

    श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बादल फटने की घटना सामने आई है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक ठठरी कस्बे के गुंटी जंगल में बादल फटने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमा हुए मलबे में कई वाहन फंस गए, जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। डोडा एसएसपी अब्दुल कयूम ने बताया कि स्थानीय प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमा मलबे को हटाकर रास्ता खोल दिया है।

    कुछ देर के लिए हाईवे बंद रहा, लेकिन अब इसे यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पहाड़ से पानी के साथ गिर रहे मिट्टी और पत्थर के कारण सड़क पर काफी मलबा जमा हो गया, जिससे आवागमन बाधित हुआ। घटना शनिवार सुबह करीब 3 बजे की है। बादल फटने से अचानक पानी की तेज धार पहाड़ से नीचे की ओर आई, जिस कारण ठठरी कस्बे में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। यहां आर्मी कैम्प भी है, जिसमें काफी पानी भर गया। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पहाड़ से पानी के साथ गिरे मलबे में कई घर भी दब गए। बीती रात भारी बारिश के चलते पुंछ में भी लैंडस्लाइड की एक घटना हुई, जिसमें एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

    इससे पहले शुक्रवार की शाम अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 40 से अधिक लापता बताए जा रहे हैं। बाबा अमरनाथ के दर्शन के बाद श्रद्धालु गुफा के ठीक सामने समतल क्षेत्र में बनाई गई टेंट सिटी में लौटने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच पानी के बहाव की तेज आवाज आने लगी। एक बड़ी धार पवित्र गुफा की बाईं ओर ऊपर से नीचे की तरफ आई। गुफा के सामने बहने वाले नाले में भी अन्य कई जगहों से तेज बहाव के साथ पानी की धार आने लगी।

  • जालंधरः 300 पुलिस मुलाजिमों ने किया गांव सील

    जालंधरः 300 पुलिस मुलाजिमों ने किया गांव सील

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): महानगर के देहात से बड़ी ख़बर सामने आई है। देहात पुलिस के एसएसपी ने 300 मुलाजिमों के साथ भोगपुर में पड़ते गांव किंगरा चौक वाला में रेड की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने स्पेशल चैंकिंग के दौरान गांव के घरों में छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने पूरा गांव सील कर दिया। गांव किंगरा चो वाला में पुलिस ने 15 ग्राम हैरोइन सहित नशा सामग्री बरामद। 

    नशे के कारण ब्लैक लिस्ट है गांव

    इस मामले में पुलिस ने एक महिला को राउंडअप कर साथ ले गई। नशे के खिलाफ चलाई गई इस मुहिम को लेकर गांव के लोगों का कहना है कि यहां नशा बेचने वालो के कारण गांव को ब्लैक लिस्ट किया गया है और उनके लड़के-लड़कियों की शादी नहीं हो पा रही।

    13 घरों की लिस्ट बनाकर की रेडः एसएसपी

    एसएसपी स्वपन शर्मा ने बताया कि भोगपुर में पढ़ते गांव किंगरा चौक वाला के 13 घरों की लिस्ट बनाकर पुलिस फोर्स के साथ दिन चढ़ते ही रेड कर दी। इस दौरान 15 ग्राम हेरोइन सहित हर घर से नशा सामग्री बरामद कर एक महिला को गिरफ्तार भी किया। एसएसपी ने बताया कि बड़े अधिकारियों के सख्त निर्देशों और गांव से मिल रही शिकायतों के आधार पर इस गांव में रेड की गई। इन घरों में से नशे की सामग्री बरामद की गई है। 

    नशे के कारण गांव में नहीं हो रही लड़के-लड़कियों की शादी

    इस मामले को लेकर गांववासियों का कहना है गांव के नशे के सौदागरों की वजह से उनका गांव ब्लैक लिस्ट किया गया है और उनके गांव की लड़की-लड़कों की शादी भी नहीं हो पा रही। पुलिस जब भी रेट करती है तब नशे के सौदागर यहां से फरार हो जाते हैं। पुलिस द्वारा राउंडअप की गई महिला ने कहा कि उसका पति नशे का आदी था और नशा करता था लेकिन उसके घर से अभी कुछ बरामद नहीं हुआ। शक के आधार पर पुलिस वाले साथ लेकर जा रहे हैं। 

  • पंजाबः ट्रेन में चली गोली, यात्री की हालत नाजुक

    पंजाबः ट्रेन में चली गोली, यात्री की हालत नाजुक

    पठानकोटः पंजाब के पठानकोट रेलवे स्टेशन से बड़ी ख़बर सामने आई है। पठानकोट से दिल्ली जाने वाली मौर्य ध्वज एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार को गोली चलने की खबर सामने आई है। यहां जीआरपी के डीएसपी के एक गनमैन के पिस्टल से अचानक गोली चल गई। ट्रेन में सवार एक यात्री को गोली लगी है। घायल यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

    हादसा पठानकोर्ट के नजदीक इंदौरा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि जीआरपी के डीएसपी के गनमैन ट्रेन में सफर कर रहा था। तभी अचानक उसकी गन नीचे गिर गई। पिस्टल ट्रेन के अंदर गिरने से अचानक गोली चल गई जिससे एक यात्री घायल हो गया। घायल यात्री को लुधियाना के एक बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

  • आज का राशिफल, 09 जुलाई 2022

    आज का राशिफल, 09 जुलाई 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके बाद आप परेशान रहेंगे। रात्रि का समय आप अपने प्रियजनों के साथ आमोद प्रमोद करेंगे।  कार्य क्षेत्र में  आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप लोगों से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी, लेकिन आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे आपके परेशानियों में चार चांद लगाएंगे, जिन पर आपको लगाम अवश्य लगानी होगी।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।  आपको कुछ प्रिय व्यक्तियों के मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप  संतान कैरियर को लेकर परेशान थे, तो उसमें आपको कुछ राहत मिलती दिख रही है। आपको आज यदि कहीं पर निवेश करने का मौका मिले, तो दिल खोल कर करेंगे तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा।  आपको अपने मन में किसी के प्रति भी गलत भावना धारण करने से बचना होगा, नहीं तो आपके कुछ बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं।  परिवार में किसी भजन, कीर्तन, जागरण आदि धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान को शिक्षा व प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलने से आपके मन में हर्ष बना रहेगा, लेकिन आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु चोरी हो सकती है, जिसके लिए आपको सावधान रहना होगा, जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें उनके कुछ शत्रु परेशान करेंगे। आपको किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। भाइयों से यदि कोई विरोध चल रहा था, तो उसे  आपको बातचीत के जरिए सुलझाना होगा, जिसमें आपको माफी भी मांगनी पड़ सकती है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी संतान व जीवन साथी के दायित्वों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। यदि विदेश में आपका कोई परिजन रह रहा है, तो उनको  आपकी याद  सता सकती है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी। छोटे बच्चे  आपसे कुछ फरमाइशे करते नजर आएंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आपको प्रिय व्यक्तियों के दर्शन का लाभ मिल सकता है।  आपकी मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन जो लोग प्राइवेट नौकरी में कार्यरत होकर किसी नए कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वे उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा और आपको  कोई नेत्र संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें आपको लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है।  आपकी वाणी की सौम्यता आपको घर व बाहर दोनों जगह सम्मान दिलवाएगी। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता को दिया था, तो उसमें उन्हें सफलता मिलती दिख रही है।  आपको आमदनी के भी नए स्त्रोत प्राप्त होंगे, जिसके कारण आप अपने धन कोष में भी वृद्धि करने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपके  कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपकी  यश व कीर्ति में वृद्धि लेकर आएगा। संतान पक्ष की ओर से  आपको कोई संतोषजनक समाचार सुनने को मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य द्वारा  ऐसे कार्य को अंजाम दिया जाएगा, जिससे आपका व आपके परिवार का नाम रोशन होगा। परिवार में कोई वरिष्ठ सदस्य  आपसे नाराज हो सकता है, जिनको मनाने की आपको पूरी कोशिश करनी होगी, लेकिन आपको  किसी संपत्ति के क्रय विक्रय करने से पहले उसके वैधानिक पहलुओं को अवश्य जानना होगा, नहीं तो बाद में आपको समस्या होगी।

    तुला राशिफल। आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। यदि कार्य क्षेत्र में लंबे समय से कोई लेन-देन की समस्या चली आ रही थी, तो  वह समाप्त होगी, जिसके बाद आप चैन की सांस लेंगे। विरोधियों की बातों  पर  आपको ध्यान नहीं देना है व अपने काम में जुटे रहना होगा, लेकिन जो लोग किसी के पास बैठकर खाली समय व्यतीत कर रहे हैं, उन्हें अपने कार्यों की ओर ध्यान लगाना होगा, नहीं तो बाद में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घर परिवार के सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी, क्योंकि परिवार में  किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है, जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं, उनके लिए दिन  उत्तम रहेगा।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए उतम रूप से फलदायक रहेगा। यदि पिताजी को कोई रोग चल रहा था, तो  उनके कष्टों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिनके लिए आपको डॉक्टरी सलाह  लेनी होगी।  आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी, लेकिन परिवार के कुछ सदस्य आपकी तरक्की देकर आपसे ईर्ष्या करेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। कार्यक्षेत्र में  आपको कोई नया काम सौंपा जाएगा, जिसे आप समय पर पूरा करके देंगे और अपने अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा, क्योंकि वह आप की प्रशंसा करते नजर आएंगे। शासन व सत्ता का भी  आपको गठजोड़ मिलता दिख रहा है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक   आप किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जहां आपको कुछ रसूखदार लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष से  आपको पर्याप्त मात्रा मे धन हाथ लग सकता है, जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी, जो विद्यार्थी विदेश से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें  कोई मौका मिल सकता है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। रोजगार के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।  आपको अपने माता-पिता का विशेष ध्यान रखना होगा कि उनके द्वारा आपको कुछ कार्य सौपे जाएंगे। रात्रि के समय आपके घर  अतिथि  आगमन हो सकता है, जिससे आपका धन खर्च बढ़ सकता है। परिवार में यदि कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें आपको दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा हो सकता है।  आपको कोई  विपरीत समाचार सुनकर अक्समात यात्रा पर  जाना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में भी  आपको मन मुताबिक लाभ ना मिलने के कारण आपके मन में निराशा बनी रहेगी।जीवन साथी से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह आज  बातचीत से समाप्त होती दिख रही है। आपका कोई मित्र  आपके लिए कोई शुभ सूचना लेकर आएगा। आपको  कोई नया निवेश करने से बचना होगा।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आएगा, क्योंकि कार्यक्षेत्र में यदि आपसे पहले कोई गलती हुई थी, तो आज वह भी उजागर हो सकती है। दांपत्य जीवन में यदि कोई अवरोध चल रहा था, तो वह  समाप्त होगा। यदि आप अपने बहनोई व साले से कोई लेन-देन करने की सोच रहे हैं, तो  उससे आपके आपसे रिश्तो में दरार पैदा हो सकती है। धार्मिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन उसमें आपको अपनी प्रिय व कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखना होगा।आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझता दिख रहा है।