Blog

  • पंजाबः लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 5 गैंगस्टर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस बरामद, देखें वीडियो

    पंजाबः लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 5 गैंगस्टर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस बरामद, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ (वरुण)। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 5 गैंगस्टरों को फतेहगढ़ साहिब की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से .32 बोर के 5 देसी पिस्तौल, 315 बोर के 3 देसी कट्टे और 30 जिंदा कारतूस बरामद किए। इनमें से कुछ सदस्य लारेंस बिश्नोई ग्रुप से संबंधित हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए डीआईजी रूपनगर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर व एसएसपी डा. रवजोत कौर ग्रेवाल ने बताया कि सीआईए स्टाफ सरहिद के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमरबीर सिंह और थाना खमाणों के एसएचओ सब इंस्पेक्टर नरपिदर सिंह व टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार किया।

    आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज

    फतेहगढ़ साहिब के अलग-अलग स्थान से पकड़े गए आरोपियों में शामिल संदीप सिंह उर्फ सोनी निवासी गांव छबीलपुर (पटियाला), हरप्रीत सिंह हैप्पी निवासी करहाली साहिब (पटियाला) और संदीप सिंह निवासी गांव फलौली (पटियाला) को खमाणों थाना में असलहा एक्ट के तहत 12 मई 2022 को दर्ज किए गए केस में गिरफ्तार किया है। वहीं, गुरमुख सिंह निवासी गांव रतोके (संगरूर) और चरनजीत सिंह चन्नी निवासी घग्गा (पटियाला) को थाना सरहिद में 29 जुलाई को दर्ज केस में गिरफ्तार किया गया है।

    आरोपी यूपी और एमी से मंगवाते थे असला

    पूछताछ के दौरान सामने आया कि उक्त व्यक्ति यह असलहा उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से मंगवाते हैं और इनमें से कुछ व्यक्ति लारेंस बिश्नोई ग्रुप से भी संबधित हैं जो लोगों से फिरौतियां वसूलने का काम करते थे। आरोपी जिला फतेहगढ़ साहिब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार संदीप सिंह के खिलाफ पहले भी जिला फतेहगढ़ साहिब और जिला पटियाला के अलग-अलग थानों में कत्ल, इरादा-ए-कत्ल, असलहा एक्ट और आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज हैं। हरप्रीत सिंह के खिलाफ भी पटियाला के थानों में इरादा ए कत्ल और लड़ाई-झगड़े के मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करके 3 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

  • गोबिंद सागर झील में डूबने से पंजाब के 7 युवकों की मौत, शव बरामद

    गोबिंद सागर झील में डूबने से पंजाब के 7 युवकों की मौत, शव बरामद

    हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोबिंद सागर झील में डूबने से पंजाब के सात युवकों की मौत हो गई। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। युवक मोहाली पंजाब के रहने वाले थे। पुलिस थाना बंगाणा से मिली जानकारी के मुताबिक गांव कोलका बाबा गरीब दास मंदिर के पास गोविंद सागर झील में करीब 3.50 बजे यह हादसा हुआ।

    पुलिस को 7 युवकों की डूबने की सूचना मिली। 11 लोग गांव बनूड़ जिला महोली पंजाब से बाबा बालक नाथ मंदिर जा रहे थे। बाबा गरीब दास मंदिर के पास गोविंदसागर झील में नहाने उतर गए। पानी गहरा होने के कारण सात युवकों की डूबकर मौत हो गई।

    चार युवक किसी तरह पानी से बाहर निकले और मदद के लिए चिल्लाने लगे। स्थानीय लोग भी मदद के पहुंचे लेकिन डूबे युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और शवों की तलाश शुरू की। गोताखोर झील में उतरे जिसके बाद सभी शव बरामद हुए। एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान ने कहा गोबिंद सागर झील में डूबने से पंजाब के सात युवकों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

  • पंजाबः इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह बाजवा पर मामला दर्ज, घर से 4.7 किलो पाउडर और नशीली गोलियां बरामद

    पंजाबः इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह बाजवा पर मामला दर्ज, घर से 4.7 किलो पाउडर और नशीली गोलियां बरामद

    फिरोजपुरः पंजाब पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ सोमवार को बर्खास्त इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह बाजवा के घर से 3710 नशीली गोलियां (ट्रामाडोल एसआर 100 मिलीग्राम) और 4.7 किलोग्राम नशीला पाउडर बरामद कर लिया गया है। यह जानकारी आज यहां आईजीपी मुख्यालय सुखचैन सिंह गिल ने दी है।

    यह घटना पंजाब पुलिस ने दो लोगों को नशों के मामले में फंसाने और उनसे बड़ी रकम वसूलने के लिए फिरोजपुर के नारकोटिक्स कंट्रोल सेल में तैनात इंस्पेक्टर बाजवा और उनके दो पुलिस सहयोगियों को सेवा से बर्खास्त किए जाने के एक सप्ताह बाद सामने आई है। नौकरी से बर्खास्त किए गए दो अन्य पुलिस अधिकारियों की पहचान एएसआई अंगरेज सिंह और हेड कांस्टेबल जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए आईजीपी सुखचैन गिल ने बताया कि उक्त मामले की जांच जारी रखते हुए फिरोजपुर की पुलिस टीमों ने बर्खास्त परमिंदर बाजवा के किराए के मकान की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया। उन्होंने बताया कि डयूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कानूनी प्रक्रिया के तहत तलाशी ली गई।

    उन्होंने कहा कि इस वसूली को लेकर एनडीपीएस ने बर्खास्त इंस्पेक्टर बाजवा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के संबंधित धाराओं के तहत फिरोजपुर के थाना कुलगड़ी में एक नई एफआईआर न. 99 दिनांक 1 अगस्त, 2022 को दर्ज की गई है। और आगे की जांच जारी है।

  • आरएच ऊना में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत पहली तिमाही की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

    आरएच ऊना में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत पहली तिमाही की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के सभागार में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत पहली तिमाही की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक की अध्यक्षत सीएमओ ऊना मंजू बहल ने की। कार्यक्रम के तहत जिला में कार्य कर रही मोबाईल हेल्थ टीमों के प्रभारी वर्ग को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में आंगनबाडी केंद्रों व स्कूलों में जा रही मोबाईल हेल्थ टीमों को बच्चों की जांच के दौरान पाए गए जन्मजात विकारों के अनुसार आरएच ऊना तथा पीजीआई चंडीगढ़ में किस प्रकार रैफर करना है पर विस्तृत चर्चा की गई। इन टीमों को निर्देश दिए गए कि इन बच्चों का फाॅलों अप समय पर करते रहे और रैफर करने पर आरएच ऊना के डीईआईसी केंद्र में इसकी सूची उपलब्ध करवाएं ताकि इन बच्चों को जांच व उपचार में प्राथमिकता मिल सके। उन्होंने बताया कि इस यह टीमें बच्चों में 38 प्रकार के विकास, बीमारी, कमजोरी की स्क्रीनिंग करती है और लक्षण पाए जाने पर इन्हें नजदीकी उच्च स्वास्थ्य संस्थान में डाॅक्टर से जांच के लिए रेफर करती है।

    बैठक में बीमारियों से जुडे इलाज के विभिनन पैकेज बार भी जानकारी दी गई। इसके साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी को गंभीर व मध्यम कुपोषण से जुझ रहे बच्चों की सूची जोकि आरएच ऊना के न्यूटत्त्ीशन रीहेबिलिटेशन केंद्र में उपलब्धर करवाई जाती है उसका आंगनबाडी वर्करों द्वारा फाॅलों अप संबंधी चार्ट इस केंद्र के साथ सांझाा करने पर चर्चा की गई। इसके अलावा उन्होंने बताया कि गंभीर कुपोषण से जुझ रहे बच्चों को आरएच ऊना में दाखिल करवाने पर 100 रूपये प्रतिदिन की दर से प्रोत्साहन राशि बच्चे की मां को दी जाएगी।

    इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी सुखदीप सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ रमण कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ रिचा कालिया, वरिष्ठ रोग विशेषज्ञ डाॅ रवि शर्मा, डीपीओ आईसीडीएस सतनाम सिंह, डीईआईसी प्रभारी डाॅ निधि रतन सहित समस्यत आरबीएसके मोबाईल हैल्थ टीमों के प्रभारी उपस्थित रहे।

  • जेएनवी में जमा एक काॅमर्स में 18 अगस्त तक करें आवेदन

    जेएनवी में जमा एक काॅमर्स में 18 अगस्त तक करें आवेदन

    ऊना/सुशील पंडित: जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूवेला की प्रधानाचार्य अनूपा ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जेएनवी पेखुबेला में काॅमर्स संकाय में जमा एक हेतू 17 रिक्तियां पाश्र्व आधार पर भरी जाएंगी। इसके लिए शैक्षणिक सत्र 2021-22 में जिला ऊना से किसी भी सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त पाठशाला से दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण किए विद्यार्थी पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए विद्यार्थी का जन्म 1 जून, 2005 से 31 मई, 2007 के मध्य होना चाहिए। 
    अनूपा ठाकुर ने बताया कि अभ्यार्थी का चयन दसवीं में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक अभ्यार्थी जेएनवी की वेबसाईट ¼www.navodaya.gov.in/www.nvsadmissionclasseleven.in½   पर 18 अगस्त तक पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जेएनवी के दूरभाष नंबर 01975-277002 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
  • जालंधर में शनिवार को मिले इतने कोरोना मरीज….

    जालंधर में शनिवार को मिले इतने कोरोना मरीज….

    जालंधर (वरुण): जिला जालंधर में कोरोना का कहर लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार को जिले में सोमवार को 65 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आपको बता दें रविवार को जिले के 75 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

  • जालंधर में शनिवार को मिले इतने कोरोना मरीज….

    जालंधर में शनिवार को मिले इतने कोरोना मरीज….

    जालंधर (वरुण): जिला जालंधर में कोरोना का कहर लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार को जिले में सोमवार को 65 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आपको बता दें रविवार को जिले के 75 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

  • बकरियां मरने के झूठे आंकड़े पेश कर विभाग जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा: देसराज मोदगिल

    बकरियां मरने के झूठे आंकड़े पेश कर विभाग जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा: देसराज मोदगिल

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश सरकार द्वारा कृषक बकरी पालन योजना के तहत पशुपालकों की आर्थिकी को सुधारने के लिए जहाँ किसानों को उन्नत नस्ल की बकरियाँ अनुदान पर उपलब्ध कराई गईं, वहीं उनकी सिलसिलेवार मौत होने से किसान एक बार फिर ऋण के बोझ तले दब गए हैं। ये बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव देशराज मोदगिल ने जारी प्रेस वक्तव्य में कही। मोदगिल ने कहा कि एक तरफ विभाग बकरियों के मरने की पुष्टि को लेकर कन्नी काट रहा है तो वहीं दूसरी तरफ विभाग के आलाधिकारी 108 बकरियों के मरने की पुष्टि समाचार पत्रों में कर रहे हैं। ऐसा कर सरकार व विभाग के अधिकारी क्या दर्शाना चाह रहे हैं?

    मोदगिल ने कहा कि किसानों ने अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए विभाग से अनुदान राशि पर बकरियाँ खरीदीं थीं लेकिन इन बकरियों के साथ-साथ उनकी अपनी घर में पाली गई बकरियों के मरने से किसानों के हौसले पस्त हो गए हैं। जिन किसानों की अपनी बकरियां मर गई हैं विभाग उनकी गिनती अपने आंकड़ों में नहीं कर रहा है किसानों की हजारों अपनी बकरियां उस बीमारी की चपेट में आने से मरी है जो बीमारी विभाग द्वारा दी जाने वाली बकरियों में थी अब न तो सरकार इनकी सुध ले रही है और न ही पशुपालन विभाग। ऐसे में किसान जाएं तो जाएं कहाँ? बकरियों के मरने के झूठे आंकड़े पेश कर विभाग जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है।

    मोदगिल ने कहा कि जब ये बकरियाँ पशु चिकित्सकों की निगरानी, स्वस्थ्य परीक्षण के उपरांत, पशु पालकों से चुनाव करवाकर और बीमा कर पशुपालकों को दी गईं तो यकायक इनकी क्रमवार मौत होने के क्या कारण हैं? विभाग व सरकार स्थिति स्पष्ट करे और पशुपालकों की मरी बकरियों का मुआवजा भी जल्द से जल्द उन्हें दे ताकि वे कुछ हद तक ऋण के बोझ से उबर सकें। हमारी सरकार से यह भी मांग है कि सरकार किसानों की निजी मरी हुई बकरियों की भी राहत प्रदान करें।

  • ऊना में होने वाली राज्य स्तरीय ओलंपिक खेल प्रतियोगिता में 2197 खिलाड़ी लेंगे भागः वीरेंद्र कंवर

    ऊना में होने वाली राज्य स्तरीय ओलंपिक खेल प्रतियोगिता में 2197 खिलाड़ी लेंगे भागः वीरेंद्र कंवर

    ऊना में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता की तैयारियों पर आयोजित हुई बैठक

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में अगस्त माह के अंत तक आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय ओलंपिक खेल प्रतियोगिता में 2197 खिलाड़ी भाग लेंगे। यह बात हिमाचल प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने प्रतियोगिता की तैयारियों के संबंध में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि छह दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में 14 खेलों में प्रतिस्पर्धाएं होंगे, जिनमें 2197 खिलाड़ियों के अतिरिक्त 302 कोच व मैनेजर तथा 227 तकनीकी अधिकारी भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि आयोजन की तिथियां जल्द ही निर्धारित कर दी जाएंगी। 

    बैठक में आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं के अलावा खिलाड़ियों के ठहरने व प्रायोजन के विषय पर भी विस्तृत चर्चा की गई तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सभी विभागों की इस आयोजन के लिए सभी तैयारियां जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। 

    इस अवसर पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, जिला खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा, संयुक्त निदेशक उद्योग विभाग अंशुल धीमान, खनन अधिकारी नीरजकांत सहित विभिन्न अधिकारी तथा विभिन्न खेल संघों से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • देश के विकास में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदानः वीरेंद्र कंवर

    देश के विकास में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदानः वीरेंद्र कंवर

    वीरेंद्र कंवर ने एमएसी पार्क में किया राखी उत्सव मेले का शुभारंभ, सोमभद्रा उत्पादों

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज एमसी पार्क ऊना में 10 दिन तक चलने वाले राखी उत्सव मेले का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बैनर तले आयोजित किए जा रहे मेले में ऊना जिला के पांचों विकास खंडों के स्वयं सहायता समूहों के हस्त निर्मित तथा पर्यावरण मित्र उत्पादों को बिक्री के लिए रखा गया है। विशेष रूप से स्वयं सहायता समूहों की तैयार की गई राखियां भी मेले में रखी गई है, जो पूरी तरह से इको फ्रैंडली हैं। जिला ऊना के पांचों विकास खंडों को एक-एक स्टॉल उपलब्ध करवाया गाय है। इसके अतिरिक्त यहां पर एक फूड वैन भी है, जिसमें महिला स्वयं सहायता समूहों के द्वारा तैयार किए गए खाने की सामग्री बिक्री के लिए उपलब्ध है। 

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि राखियों के अलावा मेले में सोमभद्रा ब्रांड नेम से बाजार में बेचे जा रहे स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को भी मेले में रखा गया है। उन्होंने स्वंय सहायता समूहों के उत्पादों को सोमभद्रा ब्रांड नेम से प्रचारित करने पर जिला प्रशासन की। उन्होंने कहा कि समय-समय पर जिला प्रशासन तथा ग्रामीण विकास विभाग मिलकर इस प्रकार के मेलों का आयोजन करता है, ताकि स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद बेचने के लिए उपयुक्त स्थल मिल सके। ऐसे मेले पहले भी लगाए गए हैं और आगे भी लगाए जाएंगे, ताकि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज 22 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह कार्य कर रहे हैं, जिनसे बड़ी संख्या में महिलाएं जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि देश के विकास में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है और प्रदेश सरकार विभिन्न मेलों के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को बिक्री का मंच प्रदान कर रही हैं। 

    इस अवसर पर एचपीएसडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, कुटलैहड़ भाजपा मंडलाध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल शर्मा, डीसी राघव शर्मा, पीओ डीआरडीए संजीव ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।