Home Himachal>Una अम्ब में पशु मित्र भर्ती की शारीरिक परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न

अम्ब में पशु मित्र भर्ती की शारीरिक परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न

0
अम्ब में पशु मित्र भर्ती की शारीरिक परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न
ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल अम्ब के अंतर्गत आज(शुक्रवार) को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र, अम्ब खेल मैदान में पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया की शारीरिक परीक्षा पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। यह भर्ती नायब तहसीलदार एवम अध्यक्ष उप समिति शारीरिक दक्षता परीक्षा अंब की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान एसडीएम अम्ब पारस अग्रवाल ने भी भर्ती स्थल का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं को जांचा।
सहायक उप निदेशक डॉ दिनेश परमार ने जानकारी दी कि इस भर्ती परीक्षा के लिए कुल 67 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया था, जिसमें से 46 अभियार्थियों ने इस शारीरिक परीक्षा में भाग लिया। इनमें 36 पुरुष और  10 महिलाएं शामिल रहीं। इनमें से 19 अभ्यर्थियों का चयन अगले चरण के लिए किया गया है, जिनमें 14 पुरुष तथा 5 महिला अभ्यर्थी हैं।
उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग के शारीरिक प्रशिक्षकों, विशेषज्ञों, मेडिकल टीम तथा पुलिस कर्मियों ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुई।
परमार ने बताया कि निर्धारित मानकों के अनुसार पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 5000 मीटर दौड़ 30 मिनट के भीतर तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए 1500 मीटर दौड़ 10 मिनट के भीतर पूरी करना अनिवार्य रखा गया था। संपूर्ण चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने हेतु वीडियोग्राफी भी करवाई गई। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण, दस्तावेज सत्यापन एवं मेरिट निर्धारण, के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस मौके पर पशुपालन विभाग के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश शर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मोहित कुमार सहित पशु पालन विभाग की टीम सदस्य मजीद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here