ऊना सुशील पंडित : पीएनबी आरएसईटीआई ऊना में आज से पेपर कवर, लिफाफे और फाइल बनाने के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। उद्घाटन समारोह में पंजाब नेशनल बैंक के सीनियर बैंक मैनेजर और पीएनबी ऑल इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट राजेश कुमार मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से इस ट्रेनिंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर सुधीर कुमार शर्मा ने सभी कैंडिडेट्स का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कैंडिडेट्स को लगन से काम सीखने और भविष्य में स्वरोज़गार अपनाने के लिए बैंकों से ऋण के रूप में आर्थिक सहायता हासिल करने की विस्तृत जानकारी दी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में रहने खाने की निःशुल्क सुविधा के साथ-साथ प्रशिक्षुओं को सरकार द्वारा पंजीकृत प्रमाण पत्र प्रदान दिया जाएगा।